Shuru
Apke Nagar Ki App…
रफीगंज के कासमा और पौथू थाने में नए थानाध्यक्ष की तैनाती रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना में रुपेश कुमार को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पौथू थाना की जिम्मेदारी कुणाल कुमार को सौंपी गई है। वहीं, कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह को पुलिस कार्यालय, औरंगाबाद भेजा गया है। पौथू थानाध्यक्ष संजय कुमार को नगर थाना औरंगाबाद की अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया है। औरंगाबाद के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर जिले के कुल 18 पुलिस कर्मियों सहित 11 थानाध्यक्षों का फेरबदल किया गया है। तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
Pappu Kumar
रफीगंज के कासमा और पौथू थाने में नए थानाध्यक्ष की तैनाती रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना में रुपेश कुमार को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पौथू थाना की जिम्मेदारी कुणाल कुमार को सौंपी गई है। वहीं, कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह को पुलिस कार्यालय, औरंगाबाद भेजा गया है। पौथू थानाध्यक्ष संजय कुमार को नगर थाना औरंगाबाद की अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया है। औरंगाबाद के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर जिले के कुल 18 पुलिस कर्मियों सहित 11 थानाध्यक्षों का फेरबदल किया गया है। तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
More news from बिहार and nearby areas
- ब्लैक स्पॉट की हुई सफाई, ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश,स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कचरा हटाकर ग्रामीणों को किया जागरूक रफीगंज प्रखंड के केराप पंचायत स्थित कर्मा मसूद भुईयां टोला में शनिवार सुबह स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत लंबे समय से कचरा जमा होने वाले चिन्हित ब्लैक स्पॉट की विशेष साफ-सफाई कराई गई। पंचायत के स्वच्छता कर्मियों ने स्थल पर जमा कचरे को हटाकर आसपास के क्षेत्र की भी सफाई की। अभियान के दौरान ग्रामीणों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कचरा फेंके जाने से कई स्थानों पर कचरे का अंबार लग जाता है। ऐसे चिन्हित स्थलों की नियमित सफाई कर उन्हें दोबारा कचरा मुक्त रखने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रखंड स्वच्छता टीम की धन्वन्ति कुमारी, रविंद्र शर्मा, नीरज पाठक, रविंद्र कुमार, चंदन कुमार, दीपक कुमार, मृत्युंजय कुमार, पंकज चौधरी, मोहम्मद नौसाद, कपिलदेव राम एवं अजय कुमार सहित पंचायत के स्वच्छता कर्मी, WPU कर्मी और ई-रिक्शा चालक मौजूद रहे। #BharatCrimeLiveNews #स्वच्छताहीसेवा #स्वच्छताअभियान #रफीगंज #केरापपंचायत #स्वच्छभारत #स्वच्छगांव #स्वच्छताजागरूकता #BlackSpot #स्वच्छताकेसंदेश #औरंगाबादबिहार1
- पितृपक्ष मेला को देखते हुए गया नगर निगम गयाजी द्वारा अक्षयवट स्थित आम्रसीचन वेदी में पथ एवं नाली का निर्माण कार्य जारी। निर्माण कार्य होने से पिंडदानियों को आवागमन में नहीं होगा परेशानी।1
- आज अनीश पंकज मेमोरियल विधि कॉलेज में छात्र -छात्राओं के बीच एशियाई पार्लियामेंट्री डिबेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया l भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज अनीश पंकज मेमोरियल विधि कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच एशियाई पार्लियामेंट्री डिबेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं, महाविद्यालय परिवार के सदस्यों, शिक्षकों एवं बड़ीसंख्यामेंछात्र-छात्राओं ने भाग लिया।डिबेट प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने देश के विकास, युवाओं की भूमिका, लोकतांत्रिक व्यवस्था, राष्ट्र निर्माण तथा पिछले 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के कार्यकाल से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने अपने-अपने दृष्टिकोण को तथ्यों, तर्कों एवं प्रभावशाली वक्तव्य के माध्यम से प्रस्तुत किया।इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा जी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की डिबेट प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे बच्चों में तर्क करने की क्षमता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा समसामयिक विषयों को समझने की प्रवृत्ति विकसित होती है। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद स्थापित करने और सेवा की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। महाविद्यालय के मैनेजमेंट के द्वारा डॉक्टर मनीष पंकज मिश्रा को अंग वस्त्र फूलों का बुके एवं मेमोटो को देकर स्वागत किया छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा के विभिन्न पहलुओं को अपने विचारों के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने देश के विकास,आत्मनिर्भरता, युवाओं की आकांक्षाओं तथा राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी जैसे विषयों पर भी अपने विचार साझा किए।डॉ. मिश्रा जी ने सभीप्रतिभागियोंकोशुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण सीखने और अपने विचारों को प्रभावी ढंग से रखने का प्रयास है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझें और अपने ज्ञान एवं प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र एवं समाज के हित में करें। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। महाविद्यालय परिवार एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों में उत्साह, ऊर्जा एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना देखने को मिली डिबेट में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं मैं रवि कुमार स्नेहा अनुराधा प्रीतम सत्य प्रतीक सा आलम मनीष कुमार नितीश कुमार शालू कुमारी पंकज कुमार शुभम कुमार गौतम कुमार गौरव कुमार ज्योति कुमारी कुमारी मुस्कान रूही सिंह संजना कुमारी एवं वहां उपस्थित भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर प्रोफेसर डीआर मिहिर कुमार प्रोफेसर साक्षी प्रिया कृतिका कोशिक प्रोफेसर पब मनीष शिवेंद्र नारायण सोनम कुमारी सुधांशु रंजन विकास कुमार सिंह संतोष कुमार सुनील मिश्रा बबलू गुप्ता मंटू कुमारसहित सभी लोगों ने पूर्ण रूप से सहयोग किया1
- गुरारू में आयोजित बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के कामकाज और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सवाल उठाए गए। गुरारू में आयोजित बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के कामकाज और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सवाल उठाए गए। बैठक में जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई और संबंधित विभागों से जवाब मांगा गया। बैठक में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष विकास योजनाओं की स्थिति, विभागीय कार्यों और आम लोगों से जुड़ी समस्याओं को लेकर चर्चा हुई।1
- गोसपुर-तेतरिया में 11 केवी लाइन का 6 पोल का तार की चोरी, बिजली विभाग को 75 हजार की क्षति का अनुमान गोसपुर-तेतरिया में 11 केवी लाइन का कंडक्टर चोरी, बिजली विभाग को 75 हजार की क्षति का अनुमान डोभी/गया डोभी थाना क्षेत्र के गोसपुर-तेतरिया गांव के समीप अज्ञात चोरों ने कृषि कार्य के लिए लगी विद्युत संरचना से 11 केवी लाइन के 6 स्पैन रैबिट कंडक्टर की चोरी कर ली। घटना के बाद बिजली विभाग को करीब 75 हजार रुपये की आर्थिक क्षति होने की बात सामने आई है। मामले को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा डोभी के कनीय विद्युत अभियंता गजेंद्र कुमार ने डोभी थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है। आवेदन के अनुसार 18 सितंबर को गोसपुर-तेतरिया गांव के एक ग्रामीण द्वारा दूरभाष पर सूचना दी गई कि विद्युत संरचना से 11 केवी के कंडक्टर की चोरी कर ली गई है। सूचना मिलने के बाद विभागीय कर्मियों ने स्थल निरीक्षण किया, जिसमें घटना की पुष्टि हुई। ग्रामीणों से पूछताछ करने पर बताया गया कि चोरी की घटना 17 सितंबर की रात हुई है। विभाग के अनुसार इस घटना से साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को लगभग 75 हजार रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। कनीय विद्युत अभियंता ने डोभी थानाध्यक्ष से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने शनिवार की शाम पांच बजे बताया जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- संघर्ष की राह पर चलकर आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं हमारी आजीविका दीदियां प्रखंड हंटरगंज अंतर्गत ग्राम दंतार में आजीविका महिलासंकुल स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के तत्वावधान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं झारखण्ड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (JSLPS) के सहयोग से आयोजित वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर हमारी आजीविका दीदियों द्वारा फूल-माला पहनाकर जिस आत्मीयता, स्नेह और सम्मान के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, वह मेरे लिए अत्यंत भावुक एवं अविस्मरणीय क्षण रहा। हमारे ग्रामीण समाज की ये महिलाएं वर्षों से घर-परिवार की जिम्मेदारियों, आर्थिक कठिनाइयों और अनेक सामाजिक चुनौतियों के बीच अपने परिवार को संभालती आई हैं। अपने सपनों को पीछे रखकर परिवार के भविष्य के लिए दिन-रात मेहनत करने वाली इन माताओं और बहनों ने अब अपने संघर्ष को अपनी ताकत बना लिया है। कभी सीमित साधनों में परिवार चलाने वाली यही महिलाएं आज मेहनत, एकजुटता और आत्मविश्वास के बल पर आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रही हैं। उनकी आंखों में अपने बच्चों के बेहतर भविष्य का सपना है, हाथों में मेहनत की शक्ति है और मन में कुछ कर गुजरने का अटूट संकल्प है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी आजीविका दीदियों के संघर्ष, परिश्रम और साहस की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इन बहनों की सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज के बदलते भविष्य की कहानी है। आज जब गांव की महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार की आर्थिक मजबूती में योगदान दे रही हैं, तो यह देखकर गर्व होता है कि संघर्ष की तपिश से निकलकर आत्मनिर्भरता की नई रोशनी गांव-गांव तक पहुंच रही है। इस अवसर पर उपस्थित सभी माताओं, बहनों एवं ग्रामीणजनों के स्नेह और विश्वास के लिए हृदय से आभार। हमारा संकल्प है—हर महिला को सम्मान, हर हाथ को हुनर और हर परिवार को आत्मनिर्भरता का अवसर मिले। नारी शक्ति मजबूत होगी, तो परिवार मजबूत होगा और मजबूत परिवार से ही मजबूत समाज एवं सशक्त चतरा का निर्माण होगा।1
- रफीगंज के कासमा और पौथू थाने में नए थानाध्यक्ष की तैनाती रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना में रुपेश कुमार को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पौथू थाना की जिम्मेदारी कुणाल कुमार को सौंपी गई है। वहीं, कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह को पुलिस कार्यालय, औरंगाबाद भेजा गया है। पौथू थानाध्यक्ष संजय कुमार को नगर थाना औरंगाबाद की अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया है। औरंगाबाद के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर जिले के कुल 18 पुलिस कर्मियों सहित 11 थानाध्यक्षों का फेरबदल किया गया है। तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।1
- पीरवा से NBW वारंटियों पर पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना पुलिस ने शुक्रवार को विशेष कार्रवाई करते हुए NBW (गैर-जमानती वारंट) के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना एवं न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम पीरवा में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान हरि बिगहा निवासी विरोधा भुईया, पिता सरजू भुइया, तथा पीरवा निवासी लाला यादव, पिता करधनी यादव और कामेश्वर यादव, पिता स्व. सहदेव यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार तीनों के विरुद्ध न्यायालय से NBW जारी था। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा। #BharatCrimeLiveNews #SalaiyaPolice #Madanpur #Aurangabad #NBW #PoliceAction #WarrantArrest #BiharPolice #CrimeNews #LocalNews #BharatCrimeLive1
- टेटुआ बाजार में नए अंदाज में शुरू हुआ वंशिका फैमिली गार्डन रेस्टोरेंट गया के टेटुआ बाजार में वंशिका फैमिली गार्डन रेस्टोरेंट का विधिवत उद्घाटन किया गया। टेटुआ बाजार में नए अंदाज में शुरू हुआ वंशिका फैमिली गार्डन रेस्टोरेंट गया के टेटुआ बाजार में वंशिका फैमिली गार्डन रेस्टोरेंट का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के मौके पर स्थानीय लोग और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। रेस्टोरेंट में परिवार के साथ भोजन के लिए बेहतर माहौल और सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई। 📍 स्थान: टेटुआ बाजार, अतरी/मोहड़ा, गया #Atri #TetuaBazaar #Mohra #FamilyRestaurant #GayaNews #Gaya #BiharNews #RestaurantOpening #TetuaBazaarNews #GayaNewsToday #BreakingNews #LocalNews1