ब्लैक स्पॉट की हुई सफाई, ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश,स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कचरा हटाकर ग्रामीणों को किया जागरूक रफीगंज प्रखंड के केराप पंचायत स्थित कर्मा मसूद भुईयां टोला में शनिवार सुबह स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत लंबे समय से कचरा जमा होने वाले चिन्हित ब्लैक स्पॉट की विशेष साफ-सफाई कराई गई। पंचायत के स्वच्छता कर्मियों ने स्थल पर जमा कचरे को हटाकर आसपास के क्षेत्र की भी सफाई की। अभियान के दौरान ग्रामीणों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कचरा फेंके जाने से कई स्थानों पर कचरे का अंबार लग जाता है। ऐसे चिन्हित स्थलों की नियमित सफाई कर उन्हें दोबारा कचरा मुक्त रखने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रखंड स्वच्छता टीम की धन्वन्ति कुमारी, रविंद्र शर्मा, नीरज पाठक, रविंद्र कुमार, चंदन कुमार, दीपक कुमार, मृत्युंजय कुमार, पंकज चौधरी, मोहम्मद नौसाद, कपिलदेव राम एवं अजय कुमार सहित पंचायत के स्वच्छता कर्मी, WPU कर्मी और ई-रिक्शा चालक मौजूद रहे। #BharatCrimeLiveNews #स्वच्छताहीसेवा #स्वच्छताअभियान #रफीगंज #केरापपंचायत #स्वच्छभारत #स्वच्छगांव #स्वच्छताजागरूकता #BlackSpot #स्वच्छताकेसंदेश #औरंगाबादबिहार
ब्लैक स्पॉट की हुई सफाई, ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश,स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कचरा हटाकर ग्रामीणों को किया जागरूक रफीगंज प्रखंड के केराप पंचायत स्थित कर्मा मसूद भुईयां टोला में शनिवार सुबह स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत लंबे समय से कचरा जमा होने वाले चिन्हित ब्लैक स्पॉट की विशेष साफ-सफाई कराई गई। पंचायत के स्वच्छता कर्मियों ने स्थल पर जमा कचरे को हटाकर आसपास के क्षेत्र की भी सफाई की। अभियान के दौरान ग्रामीणों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कचरा फेंके जाने से कई स्थानों पर कचरे का अंबार लग जाता है। ऐसे चिन्हित स्थलों की नियमित सफाई कर उन्हें दोबारा कचरा मुक्त रखने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रखंड स्वच्छता टीम की धन्वन्ति कुमारी, रविंद्र शर्मा, नीरज पाठक, रविंद्र कुमार, चंदन कुमार, दीपक कुमार, मृत्युंजय कुमार, पंकज चौधरी, मोहम्मद नौसाद, कपिलदेव राम एवं अजय कुमार सहित पंचायत के स्वच्छता कर्मी, WPU कर्मी और ई-रिक्शा चालक मौजूद रहे। #BharatCrimeLiveNews #स्वच्छताहीसेवा #स्वच्छताअभियान #रफीगंज #केरापपंचायत #स्वच्छभारत #स्वच्छगांव #स्वच्छताजागरूकता #BlackSpot #स्वच्छताकेसंदेश #औरंगाबादबिहार
- शंकरपुर से टेम्पू पर लदी 45 लीटर झारखंड निर्मित देशी टनाका शराब बरामद, एक गिरफ्तार नबीनगर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते शनिवार को हुए शंकरपुर से टेम्पू पर लदी कुल 45 लीटर झारखंड निर्मित देशी टनाका शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त बुधन कुमार, पिता नरेश यादव, निवासी गिरधरबिगहा, थाना टंडवा को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय न बताया कि शनिवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए टेम्पू की जांच की। जांच के दौरान शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। #BharatCrimeLiveNews #Nabinagar #NabinagarPolice #AurangabadPolice #BiharPolice #शराब_बरामद #शराब_तस्करी #पुलिस_कार्रवाई #नबीनगर #औरंगाबाद1
- रफीगंज शहर के महाराजगंज स्थित एकता क्लब महाकाल ग्रुप ने हर्षोल्लास के साथ किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन रफीगंज शहर के महाराजगंज स्थित एकता क्लब महाकाल ग्रुप द्वारा शनिवार की रात भगवान गणेश की प्रतिमा का हर्षोल्लास के साथ विसर्जन किया गया। इससे पहले भंडारा और महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद रात करीब 9 बजे ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। क्लब के अध्यक्ष दिलीप सोनी ने बताया कि वर्ष 2002 से एकता क्लब महाकाल ग्रुप द्वारा गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है। इस वर्ष भी 14 सितंबर को विधि-विधान के साथ प्रतिमा स्थापित की गई थी। पांच दिनों तक पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के बाद शनिवार की रात भगवान गणेश को श्रद्धापूर्वक विदाई दी गई। विसर्जन जुलूस महाराजगंज से निकलकर ब्लॉक रोड, टिकट काउंटर, मुरली बाबू मोड़, मुख्य बाजार, कासमा बस स्टैंड, कलाली मोड़ होते हुए पुनः ब्लॉक रोड पहुंचा। इसके बाद जुलूस चरकावां विष्णुपुरी पहुंचा, जहां पूजा-अर्चना के बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की धुन पर उत्साह के साथ शामिल हुए और गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए। मौके पर बैजू सोनी, सुरेश सोनी, शिव सोनी, भोला सोनी, अमर सोनी, कुंदन सोनी, विकास, मानिक सोनी, अमित सोनी, उपेंद्र सोनी, मुरेश सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- गोसपुर-तेतरिया में 11 केवी लाइन का 6 पोल का तार की चोरी, बिजली विभाग को 75 हजार की क्षति का अनुमान गोसपुर-तेतरिया में 11 केवी लाइन का कंडक्टर चोरी, बिजली विभाग को 75 हजार की क्षति का अनुमान डोभी/गया डोभी थाना क्षेत्र के गोसपुर-तेतरिया गांव के समीप अज्ञात चोरों ने कृषि कार्य के लिए लगी विद्युत संरचना से 11 केवी लाइन के 6 स्पैन रैबिट कंडक्टर की चोरी कर ली। घटना के बाद बिजली विभाग को करीब 75 हजार रुपये की आर्थिक क्षति होने की बात सामने आई है। मामले को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा डोभी के कनीय विद्युत अभियंता गजेंद्र कुमार ने डोभी थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है। आवेदन के अनुसार 18 सितंबर को गोसपुर-तेतरिया गांव के एक ग्रामीण द्वारा दूरभाष पर सूचना दी गई कि विद्युत संरचना से 11 केवी के कंडक्टर की चोरी कर ली गई है। सूचना मिलने के बाद विभागीय कर्मियों ने स्थल निरीक्षण किया, जिसमें घटना की पुष्टि हुई। ग्रामीणों से पूछताछ करने पर बताया गया कि चोरी की घटना 17 सितंबर की रात हुई है। विभाग के अनुसार इस घटना से साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को लगभग 75 हजार रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। कनीय विद्युत अभियंता ने डोभी थानाध्यक्ष से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने शनिवार की शाम पांच बजे बताया जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही महिला से छिनतई का प्रयास, नाबालिग पकड़ा बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही महिला से छिनतई का प्रयास, नाबालिग पकड़ा गया कोंच (गया)। कोंच बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से रुपये निकालकर घर जा रही एक महिला से दो अज्ञात बदमाशों ने रुपये छीनने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पीछा कर एक आरोपी को एसबीआई बैंक के सामने पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी मोटरसाइकिल से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय दुकानदारों ने पकड़े गए नाबालिग को रोककर घटना की सूचना कोंच थाना पुलिस को दी। बताया जाता है कि पकड़ा गया नाबालिग भीड़ से बचने के लिए अलग-अलग बातें बताता रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा एक नाबालिग को पकड़े जाने की सूचना मिली थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल दूसरे युवक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।1
- संघर्ष की राह पर चलकर आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं हमारी आजीविका दीदियां प्रखंड हंटरगंज अंतर्गत ग्राम दंतार में आजीविका महिलासंकुल स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के तत्वावधान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं झारखण्ड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (JSLPS) के सहयोग से आयोजित वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर हमारी आजीविका दीदियों द्वारा फूल-माला पहनाकर जिस आत्मीयता, स्नेह और सम्मान के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, वह मेरे लिए अत्यंत भावुक एवं अविस्मरणीय क्षण रहा। हमारे ग्रामीण समाज की ये महिलाएं वर्षों से घर-परिवार की जिम्मेदारियों, आर्थिक कठिनाइयों और अनेक सामाजिक चुनौतियों के बीच अपने परिवार को संभालती आई हैं। अपने सपनों को पीछे रखकर परिवार के भविष्य के लिए दिन-रात मेहनत करने वाली इन माताओं और बहनों ने अब अपने संघर्ष को अपनी ताकत बना लिया है। कभी सीमित साधनों में परिवार चलाने वाली यही महिलाएं आज मेहनत, एकजुटता और आत्मविश्वास के बल पर आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रही हैं। उनकी आंखों में अपने बच्चों के बेहतर भविष्य का सपना है, हाथों में मेहनत की शक्ति है और मन में कुछ कर गुजरने का अटूट संकल्प है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी आजीविका दीदियों के संघर्ष, परिश्रम और साहस की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इन बहनों की सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज के बदलते भविष्य की कहानी है। आज जब गांव की महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार की आर्थिक मजबूती में योगदान दे रही हैं, तो यह देखकर गर्व होता है कि संघर्ष की तपिश से निकलकर आत्मनिर्भरता की नई रोशनी गांव-गांव तक पहुंच रही है। इस अवसर पर उपस्थित सभी माताओं, बहनों एवं ग्रामीणजनों के स्नेह और विश्वास के लिए हृदय से आभार। हमारा संकल्प है—हर महिला को सम्मान, हर हाथ को हुनर और हर परिवार को आत्मनिर्भरता का अवसर मिले। नारी शक्ति मजबूत होगी, तो परिवार मजबूत होगा और मजबूत परिवार से ही मजबूत समाज एवं सशक्त चतरा का निर्माण होगा।1
- हसपुरा औरंगाबाद अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार आयोजित किया गया हसपुरा अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर सीओ सुनील कुमार, कृष्ण कुमार के देखरेख में जनता दरबार आयोजित किया गया।जिसमे 17 फरियाद लेकर आये फरियादियो की सुनवाई किया गया1
- बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बड़ा कदम #NarendraModi #PMModi #AmitShah बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बड़ा कदम #NarendraModi #PMModi #AmitShah1
- ब्लैक स्पॉट की हुई सफाई, ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश,स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कचरा हटाकर ग्रामीणों को किया जागरूक रफीगंज प्रखंड के केराप पंचायत स्थित कर्मा मसूद भुईयां टोला में शनिवार सुबह स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत लंबे समय से कचरा जमा होने वाले चिन्हित ब्लैक स्पॉट की विशेष साफ-सफाई कराई गई। पंचायत के स्वच्छता कर्मियों ने स्थल पर जमा कचरे को हटाकर आसपास के क्षेत्र की भी सफाई की। अभियान के दौरान ग्रामीणों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कचरा फेंके जाने से कई स्थानों पर कचरे का अंबार लग जाता है। ऐसे चिन्हित स्थलों की नियमित सफाई कर उन्हें दोबारा कचरा मुक्त रखने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रखंड स्वच्छता टीम की धन्वन्ति कुमारी, रविंद्र शर्मा, नीरज पाठक, रविंद्र कुमार, चंदन कुमार, दीपक कुमार, मृत्युंजय कुमार, पंकज चौधरी, मोहम्मद नौसाद, कपिलदेव राम एवं अजय कुमार सहित पंचायत के स्वच्छता कर्मी, WPU कर्मी और ई-रिक्शा चालक मौजूद रहे। #BharatCrimeLiveNews #स्वच्छताहीसेवा #स्वच्छताअभियान #रफीगंज #केरापपंचायत #स्वच्छभारत #स्वच्छगांव #स्वच्छताजागरूकता #BlackSpot #स्वच्छताकेसंदेश #औरंगाबादबिहार1