logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हसपुरा औरंगाबाद अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार आयोजित किया गया हसपुरा अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर सीओ सुनील कुमार, कृष्ण कुमार के देखरेख में जनता दरबार आयोजित किया गया।जिसमे 17 फरियाद लेकर आये फरियादियो की सुनवाई किया गया

11 hrs ago
user_Prem Singh
Prem Singh
पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
11 hrs ago

हसपुरा औरंगाबाद अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार आयोजित किया गया हसपुरा अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर सीओ सुनील कुमार, कृष्ण कुमार के देखरेख में जनता दरबार आयोजित किया गया।जिसमे 17 फरियाद लेकर आये फरियादियो की सुनवाई किया गया

More news from बिहार and nearby areas
  • हसपुरा औरंगाबाद अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार आयोजित किया गया हसपुरा अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर सीओ सुनील कुमार, कृष्ण कुमार के देखरेख में जनता दरबार आयोजित किया गया।जिसमे 17 फरियाद लेकर आये फरियादियो की सुनवाई किया गया
    1
    हसपुरा औरंगाबाद अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार आयोजित किया गया
हसपुरा अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर  सीओ सुनील कुमार, कृष्ण कुमार के देखरेख में जनता दरबार आयोजित किया गया।जिसमे 17 फरियाद लेकर आये फरियादियो की सुनवाई किया गया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    11 hrs ago
  • रफीगंज शहर के महाराजगंज स्थित एकता क्लब महाकाल ग्रुप ने हर्षोल्लास के साथ किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन रफीगंज शहर के महाराजगंज स्थित एकता क्लब महाकाल ग्रुप द्वारा शनिवार की रात भगवान गणेश की प्रतिमा का हर्षोल्लास के साथ विसर्जन किया गया। इससे पहले भंडारा और महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद रात करीब 9 बजे ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। क्लब के अध्यक्ष दिलीप सोनी ने बताया कि वर्ष 2002 से एकता क्लब महाकाल ग्रुप द्वारा गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है। इस वर्ष भी 14 सितंबर को विधि-विधान के साथ प्रतिमा स्थापित की गई थी। पांच दिनों तक पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के बाद शनिवार की रात भगवान गणेश को श्रद्धापूर्वक विदाई दी गई। विसर्जन जुलूस महाराजगंज से निकलकर ब्लॉक रोड, टिकट काउंटर, मुरली बाबू मोड़, मुख्य बाजार, कासमा बस स्टैंड, कलाली मोड़ होते हुए पुनः ब्लॉक रोड पहुंचा। इसके बाद जुलूस चरकावां विष्णुपुरी पहुंचा, जहां पूजा-अर्चना के बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की धुन पर उत्साह के साथ शामिल हुए और गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए। मौके पर बैजू सोनी, सुरेश सोनी, शिव सोनी, भोला सोनी, अमर सोनी, कुंदन सोनी, विकास, मानिक सोनी, अमित सोनी, उपेंद्र सोनी, मुरेश सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    1
    रफीगंज शहर के महाराजगंज स्थित एकता क्लब महाकाल ग्रुप ने हर्षोल्लास के साथ किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन

रफीगंज शहर के महाराजगंज स्थित एकता क्लब महाकाल ग्रुप द्वारा शनिवार की रात भगवान गणेश की प्रतिमा का हर्षोल्लास के साथ विसर्जन किया गया। इससे पहले भंडारा और महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद रात करीब 9 बजे ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
क्लब के अध्यक्ष दिलीप सोनी ने बताया कि वर्ष 2002 से एकता क्लब महाकाल ग्रुप द्वारा गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है। इस वर्ष भी 14 सितंबर को विधि-विधान के साथ प्रतिमा स्थापित की गई थी। पांच दिनों तक पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के बाद शनिवार की रात भगवान गणेश को श्रद्धापूर्वक विदाई दी गई।
विसर्जन जुलूस महाराजगंज से निकलकर ब्लॉक रोड, टिकट काउंटर, मुरली बाबू मोड़, मुख्य बाजार, कासमा बस स्टैंड, कलाली मोड़ होते हुए पुनः ब्लॉक रोड पहुंचा। इसके बाद जुलूस चरकावां विष्णुपुरी पहुंचा, जहां पूजा-अर्चना के बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की धुन पर उत्साह के साथ शामिल हुए और गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए।
मौके पर बैजू सोनी, सुरेश सोनी, शिव सोनी, भोला सोनी, अमर सोनी, कुंदन सोनी, विकास, मानिक सोनी, अमित सोनी, उपेंद्र सोनी, मुरेश सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    5 hrs ago
  • बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही महिला से छिनतई का प्रयास, नाबालिग पकड़ा बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही महिला से छिनतई का प्रयास, नाबालिग पकड़ा गया कोंच (गया)। कोंच बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से रुपये निकालकर घर जा रही एक महिला से दो अज्ञात बदमाशों ने रुपये छीनने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पीछा कर एक आरोपी को एसबीआई बैंक के सामने पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी मोटरसाइकिल से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय दुकानदारों ने पकड़े गए नाबालिग को रोककर घटना की सूचना कोंच थाना पुलिस को दी। बताया जाता है कि पकड़ा गया नाबालिग भीड़ से बचने के लिए अलग-अलग बातें बताता रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा एक नाबालिग को पकड़े जाने की सूचना मिली थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल दूसरे युवक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
    1
    बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही महिला से छिनतई का प्रयास, नाबालिग पकड़ा 
बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही महिला से छिनतई का प्रयास, नाबालिग पकड़ा गया
कोंच (गया)। कोंच बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से रुपये निकालकर घर जा रही एक महिला से दो अज्ञात बदमाशों ने रुपये छीनने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पीछा कर एक आरोपी को एसबीआई बैंक के सामने पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी मोटरसाइकिल से फरार हो गया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय दुकानदारों ने पकड़े गए नाबालिग को रोककर घटना की सूचना कोंच थाना पुलिस को दी। बताया जाता है कि पकड़ा गया नाबालिग भीड़ से बचने के लिए अलग-अलग बातें बताता रहा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा एक नाबालिग को पकड़े जाने की सूचना मिली थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल दूसरे युवक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    8 hrs ago
  • बाढ़ राहत में भारी कमी और लूट के खिलाफ भाकपा-माले का राज्यव्यापी विरोध मार्च अरवल= मोदी के जन्मदिन पर दीप प्रज्वलित करने में करोड़ों खर्च, बाढ़ पीड़ित गरीबों की राहत पर सरकार का ध्यान नहीं: जितेंद्र यादव बिहार में भयावह बाढ़, राहत कार्यों में भारी कमी और लूट के खिलाफ भाकपा-माले के राज्यव्यापी आह्वान पर विरोध मार्च निकाला गया। मार्च भगत सिंह चौक होते हुए ब्लॉक परिसर पहुंचा, जहां सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता भाकपा-माले जिला कमेटी सदस्य कॉ. सुएब आलम ने की। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले जिला सचिव कॉ. जितेंद्र यादव ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल राहत, भोजन, दवा और सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। राहत कार्यों में किसी भी तरह की लूट और अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने के नाम पर बड़े पैमाने पर दीप प्रज्वलित किए गए और करोड़ों रुपये खर्च किए गए। आज बिहार की जनता भीषण बाढ़ की मार झेल रही है, गरीबों के घर उजड़ रहे हैं और हजारों परिवार राहत के लिए सरकार की ओर देख रहे हैं। अगर जन्मदिन के आयोजनों में खर्च किए जा रहे पैसे को बाढ़ प्रभावित गरीबों की राहत, भोजन, दवा और पुनर्वास पर खर्च किया जाता, तो बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को राहत मिल सकती थी। मोदी सरकार और बिहार सरकार को उत्सव व दिखावे पर खर्च करने के बजाय बाढ़ पीड़ितों की जिंदगी और आजीविका बचाने तथा उन्हें तत्काल पर्याप्त राहत देने पर ध्यान देना चाहिए। सभा को भाकपा-माले जिला कमेटी सदस्य कॉ. उपेंद्र पासवान, कॉ. सुरेंद्र प्रसाद, कॉ. नंदकिशोर कुमार, इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव कॉ. रमाकांत कुमार उर्फ टूना शर्मा तथा छात्र संगठन आइसा के जिला संयोजक कॉ. नीतीश कुमार ने संबोधित किया। विरोध मार्च में चंद्रशेखर पंडित, रामकुमार पासवान, सरजू जी, राम परीक्षण दास, शाह फराज, संजय यादव, सर्वेश कुमार सहित सैकड़ों साथी शामिल हुए।
    2
    बाढ़ राहत में भारी कमी और लूट के खिलाफ भाकपा-माले का राज्यव्यापी विरोध मार्च
अरवल= मोदी के जन्मदिन पर दीप प्रज्वलित करने में करोड़ों खर्च, बाढ़ पीड़ित गरीबों की राहत पर सरकार का ध्यान नहीं: जितेंद्र यादव
बिहार में भयावह बाढ़, राहत कार्यों में भारी कमी और लूट के खिलाफ भाकपा-माले के राज्यव्यापी आह्वान पर विरोध मार्च निकाला गया। मार्च भगत सिंह चौक होते हुए ब्लॉक परिसर पहुंचा, जहां सभा में तब्दील हो गया।
सभा की अध्यक्षता भाकपा-माले जिला कमेटी सदस्य कॉ. सुएब आलम ने की।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले जिला सचिव कॉ. जितेंद्र यादव ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल राहत, भोजन, दवा और सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। राहत कार्यों में किसी भी तरह की लूट और अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने के नाम पर बड़े पैमाने पर दीप प्रज्वलित किए गए और करोड़ों रुपये खर्च किए गए। आज बिहार की जनता भीषण बाढ़ की मार झेल रही है, गरीबों के घर उजड़ रहे हैं और हजारों परिवार राहत के लिए सरकार की ओर देख रहे हैं। अगर जन्मदिन के आयोजनों में खर्च किए जा रहे पैसे को बाढ़ प्रभावित गरीबों की राहत, भोजन, दवा और पुनर्वास पर खर्च किया जाता, तो बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को राहत मिल सकती थी। मोदी सरकार और बिहार सरकार को उत्सव व दिखावे पर खर्च करने के बजाय बाढ़ पीड़ितों की जिंदगी और आजीविका बचाने तथा उन्हें तत्काल पर्याप्त राहत देने पर ध्यान देना चाहिए।
सभा को भाकपा-माले जिला कमेटी सदस्य कॉ. उपेंद्र पासवान, कॉ. सुरेंद्र प्रसाद, कॉ. नंदकिशोर कुमार, इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव कॉ. रमाकांत कुमार उर्फ टूना शर्मा तथा छात्र संगठन आइसा के जिला संयोजक कॉ. नीतीश कुमार ने संबोधित किया।
विरोध मार्च में चंद्रशेखर पंडित, रामकुमार पासवान, सरजू जी, राम परीक्षण दास, शाह फराज, संजय यादव, सर्वेश कुमार सहित सैकड़ों साथी शामिल हुए।
    user_Pritam kumar
    Pritam kumar
    अरवल, अरवल, बिहार•
    12 hrs ago
  • सहयोग शिविर में नली-गली की समस्या को लेकर पहुंची कुमकुम, त्वरित कार्रवाई के निर्देश अरवल। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन, अरवल की ओर से आयोजित सहयोग शिविर में लगातार लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में कुमकुम कुमारी ने अपने क्षेत्र में नली-गली से जुड़ी समस्या को लेकर शिविर में आवेदन दिया। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित समस्या को लेकर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया और मामले के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद कुमकुम कुमारी ने संतोष जताते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। सहयोग शिविर के माध्यम से जिला प्रशासन का प्रयास है कि आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुना जाए और संबंधित विभागों के माध्यम से उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए। इससे लोगों को अपनी समस्याओं के लिए प्रशासनिक स्तर पर सीधे अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है।
    1
    सहयोग शिविर में नली-गली की समस्या को लेकर पहुंची कुमकुम, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
अरवल। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन, अरवल की ओर से आयोजित सहयोग शिविर में लगातार लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में कुमकुम कुमारी ने अपने क्षेत्र में नली-गली से जुड़ी समस्या को लेकर शिविर में आवेदन दिया।
आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित समस्या को लेकर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया और मामले के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद कुमकुम कुमारी ने संतोष जताते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
सहयोग शिविर के माध्यम से जिला प्रशासन का प्रयास है कि आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुना जाए और संबंधित विभागों के माध्यम से उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए। इससे लोगों को अपनी समस्याओं के लिए प्रशासनिक स्तर पर सीधे अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है।
    user_SATVEER SINGH
    SATVEER SINGH
    Local News Reporter अरवल, अरवल, बिहार•
    16 hrs ago
  • 🙏🚩🌺chhath git par acting का paryas nilkamal shing gaya 👌🎬🫵✅️🧿💬🙏
    1
    🙏🚩🌺chhath git par acting का paryas nilkamal shing  gaya 👌🎬🫵✅️🧿💬🙏
    user_Sudheer kumar
    Sudheer kumar
    सहर, भोजपुर, बिहार•
    17 hrs ago
  • बिक्रमगंज में पागल सियार का आतंक, पांच लोग घायल, एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल बिक्रमगंज के डुमरांव रोड क्षेत्र में गुरुवार 18 सितंबर की रात करीब 9 बजे एक पागल सियार के हमले से अफरा-तफरी मच गई, जिसमें लगभग पांच लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सियार ने अचानक राह चलते लोगों पर हमला कर उन्हें काट लिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज ने त्वरित संज्ञान लेते हुए अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक के साथ तत्काल घटनास्थल का दौरा किया और मौके पर मौजूद लोगों से पूरी घटना की जानकारी ली। एसडीएम ने घायलों को जल्द से जल्द समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया और अस्पताल प्रशासन से कहा कि सभी घायलों का इलाज प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी एक निजी अस्पताल भी पहुंचे, जहां एक घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा था और वहां के चिकित्सकों से उसकी स्थिति के बारे में पूछताछ कर बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा। वहीं इस घटना के बाद प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में सतर्कता बरतने और लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि रात के समय सुनसान इलाकों में अनावश्यक रूप से न जाएं और यदि कहीं कोई संदिग्ध या आक्रामक जंगली जानवर दिखाई दे तो उससे दूरी बनाकर तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचित करें। फिलहाल अनुमंडल प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और घायलों को हर संभव चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
    4
    बिक्रमगंज में पागल सियार का आतंक, पांच लोग घायल, एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बिक्रमगंज के डुमरांव रोड क्षेत्र में गुरुवार 18 सितंबर की रात करीब 9 बजे एक पागल सियार के हमले से अफरा-तफरी मच गई, जिसमें लगभग पांच लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सियार ने अचानक राह चलते लोगों पर हमला कर उन्हें काट लिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज ने त्वरित संज्ञान लेते हुए अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक के साथ तत्काल घटनास्थल का दौरा किया और मौके पर मौजूद लोगों से पूरी घटना की जानकारी ली। एसडीएम ने घायलों को जल्द से जल्द समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया और अस्पताल प्रशासन से कहा कि सभी घायलों का इलाज प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी एक निजी अस्पताल भी पहुंचे, जहां एक घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा था और वहां के चिकित्सकों से उसकी स्थिति के बारे में पूछताछ कर बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा। वहीं इस घटना के बाद प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में सतर्कता बरतने और लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि रात के समय सुनसान इलाकों में अनावश्यक रूप से न जाएं और यदि कहीं कोई संदिग्ध या आक्रामक जंगली जानवर दिखाई दे तो उससे दूरी बनाकर तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचित करें। फिलहाल अनुमंडल प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और घायलों को हर संभव चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
    user_ANIL KUMAR GIRI
    ANIL KUMAR GIRI
    News Anchor बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    18 hrs ago
  • रफीगंज में हावड़ा-मुंबई मेल व पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के ठहराव की मांग रफीगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अहमद रजा खां उर्फ लड्डू खां ने पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के महाप्रबंधक को मांग पत्र भेजा है। इसमें रफीगंज स्टेशन पर हावड़ा-मुंबई मेल और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के ठहराव समेत कई मांगें रखी गई हैं। मांग पत्र में 12321/12322 हावड़ा-मुंबई मेल तथा 12801/12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का रफीगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव देने की मांग की गई है। इसके अलावा सासाराम से गया के बीच एक नई ईएमयू पैसेंजर ट्रेन चलाने का आग्रह किया गया है, जिसका रफीगंज स्टेशन पर दोपहर 1 से 2 बजे के बीच ठहराव हो। अहमद रजा खां ने रेलवे परिसर की जर्जर सड़क का पुनर्निर्माण कराने तथा रफीगंज रेलवे परिसर में पे एंड यूज सुलभ शौचालय का जल्द निर्माण कराने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के अभाव में यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मांग पत्र में रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन स्लोपिंग फुट ओवरब्रिज को भी जल्द चालू कराने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने रेल प्रशासन से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द कार्रवाई करने की अपील की है। मांग पत्र की प्रतिलिपि रफीगंज स्टेशन प्रबंधक को भी दी गई है। संक्षिप्त करें
    1
    रफीगंज में हावड़ा-मुंबई मेल व पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के ठहराव की मांग
रफीगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अहमद रजा खां उर्फ लड्डू खां ने पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के महाप्रबंधक को मांग पत्र भेजा है। इसमें रफीगंज स्टेशन पर हावड़ा-मुंबई मेल और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के ठहराव समेत कई मांगें रखी गई हैं।
मांग पत्र में 12321/12322 हावड़ा-मुंबई मेल तथा 12801/12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का रफीगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव देने की मांग की गई है। इसके अलावा सासाराम से गया के बीच एक नई ईएमयू पैसेंजर ट्रेन चलाने का आग्रह किया गया है, जिसका रफीगंज स्टेशन पर दोपहर 1 से 2 बजे के बीच ठहराव हो। अहमद रजा खां ने रेलवे परिसर की जर्जर सड़क का पुनर्निर्माण कराने तथा रफीगंज रेलवे परिसर में पे एंड यूज सुलभ शौचालय का जल्द निर्माण कराने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के अभाव में यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मांग पत्र में रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन स्लोपिंग फुट ओवरब्रिज को भी जल्द चालू कराने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने रेल प्रशासन से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द कार्रवाई करने की अपील की है। मांग पत्र की प्रतिलिपि रफीगंज स्टेशन प्रबंधक को भी दी गई है।
संक्षिप्त करें
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.