रफीगंज में हावड़ा-मुंबई मेल व पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के ठहराव की मांग रफीगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अहमद रजा खां उर्फ लड्डू खां ने पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के महाप्रबंधक को मांग पत्र भेजा है। इसमें रफीगंज स्टेशन पर हावड़ा-मुंबई मेल और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के ठहराव समेत कई मांगें रखी गई हैं। मांग पत्र में 12321/12322 हावड़ा-मुंबई मेल तथा 12801/12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का रफीगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव देने की मांग की गई है। इसके अलावा सासाराम से गया के बीच एक नई ईएमयू पैसेंजर ट्रेन चलाने का आग्रह किया गया है, जिसका रफीगंज स्टेशन पर दोपहर 1 से 2 बजे के बीच ठहराव हो। अहमद रजा खां ने रेलवे परिसर की जर्जर सड़क का पुनर्निर्माण कराने तथा रफीगंज रेलवे परिसर में पे एंड यूज सुलभ शौचालय का जल्द निर्माण कराने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के अभाव में यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मांग पत्र में रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन स्लोपिंग फुट ओवरब्रिज को भी जल्द चालू कराने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने रेल प्रशासन से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द कार्रवाई करने की अपील की है। मांग पत्र की प्रतिलिपि रफीगंज स्टेशन प्रबंधक को भी दी गई है। संक्षिप्त करें
रफीगंज में हावड़ा-मुंबई मेल व पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के ठहराव की मांग रफीगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अहमद रजा खां उर्फ लड्डू खां ने पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के महाप्रबंधक को मांग पत्र भेजा है। इसमें रफीगंज स्टेशन पर हावड़ा-मुंबई मेल और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के ठहराव समेत कई मांगें रखी गई हैं। मांग पत्र में 12321/12322 हावड़ा-मुंबई मेल तथा 12801/12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का रफीगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव देने की मांग की गई है। इसके अलावा सासाराम से गया के बीच एक नई ईएमयू पैसेंजर ट्रेन चलाने का आग्रह किया गया है, जिसका रफीगंज स्टेशन पर दोपहर 1 से 2 बजे के बीच ठहराव हो। अहमद रजा खां ने रेलवे परिसर की जर्जर सड़क का पुनर्निर्माण कराने तथा रफीगंज रेलवे परिसर में पे एंड यूज सुलभ शौचालय का जल्द निर्माण कराने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के अभाव में यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मांग पत्र में रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन स्लोपिंग फुट ओवरब्रिज को भी जल्द चालू कराने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने रेल प्रशासन से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द कार्रवाई करने की अपील की है। मांग पत्र की प्रतिलिपि रफीगंज स्टेशन प्रबंधक को भी दी गई है। संक्षिप्त करें
- रफीगंज शहर के महाराजगंज स्थित एकता क्लब महाकाल ग्रुप ने हर्षोल्लास के साथ किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन रफीगंज शहर के महाराजगंज स्थित एकता क्लब महाकाल ग्रुप द्वारा शनिवार की रात भगवान गणेश की प्रतिमा का हर्षोल्लास के साथ विसर्जन किया गया। इससे पहले भंडारा और महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद रात करीब 9 बजे ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। क्लब के अध्यक्ष दिलीप सोनी ने बताया कि वर्ष 2002 से एकता क्लब महाकाल ग्रुप द्वारा गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है। इस वर्ष भी 14 सितंबर को विधि-विधान के साथ प्रतिमा स्थापित की गई थी। पांच दिनों तक पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के बाद शनिवार की रात भगवान गणेश को श्रद्धापूर्वक विदाई दी गई। विसर्जन जुलूस महाराजगंज से निकलकर ब्लॉक रोड, टिकट काउंटर, मुरली बाबू मोड़, मुख्य बाजार, कासमा बस स्टैंड, कलाली मोड़ होते हुए पुनः ब्लॉक रोड पहुंचा। इसके बाद जुलूस चरकावां विष्णुपुरी पहुंचा, जहां पूजा-अर्चना के बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की धुन पर उत्साह के साथ शामिल हुए और गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए। मौके पर बैजू सोनी, सुरेश सोनी, शिव सोनी, भोला सोनी, अमर सोनी, कुंदन सोनी, विकास, मानिक सोनी, अमित सोनी, उपेंद्र सोनी, मुरेश सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही महिला से छिनतई का प्रयास, नाबालिग पकड़ा बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही महिला से छिनतई का प्रयास, नाबालिग पकड़ा गया कोंच (गया)। कोंच बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से रुपये निकालकर घर जा रही एक महिला से दो अज्ञात बदमाशों ने रुपये छीनने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पीछा कर एक आरोपी को एसबीआई बैंक के सामने पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी मोटरसाइकिल से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय दुकानदारों ने पकड़े गए नाबालिग को रोककर घटना की सूचना कोंच थाना पुलिस को दी। बताया जाता है कि पकड़ा गया नाबालिग भीड़ से बचने के लिए अलग-अलग बातें बताता रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा एक नाबालिग को पकड़े जाने की सूचना मिली थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल दूसरे युवक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।1
- शंकरपुर से टेम्पू पर लदी 45 लीटर झारखंड निर्मित देशी टनाका शराब बरामद, एक गिरफ्तार नबीनगर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते शनिवार को हुए शंकरपुर से टेम्पू पर लदी कुल 45 लीटर झारखंड निर्मित देशी टनाका शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त बुधन कुमार, पिता नरेश यादव, निवासी गिरधरबिगहा, थाना टंडवा को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय न बताया कि शनिवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए टेम्पू की जांच की। जांच के दौरान शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। #BharatCrimeLiveNews #Nabinagar #NabinagarPolice #AurangabadPolice #BiharPolice #शराब_बरामद #शराब_तस्करी #पुलिस_कार्रवाई #नबीनगर #औरंगाबाद1
- हसपुरा औरंगाबाद अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार आयोजित किया गया हसपुरा अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर सीओ सुनील कुमार, कृष्ण कुमार के देखरेख में जनता दरबार आयोजित किया गया।जिसमे 17 फरियाद लेकर आये फरियादियो की सुनवाई किया गया1
- डकैती का विरोध पड़ा भारी! 70 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार #Muzaffarpur #MuzaffarpurNews #BiharNews #BiharNewsUpdate #BreakingNews #CrimeNews #Dacoity #DacoityCase #SecurityGuard #GuardMurder #MurderCase #338BoriKhad #FertilizerLoot #PoliceAction #CrimeNewsBihar #BiharCrime #MuzaffarpurPolice #ViralNews #SadhanaNews #GayaNews #TrendingNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate1
- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा दिवस पर अनीश पंकज मेमोरियल विधि कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच एशियाई पार्लियामेंट्री डिबेट कार्यक्रम का आयोजन गया जी।भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज अनीश पंकज मेमोरियल विधि कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच एशियाई पार्लियामेंट्री डिबेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा जी उपस्थित रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं, महाविद्यालय परिवार के सदस्यों, शिक्षकों एवं बड़ीसंख्यामेंछात्र-छात्राओं ने भाग लिया है।डिबेट प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए हैं। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने देश के विकास, युवाओं की भूमिका, लोकतांत्रिक व्यवस्था, राष्ट्र निर्माण तथा पिछले 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के कार्यकाल से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे हैं। विद्यार्थियों ने अपने-अपने दृष्टिकोण को तथ्यों, तर्कों एवं प्रभावशाली वक्तव्य के माध्यम से प्रस्तुत किया है।इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा जी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की डिबेट प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे बच्चों में तर्क करने की क्षमता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा समसामयिक विषयों को समझने की प्रवृत्ति विकसित होती है। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद स्थापित करने और सेवा की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। महाविद्यालय के मैनेजमेंट के द्वारा डॉक्टर मनीष पंकज मिश्रा को अंग वस्त्र फूलों का बुके एवं मेमोटो को देकर स्वागत किया छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा के विभिन्न पहलुओं को अपने विचारों के माध्यम से प्रस्तुत किया है। विद्यार्थियों ने देश के विकास,आत्मनिर्भरता, युवाओं की आकांक्षाओं तथा राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी जैसे विषयों पर भी अपने विचार साझा किए हैं।डॉ. मिश्रा जी ने सभीप्रतिभागियोंकोशुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण सीखने और अपने विचारों को प्रभावी ढंग से रखने का प्रयास है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझें और अपने ज्ञान एवं प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र एवं समाज के हित में करें। इस कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया है। महाविद्यालय परिवार एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों में उत्साह, ऊर्जा एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना देखने को मिली डिबेट में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं मैं रवि कुमार स्नेहा अनुराधा प्रीतम सत्य प्रतीक सा आलम मनीष कुमार नितीश कुमार शालू कुमारी पंकज कुमार शुभम कुमार गौतम कुमार गौरव कुमार ज्योति कुमारी कुमारी मुस्कान रूही सिंह संजना कुमारी एवं वहां उपस्थित भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, संतोष ठाकुर प्रोफेसर डीआर मिहिर कुमार प्रोफेसर साक्षी प्रिया कृतिका कोशिक प्रोफेसर पब मनीष शिवेंद्र नारायण सोनम कुमारी सुधांशु रंजन विकास कुमार सिंह संतोष कुमार सुनील मिश्रा बबलू गुप्ता मंटू कुमारसहित सभी लोगों ने पूर्ण रूप से सहयोग किया है4
- अक्षयवट वेदी पर तैयारियां तेज,पिंड दानियों की सुविधा को लेकर जिला प्रशासन एवं नगर निगम मुस्तैद।1
- रफीगंज में हावड़ा-मुंबई मेल व पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के ठहराव की मांग रफीगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अहमद रजा खां उर्फ लड्डू खां ने पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के महाप्रबंधक को मांग पत्र भेजा है। इसमें रफीगंज स्टेशन पर हावड़ा-मुंबई मेल और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के ठहराव समेत कई मांगें रखी गई हैं। मांग पत्र में 12321/12322 हावड़ा-मुंबई मेल तथा 12801/12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का रफीगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव देने की मांग की गई है। इसके अलावा सासाराम से गया के बीच एक नई ईएमयू पैसेंजर ट्रेन चलाने का आग्रह किया गया है, जिसका रफीगंज स्टेशन पर दोपहर 1 से 2 बजे के बीच ठहराव हो। अहमद रजा खां ने रेलवे परिसर की जर्जर सड़क का पुनर्निर्माण कराने तथा रफीगंज रेलवे परिसर में पे एंड यूज सुलभ शौचालय का जल्द निर्माण कराने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के अभाव में यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मांग पत्र में रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन स्लोपिंग फुट ओवरब्रिज को भी जल्द चालू कराने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने रेल प्रशासन से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द कार्रवाई करने की अपील की है। मांग पत्र की प्रतिलिपि रफीगंज स्टेशन प्रबंधक को भी दी गई है। संक्षिप्त करें1