Shuru
Apke Nagar Ki App…
अक्षयवट वेदी पर तैयारियां तेज,पिंड दानियों की सुविधा को लेकर जिला प्रशासन एवं नगर निगम मुस्तैद।
Uma Shanker singh
अक्षयवट वेदी पर तैयारियां तेज,पिंड दानियों की सुविधा को लेकर जिला प्रशासन एवं नगर निगम मुस्तैद।
More news from Manpur and nearby areas
- टेटुआ बाजार में नए अंदाज में शुरू हुआ वंशिका फैमिली गार्डन रेस्टोरेंट गया के टेटुआ बाजार में वंशिका फैमिली गार्डन रेस्टोरेंट का विधिवत उद्घाटन किया गया। टेटुआ बाजार में नए अंदाज में शुरू हुआ वंशिका फैमिली गार्डन रेस्टोरेंट गया के टेटुआ बाजार में वंशिका फैमिली गार्डन रेस्टोरेंट का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के मौके पर स्थानीय लोग और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। रेस्टोरेंट में परिवार के साथ भोजन के लिए बेहतर माहौल और सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई। 📍 स्थान: टेटुआ बाजार, अतरी/मोहड़ा, गया #Atri #TetuaBazaar #Mohra #FamilyRestaurant #GayaNews #Gaya #BiharNews #RestaurantOpening #TetuaBazaarNews #GayaNewsToday #BreakingNews #LocalNews1
- नवनिर्मित गेट विवाद को लेकर बैरिया और लखौवां में फिर बवाल, मारपीट में कई लोगों के घायल होने की सूचना!! नवनिर्मित गेट विवाद को लेकर बैरिया और लखौवां में फिर बवाल, मारपीट में कई लोगों के घायल होने की सूचना!! गया जिले के वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत सहिया पंचायत में नवनिर्मित प्रवेश द्वार को लेकर चल रहा विवाद आज एक बार फिर गंभीर रूप लेता नजर आया। गया-राजगीर मुख्य मार्ग NH-82 पर बैरिया गांव के प्रवेश द्वार पर बनाए गए गेट के नाम को लेकर पहले से जारी विवाद के बीच शनिवार को बैरिया और लखौवां गांव के ग्रामीणों के बीच हंगामा और मारपीट की सूचना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं, बैरिया गांव के कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए वजीरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे जाने की सूचना है। हालांकि, घायलों की संख्या और घटना के पूरे विवरण की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।मामला सहिया पंचायत अंतर्गत बैरिया गांव के प्रवेश द्वार पर बनाए गए एक नवनिर्मित गेट से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार, सहिया पंचायत के वर्तमान मुखिया मुरारी प्रसाद यादव, जो लखौवां गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, उनके द्वारा गया-राजगीर NH-82 के समीप गेट का निर्माण कराया गया था।गेट के मुख्य द्वार पर स्वर्ण अक्षरों में "मुरारी यादव प्रवेश द्वार, आदर्श ग्राम लखौवां" लिखा गया था। गेट पर लखौवां गांव का नाम अंकित किए जाने को लेकर बैरिया गांव के ग्रामीणों ने आपत्ति जताई। ग्रामीणों का कहना था कि गेट बैरिया गांव के प्रवेश क्षेत्र में स्थित है, इसलिए उस पर बैरिया गांव का नाम भी अंकित किया जाना चाहिए। इसके साथ ही ग्रामीणों ने गेट निर्माण से संबंधित पूरे लेखा-जोखा और निर्माण की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की मांग की थी।गेट पर लिखे नाम को लेकर दोनों गांवों के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए वजीरगंज प्रशासन ने मामले में हस्तक्षेप किया। बताया जा रहा है कि वजीरगंज अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी की मौजूदगी में देर शाम विवादित गेट पर लिखे नाम और गांव के नाम को हटवा दिया गया था।प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव को कम करना और स्थिति को शांत बनाए रखना बताया जा रहा है। कार्रवाई के बाद देर रात तक मामला शांत रहा। लेकिन अगले दिन सुबह ही विवाद ने एक बार फिर नया मोड़ ले लिया।स्थानीय जानकारी के अनुसार, सुबह लखौवां गांव के कुछ ग्रामीण गेट पर दोबारा अपने गांव का नाम लिखने के लिए पहुंचे। इसकी जानकारी मिलने के बाद बैरिया गांव के ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद गेट पर नाम लिखने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया और मौके पर हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थिति को देखते हुए बैरिया गांव के ग्रामीणों ने आपातकालीन सेवा डायल 112 को पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। बैरिया पक्ष के ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस टीम के सामने ही कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट की स्थिति मे उत्पन्न हो गई और लखौवां गांव के कुछ लोग मारपीट पर उतारू हो गए।हालांकि, यह आरोप बैरिया गांव के ग्रामीणों की ओर से लगाए जा रहे हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इस पूरे विवाद से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वीडियो में प्रशासन की मौजूदगी के दौरान कुछ लोगों के बीच मारपीट जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। हालांकि, वीडियो की सत्यता, रिकॉर्डिंग का समय और उसमें दिखाई देने वाले सभी व्यक्तियों की पहचान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में वीडियो के आधार पर किसी व्यक्ति या पक्ष को दोषी ठहराना उचित नहीं होगा। मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।घटना के बाद बैरिया गांव के कई ग्रामीणों के घायल होने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए वजीरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। हालांकि, अभी तक घायलों की सटीक संख्या, उनकी चोटों की गंभीरता और दोनों पक्षों की ओर से हुई क्षति के संबंध में आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राप्त पुष्टि के बाद ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।घटना के बाद वजीरगंज पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर मौजूद है। पुलिस की ओर से किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। फिलहाल स्थिति प्रशासन के नियंत्रण में बताई जा रही है। दो गांवों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती शांति व्यवस्था बनाए रखना और विवाद को दोबारा हिंसक रूप लेने से रोकना है। वहीं, ग्रामीणों की ओर से पूरे मामले का निष्पक्ष समाधान निकालने की मांग की जा रही है।गेट पर लिखे नाम से शुरू हुआ विवाद अब बैरिया और लखौवां गांव के बीच तनाव और मारपीट की स्थिति तक पहुंच गया है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इस विवाद का स्थायी समाधान कब निकलेगा? ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन गेट निर्माण, उस पर लिखे नाम और निर्माण से संबंधित सभी पहलुओं की जांच कर स्थिति स्पष्ट करे। साथ ही, दोनों गांवों के लोगों के बीच शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।अब देखना होगा कि वजीरगंज प्रशासन इस पूरे मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है और दोनों गांवों के बीच बढ़ते विवाद को समाप्त करने के लिए किस प्रकार का स्थायी समाधान निकाला जाता है।1
- बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बड़ा कदम #NarendraModi #PMModi #AmitShah बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बड़ा कदम #NarendraModi #PMModi #AmitShah1
- रफीगंज शहर के महाराजगंज स्थित एकता क्लब महाकाल ग्रुप ने हर्षोल्लास के साथ किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन रफीगंज शहर के महाराजगंज स्थित एकता क्लब महाकाल ग्रुप द्वारा शनिवार की रात भगवान गणेश की प्रतिमा का हर्षोल्लास के साथ विसर्जन किया गया। इससे पहले भंडारा और महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद रात करीब 9 बजे ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। क्लब के अध्यक्ष दिलीप सोनी ने बताया कि वर्ष 2002 से एकता क्लब महाकाल ग्रुप द्वारा गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है। इस वर्ष भी 14 सितंबर को विधि-विधान के साथ प्रतिमा स्थापित की गई थी। पांच दिनों तक पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के बाद शनिवार की रात भगवान गणेश को श्रद्धापूर्वक विदाई दी गई। विसर्जन जुलूस महाराजगंज से निकलकर ब्लॉक रोड, टिकट काउंटर, मुरली बाबू मोड़, मुख्य बाजार, कासमा बस स्टैंड, कलाली मोड़ होते हुए पुनः ब्लॉक रोड पहुंचा। इसके बाद जुलूस चरकावां विष्णुपुरी पहुंचा, जहां पूजा-अर्चना के बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की धुन पर उत्साह के साथ शामिल हुए और गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए। मौके पर बैजू सोनी, सुरेश सोनी, शिव सोनी, भोला सोनी, अमर सोनी, कुंदन सोनी, विकास, मानिक सोनी, अमित सोनी, उपेंद्र सोनी, मुरेश सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- विश्वकर्मा पूजा हर्षोल्लास के साथ मना, श्रद्धालुओं ने खूब झूमे नाचे। रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल का रिपोर्ट। बिहार ; नवादा खबर। हिसुआ प्रखंड क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । मंझवे में राजा राम स्थान स्थित विश्वकर्मा जी का प्रतिमा स्थापित किया गया था। इस अवसर पर विश्वकर्मा पूजा मंडप को रंग बिरंगी लाइट और फूलों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने विश्वकर्मा जी का पूजा विधिपूर्वक पूजा अर्चना किया । शुक्रवार 18 सितंबर रात में विश्वकर्मा जी का प्रतिमा को राम बाजार से नेशनल हाईवे 82 होते हुए रेलवे लाइन के किनारे तालाब में विसर्जन किया गया है। विश्वकर्मा जी का वाहन को रंग बिरंगी लाइट और फूलों सजाया गया था। विश्वकर्मा का प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर खूब डांस कर रहे थे।1
- संघर्ष की राह पर चलकर आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं हमारी आजीविका दीदियां प्रखंड हंटरगंज अंतर्गत ग्राम दंतार में आजीविका महिलासंकुल स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के तत्वावधान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं झारखण्ड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (JSLPS) के सहयोग से आयोजित वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर हमारी आजीविका दीदियों द्वारा फूल-माला पहनाकर जिस आत्मीयता, स्नेह और सम्मान के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, वह मेरे लिए अत्यंत भावुक एवं अविस्मरणीय क्षण रहा। हमारे ग्रामीण समाज की ये महिलाएं वर्षों से घर-परिवार की जिम्मेदारियों, आर्थिक कठिनाइयों और अनेक सामाजिक चुनौतियों के बीच अपने परिवार को संभालती आई हैं। अपने सपनों को पीछे रखकर परिवार के भविष्य के लिए दिन-रात मेहनत करने वाली इन माताओं और बहनों ने अब अपने संघर्ष को अपनी ताकत बना लिया है। कभी सीमित साधनों में परिवार चलाने वाली यही महिलाएं आज मेहनत, एकजुटता और आत्मविश्वास के बल पर आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रही हैं। उनकी आंखों में अपने बच्चों के बेहतर भविष्य का सपना है, हाथों में मेहनत की शक्ति है और मन में कुछ कर गुजरने का अटूट संकल्प है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी आजीविका दीदियों के संघर्ष, परिश्रम और साहस की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इन बहनों की सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज के बदलते भविष्य की कहानी है। आज जब गांव की महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार की आर्थिक मजबूती में योगदान दे रही हैं, तो यह देखकर गर्व होता है कि संघर्ष की तपिश से निकलकर आत्मनिर्भरता की नई रोशनी गांव-गांव तक पहुंच रही है। इस अवसर पर उपस्थित सभी माताओं, बहनों एवं ग्रामीणजनों के स्नेह और विश्वास के लिए हृदय से आभार। हमारा संकल्प है—हर महिला को सम्मान, हर हाथ को हुनर और हर परिवार को आत्मनिर्भरता का अवसर मिले। नारी शक्ति मजबूत होगी, तो परिवार मजबूत होगा और मजबूत परिवार से ही मजबूत समाज एवं सशक्त चतरा का निर्माण होगा।1
- “रामदेव के प्रोडक्ट दुनिया के कई देशों में बंद हो चुके हैं, अब चड्ढी बची है, बाक़ी सब बंद हो गए!” “रामदेव नकली खाद्य पदार्थों के सम्राट हैं, बाकी राजा हैं। रामदेव ने गाय कहां पाली हैं? जो गाय का घी बेच रहे”:- - बृजभूषण शरण सिंह का बाबा रामदेव पर हमला “रामदेव के प्रोडक्ट दुनिया के कई देशों में बंद हो चुके हैं, अब चड्ढी बची है, बाक़ी सब बंद हो गए!” “रामदेव नकली खाद्य पदार्थों के सम्राट हैं, बाकी राजा हैं। रामदेव ने गाय कहां पाली हैं? जो गाय का घी बेच रहे”:- - बृजभूषण शरण सिंह का बाबा रामदेव पर हमला1
- रफीगंज में हावड़ा-मुंबई मेल व पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के ठहराव की मांग रफीगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अहमद रजा खां उर्फ लड्डू खां ने पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के महाप्रबंधक को मांग पत्र भेजा है। इसमें रफीगंज स्टेशन पर हावड़ा-मुंबई मेल और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के ठहराव समेत कई मांगें रखी गई हैं। मांग पत्र में 12321/12322 हावड़ा-मुंबई मेल तथा 12801/12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का रफीगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव देने की मांग की गई है। इसके अलावा सासाराम से गया के बीच एक नई ईएमयू पैसेंजर ट्रेन चलाने का आग्रह किया गया है, जिसका रफीगंज स्टेशन पर दोपहर 1 से 2 बजे के बीच ठहराव हो। अहमद रजा खां ने रेलवे परिसर की जर्जर सड़क का पुनर्निर्माण कराने तथा रफीगंज रेलवे परिसर में पे एंड यूज सुलभ शौचालय का जल्द निर्माण कराने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के अभाव में यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मांग पत्र में रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन स्लोपिंग फुट ओवरब्रिज को भी जल्द चालू कराने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने रेल प्रशासन से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द कार्रवाई करने की अपील की है। मांग पत्र की प्रतिलिपि रफीगंज स्टेशन प्रबंधक को भी दी गई है। संक्षिप्त करें1
- विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई गई, श्रद्धालुओं में गजब उत्साह देखा। रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल बिहार । नवादा खबर विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई । हिसुआ प्रखंड के तहत मंझवे वे में राजा राम स्थान स्थित में विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापना की गई थी । इस अवसर पर विश्वकर्मा पूजा मंडप को रंग बिरंगी लाइट से सजाई गई थी। विश्वकर्मा पूजा को ले कर श्रद्धालुओं में गजब उत्साह देखा गया । विश्वकर्मा की प्रतिमा को विधिपूर्वक पूजा अर्चना की गई। शुक्रवार की रात को बड़े धूमधाम से विश्वकर्मा प्रतिमा को राजा राम स्थान, मंझवे बाजार से नेशनल हाईवे 82 से होते हुए रेलवे लाइन के किनारे पोखर में विसर्जित किया गया । विश्वकर्मा प्रतिमा को विसर्जन के दौरान विश्वकर्मा प्रतिमा वाहन को रंग बिरंगी लाइट से सजाया गया था । श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर खूब नाच रहे थे।1