Shuru
Apke Nagar Ki App…
पूना मारगेम अभियान के तहत 108 माओवादी कैडर ने किया आत्मसमर्पण, भारी मात्रा में हथियार व नकदी बरामद बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में आज पूना मारगेम अभियान के तहत एक बड़ी सफलता सामने आई है। 108 माओवादी कैडरों ने एक साथ हथियार डालकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।
SAMYAK NAHATA
पूना मारगेम अभियान के तहत 108 माओवादी कैडर ने किया आत्मसमर्पण, भारी मात्रा में हथियार व नकदी बरामद बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में आज पूना मारगेम अभियान के तहत एक बड़ी सफलता सामने आई है। 108 माओवादी कैडरों ने एक साथ हथियार डालकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।
- News_official_Jagdalpur, Bastar😡2 hrs ago
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by SAHIL Bhagat1
- दुर्गूकोंदल, कांकेर छत्तीसगढ़। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्गूकोंदल के अध्यक्ष धनेश नरेटी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गूकोंदल का औपचारिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धनेश नरेटी, जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ई, विधायक प्रतिनिधि हुमन मरकाम तथा नरेंद्र जैन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वार्डों का निरीक्षण करते हुए वहां भर्ती मरीजों से बातचीत की और उपचार से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जनप्रतिनिधियों ने मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल प्रबंधन से आवश्यक कदम उठाने की बात कही। इस दौरान अस्पताल के बीएमओ डॉ. मनोज किशोरे से भी चर्चा की गई। नेताओं ने उनसे कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को समय पर और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी भी मरीज को इलाज के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। जनप्रतिनिधियों ने बीएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि नर्सों की ड्यूटी समयानुसार लगाई जाए, जिससे मरीजों को लगातार देखभाल और उपचार मिल सके। साथ ही अस्पताल की साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही गई।निरीक्षण के दौरान नेताओं ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं आम लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा मिलना आवश्यक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि अस्पताल में किसी प्रकार की कमी सामने आती है तो उसे दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक पहल की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों से भी चर्चा की गई और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव लिए गए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका समाधान करना प्राथमिकता है। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने भी जनप्रतिनिधियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं और उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी दी।1
- जनपद पंचायत बिजावर अंतर्गत ग्राम पंचायत जैतपुर सीता स्व सहायता समूह द्वारा द्वारा संचालित रूप से1
- सासाहोली चौक में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत टंडवा निवासी युवक ट्रेलर की चपेट में आने से मौत1
- अफीम खेती केस में बड़ा खुलासा, बीज देने वाला चौथा आरोपी जोधपुर से पकड़ा गया दुर्ग। जिले में अवैध अफीम की खेती के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलगांव थाना क्षेत्र के समोदा–झेनझरी के बीच खेत में पकड़ी गई करोड़ों रुपये की अफीम खेती मामले में चौथे आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी छोटू राम (62 वर्ष) निवासी सांगसी नगर धड़िया, थाना चामू, जिला जोधपुर को संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अवैध अफीम की खेती के लिए बीज उपलब्ध कराए थे।दरअसल कुछ समय पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम समोदा, झेनझरी और सिरसा के बीच स्थित खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। खेत का निरीक्षण करने पर पता चला कि मक्का और भुट्टे की फसल के बीच-बीच में अफीम के पौधे लगाए गए थे, ताकि खेती को छिपाया जा सके। पुलिस और संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन में लगी अफीम की फसल को जब्त किया। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इस प्रकरण में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें विकास बिश्नोई निवासी मतोड़ा जिला जोधपुर (राजस्थान), विनायक ताम्रकार निवासी तेमरापारा दुर्ग और मनीष उर्फ गोलू ठाकुर निवासी समोदा शामिल हैं।1
- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती के मामले में विनायक ताम्रकर का नाम सामने आया है। खबरों के अनुसार उनके खेत में मक्के की फसल की आड़ में 5–6 एकड़ में अफीम की खेती पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और पार्टी ने उन्हें तुरंत सस्पेंड कर दिया। �1
- Post by SAHIL Bhagat1
- छतरपुर जिले के विकास को नई गति देने के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा।1
- रायपुर में अपनी बीवी की वज़ह से तंग होकर विंग कमांडर ने की खुद खुसी1