logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहरोड़ में फ्लाईओवर के पास युवक पर बोतल से हमला, हालत गंभीर बहरोड़। कस्बे के मुख्य फ्लाईओवर के पास बुधवार देर शाम शराब के नशे में एक युवक ने दूसरे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने शराब की बोतल युवक के पेट में घोंप दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रवि उर्फ कालू (28) निवासी गांव बूढ़वाल के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस की सहायता से घायल को तुरंत राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

4 hrs ago
user_Joshila News Network
Joshila News Network
बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
4 hrs ago

बहरोड़ में फ्लाईओवर के पास युवक पर बोतल से हमला, हालत गंभीर बहरोड़। कस्बे के मुख्य फ्लाईओवर के पास बुधवार देर शाम शराब के नशे में एक युवक ने दूसरे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने शराब की बोतल युवक के पेट में घोंप दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रवि उर्फ कालू (28) निवासी गांव बूढ़वाल के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस की सहायता से घायल को तुरंत राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजस्थान के पावटा में ACB ने पटवारी प्रमोद सामरिया को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने पैतृक जमीन के बंटवारे की रिपोर्ट के लिए 1 लाख रुपये मांगे थे, जिसमें यह पहली किस्त थी। इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।
    1
    राजस्थान के पावटा में ACB ने पटवारी प्रमोद सामरिया को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने पैतृक जमीन के बंटवारे की रिपोर्ट के लिए 1 लाख रुपये मांगे थे, जिसमें यह पहली किस्त थी। इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।
    user_Pradeep Santoriya
    Pradeep Santoriya
    बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • महेंद्रगढ़ के अटेली उप-जिले के धनुंदा गांव में नालियों का गंदा पानी गलियों और घरों के बाहर जमा हो गया है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। लंबे समय से निकासी की समस्या के कारण गंदगी और बदबू फैल रही है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।
    1
    महेंद्रगढ़ के अटेली उप-जिले के धनुंदा गांव में नालियों का गंदा पानी गलियों और घरों के बाहर जमा हो गया है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। लंबे समय से निकासी की समस्या के कारण गंदगी और बदबू फैल रही है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • चौतरफा समस्याओं से घिरे टैक्सी ड्राइवर्स,सहयोगी स्टॉफ ने समाधान की उठाई जोरदार मांग#ViralNews #TrendingNow #YouTubeNews #NewsUpdate #TodayNews #MustWatch
    1
    चौतरफा समस्याओं से घिरे टैक्सी ड्राइवर्स,सहयोगी स्टॉफ ने समाधान की उठाई जोरदार मांग#ViralNews
#TrendingNow
#YouTubeNews
#NewsUpdate
#TodayNews
#MustWatch
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • रेवाड़ी में एक पत्नी ने अपने पति पर हमला किया। हैरानी की बात यह है कि वह खुद थाने पहुंची और पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
    1
    रेवाड़ी में एक पत्नी ने अपने पति पर हमला किया। हैरानी की बात यह है कि वह खुद थाने पहुंची और पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
    user_Rajbala
    Rajbala
    Local News Reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री गुरुग्राम के औचक दौरे पर शहर में फैली गंदगी देखकर भड़क गए। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए।
    1
    हरियाणा के मुख्यमंत्री गुरुग्राम के औचक दौरे पर शहर में फैली गंदगी देखकर भड़क गए। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए।
    user_Sachin kumar
    Sachin kumar
    Electrician रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • भिवाड़ी SP ने हफ्ता वसूली करने वालों के खिलाफ एक बड़ी मुहिम छेड़ दी है। आलमपुर क्षेत्र में इन अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस एक्शन मोड में आ गई है।
    1
    भिवाड़ी SP ने हफ्ता वसूली करने वालों के खिलाफ एक बड़ी मुहिम छेड़ दी है। आलमपुर क्षेत्र में इन अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस एक्शन मोड में आ गई है।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • अलवर के जागुवास गांव में हुई ग्राम सभा में चारागाह भूमि पर अवैध कब्ज़े और संदिग्ध गतिविधियों पर गंभीर सवाल उठे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ 'बंगाली परिवार' यहां अवैध रूप से रह रहे हैं और उन्होंने मजार भी बना ली है, जिस पर बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटाने और मृत्यु भोज जैसी सामाजिक कुरीतियों को बंद करने का फैसला भी लिया गया।
    3
    अलवर के जागुवास गांव में हुई ग्राम सभा में चारागाह भूमि पर अवैध कब्ज़े और संदिग्ध गतिविधियों पर गंभीर सवाल उठे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ 'बंगाली परिवार' यहां अवैध रूप से रह रहे हैं और उन्होंने मजार भी बना ली है, जिस पर बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटाने और मृत्यु भोज जैसी सामाजिक कुरीतियों को बंद करने का फैसला भी लिया गया।
    user_Joshila News Network
    Joshila News Network
    बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • महेंद्रगढ़ के नारनौल में पुरानी कचहरी रोड पर एक पेड़ बिजली के तारों पर खतरनाक ढंग से लटका हुआ है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है या बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है। स्थानीय लोग बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई की अपील कर रहे हैं।
    1
    महेंद्रगढ़ के नारनौल में पुरानी कचहरी रोड पर एक पेड़ बिजली के तारों पर खतरनाक ढंग से लटका हुआ है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है या बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है। स्थानीय लोग बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई की अपील कर रहे हैं।
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक नगर परिषद कर्मचारी ने अपनी लिव-इन पार्टनर पर मकान हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
    1
    हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक नगर परिषद कर्मचारी ने अपनी लिव-इन पार्टनर पर मकान हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.