logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नोडल अधिकारी श्रीमती नीना शर्मा ने जनपद में विकास व स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा बाराबंकी *निर्माणाधीन 50 सैया क्रिटिकल केयर अस्पताल का निरीक्षण, आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश* - *देवा सीएचसी, गौ संरक्षण केंद्र व नगर क्षेत्र का भी किया दौरा, व्यवस्थाओं में सुधार पर जोर* बाराबंकी, 09 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी की निदेशक एवं जनपद बाराबंकी की नोडल अधिकारी श्रीमती नीना शर्मा ने सोमवार को जनपद के विभिन्न स्थलों का एकदिवसीय निरीक्षण कर विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तेजी बनाए रखने के निर्देश दिए। *निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर अस्पताल का निरीक्षण* निरीक्षण की शुरुआत जिला अस्पताल के पास बेगमगंज में निर्माणाधीन 50 शैय्या क्रिटिकल केयर अस्पताल से हुई। नोडल अधिकारी ने निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण करते हुए अस्पताल के सभी कमरों में आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक बेड तक ऑक्सीजन गैस की सुव्यवस्थित आपूर्ति के लिए पाइपलाइन व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। साथ ही फायर सेफ्टी और जल निकासी से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। *ऑक्सीजन प्लांट और मरीजों से किया संवाद* निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन गैस प्लांट का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि इस प्लांट से पाइपलाइन के माध्यम से नए क्रिटिकल केयर अस्पताल तक ऑक्सीजन की सुचारु आपूर्ति संभव न हो तो वहां नया ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार की जाए। अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली। *निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तेजी पर जोर* इसके बाद नोडल अधिकारी ने राजकीय कार्यालय परिसर में बने ट्रांजिट हॉस्टल तथा नवाबगंज विस्तारित क्षेत्र में निर्माणाधीन कल्याण मंडप का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कल्याण मंडप परिसर में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान नगर अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। *गांधीनगर वार्ड में सुनीं स्थानीय समस्याएं* निरीक्षण के क्रम में नोडल अधिकारी शहर के गांधीनगर वार्ड भी पहुंचीं, जहां स्थानीय सभासद और नागरिकों ने उनका स्वागत किया। वार्ड निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासी लाली पति पप्पू ने नाली, सड़क और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस पर नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। *गौ संरक्षण केंद्र और देवा सीएचसी का निरीक्षण* नोडल अधिकारी ने जहांगीराबाद स्थित बृहद गौ संरक्षण केंद्र (निबलेट) का भी निरीक्षण किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने विधिवत पूजन कर गौवंश को गुड़-चना खिलाया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौमूत्र के संग्रहण व उसके उपयोग की व्यवस्था विकसित करने तथा बीमार पशुओं की विशेष देखभाल करने के निर्देश दिए। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से उन्होंने बरगद का पौधा भी रोपा। इसके बाद उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मुजीब पर का निरीक्षण किया। यहां बच्चों को दिए जा रहे भोजन व शिक्षण संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की और बच्चों से संवाद किया। यहां शिक्षकों से बातचीत के दौरान विद्यालय की शिक्षिका प्रियंका सिंह और रूबी प्रभाकर ने नोडल अधिकारी को अवगत कराया कि विद्यालय के पास स्थित फैक्ट्री से यहां का वातावरण दूषित है और सभी को तेज दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा का निरीक्षण कर ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वार्ड में भर्ती प्रसूता महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हें पोषणयुक्त भोजन, हरी सब्जियां और फल लेने की सलाह दी। उन्होंने एक्स-रे रूम, वीएनबीएसयू वार्ड और परिसर में बने ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने देवा नगर पंचायत की पेयजल योजना का भी निरीक्षण किया और खामियों पर तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। *उपस्थित अधिकारी* निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सूदन, एडीएम श्री निरंकार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सिरौलीगौसपुर श्री तेजस के, एसडीएम नवाबगंज श्री आनंद तिवारी, सीएमओ डॉ. अवधेश यादव, सहित संबधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

1 day ago
user_Unna news agency
Unna news agency
Classified ads newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
90691ebf-9615-407c-b1bf-7fc3d4234a01

  • user_Sabir
    Sabir
    Fatehpur, Barabanki
    👏
    4 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • एफसीआई अफसर बनकर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी, 2 ठग गिरफ्तार *:* बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर वसूली करते थे आरोपी *स्टंट लाइन:* जानिए कैसे करते थे ठगी, 5 साथी अभी भी फरार *:* बुलंदशहर क्राइम ब्रांच की टीम ने खानपुर थाना क्षेत्र से दीपक और प्रिंस को गिरफ्तार किया, जो एफसीआई अफसर बनकर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करते थे।
    1
    एफसीआई अफसर बनकर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी, 2 ठग गिरफ्तार
*:* बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर वसूली करते थे आरोपी
*स्टंट लाइन:* जानिए कैसे करते थे ठगी, 5 साथी अभी भी फरार
*:* बुलंदशहर क्राइम ब्रांच की टीम ने खानपुर थाना क्षेत्र से दीपक और प्रिंस को गिरफ्तार किया, जो एफसीआई अफसर बनकर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करते थे।
    user_जनवार्ता न्यूज 24
    जनवार्ता न्यूज 24
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • लखनऊ- यूपी कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ऐसी पॉलिसी लेकर आई है जिसके तहत जिले के हर गांव तक जिला मुख्यालय से रोज एक बस भेजी जाएगी बस रात में गांव में ही खड़ी रहेगी और सुबह वहीं से लोगों को लेकर ब्लॉक और तहसील होते हुए फिर जिला मुख्यालय तक आएगी पूरी बात सुनें – वीडियो में
    1
    लखनऊ- यूपी कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ऐसी पॉलिसी लेकर आई है जिसके तहत जिले के हर गांव तक जिला मुख्यालय से रोज एक बस भेजी जाएगी
बस रात में गांव में ही खड़ी रहेगी और सुबह वहीं से लोगों को लेकर ब्लॉक और तहसील होते हुए फिर जिला मुख्यालय तक आएगी
पूरी बात सुनें – वीडियो में
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • उजड़ते वनो जंगलो पर बयान देने से क्यों बच रहे हैं वन विभाग के अधिकारी डॉक्टर मेला का कैमरे पर बड़ा बयान लगातार वन माफियाओं की खबर चलने के बावजूद भी वन अधिकारी धृतराष्ट्र की भूमिका में क्यों क्यों देशवासियों के दुश्मन बने पड़े है वन विभाग के अधिकारी #india #facebook #trand #trend #trendingpost #akbarpur #AmbedkarNagar #jalalpur #NarendraModi #अयोध्या #ayodhya #dmambedkarnagar #dmambedkarnagar #viral #photo #news #PMO #PMOIndia #NarendraModi #viral #video #reels #YogiAdityanath #MYogiAdityanath #police #UPPolice #DFO #RFO MYogiAdityanath DM Ambedkarnagar Narendra Modi UP Police Ambedkarnagar Police अम्बेडकरनगर पुलिस
    1
    उजड़ते वनो जंगलो पर बयान देने से क्यों बच रहे हैं वन विभाग के अधिकारी
डॉक्टर मेला का कैमरे पर बड़ा बयान 
लगातार वन माफियाओं की खबर चलने के बावजूद भी वन अधिकारी धृतराष्ट्र की भूमिका में क्यों 
क्यों देशवासियों के दुश्मन बने पड़े है वन विभाग के अधिकारी 
#india #facebook #trand #trend #trendingpost #akbarpur #AmbedkarNagar #jalalpur #NarendraModi #अयोध्या #ayodhya #dmambedkarnagar #dmambedkarnagar #viral #photo #news #PMO #PMOIndia #NarendraModi #viral #video #reels #YogiAdityanath #MYogiAdityanath #police #UPPolice #DFO #RFO 
MYogiAdityanath DM Ambedkarnagar Narendra Modi UP Police Ambedkarnagar Police अम्बेडकरनगर पुलिस
    user_Suyash Kumar Mishra
    Suyash Kumar Mishra
    पत्रकार Sadar, Lucknow•
    1 hr ago
  • राधा कृष्ण का अपमान करने वाले नन्द गाँव के दुकानदार को सबक सिखाया.... इसके पारिवारिक जनों ने इसको मंद बुद्धि बताया उन्होंने इसको दुकान से हटा दिया है....
    1
    राधा कृष्ण का अपमान करने वाले नन्द गाँव के दुकानदार को सबक सिखाया.... इसके पारिवारिक जनों ने इसको मंद बुद्धि बताया उन्होंने इसको दुकान से हटा दिया है....
    user_Harsha Media Uttar Pradesh
    Harsha Media Uttar Pradesh
    Tenant ownership सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma
    1
    Post by Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma
    user_Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma
    Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma
    Video Creator लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में यूपी के मंत्रियों के साथ कैबिनेट बैठक की।
    1
    यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में यूपी के मंत्रियों के साथ कैबिनेट बैठक की।
    user_Prabhat Kashyap
    Prabhat Kashyap
    Sadar, Lucknow•
    1 hr ago
  • रामजी दीक्षित पत्रकार की रिपोर्ट लोकेशन बाराबंकी *बाराबंकी अधिवक्ता शोएब उर्फ बॉबी किदवई हत्याकांड को लेकर वकीलों का डीएम कार्यालय घेराव इंसाफ की मांग तेज* बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब उर्फ बॉबी किदवई हत्याकांड को लेकर एक बार फिर अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। हत्या का अब तक खुलासा न होने से नाराज वकीलों ने जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं का कहना है कि 13 फरवरी 2026 को दिनदहाड़े लखनऊ–अयोध्या हाईवे पर शोएब उर्फ बॉबी किदवई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने कई जांच टीमें गठित कीं, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग सका है। इससे अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। घेराव के दौरान वकीलों ने प्रशासन के सामने कई मांगें रखीं। जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता रितेश मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, मृतक अधिवक्ता के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए और उनके परिवार को विधवा पेंशन प्रदान की जाए। वहीं अधिवक्ता राहुल मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम (Advocate Protection Act) लागू किया जाए। साथ ही अधिवक्ताओं को आत्मरक्षा के लिए रिवॉल्वर लाइसेंस जारी करने और टोल प्लाजा पर छूट देने की भी मांग की गई। वरिष्ठ अधिवक्ता रामलाल द्विवेदी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस इस पूरे मामले की जानकारी रखती है। परिवार के लोगों से भी बयान लिए जा चुके हैं, इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन चाहे तो जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक दो घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा करा सकते हैं। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की कार्यशैली अच्छी है, लेकिन पुलिस प्रशासन को भी अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय को अधिवक्ताओं की बात समझते हुए इस मामले का जल्द से जल्द निस्तारण करना चाहिए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही शोएब उर्फ बॉबी किदवई हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ और दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो अधिवक्ता आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो वे खुद अपनी सुरक्षा करने को मजबूर होंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और प्रशासन से न्याय की मांग करते रहे। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता रामलाल द्विवेदी, अधिवक्ता राहुल मिश्रा, अधिवक्ता पवन मिश्रा, अधिवक्ता रमेश चंद वर्मा, कोषाध्यक्ष अनुराग शुक्ला, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेश सिंह, अधिवक्ता शांति ओम रावत, कार्यकारिणी सदस्य हिमालय जायसवाल, अधिवक्ता मोहम्मद उमर समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
    1
    रामजी दीक्षित पत्रकार की रिपोर्ट 
लोकेशन बाराबंकी 
*बाराबंकी अधिवक्ता शोएब उर्फ बॉबी किदवई हत्याकांड को लेकर वकीलों का डीएम कार्यालय घेराव इंसाफ की मांग तेज*
बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब उर्फ बॉबी किदवई हत्याकांड को लेकर एक बार फिर अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। हत्या का अब तक खुलासा न होने से नाराज वकीलों ने जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अधिवक्ताओं का कहना है कि 13 फरवरी 2026 को दिनदहाड़े
लखनऊ–अयोध्या हाईवे पर शोएब उर्फ बॉबी किदवई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने कई जांच टीमें गठित कीं, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग सका है। इससे अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है।
घेराव के दौरान वकीलों ने प्रशासन के सामने कई मांगें रखीं। जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता रितेश मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, मृतक अधिवक्ता के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए और उनके परिवार को विधवा पेंशन प्रदान की जाए।
वहीं अधिवक्ता राहुल मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम (Advocate Protection Act) लागू किया जाए। साथ ही अधिवक्ताओं को आत्मरक्षा के लिए रिवॉल्वर लाइसेंस जारी करने और टोल प्लाजा पर छूट देने की भी मांग की गई।
वरिष्ठ अधिवक्ता रामलाल द्विवेदी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस इस पूरे मामले की जानकारी रखती है। परिवार के लोगों से भी बयान लिए जा चुके हैं, इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन चाहे तो जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक दो घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा करा सकते हैं।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की कार्यशैली अच्छी है, लेकिन पुलिस प्रशासन को भी अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय को अधिवक्ताओं की बात समझते हुए इस मामले का जल्द से जल्द निस्तारण करना चाहिए।
अधिवक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही शोएब उर्फ बॉबी किदवई हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ और दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो अधिवक्ता आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो वे खुद अपनी सुरक्षा करने को मजबूर होंगे।
इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और प्रशासन से न्याय की मांग करते रहे।
इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता रामलाल द्विवेदी, अधिवक्ता राहुल मिश्रा, अधिवक्ता पवन मिश्रा, अधिवक्ता रमेश चंद वर्मा, कोषाध्यक्ष अनुराग शुक्ला, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेश सिंह, अधिवक्ता शांति ओम रावत, कार्यकारिणी सदस्य हिमालय जायसवाल, अधिवक्ता मोहम्मद उमर समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people Nawabganj, Barabanki•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर विभागीय समीक्षा बैठक की।
    1
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर विभागीय समीक्षा बैठक की।
    user_Prabhat Kashyap
    Prabhat Kashyap
    Sadar, Lucknow•
    1 hr ago
  • ट्रैक्टर ने रौंदा, तीसरे दिन युवक की मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम,2 घंटे बाद सीओ हरियावा के अथक प्रयास से शव का हुआ अंतिम संस्कार। हरदोई की कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र अंतर्गत पिंपरी गांव निवासी अपने गांव से बेनीगंज की ओर आ रहा था एक युवक को शनिवार को ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया परिजनों को सूचना मिलने पर खनन फानन मे घायल युवक को स्थानीय पुलिस को सूचना देने के उपरान्त उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां पर रविवार को सोमवार को की रात युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई गुस्साये परिजनों ने प्रतापनगर बेनीगंज मार्ग स्थिति दुघटिया मोड़ पर शव रखकर रास्ता को जाम कर दिया वहीं पर स्थानीय पुलिस मोके पर सुरक्षा की दृष्टि कोण से मुस्तैद रही लाख प्रयासो के बावजूद सीओ हरियावा के आश्वासन पर परिजनों ने शव का अन्तिम संस्कार किया प्रत्याश दर्शियों के मुताबिक जाम लगभग2से ढाई घंटे तक लगी रही जिसमें सैंकड़ों वाहन जाम में फांसे रहे और यातायात बाधित रहा प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंपरी गांव निवासी महेंद्र कुमार वार्म बताया की मृतक मोहित उम्र लगभग 21 वर्ष पुत्र छोटे शनिवार को अपने गांव से बेनीगंज आ रहा था तभी रामपाल स्थिति कारखाने के पास गांव निवासी भन्नू पुत्र सुन्दर लाल द्वारा तेज रफ्तार से ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर मार दी जिससे कि मोहित मौके पर गंभीर घायल हो गया परिजनों ने स्थानीय थाने मे तहरीर देकर प्रथामिकी उपचार हेतु अस्पताल ले गये जहा पर2दिन इलाज होने के उपरान्त चिकित्साको ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया देर शाम शव को घर लाया गया परिजनों को कानूनी कार्यवाही से सन्तोष शामिल ने पर दुर्घटिया मोड़ पर शव को रखकर ट्रैक्टर ट्राली एवं चालक को पकड़े जाने की जिद पर अड़े रहे सूचना मिलने ही स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा ब्यावाश्था को मद्देनजर रखते हुए चाक चौबंद हो गये तद उपरान्त सीओ अजीत सिंह चौहान के समाझने बुझने पर परिजनों ने मृत युवक का अन्तिम संस्कार किया ।
    1
    ट्रैक्टर ने रौंदा, तीसरे दिन युवक की मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम,2 घंटे बाद सीओ हरियावा के अथक प्रयास से शव का हुआ अंतिम संस्कार। हरदोई की कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र अंतर्गत पिंपरी गांव निवासी अपने गांव से बेनीगंज की ओर आ रहा था एक युवक को शनिवार को ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया परिजनों को सूचना मिलने पर खनन फानन मे घायल युवक को स्थानीय पुलिस को सूचना देने के उपरान्त उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां पर  रविवार को सोमवार को की रात युवक की  इलाज के दौरान मृत्यु हो गई गुस्साये परिजनों ने प्रतापनगर बेनीगंज मार्ग स्थिति दुघटिया मोड़ पर शव रखकर रास्ता को जाम कर दिया वहीं पर स्थानीय पुलिस मोके पर सुरक्षा की दृष्टि कोण से मुस्तैद रही लाख प्रयासो के बावजूद सीओ हरियावा के आश्वासन पर परिजनों ने शव का अन्तिम संस्कार किया प्रत्याश दर्शियों के मुताबिक जाम लगभग2से  ढाई घंटे तक लगी रही जिसमें सैंकड़ों वाहन जाम में फांसे रहे और यातायात बाधित रहा प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंपरी गांव निवासी महेंद्र कुमार वार्म बताया की मृतक मोहित उम्र लगभग 21 वर्ष पुत्र छोटे शनिवार को अपने गांव से बेनीगंज आ रहा था तभी  रामपाल स्थिति कारखाने के पास गांव निवासी भन्नू पुत्र सुन्दर लाल द्वारा तेज रफ्तार से ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर मार दी जिससे कि मोहित मौके पर गंभीर घायल हो गया परिजनों ने स्थानीय थाने मे तहरीर देकर प्रथामिकी उपचार हेतु अस्पताल ले गये जहा पर2दिन इलाज होने के उपरान्त चिकित्साको ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया देर शाम शव को घर लाया गया परिजनों को कानूनी कार्यवाही से सन्तोष शामिल ने पर दुर्घटिया मोड़ पर शव को रखकर ट्रैक्टर ट्राली एवं चालक को पकड़े जाने की जिद पर अड़े रहे सूचना मिलने ही स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा ब्यावाश्था को मद्देनजर रखते हुए चाक चौबंद हो गये तद  उपरान्त सीओ अजीत सिंह चौहान के समाझने  बुझने पर परिजनों ने मृत युवक का अन्तिम संस्कार किया ।
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक विश्ववार्ता समाचार पत्र हरदोई यूपी
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक विश्ववार्ता समाचार पत्र हरदोई यूपी
    Reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.