logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंदौर की सोनम रघुवंशी और पुणे की सिया गोयल के मामलों के बाद अब झारखंड में भी एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। गिरिडीह जिले में एक युवती ने अपनी शादी से ठीक तीन दिन पहले अपने होने वाले पति की बेरहमी से हत्या करवा दी। जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं और मंगल गीत गाए जा रहे थे, वहां दुल्हन बनने जा रही लड़की ने ही अपने मंगेतर की मौत की स्क्रिप्ट लिख डाली। यह सनसनीखेज मामला झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र का है। भिखोडीह गांव के रहने वाले 20 वर्षीय नीरज हाजरा 5 जुलाई को अचानक लापता हो गए थे। नीरज के पिता सुभाष हाजरा ने जमुआ थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुरुआती तौर पर पुलिस ने इसे सामान्य मामला मानकर जांच शुरू की थी, लेकिन परिजनों द्वारा अपहरण की आशंका जताए जाने के बाद 8 जुलाई को पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। मामले के खुलासे के लिए गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच टीम ने मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल खंगालते हुए कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। इस दौरान मिले अहम सुरागों के आधार पर पुलिस की टीम बिहार के जमुई जिले के बिचकोड़वा थाना क्षेत्र स्थित बेला जंगल पहुंची। वहां पहले से बरामद एक अज्ञात शव की पहचान लापता नीरज हाजरा के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस की यह गुमशुदगी की जांच हत्या के मामले में तब्दील हो गई।

1 hr ago
user_Pradeep sharma
Pradeep sharma
Giridih, Jharkhand•
1 hr ago

इंदौर की सोनम रघुवंशी और पुणे की सिया गोयल के मामलों के बाद अब झारखंड में भी एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। गिरिडीह जिले में एक युवती ने अपनी शादी से ठीक तीन दिन पहले अपने होने वाले पति की बेरहमी से हत्या करवा दी। जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं और मंगल गीत गाए जा रहे थे, वहां दुल्हन बनने जा रही लड़की ने ही अपने मंगेतर की मौत की स्क्रिप्ट लिख डाली। यह सनसनीखेज मामला झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र का है। भिखोडीह गांव के रहने वाले 20 वर्षीय नीरज हाजरा 5 जुलाई को अचानक लापता हो गए थे। नीरज के पिता सुभाष हाजरा ने जमुआ थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुरुआती तौर पर पुलिस ने इसे सामान्य मामला मानकर जांच शुरू की थी, लेकिन परिजनों द्वारा अपहरण की आशंका जताए जाने के बाद 8 जुलाई को पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। मामले के खुलासे के लिए गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच टीम ने मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल खंगालते हुए कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। इस दौरान मिले अहम सुरागों के आधार पर पुलिस की टीम बिहार के जमुई जिले के बिचकोड़वा थाना क्षेत्र स्थित बेला जंगल पहुंची। वहां पहले से बरामद एक अज्ञात शव की पहचान लापता नीरज हाजरा के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस की यह गुमशुदगी की जांच हत्या के मामले में तब्दील हो गई।

More news from Jharkhand and nearby areas
  • इंदौर की सोनम रघुवंशी और पुणे की सिया गोयल के मामलों के बाद अब झारखंड में भी एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। गिरिडीह जिले में एक युवती ने अपनी शादी से ठीक तीन दिन पहले अपने होने वाले पति की बेरहमी से हत्या करवा दी। जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं और मंगल गीत गाए जा रहे थे, वहां दुल्हन बनने जा रही लड़की ने ही अपने मंगेतर की मौत की स्क्रिप्ट लिख डाली। यह सनसनीखेज मामला झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र का है। भिखोडीह गांव के रहने वाले 20 वर्षीय नीरज हाजरा 5 जुलाई को अचानक लापता हो गए थे। नीरज के पिता सुभाष हाजरा ने जमुआ थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुरुआती तौर पर पुलिस ने इसे सामान्य मामला मानकर जांच शुरू की थी, लेकिन परिजनों द्वारा अपहरण की आशंका जताए जाने के बाद 8 जुलाई को पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। मामले के खुलासे के लिए गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच टीम ने मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल खंगालते हुए कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। इस दौरान मिले अहम सुरागों के आधार पर पुलिस की टीम बिहार के जमुई जिले के बिचकोड़वा थाना क्षेत्र स्थित बेला जंगल पहुंची। वहां पहले से बरामद एक अज्ञात शव की पहचान लापता नीरज हाजरा के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस की यह गुमशुदगी की जांच हत्या के मामले में तब्दील हो गई।
    1
    इंदौर की सोनम रघुवंशी और पुणे की सिया गोयल के मामलों के बाद अब झारखंड में भी एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। गिरिडीह जिले में एक युवती ने अपनी शादी से ठीक तीन दिन पहले अपने होने वाले पति की बेरहमी से हत्या करवा दी। जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं और मंगल गीत गाए जा रहे थे, वहां दुल्हन बनने जा रही लड़की ने ही अपने मंगेतर की मौत की स्क्रिप्ट लिख डाली।

यह सनसनीखेज मामला झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र का है। भिखोडीह गांव के रहने वाले 20 वर्षीय नीरज हाजरा 5 जुलाई को अचानक लापता हो गए थे। नीरज के पिता सुभाष हाजरा ने जमुआ थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुरुआती तौर पर पुलिस ने इसे सामान्य मामला मानकर जांच शुरू की थी, लेकिन परिजनों द्वारा अपहरण की आशंका जताए जाने के बाद 8 जुलाई को पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।

मामले के खुलासे के लिए गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच टीम ने मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल खंगालते हुए कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। इस दौरान मिले अहम सुरागों के आधार पर पुलिस की टीम बिहार के जमुई जिले के बिचकोड़वा थाना क्षेत्र स्थित बेला जंगल पहुंची। वहां पहले से बरामद एक अज्ञात शव की पहचान लापता नीरज हाजरा के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस की यह गुमशुदगी की जांच हत्या के मामले में तब्दील हो गई।
    user_Pradeep sharma
    Pradeep sharma
    Giridih, Jharkhand•
    1 hr ago
  • गिरिडीह के गांडेय स्थित दस्तकार जूट प्रशिक्षण इकाई में बुधवार को 12 बजे प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी एवं सहायक समाहर्ता यश कुमार ने प्रशिक्षण केंद्र का दौरा कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से संवाद किया तथा उनके द्वारा तैयार किए जा रहे जूट उत्पादों की सराहना की।
    1
    गिरिडीह के गांडेय स्थित दस्तकार जूट प्रशिक्षण इकाई में बुधवार को 12 बजे प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी एवं सहायक समाहर्ता यश कुमार ने प्रशिक्षण केंद्र का दौरा कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से संवाद किया तथा उनके द्वारा तैयार किए जा रहे जूट उत्पादों की सराहना की।
    user_Shivani Seth
    Shivani Seth
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    3 hrs ago
  • झारखंड के गिरिडीह जिले के तिसरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई है। इस दर्दनाक घटना के बाद से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    झारखंड के गिरिडीह जिले के तिसरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई है। इस दर्दनाक घटना के बाद से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_Samachar times
    Samachar times
    Journalist Jamua, Giridih•
    14 hrs ago
  • जामतड़ा जिले के कर्माटांड़ विद्यासागर अंतर्गत शकलपुर प्राथमिक विद्यालय में हुई घटना को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इस मामले के संबंध में आयोजित हुई एक बैठक के बाद अब स्थिति सामान्य हो गई है।
    1
    जामतड़ा जिले के कर्माटांड़ विद्यासागर अंतर्गत शकलपुर प्राथमिक विद्यालय में हुई घटना को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इस मामले के संबंध में आयोजित हुई एक बैठक के बाद अब स्थिति सामान्य हो गई है।
    user_PRESS R K PRESS R K
    PRESS R K PRESS R K
    पत्रकार Karma Tanr Vidyasagar*, Jamtara•
    3 hrs ago
  • बोकारो में लगातार घट रही आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसपी नाथू सिंह मीना के निर्देश पर सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न चौक-चौराहों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की, जिसमें हेलमेट, वाहन के कागजात, डिक्की और संदिग्ध गतिविधियों की बारीकी से पड़ताल की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो नाबालिग बच्चों को वाहन चलाते हुए पकड़ा और उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की। इसके साथ ही, बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को कड़ी चेतावनी दी गई और उनसे यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। सेक्टर-4 थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि एसपी साहब के निर्देश पर चलाया गया यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस तरह की चेकिंग से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सकेगी और आम जनता में सुरक्षा का भाव बढ़ेगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
    1
    बोकारो में लगातार घट रही आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसपी नाथू सिंह मीना के निर्देश पर सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न चौक-चौराहों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की, जिसमें हेलमेट, वाहन के कागजात, डिक्की और संदिग्ध गतिविधियों की बारीकी से पड़ताल की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो नाबालिग बच्चों को वाहन चलाते हुए पकड़ा और उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की। इसके साथ ही, बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को कड़ी चेतावनी दी गई और उनसे यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

सेक्टर-4 थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि एसपी साहब के निर्देश पर चलाया गया यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस तरह की चेकिंग से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सकेगी और आम जनता में सुरक्षा का भाव बढ़ेगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
    user_Churaman Thakur Press
    Churaman Thakur Press
    रिपोर्टिंग चंद्रपुरा, बोकारो, झारखंड•
    15 hrs ago
  • धनबाद जिले के निरसा में गुरुवार को दो पार्टियों के बीच जोरदार शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान दोनों ही पक्ष पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरे और कोई भी किसी से कम साबित नहीं हुआ। दोनों पक्षों द्वारा खुद को श्रेष्ठ साबित करने की इस होड़ के बाद अब आगे क्या कुछ होने वाला है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
    1
    धनबाद जिले के निरसा में गुरुवार को दो पार्टियों के बीच जोरदार शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान दोनों ही पक्ष पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरे और कोई भी किसी से कम साबित नहीं हुआ। दोनों पक्षों द्वारा खुद को श्रेष्ठ साबित करने की इस होड़ के बाद अब आगे क्या कुछ होने वाला है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    15 hrs ago
  • गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जीटी रोड एनएच 19 पर सोंतुरपी के समीप एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब और बियर से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। यह शराब बंगाल से बिहार की ओर ले जाई जा रही थी। पुलिस की इस छापेमारी में ट्रक से कुल 618 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 35.35 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। यह पूरी कार्रवाई गिरिडीह एसपी डॉक्टर विमल कुमार के निर्देश पर और बगोदर एसडीपीओ धंनजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अंजाम दी गई। पुलिस चेकिंग को देखकर ट्रक चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर पास के जंगल की ओर फरार हो गया। बगोदर थाने में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसडीपीओ ने इस पूरी सफलता की जानकारी दी। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफल कार्रवाई में पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार, थाना प्रभारी राजेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मुख्य रूप से शामिल रहे।
    1
    गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जीटी रोड एनएच 19 पर सोंतुरपी के समीप एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब और बियर से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। यह शराब बंगाल से बिहार की ओर ले जाई जा रही थी। पुलिस की इस छापेमारी में ट्रक से कुल 618 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 35.35 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

यह पूरी कार्रवाई गिरिडीह एसपी डॉक्टर विमल कुमार के निर्देश पर और बगोदर एसडीपीओ धंनजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अंजाम दी गई। पुलिस चेकिंग को देखकर ट्रक चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर पास के जंगल की ओर फरार हो गया। बगोदर थाने में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसडीपीओ ने इस पूरी सफलता की जानकारी दी। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफल कार्रवाई में पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार, थाना प्रभारी राजेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मुख्य रूप से शामिल रहे।
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    17 hrs ago
  • झारखंड के गिरिडीह स्थित नया पूल सिहोडीह के सिटी हॉस्पिटल ने बुधवार को दोपहर 3 बजे तक फ्री मेडिकल जांच कैंप लगाया। इस कैंप में कुल 55 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें मुफ्त चिकित्सा सलाह दी गई। कैंप के दौरान सिटी हॉस्पिटल के एमडी डॉ. ए.के. वर्मा ने कहा कि अभी फास्ट फूड के सेवन से लिवर खराब होने की संभावना बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि समय रहते इलाज नहीं मिल पाने के कारण मरीजों की हालत काफी बिगड़ जाती है।
    1
    झारखंड के गिरिडीह स्थित नया पूल सिहोडीह के सिटी हॉस्पिटल ने बुधवार को दोपहर 3 बजे तक फ्री मेडिकल जांच कैंप लगाया। इस कैंप में कुल 55 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें मुफ्त चिकित्सा सलाह दी गई।

कैंप के दौरान सिटी हॉस्पिटल के एमडी डॉ. ए.के. वर्मा ने कहा कि अभी फास्ट फूड के सेवन से लिवर खराब होने की संभावना बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि समय रहते इलाज नहीं मिल पाने के कारण मरीजों की हालत काफी बिगड़ जाती है।
    user_Shivani Seth
    Shivani Seth
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.