logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगरा पुलिस को बड़ी सफलता साइबर ठगी के 98 हजार कराए वापस उत्तराखंड तक पहुंची नगरा पुलिस की कार्रवाई, वापस मिले साइबर ठगी के ₹98 हजार नगरा (बलिया)। थाना नगरा की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की शिकार हुई महिला के ₹98 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की है। पुलिस की कार्रवाई के बाद पीड़िता ने बलिया पुलिस और नगरा पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस के अनुसार, ग्राम परसरा जुड़न निवासी समा प्रवीन पत्नी शेख अतिउल्लाह ने 26 अगस्त 2026 को NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि साइबर ठगों ने फोन को हैक कर धोखाधड़ी के जरिए UPI के माध्यम से उनके खाते से ₹98,000 की धनराशि ट्रांसफर करा ली। शिकायत मिलते ही थाना नगरा की साइबर हेल्प डेस्क ने मामले में तकनीकी कार्रवाई शुरू की। साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप कुमार और उनकी टीम ने लेनदेन से संबंधित खाते की जानकारी जुटाई। जांच में पता चला कि रकम जिस खाते में पहुंची थी, उसका खाताधारक उत्तराखंड का निवासी है। इसके बाद नगरा पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस के थाना फूलभट्टा से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई कराई। पुलिस के मुताबिक, संबंधित व्यक्ति से ठगी की रकम ₹98 हजार बरामद कराई गई। सूचना मिलने के बाद पीड़िता स्वयं उत्तराखंड पहुंचीं और अपनी रकम प्राप्त की। अपनी गाढ़ी कमाई वापस मिलने पर पीड़िता ने बलिया पुलिस तथा विशेष रूप से थाना नगरा की साइबर हेल्प डेस्क टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। सराहनीय कार्य करने वाली टीम में साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उ0नि0 संदीप कुमार, कांस्टेबल विजेंद्र यादव, कांस्टेबल मनीष कुमार, कांस्टेबल दिवाकर गुप्ता तथा महिला कांस्टेबल नेहा सिंह शामिल रहीं।

1 hr ago
user_गंगा24न्यूज़
गंगा24न्यूज़
Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
919d484b-6a22-41f8-8106-fb200614a87f

नगरा पुलिस को बड़ी सफलता साइबर ठगी के 98 हजार कराए वापस उत्तराखंड तक पहुंची नगरा पुलिस की कार्रवाई, वापस मिले साइबर ठगी के ₹98 हजार नगरा (बलिया)। थाना नगरा की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की शिकार हुई महिला के ₹98 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की है। पुलिस की कार्रवाई के बाद पीड़िता ने बलिया पुलिस और नगरा पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस के अनुसार, ग्राम परसरा जुड़न निवासी समा प्रवीन पत्नी शेख अतिउल्लाह ने 26 अगस्त 2026 को NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि साइबर ठगों ने फोन को हैक कर धोखाधड़ी के जरिए UPI के माध्यम से उनके खाते से ₹98,000 की धनराशि ट्रांसफर करा ली। शिकायत मिलते ही थाना नगरा की साइबर हेल्प डेस्क ने मामले में तकनीकी कार्रवाई शुरू की। साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप कुमार और उनकी टीम ने लेनदेन से संबंधित खाते की जानकारी जुटाई। जांच में पता चला कि रकम जिस खाते में पहुंची थी, उसका खाताधारक उत्तराखंड का निवासी है। इसके बाद नगरा पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस के थाना फूलभट्टा से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई कराई। पुलिस के मुताबिक, संबंधित व्यक्ति से ठगी की रकम ₹98 हजार बरामद कराई गई। सूचना मिलने के बाद पीड़िता स्वयं उत्तराखंड पहुंचीं और अपनी रकम प्राप्त की। अपनी गाढ़ी कमाई वापस मिलने पर पीड़िता ने बलिया पुलिस तथा विशेष रूप से थाना नगरा की साइबर हेल्प डेस्क टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। सराहनीय कार्य करने वाली टीम में साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उ0नि0 संदीप कुमार, कांस्टेबल विजेंद्र यादव, कांस्टेबल मनीष कुमार, कांस्टेबल दिवाकर गुप्ता तथा महिला कांस्टेबल नेहा सिंह शामिल रहीं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मोहल्ला बड्ढा में जलजमाव और खुली नालियों से बढ़ी परेशानी मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान, धुआं मशीन व दवा छिड़काव की मांग सिकंदरपुर। नगर के मोहल्ला बड्ढा स्थित मैदान परिसर में साफ-सफाई और जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थोड़ी सी बारिश होते ही मैदान परिसर में पानी जमा हो जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क का निर्माण मैदान के लेवल से ऊंचा होने के कारण बारिश का पानी परिसर में ही रुक जाता है। जलजमाव के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और जलजनित बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर से नियमित साफ-सफाई कराने के साथ ही धुआं मशीन चलाने और दवाइयों का छिड़काव कराने की मांग की है, ताकि मच्छरों से राहत मिल सके। इसके अलावा मोहल्ले में नाली की कई पटिया खुली हुई हैं, जिससे राहगीरों के आने-जाने में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय खुली नालियों और बढ़ते मच्छरों के कारण विशेष परेशानी होती है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने, खुली नालियों पर पटिया लगवाने तथा मैदान परिसर में लोगों के बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सियां लगवाने की मांग की है।
    1
    मोहल्ला बड्ढा में जलजमाव और खुली नालियों से बढ़ी परेशानी
मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान, धुआं मशीन व दवा छिड़काव की मांग
सिकंदरपुर। नगर के मोहल्ला बड्ढा स्थित मैदान परिसर में साफ-सफाई और जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थोड़ी सी बारिश होते ही मैदान परिसर में पानी जमा हो जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क का निर्माण मैदान के लेवल से ऊंचा होने के कारण बारिश का पानी परिसर में ही रुक जाता है।
जलजमाव के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और जलजनित बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर से नियमित साफ-सफाई कराने के साथ ही धुआं मशीन चलाने और दवाइयों का छिड़काव कराने की मांग की है, ताकि मच्छरों से राहत मिल सके।
इसके अलावा मोहल्ले में नाली की कई पटिया खुली हुई हैं, जिससे राहगीरों के आने-जाने में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय खुली नालियों और बढ़ते मच्छरों के कारण विशेष परेशानी होती है।
लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने, खुली नालियों पर पटिया लगवाने तथा मैदान परिसर में लोगों के बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सियां लगवाने की मांग की है।
    user_गंगा24न्यूज़
    गंगा24न्यूज़
    Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🎉 #बाबा #जी #पनीर #हब का हुआ भव्य उद्घाटन, स्वाद और शुद्धता के नए सफर की शुरुआत 🧀✨ #GrandOpening #PaneerHub #FreshPaneer #PurePaneer #viralreelschallenge #viralchallenge #viralpost #trendingvideo #paneerrecipe
    1
    🎉 #बाबा #जी #पनीर #हब का हुआ भव्य उद्घाटन, स्वाद और शुद्धता के नए सफर की शुरुआत 🧀✨
 #GrandOpening #PaneerHub #FreshPaneer  #PurePaneer #viralreelschallenge #viralchallenge #viralpost #trendingvideo #paneerrecipe
    user_VINOD KUMAR
    VINOD KUMAR
    पत्रकार सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • आंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 45 गर्भवती की जांच कर मिला परामर्श आंदर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार विश्वकर्मा के अध्यक्षता और देख रेख में जांच शिविर का आयोजन किया गया है। जिसको लेकर प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव से गर्भवती महिला आई थी।इस दौरान गर्भवती महिलाओं का काफी संख्या में भीड़ लगा रहा। वही डॉ दीपक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद पर आई हुई 45 गर्भवती महिलाओं को रजिस्ट्रेशन के बाद से एएनसी के दौरान सभी गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप एवं हीमोग्लोबिन समेत ब्लड सुगर,एचआईवी,सीबीसी, एचबीएसएजी आदि की जांच की गई। इसके अलावा उनकी वजन और लंबाई भी मापी गई।वही डॉक्टर ईरान फरीन,डॉक्टर आफताब ने बताया की इस दौरान महिलाओं की गर्भावस्था की स्थिति का आकलन किया जाता है और उनमें अगर किसी प्रकार की कमी दिखती है तो उसको ठीक करने का सुझाव दिया जाता है, ताकि, प्रसव के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अगर किसी में ब्लड की कमी है तो उसे दूर करने के लिए दवा दी जाती है। वही हीमोग्लोबिन तैयार करने वाले फल आदि खाने की सलाह दी जाती है। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दीपक कुमार विश्वकर्मा,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अरविंद कुमार राय,मधुरेंद्र कुमार,डॉक्टर ईरान फरीन,डॉक्टर आफताब,प्रीतम कुमार,पार्वती कुमारी,अनिता कुमारी,पूनम कुमारी,संतोष कुमार सतीश कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे
    1
    आंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 45 गर्भवती की जांच कर मिला परामर्श

आंदर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार विश्वकर्मा के अध्यक्षता और देख रेख में जांच शिविर का आयोजन किया गया है। जिसको लेकर प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव से गर्भवती महिला आई थी।इस दौरान गर्भवती महिलाओं का काफी संख्या में भीड़ लगा रहा।
वही डॉ दीपक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद पर आई हुई 45 गर्भवती महिलाओं को रजिस्ट्रेशन के बाद से एएनसी के दौरान सभी गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप एवं हीमोग्लोबिन समेत ब्लड सुगर,एचआईवी,सीबीसी, एचबीएसएजी आदि की जांच की गई। इसके अलावा उनकी वजन और लंबाई भी मापी गई।वही डॉक्टर ईरान फरीन,डॉक्टर आफताब ने बताया की इस दौरान महिलाओं की गर्भावस्था की स्थिति का आकलन किया जाता है और उनमें अगर किसी प्रकार की कमी दिखती है तो उसको ठीक करने का सुझाव दिया जाता है, ताकि, प्रसव के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अगर किसी में ब्लड की कमी है तो उसे दूर करने के लिए दवा दी जाती है। वही हीमोग्लोबिन तैयार करने वाले फल आदि खाने की सलाह दी जाती है।
मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दीपक कुमार विश्वकर्मा,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अरविंद कुमार राय,मधुरेंद्र कुमार,डॉक्टर ईरान फरीन,डॉक्टर आफताब,प्रीतम कुमार,पार्वती कुमारी,अनिता कुमारी,पूनम कुमारी,संतोष कुमार सतीश कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे
    user_Satish Kumar Soni
    Satish Kumar Soni
    Local News Reporter अंदर, सीवान, बिहार•
    11 hrs ago
  • आंदर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मंगलवार की सुबह 10 बजे कक्षा एक से आठ तक की अर्धवार्षिक परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। परीक्षा का संचालन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की देखरेख में कराया जा रहा है।परीक्षा 20 सितंबर तक चलेगी। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तथा द्वितीय पाली दोपहर एक से तीन बजे तक निर्धारित है। मंगलवार को प्रथम पाली में हिंदी और द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ तक विज्ञान की परीक्षा हुई। शिक्षक कमाल अहमद,दिलीप कुमार साह,नील कमल राम,इकबाल रजा आदि शिक्षक उपस्थित थे आंदर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मंगलवार की सुबह 10 बजे कक्षा एक से आठ तक की अर्धवार्षिक परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। परीक्षा का संचालन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की देखरेख में कराया जा रहा है।परीक्षा 20 सितंबर तक चलेगी। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तथा द्वितीय पाली दोपहर एक से तीन बजे तक निर्धारित है। मंगलवार को प्रथम पाली में हिंदी और द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ तक विज्ञान की परीक्षा हुई। शिक्षक कमाल अहमद,दिलीप कुमार साह,नील कमल राम,इकबाल रजा आदि शिक्षक उपस्थित थे
    1
    आंदर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मंगलवार की सुबह 10 बजे कक्षा एक से आठ तक की अर्धवार्षिक परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। परीक्षा का संचालन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की देखरेख में कराया जा रहा है।परीक्षा 20 सितंबर तक चलेगी। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तथा द्वितीय पाली दोपहर एक से तीन बजे तक निर्धारित है। मंगलवार को प्रथम पाली में हिंदी और द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ तक विज्ञान की परीक्षा हुई। शिक्षक कमाल अहमद,दिलीप कुमार साह,नील कमल राम,इकबाल रजा आदि शिक्षक उपस्थित थे
आंदर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मंगलवार की सुबह 10 बजे कक्षा एक से आठ तक की अर्धवार्षिक परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। परीक्षा का संचालन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की देखरेख में कराया जा रहा है।परीक्षा 20 सितंबर तक चलेगी। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तथा द्वितीय पाली दोपहर एक से तीन बजे तक निर्धारित है। मंगलवार को प्रथम पाली में हिंदी और द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ तक विज्ञान की परीक्षा हुई। शिक्षक कमाल अहमद,दिलीप कुमार साह,नील कमल राम,इकबाल रजा आदि शिक्षक उपस्थित थे
    user_Sujit kumar
    Sujit kumar
    Local News Reporter अंदर, सीवान, बिहार•
    22 hrs ago
  • गुठनी थाना की पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से विदेशी और देशी शराब मिलाकर करीब 44 लीटर शराब बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया गया हैं।गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है। गुठनी थाना की पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से विदेशी और देशी शराब मिलाकर करीब 44 लीटर शराब बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया गया हैं।गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
    1
    गुठनी थाना की पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से विदेशी और देशी शराब मिलाकर करीब 44 लीटर शराब बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया गया हैं।गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
गुठनी थाना की पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से विदेशी और देशी शराब मिलाकर करीब 44 लीटर शराब बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया गया हैं।गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
    user_Sujit kumar bharti
    Sujit kumar bharti
    Local News Reporter अंदर, सीवान, बिहार•
    22 hrs ago
  • भोजपुरी सिनेमा में बढ़ती अश्लीलता और उसके समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर समाजसेवक शमल कुशवाह ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मनोरंजन के नाम पर परोसी जाने वाली सामग्री का असर हमारी संस्कृति, समाज और खासकर नई पीढ़ी पर पड़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि हम सोचें कि भोजपुरी सिनेमा किस दिशा में जा रहा है और दर्शकों की इसमें क्या भूमिका होनी चाहिए। वीडियो में सुनिए उनकी पूरी बात और जानिए इस मुद्दे पर उनका नजरिया।
    1
    भोजपुरी सिनेमा में बढ़ती अश्लीलता और उसके समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर समाजसेवक शमल कुशवाह ने गंभीर सवाल उठाए हैं।
उनका कहना है कि मनोरंजन के नाम पर परोसी जाने वाली सामग्री का असर हमारी संस्कृति, समाज और खासकर नई पीढ़ी पर पड़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि हम सोचें कि भोजपुरी सिनेमा किस दिशा में जा रहा है और दर्शकों की इसमें क्या भूमिका होनी चाहिए।

वीडियो में सुनिए उनकी पूरी बात और जानिए इस मुद्दे पर उनका नजरिया।
    user_एनामुल हक
    एनामुल हक
    Siwan, Bihar•
    1 hr ago
  • काशी और मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर की तर्ज पर भृगु कॉरिडोर विकसित होगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया में इसकी घोषणा की थी। अब इस परियोजना के शिलान्यास के साथ इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि महर्षि भृगु मंदिर का नव निर्माण अयोध्या के राम मंदिर में इस्तेमाल किए गए पत्थरों की तर्ज पर कराया जाएगा। उन्होंने भृगु कॉरिडोर को काशी और विंध्याचल कॉरिडोर से भी बेहतर और भव्य बनाने का दावा किया। इस परियोजना का उद्देश्य बलिया को सिर्फ धार्मिक स्थल के रूप में नहीं, बल्कि देश और दुनिया के प्रमुख आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है।
    1
    काशी और मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर की तर्ज पर भृगु कॉरिडोर विकसित होगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया में इसकी घोषणा की थी। अब इस परियोजना के शिलान्यास के साथ इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि महर्षि भृगु मंदिर का नव निर्माण अयोध्या के राम मंदिर में इस्तेमाल किए गए पत्थरों की तर्ज पर कराया जाएगा। उन्होंने भृगु कॉरिडोर को काशी और विंध्याचल कॉरिडोर से भी बेहतर और भव्य बनाने का दावा किया।
इस परियोजना का उद्देश्य बलिया को सिर्फ धार्मिक स्थल के रूप में नहीं, बल्कि देश और दुनिया के प्रमुख आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है।
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बांसडीहरोड पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 10,224 रुपये नकद बरामद बलिया।। बांसडीहरोड थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 10,224 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज साहनी पुत्र भुवाल साहनी, निवासी वार्ड नंबर-04 कस्बा रेवती, थाना रेवती, जनपद बलिया, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त की मध्यरात्रि में बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया था। इस दौरान आभूषण और नकदी समेत हजारों रुपये की चोरी की गई थी। मामले में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 171/2026, धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक सत्येन्द्र चौधरी मय पुलिस टीम ने ग्राम मनियारी-जसांव मार्ग से दोपहर 13:45 बजे मनोज साहनी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10,224 रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध बलिया के विभिन्न थानों में चोरी, चोरी का माल बरामदगी, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास तथा आर्म्स एक्ट समेत 14 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सत्येन्द्र चौधरी और कांस्टेबल विभूति यादव शामिल रहे।
    1
    बांसडीहरोड पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 10,224 रुपये नकद बरामद
बलिया।। बांसडीहरोड थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 10,224 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज साहनी पुत्र भुवाल साहनी, निवासी वार्ड नंबर-04 कस्बा रेवती, थाना रेवती, जनपद बलिया, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त की मध्यरात्रि में बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया था। इस दौरान आभूषण और नकदी समेत हजारों रुपये की चोरी की गई थी। मामले में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 171/2026, धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी।
इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक सत्येन्द्र चौधरी मय पुलिस टीम ने ग्राम मनियारी-जसांव मार्ग से दोपहर 13:45 बजे मनोज साहनी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10,224 रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध बलिया के विभिन्न थानों में चोरी, चोरी का माल बरामदगी, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास तथा आर्म्स एक्ट समेत 14 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सत्येन्द्र चौधरी और कांस्टेबल विभूति यादव शामिल रहे।
    user_गंगा24न्यूज़
    गंगा24न्यूज़
    Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.