Shuru
Apke Nagar Ki App…
कांग्रेस ने कहा—अदालत के फैसले का सम्मान, लेकिन झीरम नरसंहार के राजनीतिक षड्यंत्र का सच सामने आना बाकी....
Tv10mpcg
कांग्रेस ने कहा—अदालत के फैसले का सम्मान, लेकिन झीरम नरसंहार के राजनीतिक षड्यंत्र का सच सामने आना बाकी....
More news from Bilaspur and nearby areas
- चकरभाठा थाना क्षेत्र की कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा बिन बताएं घर चकरभाठा थाना क्षेत्र की कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा बिन बताएं घर से हुई फरार परिजनों ने थाना चकरभाठा में दर्ज कराई रिपोर्ट आज मंगलवार की सुबह 11 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सूचक 34 वर्षीय पिता निवासी चकरभाठा जिला बिलासपुर का हमराह अपनी पत्नि के साथ सौमवार की रात 10 बजे के करीब थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बडी लडकी उम्र 16 साल पता चकरभाठा जिला बिलासपुर की दिनांक 07/09/2026 सौमवार के सुबह करीबन 12/00 बजे प्रार्थी के घर से बिना बताये कही चली गई है जो अभी तक वापस नही आई है जिसकी आस पास व रिश्तेदारो मे पता तलाश किये कोई पता नहीं चला जिसका हुलिया कद 4 फिट, रंग सांवली, चेहरा गोल, बाल काला लम्बा, हिन्दी, छत्तीसगढी भाषा बोलती है शरीर सामान्य, सफेद रंग टाप व जीन्स पहनी है कक्षा 10 वी की पढ़ाई कर रही है सूचना पर गुम इंसान कायम कर पतासाजी मे लिया गया गुम इंसान कायमी की सूचना जरिये RM सर्व थाना चौकी प्रभारी DCRB को भेजी गई है साथ साथ अपराध भी दर्ज कर लिया गया है और गुम बालिका की पता तलाश जारी है इन दोनों शादीशुदा महिलाये हो या बालीक या नाबालिक लड़कियां उनके भागने के मामले बहुत ज्यादा बढ़ चुके हैं जिसका मुख्य कारण मोबाइल और घर की परिस्थितियों को मना जाता है एवं जिन घरों में माता या पिता नहीं होते जिन घरों में माता-पिता अक्सर लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं या फिर पिता शराबी किस्म का होता है और घर की आर्थिक स्थिति खराब होती है ऐसे घरों की महिलाएं और लड़कियां जल्दी किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर अपने जीवन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से घर छोड़कर भाग जाते हैं1
- स्टारलिंक से गांवों में भी तेज इंटरनेट: स्पेक्ट्रम नियमों पर बड़ी मंजूरी, सेवा शुरू होने का रास्ता साफ स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/नई दिल्ली/रायपुर। एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक (Starlink) के भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है। डिजिटल कम्युनिकेशंस कमीशन (DCC) ने ट्राई (TRAI) की सैटेलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन संबंधी सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। इससे स्टारलिंक, यूटेलसैट वनवेब और रिलायंस जियो जैसी कंपनियों के लिए कमर्शियल सेवाएं शुरू करने का रास्ता और साफ हो गया है। क्या है नया फैसला? सरकारी पैनल ने सैटेलाइट सेवा प्रदाताओं को पांच साल के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित करने का फैसला किया है। कंपनियों को एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) का 5 प्रतिशत स्पेक्ट्रम यूज चार्ज (SUC) देना होगा। ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में सेवा देने पर यह चार्ज घटाकर 4 प्रतिशत कर दिया गया है, ताकि गांवों तक इंटरनेट पहुंचाने को बढ़ावा मिले। यह फैसला स्टारलिंक के लिए खास तौर पर फायदेमंद माना जा रहा है क्योंकि कंपनी लंबे समय से नीलामी के बिना स्पेक्ट्रम आवंटन की मांग कर रही थी। स्टारलिंक की तकनीक और गांवों को फायदा स्टारलिंक की तकनीक सीधे सैटेलाइट से इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराती है। इससे पारंपरिक मोबाइल टावर या फाइबर नेटवर्क पर निर्भरता खत्म हो सकती है। खासकर उन इलाकों में जहां अभी नेटवर्क की पहुंच सीमित है—जैसे पहाड़ी क्षेत्र, जंगल वाले इलाके, द्वीप और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के दूरदराज के गांव—वहां तेज इंटरनेट पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है। एलन मस्क ने पहले भी कहा था कि स्टारलिंक भारत के सबसे कम सेवा वाले इलाकों, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों, को कनेक्टिविटी देने में मदद करेगा। कंपनी के पास पहले से ही जीएमपीसीएस (GMPCS) लाइसेंस और IN-SPACe से जेन-1 कॉन्स्टेलेशन की मंजूरी है। अब स्पेक्ट्रम फ्रेमवर्क साफ होने के बाद अंतिम सुरक्षा जांच और कैबिनेट की मंजूरी बाकी है। अभी क्या बाकी है? सुरक्षा एजेंसियों (गृह मंत्रालय) की अंतिम क्लीयरेंस और कैबिनेट की औपचारिक मंजूरी अभी बाकी है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टारलिंक की 100 प्रतिशत विदेशी निवेश संरचना भी एक मुद्दा रहा है। कंपनी ने जेन-2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन (लगभग 30,000 सैटेलाइट) के लिए भी IN-SPACe में दोबारा आवेदन किया है, जिसमें डायरेक्ट-टू-डिवाइस तकनीक शामिल है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि कैबिनेट मंजूरी और सुरक्षा क्लीयरेंस मिलने के बाद 2026 के अंत या उसके आसपास कमर्शियल सेवाएं शुरू हो सकती हैं। शुरू में उद्यम (एंटरप्राइज) और दूरदराज के क्षेत्रों पर फोकस रहेगा, जबकि आम उपभोक्ताओं तक पहुंच में थोड़ा समय लग सकता है। छत्तीसगढ़ और ग्रामीण भारत के लिए क्या मायने? छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में कई गांव अभी भी तेज इंटरनेट से वंचित हैं। स्टारलिंक जैसी सेवा से शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, ऑनलाइन बैंकिंग, कृषि संबंधी जानकारी और आपदा प्रबंधन में बड़ा बदलाव आ सकता है। पारंपरिक नेटवर्क जहां लगाना मुश्किल या महंगा है, वहां सैटेलाइट इंटरनेट एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है। नोट: सेवा शुरू होने का सटीक समय और कीमतें अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुई हैं। अंतिम मंजूरी के बाद ही औपचारिक लॉन्च की तारीख और प्लान्स सामने आएंगे। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- यात्रीगण सावधान! ट्रेन में सक्रिय महिला चोर गिरोह, 5 लाख के जेवर किया था पार ट्रेन में महिला यात्रियों को निशाना बनाकर जेवर चोरी करने वाले महिला गिरोह का जीआरपी बिलासपुर ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की दो महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से करीब 5 लाख 40 हजार रुपये कीमत के सोने के जेवर बरामद किए गए हैं।1
- कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश1
- बिलासपुर प्रेस क्लब में बड़ा ऐलान रविवार को भी नहीं रुकेगा इलाज, Apollo की ‘Never Sleeps’ पहल रविवार को भी मरीजों को इलाज की सुविधा देने के लिए अपोलो हॉस्पिटल की ‘Apollo Never Sleeps’ पहल जारी है। बिलासपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुंना’ कार्यक्रम में यूनिट हेड अभय गुप्ता ने बताया कि रविवार को भी ओपीडी, हेल्थ चेकअप, डायग्नोस्टिक जांच और ऑपरेशन की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। लगातार तीसरे रविवार अस्पताल पूरी क्षमता से संचालित हुआ। पिछले रविवार करीब 10 ऑपरेशन, 12-15 हेल्थ चेकअप और 25-30 ओपीडी मरीज पहुंचे। गुप्ता ने जरूरतमंद मरीजों की मदद, 12-15 सामाजिक संस्थाओं से साझेदारी और आधुनिक कैंसर उपचार की जानकारी दी। उन्होंने स्वस्थ खान-पान, नियमित व्यायाम और सालाना हेल्थ स्क्रीनिंग की सलाह भी दी।1
- लापता लेडीज' में छोटू का किरदार निभाने वाले एक्टर सतेंद्र सोनी से जुड़े मारपीट मामले आमिर खान की फिल्म 'लापता लेडीज' में छोटू का किरदार निभाने वाले एक्टर सतेंद्र सोनी से जुड़े मारपीट मामले में एक अहम अपडेट सामने आया है। सतेंद्र सोनी ने डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह और उनकी पत्नी-एक्ट्रेस प्रगति चौहान के खिलाफ जीरो FIR दर्ज कराई है। मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। सतेंद्र सोनी ने आरोप लगाया है कि फिल्म 'पेड पालकी' की शूटिंग के दौरान उन्हें बकाया पैसे नहीं दिए गए। उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की गई। उन्हें डराया-धमकाया गया और गलत तरीके से बंधक बनाकर रखा गया। ये आरोप मध्य प्रदेश के मैहर में फिल्म की शूटिंग के दौरान जून में हुई एक घटना से जुड़े हैं। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन (AICWA) ने भी इस मामले में सतेंद्र सोनी का समर्थन किया है। सतेंद्र सोनी ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके लुक और बौनेपन की वजह से उन्हें परेशान किया गया, जिसका उन पर मानसिक, शारी1
- विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन तिल्दा-नेवरा में सेवानिवृत्त एवं कार्यरत शिक्षकों का हुआ सम्मान तिल्दा नेवरा :- विकासखंड तिल्दा-नेवरा में पालक समिति के तत्वावधान में विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन पी.एम. श्री कन्या शाला नेवरा-तिल्दा में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला वर्मा, सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल,अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान तथा विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया।वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। वे विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार,अनुशासन और बेहतर भविष्य की दिशा भी प्रदान करते हैं। शिक्षकों के सम्मान से समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित होता है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा की अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला वर्मा, सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, भाजपा तिल्दा शहर मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद, भाजपा तिल्दा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरसिंह वर्मा तथा जिला रायपुर ग्रामीण शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनीष देवांगन, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी के साथ साथ बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे2
- हिर्री के पानी टंकी के पास राह भटक कर पंहुचा मानसिक रोगी डायल 112 को दी गई सुचना हिर्री के पानी टंकी के पास राह भटक कर पंहुचा मानसिक रोगी डायल 112 को दी गई सुचना आज मंगलवार की सुबह 10:30 पर ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार कल सोमवार की रात 10:45 बजे हिर्री के महामाया पारा पानी टंकी के पास एक मानसिक रूप विछिप्त व्यक्ति राह भटक कर पहुंच गया था जो अपना नाम पता बता पाने मैं असमर्थ था जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा डायल 112 को दी गई सूचना पर डायल 112 की टीम घटनास्थल पहुंची तो देखा गया एक बुजुर्ग व्यक्ति बैठा हुआ था जिसका नाम पता पूछे जाने पर वह कुछ भी नहीं बता पा रहा था जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी खाना मांग रहा था जिसे डायल 112 वाहन मे बैठा कर भोजन कराकर रेलवे स्टेशन बिल्हा में सुरक्षित रखा गया है मानसिक रूप से विछिप्त व्यक्ति कौन है कहां से आया है इसकी जानकारी नहीं हो पाई है1
- स्टारलिंक के भारत आने का रास्ता साफ! स्पेक्ट्रम आवंटन को मिली मंजूरी (स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़) भारत में एलन मस्क की स्टारलिंक सहित सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। सूत्रों के अनुसार, सचिवों के समूह (Inter-Ministerial Group of Secretaries) ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की सैटेलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन संबंधी सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। पिछले सप्ताह डिजिटल कम्युनिकेशन कमीशन (DCC) की बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। इस फैसले से स्टारलिंक, यूटेलसैट वनवेब, रिलायंस जियो सैटेलाइट कम्युनिकेशंस और अमेजन लियो जैसी कंपनियों को व्यावसायिक सेवाएं शुरू करने का रास्ता साफ होने की उम्मीद है। मुख्य बातें: कंपनियों को 5 साल के लिए स्पेक्ट्रम मिलेगा (2 साल के विस्तार का विकल्प भी संभव)। स्पेक्ट्रम यूसेज चार्ज (SUC) एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) का 5 प्रतिशत होगा। ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में सेवा देने पर यह 4 प्रतिशत रह सकता है। स्पेक्ट्रम नीलामी के बजाय प्रशासनिक तरीके से आवंटित किया जाएगा। अभी क्या बाकी है? सरकार को अब इस प्रस्ताव पर केंद्रीय कैबिनेट की अंतिम मंजूरी लेनी होगी। इसके अलावा, कंपनियों को सुरक्षा संबंधी शर्तों का पालन करना होगा। होम मिनिस्ट्री (MHA) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों से अंतिम सुरक्षा मंजूरी अभी बाकी है। स्टारलिंक के 100 प्रतिशत विदेशी निवेश (FDI) वाले ढांचे पर भी कुछ मुद्दे अनसुलझे बताए जा रहे हैं। स्टारलिंक, वनवेब और जियो के पास पहले से ही GMPCS लाइसेंस मौजूद हैं। स्टारलिंक ने अगली पीढ़ी (Gen-2) के सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन के लिए भी IN-SPACe में दोबारा आवेदन किया है, जिसमें डायरेक्ट-टू-डिवाइस कनेक्टिविटी जैसी नई सुविधाएं शामिल हैं। यह विकास भारत के दूरदराज, पहाड़ी, सीमावर्ती और द्वीपीय क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कैबिनेट मंजूरी और सुरक्षा क्लियरेंस के बाद 2026 के अंत या उसके आसपास सेवाएं शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। स्रोत: आज (8 सितंबर 2026) की मीडिया रिपोर्ट्स। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1