logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सवाई माधोपुर जिले में पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रयी ने किया पदभार ग्रहण,जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश, बजरी खनन एवं साइबर फ्रॉड पर सख्त कार्यवाही को प्राथमिकता बताया, तथा एसपी ने जिलेवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी

3 hrs ago
user_Bhagwan sharma
Bhagwan sharma
खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

सवाई माधोपुर जिले में पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रयी ने किया पदभार ग्रहण,जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश, बजरी खनन एवं साइबर फ्रॉड पर सख्त कार्यवाही को प्राथमिकता बताया, तथा एसपी ने जिलेवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी

More news from Rajasthan and nearby areas
  • सवाई माधोपुर से खबर जिले की नई SP ज्येष्ठा मैत्रयी ने ग्रहण किया पदभार, जिले में होने वाले अपराधों, बजरी खनन पर लगाम लगाने पर होगा प्राथमिकता से कार्य। जिले में शांति कानून व्यवस्था बनाना हमारा दायित्व, जिलेवासियो को दी नवरात्रि की शुभकामनायें। सवाईमाधोपुर जिला पर्यटन के क्षेत्र में देश विदेश में रखता है अपनी अनोखी पहचान
    1
    सवाई माधोपुर से खबर 
जिले की नई SP ज्येष्ठा मैत्रयी ने ग्रहण किया पदभार, जिले में होने वाले अपराधों, बजरी खनन पर लगाम लगाने पर होगा प्राथमिकता से कार्य।
जिले में शांति कानून व्यवस्था बनाना हमारा दायित्व, जिलेवासियो को दी नवरात्रि की शुभकामनायें। सवाईमाधोपुर जिला पर्यटन के क्षेत्र में देश विदेश में रखता है अपनी अनोखी पहचान
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • सवाईमाधोपुर जिले में नई पुलिस अधीक्षक सुश्री #ज्येष्ठा_मंत्रयी ने किया पदभार ग्रहण.. पद संभालते ही उन्होंने जिले में अपराध नियंत्रण, बजरी खनन ओर साइबर फ्रॉड पर सख्त कार्रवाई को प्राथमिकता बताया है.. एसपी अनिल कुमार बेनीवाल को स्टाफ द्वारा दी विदाई दी गई
    1
    सवाईमाधोपुर जिले में नई पुलिस अधीक्षक सुश्री #ज्येष्ठा_मंत्रयी ने किया पदभार ग्रहण.. पद संभालते ही उन्होंने जिले में अपराध नियंत्रण, बजरी खनन ओर साइबर फ्रॉड पर सख्त कार्रवाई को प्राथमिकता बताया है.. एसपी अनिल कुमार बेनीवाल को स्टाफ द्वारा दी विदाई दी गई
    user_Rakhi g News
    Rakhi g News
    सम्पादक , राखी गरिमा समाचार पत्र गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • kuch pal dosto ke sath holi
    1
    kuch pal dosto ke sath holi
    user_Ravishankar
    Ravishankar
    Farmer Indragarh, Bundi•
    12 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में चेटीचंड पर्व पर सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर समाजजनों में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह झूलेलाल मंदिर में ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों समाजजन शामिल हुए। दोपहर में भंडारे का आयोजन भी किया गया। शोभायात्रा सिंधी कॉलोनी स्थित मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसमें संतोषी माता मंदिर, मालगोदाम रोड, नेहरू पार्क, देवी स्टोर चौराहा, चौपड़ बाजार, बालाजी चौक, कैलाश टॉकीज, जामा मस्जिद मार्ग, फव्वारा चौक और कचहरी रोड शामिल थे। महिलाएं और पुरुष पारंपरिक रंग-बिरंगी वेशभूषा में यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान बैंडबाजों की धुन पर महिलाओं और युवाओं ने डांडिया खेला, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। भगवान झूलेलाल, शंकर और राम दरबार की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
    3
    गंगापुर सिटी में चेटीचंड पर्व पर सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर समाजजनों में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह झूलेलाल मंदिर में ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों समाजजन शामिल हुए। दोपहर में भंडारे का आयोजन भी किया गया।
शोभायात्रा सिंधी कॉलोनी स्थित मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसमें संतोषी माता मंदिर, मालगोदाम रोड, नेहरू पार्क, देवी स्टोर चौराहा, चौपड़ बाजार, बालाजी चौक, कैलाश टॉकीज, जामा मस्जिद मार्ग, फव्वारा चौक और कचहरी रोड शामिल थे। महिलाएं और पुरुष पारंपरिक रंग-बिरंगी वेशभूषा में यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा के दौरान बैंडबाजों की धुन पर महिलाओं और युवाओं ने डांडिया खेला, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। भगवान झूलेलाल, शंकर और राम दरबार की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • इंदरगढ़ कोलासपुरा में 15 से ज़्यादा मोर हत्या वारदात रेंजर वालों की सब लापरवाही
    1
    इंदरगढ़ कोलासपुरा में 15 से ज़्यादा मोर हत्या वारदात रेंजर वालों की सब लापरवाही
    user_SONU KUMAR MEENA
    SONU KUMAR MEENA
    Farmer इंद्रगढ़, बूंदी, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • लालसोट: मीणा छात्रावास में मनाई मीन भगवान जयंती लालसोट के आदिवासी मीणा छात्रावास में मीन भगवान जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान हितेश मीणा (IAS), सीता मीणा (RAS) व सपना मीणा (RAS) का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षा की ओर प्रेरित करने और बालिकाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
    3
    लालसोट: मीणा छात्रावास में मनाई मीन भगवान जयंती
लालसोट के आदिवासी मीणा छात्रावास में मीन भगवान जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान हितेश मीणा (IAS), सीता मीणा (RAS) व सपना मीणा (RAS) का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षा की ओर प्रेरित करने और बालिकाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    1 hr ago
  • सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर आज ईद उल फितर के मौके पर जिला अस्पताल परिसर के पिछे स्थित ईदगाह पर हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदाकर देश में सुख शान्ति और भाईचारे के लिऐ दुआ माॅगी। साथ ही आपसी मतभेद भुलाकर एक दुसरे के गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी । इस दौरान शहर काजी निसारुल्लाह ने नमाज अदा करवाई। इद उल फितर को लेकर काजी निशारहुलाह खान ने कहा कि 30 दिन रोजा रखनें के बाद अल्लाहताला को शुक्रिया अदा करनें के लिये मुस्लिम समाज में यह त्यौहार मनाया जाता है । इस दिन लोग घर घर जाकर एक दुंसरे को मुबारक बाद देते है और आपसी भाईचारे और सद्भावना का पैगाम देते है । साथ ही आपसी मतभेद भुलाकर लोग आपस में गले मिलते है । काजी ने कहा कि ईद के मौके पर समाज के बडे बुर्जूगों से लेकर छौटे छोटे बच्चैं ने भी नमाज अदा की । ईद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा गया । वही काजी एहताशमुद्दीन ने बताया कि आज का दिन पूरे साल के बाद आता हे जिसमें एक महीने के रमजान रखे जाते हे।उन्होंने कहा कि आज पूरे रोजे होने के बाद सभी लोग यहां एकत्रित होते हे ओर एक दूसरे को गले लगकर मुबारक बाद देते हे। उन्होंने कहा कि देश में हिंदु मुस्लिम गंगा जमुना तहजीब हमेशा इसी प्रकार कायम रहे। वही शहर में ईद के त्यौहार पर किसी भी अप्रिय घटना को देखते हुवे शान्ति व्यवस्था बनाऐ रखने के लिऐ जगह जगह पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा इस दोरान पुलिस व्यवस्था चाक चौबन्द रही ।
    1
    सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर आज ईद उल फितर के मौके पर जिला अस्पताल परिसर के पिछे स्थित ईदगाह पर हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने  नमाज अदाकर देश में सुख शान्ति और भाईचारे के लिऐ दुआ माॅगी। साथ ही आपसी मतभेद भुलाकर एक दुसरे के गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी । इस दौरान शहर काजी निसारुल्लाह ने नमाज अदा करवाई।
इद उल फितर को लेकर काजी निशारहुलाह खान ने कहा कि 30 दिन रोजा रखनें के बाद अल्लाहताला को शुक्रिया अदा करनें के लिये मुस्लिम समाज में यह त्यौहार मनाया जाता है । इस दिन लोग घर घर जाकर एक दुंसरे को मुबारक बाद देते है और आपसी भाईचारे और सद्भावना का पैगाम देते है । साथ ही आपसी मतभेद भुलाकर लोग आपस में गले मिलते है । काजी ने कहा कि ईद के मौके पर समाज के बडे बुर्जूगों से लेकर छौटे छोटे बच्चैं ने भी नमाज अदा की । ईद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा गया । वही काजी एहताशमुद्दीन ने बताया कि आज का दिन पूरे साल के बाद आता हे जिसमें एक महीने के रमजान रखे जाते हे।उन्होंने कहा कि आज पूरे रोजे होने के बाद सभी लोग यहां एकत्रित होते हे ओर एक दूसरे को गले लगकर मुबारक बाद देते हे। उन्होंने कहा कि देश में हिंदु मुस्लिम गंगा जमुना तहजीब हमेशा इसी प्रकार कायम रहे। वही शहर में ईद के त्यौहार पर किसी भी अप्रिय घटना को देखते हुवे शान्ति व्यवस्था बनाऐ रखने के लिऐ जगह जगह पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा इस दोरान पुलिस व्यवस्था चाक चौबन्द रही ।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • सदर आमीन खां ने बताया कि जामा मस्जिद में दोपहर पौने एक बजे अजान होगी। दोपहर डेढ़ बजे जामा मस्जिद के पेश इमाम खुतबा पढ़ाएंगे। इसके बाद नमाज अदा की जाएगी। नमाज के बाद क्षेत्र में खुशहाली की दुआ मांगी जाएगी। इस दौरान जामा मस्जिद सड़क दोपहर 1 से 2 बजे तक बंद रहेगी। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को यातायातकर्मी अन्य स्थान से डायवर्ट करेंगे। ईद-उल-फितर की नमाज का वक्त : ईद की नमाज ईदगाह में सुबह साढ़े 8 बजे अकीदतमंद अदा करेंगे। ईदगाह कमेटी के सदर अनवार अली काजी ने बताया कि शहर काजी शाहिद अली नमाज अदा कराएंगे। नमाज के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी जाएगी। ईद के एक दिन पूर्व की रात को चांद रात के नाम से जाना जाता है। इस चांद रात से पहले शाम को मुस्लिम समाज की महिला व पुरुषों द्वारा सर्वाधिक खरीदारी की जाती है।
    2
    सदर आमीन खां ने बताया कि जामा मस्जिद में दोपहर पौने एक बजे अजान होगी। दोपहर डेढ़ बजे जामा मस्जिद के पेश इमाम खुतबा पढ़ाएंगे। इसके बाद नमाज अदा की जाएगी। नमाज के बाद क्षेत्र में खुशहाली की दुआ मांगी जाएगी। इस दौरान जामा मस्जिद सड़क दोपहर 1 से 2 बजे तक बंद रहेगी। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को यातायातकर्मी अन्य स्थान से डायवर्ट करेंगे।
ईद-उल-फितर की नमाज का वक्त : ईद की नमाज ईदगाह में सुबह साढ़े 8 बजे अकीदतमंद अदा करेंगे। ईदगाह कमेटी के सदर अनवार अली काजी ने बताया कि शहर काजी शाहिद अली नमाज अदा कराएंगे। नमाज के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी जाएगी। ईद के एक दिन पूर्व की रात को चांद रात के नाम से जाना जाता है। इस चांद रात से पहले शाम को मुस्लिम समाज की महिला व पुरुषों द्वारा सर्वाधिक खरीदारी की जाती है।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • *बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई मीन भगवान जयंती* लालसोट: राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ एवं आदिवासी बालिका छात्रावास निर्माण कमेटी के तत्वावधान में आज़ बड़ी तादाद में मीणा समाज के वरिष्ठजनों आदिवासी मीणा छात्रावास कोथून रोड़, लालसोट परिसर पहुंच गया मनाई मीन भगवान जयंती। इसी के साथ-साथ इस शुभ अवसर पर मीणा समाज की तीन प्रतिभाओं को भी समाज के सभी प्रबुद्ध जनों द्वारा सम्मानित किया गया। जिसके तहत गांव खानपुर निवासी हितेश मीणा IAS सीता मीणा गंडड़ाई RAS व सपना मीणा सोनंदा RAS का माला पहनाकर साफा बंधवाकर व सोल उढाकर बिरसा मुंडा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। उपस्थित समाज के सभी वरिष्ठ जनों में दर्जनों भर राजकीय सेवा के वर्तमान व रिटायर्ड पदाधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें, वहीं हाल ही में IAS बने हितेश मीणा ने कहा कि हमारे समाज के युवाओं में कुछ युवा गलत दिशा भ्रमित हो गए हैं उन्हें शिक्षा की ओर अग्रसर करने के लिए सामाजिक लोगों को ध्यान आकर्षित करना चाहिए वहीं उन्होंने युवाओं को मोटिवेट करने के लिए कहां कि मैं अपने आप को समाज के पटल पर रखता हूं और जहां भी समाज के युवाओं को किसी भी प्रकार की मदद चाहिए होगी वह मदद मैं समाज के लिए हमेशा करने के लिए तत्पर तैयार रहूंगा। RAS बनी सिता मीणा ने कहा कि समाज की पढ़ने वाली बच्चियों को अपने परिवार के साथ साथ समाज के लोगों को भी साथ देना चाहिए जिसके चलते हमारी बहन बेटियां भी अच्छे मुकाम पर पहुंच सके। वहीं उन्होंने समाज में बड़ी तादाद में उन विधवा बहनों के लिए भी चिंता जताते हुए कहा कि हमारे समाज के लोगों को ऐसी नवयुवक बहनों के साथ भी खड़ा होना चाहिए जो कम उम्र में विधवा हो गई है और वह पढ़ लिखकर कुछ बनने की इच्छुक है। आज़ के कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिवासी बालिका छात्रावास निर्माण समिति अध्यक्ष बृजमोहन नगरिया वास द्वारा की गई व आदिवासी मीणा सेवा संघ अध्यक्ष हिरालाल बगड़ी, घनश्याम बड़ेखण, हेमराज सरपंच संघ अध्यक्ष लालसोट, केदार पूर्व उपप्रधान, मीठालाल सरपंच सोनंदा, जगदीश सेठ सोनंदा, समाजसेवी रामावतार जोरवाल, मेवाराम पंचायत समिति सदस्य इंदावा, कैलाश मैनेजर खानपुर, रामकिशोर विकास अधिकारी, शंकर लाल मैनेजर देवलदा, मोहनलाल अध्यापक खेड़ली, मुकेश पटवारी रमलपुरा, गिरिराज लाडपुरा, कमलेश कोटवाल करणपुरा, चौथमल प्रिंसिपल, कैलाश श्रीमा, विमल गोठवाल, मोहरपाल लाडपुरा, रमेश अध्यापक, मक्खन गोल, रेवड़ बडेखणं, अशोक खुर्रा, सुरेश गोकुलपुरा, लोकेश लाडपुरा, पिंटू, और ज्ञान मीणा खानपुर, रामगोपाल, घनश्याम देवलदा, रामजीलाल गुरूजी, राम खिलाड़ी खिरखिड़ी, हरिनारायण निर्झरना, लोकेश कुमार मीना, महेन्द्र मीणा सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही।
    4
    *बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई मीन भगवान जयंती*
लालसोट: राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ एवं आदिवासी बालिका छात्रावास निर्माण कमेटी के तत्वावधान में आज़ बड़ी तादाद में मीणा समाज के वरिष्ठजनों आदिवासी मीणा छात्रावास कोथून रोड़, लालसोट परिसर पहुंच गया मनाई मीन भगवान जयंती।
इसी के साथ-साथ इस शुभ अवसर पर मीणा समाज की तीन प्रतिभाओं को भी समाज के सभी प्रबुद्ध जनों द्वारा सम्मानित किया गया। जिसके तहत गांव खानपुर निवासी हितेश मीणा IAS सीता मीणा गंडड़ाई RAS व सपना मीणा सोनंदा RAS का माला पहनाकर साफा बंधवाकर व सोल उढाकर बिरसा मुंडा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
उपस्थित समाज के सभी वरिष्ठ जनों में दर्जनों भर राजकीय सेवा के वर्तमान व रिटायर्ड पदाधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें, वहीं हाल ही में IAS बने हितेश मीणा ने कहा कि हमारे समाज के युवाओं में कुछ युवा गलत दिशा भ्रमित हो गए हैं उन्हें शिक्षा की ओर अग्रसर करने के लिए सामाजिक लोगों को ध्यान आकर्षित करना चाहिए वहीं उन्होंने युवाओं को मोटिवेट करने के लिए कहां कि मैं अपने आप को समाज के पटल पर रखता हूं और जहां भी समाज के युवाओं को किसी भी प्रकार की मदद चाहिए होगी वह मदद मैं समाज के लिए हमेशा करने के लिए तत्पर तैयार रहूंगा।
RAS बनी सिता मीणा ने कहा कि समाज की पढ़ने वाली बच्चियों को अपने परिवार के साथ साथ समाज के लोगों को भी साथ देना चाहिए जिसके चलते हमारी बहन बेटियां भी अच्छे मुकाम पर पहुंच सके। वहीं उन्होंने समाज में बड़ी तादाद में उन विधवा बहनों के लिए भी चिंता जताते हुए कहा कि हमारे समाज के लोगों को ऐसी नवयुवक बहनों के साथ भी खड़ा होना चाहिए जो कम उम्र में विधवा हो गई है और वह पढ़ लिखकर कुछ बनने की इच्छुक है।
आज़ के कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिवासी बालिका छात्रावास निर्माण समिति अध्यक्ष बृजमोहन नगरिया वास द्वारा की गई व आदिवासी मीणा सेवा संघ अध्यक्ष हिरालाल बगड़ी, घनश्याम बड़ेखण, हेमराज सरपंच संघ अध्यक्ष लालसोट, केदार पूर्व उपप्रधान, मीठालाल सरपंच सोनंदा, जगदीश सेठ सोनंदा, समाजसेवी रामावतार जोरवाल, मेवाराम पंचायत समिति सदस्य इंदावा, कैलाश मैनेजर खानपुर, रामकिशोर विकास अधिकारी, शंकर लाल मैनेजर देवलदा, मोहनलाल अध्यापक खेड़ली, मुकेश पटवारी रमलपुरा, गिरिराज लाडपुरा, कमलेश कोटवाल करणपुरा, चौथमल प्रिंसिपल, कैलाश श्रीमा, विमल गोठवाल, मोहरपाल लाडपुरा, रमेश अध्यापक, मक्खन गोल, रेवड़ बडेखणं, अशोक खुर्रा, सुरेश गोकुलपुरा, लोकेश लाडपुरा, पिंटू, और ज्ञान मीणा खानपुर, रामगोपाल, घनश्याम देवलदा, रामजीलाल गुरूजी, राम खिलाड़ी खिरखिड़ी, हरिनारायण निर्झरना, लोकेश कुमार मीना, महेन्द्र मीणा सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.