विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित का आरोप इकदिल। क्षेत्र में गृहक्लेश से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगा कर खुदकुशी करली। गांव मड़ैया मुसवाली के रहने वाले पवन कुमार की 22 वर्षीय पत्नी गुंजन मंगलवार सुबह घर पर घरेलू काम कर रही थी महिला का पति खेत पर पानी लगाने के लिए गया था और सास भैंस को चारा पानी करने लगी और जिठानी अपने कमरे में थी तभी महिला ने अकेले में मौका पाकर कमरे में छत में लगे कुंडा में फंदा लगाकर लटक गई। जिसके बाद घर मे खेल रहे छोटे बच्चे ने कमरे का दरवाजा खोला तो महिला को फंदे पर लटकते देख उसकी चीख निकल गई चीखने चिल्लाने की आवाज सुन परिजन लोग दौड कर पहुंचे उन्होंने फंदे से महिला नीचे उतारा और आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके से आये मृतिका के पिता राकेश बाबू निवासी कचौरा घाट, वाह, चित्रहाट, आगरा ने बताया 29 अप्रैल 2025 को इकदिल क्षेत्र के गांव मुसावली की मड़ैया में उन्होंने अपनी बेटी गुंजन की शादी की थी मृतिका पांच माह की गर्भवती भी थी। मृतका के मायके पक्ष के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं महिला के पति का कहना है कि घटना के समय वह खेत पर था और उसे नहीं पता कि गुंजन ने फांसी क्यों और कैसे लगाई। हालांकि घटना के बाद तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित का आरोप इकदिल। क्षेत्र में गृहक्लेश से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगा कर खुदकुशी करली। गांव मड़ैया मुसवाली के रहने वाले पवन कुमार की 22 वर्षीय पत्नी गुंजन मंगलवार सुबह घर पर घरेलू काम कर रही थी महिला का पति खेत पर पानी लगाने के लिए गया था और सास भैंस को चारा पानी करने लगी और जिठानी अपने कमरे में थी तभी महिला ने अकेले में मौका पाकर कमरे में छत में लगे कुंडा में फंदा लगाकर लटक गई। जिसके बाद घर मे खेल रहे छोटे बच्चे ने कमरे का दरवाजा खोला तो महिला को फंदे पर लटकते देख उसकी चीख निकल गई चीखने चिल्लाने की आवाज सुन परिजन लोग दौड कर पहुंचे उन्होंने फंदे से महिला नीचे उतारा और आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके
से आये मृतिका के पिता राकेश बाबू निवासी कचौरा घाट, वाह, चित्रहाट, आगरा ने बताया 29 अप्रैल 2025 को इकदिल क्षेत्र के गांव मुसावली की मड़ैया में उन्होंने अपनी बेटी गुंजन की शादी की थी मृतिका पांच माह की गर्भवती भी थी। मृतका के मायके पक्ष के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं महिला के पति का कहना है कि घटना के समय वह खेत पर था और उसे नहीं पता कि गुंजन ने फांसी क्यों और कैसे लगाई। हालांकि घटना के बाद तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- Post by Devendra singh Bhadauriya1
- *यूपी – मुंबई में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले 7 शूटर गिरफ्तार। मुख्य शूटर दीपक चंद्र है। उसके साथी विष्णु कुशवाहा, जतिन भारद्वाज, विशाल, सोनू, रितिक, सनी भी पकड़े गए। ये सभी आगरा, नोएडा, इटावा के रहने वाले हैं। सिर्फ दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की गई। STF UP और हरियाणा को सफलता मिली। सभी आरोपियों को मुंबई ले जाया गया।*1
- ग्राम गंसरा में भव्य कुश्ती दंगल, सामाजिक एकता का बना प्रतीक..। भरथना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गंसरा में पारंपरिक कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से आए पहलवानों ने अपने दमखम और शानदार दांव-पेंच से दर्शकों का दिल जीत लिया। गांव के इस खेल महोत्सव में भारी जनसमूह उमड़ा और पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा। दंगल का शुभारंभ वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं प्रदेश संरक्षक, भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। बताया गया कि इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे लगातार क्षेत्र में सामाजिक, शैक्षिक और जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, किसानों और आम जनता की समस्याओं को उठाना तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना उनके कार्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रम में पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं राष्ट्रीय संरक्षक, भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र डॉ. रामयस सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव यादव, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा उर्मेंद्र पुष्कर, ब्लॉक अध्यक्ष चकरनगर आदित्य त्यागी, प्रसिद्ध जय पहलवान तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचल में ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया और खेल भावना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- जसवंतनगर:हरदोई जिले में 65 साल पहले डकैतों द्वारा अगवा की गई एक महिला आखिरकार अपने मायके लौट आईं। आज उनकी उम्र करीब 80 वर्ष है, लेकिन जब उन्होंने अपने गांव की मिट्टी को पहचाना तो वहां मौजूद हर शख्स भावुक हो उठा। बताया जाता है कि 1961-62 में डकैती के दौरान 15 वर्ष की उम्र में ‘रामश्री’ को डकैत उठा ले गए थे। बाद में उन्हें छुड़ाया गया और उन्होंने नई जिंदगी बसा ली, लेकिन मायके की याद कभी नहीं भूलीं। उनकी बेटी सीमा की कोशिशों से आखिरकार 65 साल बाद मां अपने रिश्तेदारों से मिल सकीं। आंसुओं और भावनाओं से भरा यह मिलन लोगों को हैरान भी कर रहा है और भावुक भी.1
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र मदद मागो तो मुझे बंद मारपीट करते है शादी की हुई पत्नी को नही रहने देते रोते बिलखते परिवार की कोई मदद नही करते है पुलिस पतनी का मेटर बनाने के लिए मेरी ही लूटपाट करवा दी अपराधियो को बचाने लिये यही सिलसिला 40वर्ष से चल रहा है ,सतेन्द्र केवट1
- क्षेत्र की ग्राम सभा फरेंजी के गांव हिम्मतपुर के ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।गांव का मुख्य मार्ग वर्षों से जर्जर पड़ा है जिस कारण ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर 1 बजे जिलाधिकारी से गांव के मुख्य मार्ग पर निर्माण कराए जाने की मांग की है,ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही मार्ग पर निर्माण शुरू न हुआ तो वह तहसील या ब्लॉक पर महिलाओं सहित धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे, हिम्मतपुर में स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर महिलाएं बुजुर्ग सब परेशान हैं।गांव की सड़क पर भारी जलभराव होने से लोगों को कीचड़ से होकर निकलना पड़ता है।ग्रामीण धीरज यादव का आरोप है कि बरसात के बाद से ही वह लोग गंदे पानी से होकर निकल रहे हैं।जलनिकासी का रास्ता एक नाली में है जिसे लोगों ने तोड़ दिया है।गांव में कोई वैवाहिक कार्यक्रम होने या आयोजन होने पर शर्मिदंगी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने एसडीएम से लेकर प्रधान तक से कहा पर कोई सुनवाई नहीं हुई।अब वह जल्द ही इसकी शिकायत डीएम से करेंगे।ग्रामीणों ने बताया कि गांव से हर रोज सैकडो बच्चे और ग्रामीण बाइक और निजी वाहनों से बाहर जाते है तो जर्जर सड़क पर आवागमन करने में असुविधा का सामना करना पड़ता है।1
- अजीतमल कोतवाली पुलिस, सर्विलांस और SOG की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने कोतवाली क्षेत्र के अमावता गांव में हुई किसान हत्या की घटना का लगभग 72 घंटे में सफल अनावरण कर दिया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि खेतों पर रखवाली करने गए किसान अर्जुन सिंह की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी बहन के दोस्त ने ही की थी। अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त मृतक की बहन से बातचीत करता था। जब इसकी जानकारी अर्जुन सिंह को हुई तो उसने इसका विरोध किया, बहन को डांटा और उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। इसी बात से नाराज होकर अभियुक्त ने सुनियोजित तरीके से किसान अर्जुन सिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।1
- vapi Gujarat to bharatpur JN3