logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

on 8 March
user_SONI DEVI
SONI DEVI
Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
on 8 March

  • user_Sanyay Neeraj Yadav
    Sanyay Neeraj Yadav
    Madhuban, Mau
    👏
    on 9 March
  • user_User1797
    User1797
    Muhammadabad Gohna, Mau
    🤝
    on 8 March
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन मऊ में डायल 112 के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा डायल 112 की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं सहायता हेतु डायल 112 एक महत्वपूर्ण सेवा है, अतः प्रत्येक कॉल को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध रिस्पॉन्स देना सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कर्मचारियों को अनुशासन, बेहतर समन्वय एवं व्यवहार कुशलता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, फील्ड में तैनात पीआरवी कर्मियों को घटनास्थल पर शीघ्र पहुंचकर पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अरूण कुमार सिंह, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    4
    मऊ ।  पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन मऊ में डायल 112 के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा डायल 112 की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं सहायता हेतु डायल 112 एक महत्वपूर्ण सेवा है, अतः प्रत्येक कॉल को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध रिस्पॉन्स देना सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कर्मचारियों को अनुशासन, बेहतर समन्वय एवं व्यवहार कुशलता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, फील्ड में तैनात पीआरवी कर्मियों को घटनास्थल पर शीघ्र पहुंचकर पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित किया गया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार, प्रतिसार निरीक्षक  अरूण कुमार सिंह, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    Ghosi, Mau•
    14 hrs ago
  • बलिया। जिले के उभांव थाना क्षेत्र के बांसपर बहोरवां गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों में विश्वास और मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक युवक ने विदेश में रह रही महिला से धोखे से विवाह कर उसकी मेहनत की कमाई और संपत्ति हड़प ली। पीड़िता मारिया ने उभांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बांसपर बहोरवां निवासी अरविंद कुमार प्रजापति, जो पहले उसकी आंटी के घर काम करता था, बाद में वीजा लेकर कुवैत पहुंच गया। वहीं दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वर्ष 2009 में परिवार की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ। महिला का आरोप है कि अरविंद और उसके परिवार ने यह बात छुपाई कि उसकी पहले से शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। करीब 18 साल साथ रहने के बाद 8 माह पहले इस सच्चाई का खुलासा हुआ, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। मारिया के अनुसार, विवाद के दौरान अरविंद ने उसे घर में बंद कर बैंक लॉकर से लगभग 25 तोला सोना, ढाई सौ ग्राम चांदी, संयुक्त खाते की रकम और मुंबई व दिल्ली स्थित संपत्तियों के कागजात लेकर फरार हो गया। कुछ दिन बाद उसकी पहली पत्नी सोनी देवी मुंबई स्थित घर पर पहुंची और जबरन ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। महिला का कहना है कि उसके नाम की संपत्ति को फर्जी गिफ्ट डीड के जरिए ट्रांसफर किया गया, जबकि उसने कभी कोई दस्तावेज साइन नहीं किया। पीड़िता जब न्याय की आस में अरविंद के गांव पहुंची तो उससे मिलने से भी इनकार कर दिया गया। इसके बाद उसने 112 नंबर पर पुलिस को बुलाया, लेकिन आरोप है कि कोई ठोस मदद नहीं मिली। उभांव थाने में तहरीर देने के बावजूद अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। हताश महिला का कहना है कि यदि उसे जल्द न्याय नहीं मिला तो उसके सामने आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    1
    बलिया। जिले के उभांव थाना क्षेत्र के बांसपर बहोरवां गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों में विश्वास और मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक युवक ने विदेश में रह रही महिला से धोखे से विवाह कर उसकी मेहनत की कमाई और संपत्ति हड़प ली।
पीड़िता मारिया ने उभांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बांसपर बहोरवां निवासी अरविंद कुमार प्रजापति, जो पहले उसकी आंटी के घर काम करता था, बाद में वीजा लेकर कुवैत पहुंच गया। वहीं दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वर्ष 2009 में परिवार की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ।
महिला का आरोप है कि अरविंद और उसके परिवार ने यह बात छुपाई कि उसकी पहले से शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। करीब 18 साल साथ रहने के बाद 8 माह पहले इस सच्चाई का खुलासा हुआ, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।
मारिया के अनुसार, विवाद के दौरान अरविंद ने उसे घर में बंद कर बैंक लॉकर से लगभग 25 तोला सोना, ढाई सौ ग्राम चांदी, संयुक्त खाते की रकम और मुंबई व दिल्ली स्थित संपत्तियों के कागजात लेकर फरार हो गया। कुछ दिन बाद उसकी पहली पत्नी सोनी देवी मुंबई स्थित घर पर पहुंची और जबरन ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। महिला का कहना है कि उसके नाम की संपत्ति को फर्जी गिफ्ट डीड के जरिए ट्रांसफर किया गया, जबकि उसने कभी कोई दस्तावेज साइन नहीं किया।
पीड़िता जब न्याय की आस में अरविंद के गांव पहुंची तो उससे मिलने से भी इनकार कर दिया गया। इसके बाद उसने 112 नंबर पर पुलिस को बुलाया, लेकिन आरोप है कि कोई ठोस मदद नहीं मिली। उभांव थाने में तहरीर देने के बावजूद अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
हताश महिला का कहना है कि यदि उसे जल्द न्याय नहीं मिला तो उसके सामने आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    1 hr ago
  • आरोप : घर में घुसकर युवती व परिवार पर हमला, दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी उच्चाधिकारियों के यहां लगाई न्याय की गुहार झांसी। थाना कोतवाली क्षेत्र के ओरछा गेट अंदर मोहल्ले में दबंगों द्वारा एक युवती के घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता सायना पुत्री मंजूर ने डीआईजी झांसी परिक्षेत्र से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 मार्च की रात करीब 10 बजे सायना अपने घर के बाहर निकली थी। तभी वहां पहले से मौजूद दबंग युवक लोग खड़े थे। आरोप है कि सभी ने अश्लील हरकतें करते हुए अभद्र टिप्पणियां कीं। भयभीत होकर पीड़िता घर के अंदर चली गई, लेकिन आरोपी जबरन घर में घुस आए और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पीड़िता के भाई आसिफ, पिता और माता ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपियों ने डंडों से उन पर भी हमला कर दिया, जिससे भाई और पिता को गंभीर चोटें आई हैं। हंगामा सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हुए, जिसके बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी गई थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। वहीं, थाने में शिकायत करने के बाद जब वह वापस घर लौटी, तो आरोपी दोबारा आ गए और पत्थरबाजी कर दी। किसी तरह परिवार ने घर के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी क्षेत्र के दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जिनके खिलाफ पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। घटना के बाद से परिवार दहशत में है। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है
    2
    आरोप : घर में घुसकर युवती व परिवार पर हमला, दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी
उच्चाधिकारियों के यहां लगाई न्याय की गुहार
झांसी। थाना कोतवाली क्षेत्र के ओरछा गेट अंदर मोहल्ले में दबंगों द्वारा एक युवती के घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता सायना पुत्री मंजूर ने डीआईजी झांसी परिक्षेत्र से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 मार्च की रात करीब 10 बजे सायना अपने घर के बाहर निकली थी। तभी वहां पहले से मौजूद दबंग युवक लोग खड़े थे। आरोप है कि सभी ने अश्लील हरकतें करते हुए अभद्र टिप्पणियां कीं। भयभीत होकर पीड़िता घर के अंदर चली गई, लेकिन आरोपी जबरन घर में घुस आए और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पीड़िता के भाई आसिफ, पिता और माता ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपियों ने डंडों से उन पर भी हमला कर दिया, जिससे भाई और पिता को गंभीर चोटें आई हैं। हंगामा सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हुए, जिसके बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पीड़िता का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी गई थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। वहीं, थाने में शिकायत करने के बाद जब वह वापस घर लौटी, तो आरोपी दोबारा आ गए और पत्थरबाजी कर दी। किसी तरह परिवार ने घर के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी क्षेत्र के दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जिनके खिलाफ पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। घटना के बाद से परिवार दहशत में है।
पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है
    user_AZAMGARH UP 50 Live
    AZAMGARH UP 50 Live
    Voice of people Azamgarh, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • देवरिया जिले में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर बरहज तहसील सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह के अध्यक्षा में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया इस दौरान उप जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
    1
    देवरिया जिले में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर बरहज तहसील सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह के अध्यक्षा में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया इस दौरान उप जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • देवरिया से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने इंसानियत पर भरोसा फिर से जगा दिया है। जहां एक ओर लोग मोबाइल से वीडियो बनाने में लगे रहे, वहीं दूसरी तरफ एक युवक ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगाकर डूबती युवती की जिंदगी बचा ली। मामला देवरिया के पटनवा पुल के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कुलदीप सिंह किसी काम से देवरिया आए थे और वापस लौट रहे थे। तभी पटनवा पुल के पास से गुजरते समय उन्हें अचानक “बचाओ-बचाओ” की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब उन्होंने नदी की ओर देखा तो एक युवती पानी में डूबती नजर आई। हैरानी की बात यह रही कि आसपास मौजूद कई लोग मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में व्यस्त थे। लेकिन कुलदीप सिंह ने इंसानियत का फर्ज निभाया। उन्होंने बिना एक पल गंवाए सीधे नदी में छलांग लगा दी। नदी की गहराई के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कड़ी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि बचाई गई युवती रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की रहने वाली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं कुलदीप सिंह के इस साहसिक और मानवता भरे कदम की हर तरफ जमकर सराहना हो रही है। लोग कह रहे हैं कि आज के दौर में जहां लोग तमाशबीन बन जाते हैं, वहां कुलदीप सिंह ने साबित कर दिया कि इंसानियत अभी जिंदा है।
    1
    देवरिया से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने इंसानियत पर भरोसा फिर से जगा दिया है।
जहां एक ओर लोग मोबाइल से  वीडियो बनाने में लगे रहे, वहीं दूसरी तरफ  एक युवक ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगाकर डूबती युवती की जिंदगी बचा ली।
मामला देवरिया के पटनवा पुल के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कुलदीप सिंह किसी काम से देवरिया आए थे और वापस लौट रहे थे। तभी पटनवा पुल के पास से गुजरते समय उन्हें अचानक “बचाओ-बचाओ” की आवाज सुनाई दी।
आवाज सुनकर जब उन्होंने नदी की ओर देखा तो एक युवती पानी में डूबती नजर आई। हैरानी की बात यह रही कि आसपास मौजूद कई लोग मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में व्यस्त थे।
लेकिन कुलदीप सिंह ने इंसानियत का फर्ज निभाया। उन्होंने बिना एक पल गंवाए सीधे नदी में छलांग लगा दी। नदी की गहराई के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कड़ी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बताया जा रहा है कि बचाई गई युवती रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की रहने वाली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
वहीं कुलदीप सिंह के इस साहसिक और मानवता भरे कदम की हर तरफ जमकर सराहना हो रही है। लोग कह रहे हैं कि आज के दौर में जहां लोग तमाशबीन बन जाते हैं, वहां कुलदीप सिंह ने साबित कर दिया कि इंसानियत अभी जिंदा है।
    user_Sandeep Tiwari
    Sandeep Tiwari
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • देवरिया शहर में एक दर्दनाक हादसे ने हड़कंप मचा दिया है। नवनिर्मित बहुमंजिला भवन के बेसमेंट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसमें दबकर दो मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
    1
    देवरिया शहर में एक दर्दनाक हादसे ने हड़कंप मचा दिया है। नवनिर्मित बहुमंजिला भवन के बेसमेंट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसमें दबकर दो मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
    user_Shakti भारत नेशन न्यूज
    Shakti भारत नेशन न्यूज
    Social Media Manager देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मऊ। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के आदेश के अनुपालन में वांछित/सदिंग्ध व्यक्ति ,जिलाबदर तथा इनामिया अपराधियों व जनपद मे हो रही लूट हत्या तथा चोरी से सम्बन्धित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनुप कुमार, क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह द्वारा थाना घोसी पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर दिनांक 02 अप्रैल 2026 को समय करीब 19.10 बजे सायंकाल पी.एम.डी महाविद्यालय के पास से मु0अ0सं0 129/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. में वाछित अभियुक्त हरिकेश हरिजन पुत्र स्व0 बसाऊ निवासी इन्द्रपुर थाना घोसी जनपद मऊ उम्र करीब 29 वर्ष को मय उस लोहे की राड(आला कत्ल के साथ) जिसमें खून लगा था के साथ गिरफ्तार किया गया जिससे कि अभियुक्त हरिकेश द्वारा अपने पिता स्व0 बसाऊ की दिनांक 02 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 4 बजे घर के बाहर चारपाई पर सोते समय हत्या की थी। विस्तृत विवरण इस प्रकार है दिनांक 02 अप्रैल 2026 को प्रार्थिनी चन्दा देवी पत्नी स्व0 बसाऊ निवासी इन्द्रपुर पो0 भोपौरा थाना घोसी जनपद मऊ द्वारा अपने बडे पुत्र हरिकेश द्वारा उक्त दिनांक को ही सुबह 4 बजे के करीब उनके पति बसाऊ की सोते समय लोहे के राड से मार कर हत्या करने के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर पर थाना घोसी पर मु0अ0सं0 129/2026 धारा 103(1) बी.एन.एस. बनाम हरिकेश हरिजन पुत्र स्व0 बसाऊ निवासी इन्द्रपुर थाना घोसी जनपद मऊ के दिनांक घटना 02 अप्रैल 2026 समय 08.13 बजे पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक घोसी द्वारा की जा रही है। मुकदमा उपरोक्त में मृतक का सगा लड़का हरिकेश उक्त फरार चल रहा था जिसे दिनांक 02 अप्रैल 2026 को घोसी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसके पिता बार बार उसे इलाज हेतु दिमागी अस्पताल भेंजने की बात कर रहे थे जिस कारण से गुस्सा और आवेश मे आकर उसने अपने पिता की लोहे की राड से प्रहार कर सोते समय सुबह करीब 4 बजे हत्या की है। अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर विधिक कार्यवाही अमल मे लाते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
    2
    मऊ। पुलिस अधीक्षक  कमलेश बहादुर के आदेश के अनुपालन में वांछित/सदिंग्ध व्यक्ति ,जिलाबदर तथा इनामिया अपराधियों व जनपद मे हो रही लूट हत्या तथा चोरी से सम्बन्धित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक मऊ  अनुप कुमार, क्षेत्राधिकारी घोसी  जितेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह द्वारा थाना घोसी पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर दिनांक 02 अप्रैल 2026 को समय करीब 19.10 बजे सायंकाल पी.एम.डी महाविद्यालय के पास से मु0अ0सं0 129/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. में वाछित अभियुक्त हरिकेश हरिजन पुत्र स्व0 बसाऊ निवासी इन्द्रपुर थाना घोसी जनपद मऊ उम्र करीब 29 वर्ष को मय उस लोहे की राड(आला कत्ल के साथ) जिसमें खून लगा था के साथ गिरफ्तार किया गया जिससे कि अभियुक्त हरिकेश द्वारा अपने पिता स्व0 बसाऊ की दिनांक 02 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 4 बजे घर के बाहर चारपाई पर सोते समय हत्या की थी। विस्तृत विवरण इस प्रकार है दिनांक 02 अप्रैल 2026 को प्रार्थिनी चन्दा देवी पत्नी स्व0 बसाऊ निवासी इन्द्रपुर पो0 भोपौरा थाना घोसी जनपद मऊ द्वारा अपने बडे पुत्र हरिकेश द्वारा उक्त दिनांक को ही सुबह 4 बजे के करीब उनके पति बसाऊ की सोते समय लोहे के राड से मार कर हत्या करने के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर पर थाना घोसी पर मु0अ0सं0 129/2026 धारा 103(1) बी.एन.एस. बनाम हरिकेश हरिजन पुत्र स्व0 बसाऊ निवासी इन्द्रपुर थाना घोसी जनपद मऊ के दिनांक घटना 02 अप्रैल 2026 समय 08.13 बजे पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक घोसी द्वारा की जा रही है। मुकदमा उपरोक्त में मृतक का सगा लड़का हरिकेश उक्त फरार चल रहा था जिसे दिनांक 02 अप्रैल 2026 को घोसी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसके पिता बार बार उसे इलाज हेतु दिमागी अस्पताल भेंजने की बात कर रहे थे जिस कारण से गुस्सा और आवेश मे आकर उसने अपने पिता की लोहे की राड से प्रहार कर सोते समय सुबह करीब 4 बजे  हत्या की है। अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर विधिक कार्यवाही अमल मे लाते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    Ghosi, Mau•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.