इंसानियत अभी भी जिंदा है नदी में डूब रही युवती को एक युवक ने बचाई जान युवती डूबती रही लोग बनाते रहे वीडियो देवरिया से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने इंसानियत पर भरोसा फिर से जगा दिया है। जहां एक ओर लोग मोबाइल से वीडियो बनाने में लगे रहे, वहीं दूसरी तरफ एक युवक ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगाकर डूबती युवती की जिंदगी बचा ली। मामला देवरिया के पटनवा पुल के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कुलदीप सिंह किसी काम से देवरिया आए थे और वापस लौट रहे थे। तभी पटनवा पुल के पास से गुजरते समय उन्हें अचानक “बचाओ-बचाओ” की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब उन्होंने नदी की ओर देखा तो एक युवती पानी में डूबती नजर आई। हैरानी की बात यह रही कि आसपास मौजूद कई लोग मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में व्यस्त थे। लेकिन कुलदीप सिंह ने इंसानियत का फर्ज निभाया। उन्होंने बिना एक पल गंवाए सीधे नदी में छलांग लगा दी। नदी की गहराई के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कड़ी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि बचाई गई युवती रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की रहने वाली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं कुलदीप सिंह के इस साहसिक और मानवता भरे कदम की हर तरफ जमकर सराहना हो रही है। लोग कह रहे हैं कि आज के दौर में जहां लोग तमाशबीन बन जाते हैं, वहां कुलदीप सिंह ने साबित कर दिया कि इंसानियत अभी जिंदा है।
इंसानियत अभी भी जिंदा है नदी में डूब रही युवती को एक युवक ने बचाई जान युवती डूबती रही लोग बनाते रहे वीडियो देवरिया से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने इंसानियत पर भरोसा फिर से जगा दिया है। जहां एक ओर लोग मोबाइल से वीडियो बनाने में लगे रहे, वहीं दूसरी तरफ एक युवक ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगाकर डूबती युवती की जिंदगी बचा ली। मामला देवरिया के पटनवा पुल के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कुलदीप सिंह किसी काम से देवरिया आए थे और वापस लौट रहे थे। तभी पटनवा पुल के पास से गुजरते समय उन्हें अचानक “बचाओ-बचाओ” की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब उन्होंने नदी की ओर देखा तो एक युवती पानी में डूबती नजर आई। हैरानी की बात यह रही कि आसपास मौजूद कई लोग मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में व्यस्त थे। लेकिन कुलदीप सिंह ने इंसानियत का फर्ज निभाया। उन्होंने बिना एक पल गंवाए सीधे नदी में छलांग लगा दी। नदी की गहराई के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कड़ी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि बचाई गई युवती रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की रहने वाली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं कुलदीप सिंह के इस साहसिक और मानवता भरे कदम की हर तरफ जमकर सराहना हो रही है। लोग कह रहे हैं कि आज के दौर में जहां लोग तमाशबीन बन जाते हैं, वहां कुलदीप सिंह ने साबित कर दिया कि इंसानियत अभी जिंदा है।
- ADIP योजना के अंतर्गत 22-23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से 1591 दिव्यांग लाभार्थियों का चिन्हांकन उपकरणों के लिए किया गया था। 6 अप्रैल को इन दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।1
- 6 अप्रैल को 1591 दिव्यांगजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण देवरिया। ADIP योजना के अंतर्गत 22-23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से जनपद में 1591 दिव्यांग लाभार्थियों का चिन्हांकन किया गया था। इन सभी पात्र लाभार्थियों को 6 अप्रैल को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित वितरण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी देवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि चिन्हित दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।1
- बैंक मैनेजर ने सहलाया गाल, तो महिला ने पकड़ ली लोन भरवाने की जिद, देखें चप्पल की जोरदार पिटाई सोशल मीडिया पर बैंक मैनेजर को चप्पल से पीटती एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महिला का कहना है कि, कर्मचारी ने उसके गाल छुए हैं इसीलिए अब वो ही लोन भरेगा। बैंक मैनेजर की पिटाई करती महिला के वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। औरत का आरोप है कि, मैनेजर ने उसके गाल को छुआ। जिसके कारण वो ही अब उसका लोन भरेगा। महिला इतने पर ही नहीं रुकी उसने चप्पल उठाकर बैंक कर्मी का मुंह लाल कर दिया। इस घटना के वीडियो को देख यूजर्स को हंसी भी आ रही है और वो उसकी हिम्मत को सलाम भी कर रहे हैं। बैंक कर्मचारी के द्वारा महिला के साथ की गई छेड़छाड़ ने लोगों को सोचने पर मजूबर कर दिया है। महिला का गाल छूना बैंक मैनेजर को पड़ा महंगा बैंक कर्मी की पिटाई का वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे ROHIT SINGH नाम के यूजर ने एक्स पर पोस्ट क्या है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, ‘बैंक मैनेजर ने भाभी का गाल पकड़ लिया फिर भाभी बोली मेरा पति तो तुम हो नहीं गाल पकड़े हो इसलिए मेरा लोन आज से तुम भरोगे।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि, मीडिया चैनल की महिला के सामने आईडी लगी हुई है। इस दौरान वो मैनेजर पर गाल छूने का आरोप लगाते हुए कह रही है कि, अब ये ही लोन का कर्ज चुकाएगा। महिला चप्पल उठाकर बैंक मैनेजर पर बरसाना शुरु कर देती है। आस-पास काफी सारे लोग मौजूद हैं। महिला काफी गुस्से में है। वो आदमी से कह रही है कि, तू मेरा आदमी है क्या जो मेरे गाल छू रहा है? बैंक मैनेजर को पिटती महिला ने लोगों का ध्यान खींचा है।1
- देवरिवा । सदर विकासखंड के परासिया अहीर ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रिकालीन कैनवस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले के बीच सोनू घाट की टीम ने आईटीआई की टीम को चार विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ सोनू घाट की टीम नॉकआउट चरण के अगले दौर में पहुंच गई है, जिससे खिलाड़ियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार विश्व दीपक त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ उन्हें मंच देने की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं न केवल युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करती हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। मैच की शुरुआत में सोनू घाट की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। आईटीआई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 37 रन बनाए। टीम की ओर से जितेंद्र ने 12 गेंदों में 16 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि अरविंद ने 7 गेंदों में 9 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनू घाट की टीम ने शुरुआत में थोड़ी सतर्कता दिखाई, लेकिन बाद में बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का संतुलन बनाते हुए टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। उज्जवल ने 8 रन और अनूप ने 9 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। सोनू घाट की टीम ने दो गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबले को अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी में भी सोनू घाट का प्रदर्शन सराहनीय रहा। अनूप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए, जबकि अभिषेक ने एक विकेट लिया। वहीं आईटीआई की टीम की ओर से अरविंद ने दो विकेट लेकर संघर्ष किया, जबकि साहिल और संगम को एक-एक विकेट मिला। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार गणेश धर द्विवेदी, सुनील तिवारी, विनय तिवारी और अमित तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की गई और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।4
- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, क्षेत्र में फैली सनसनी सुपर फास्ट टाइम्स तहसील प्रभारी तमकुही राज नागेंद्र यादव। कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुदही से पिपरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित सोरहवा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां एक बाइक सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी उस समय हुई जब राहगीर रास्ते से गुजर रहे थे। लोगों ने देखा कि एक युवक बाइक सहित सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा हुआ है। यह दृश्य देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही विशुनपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे सिपाही राजीव वर्मा और अंगद ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुशवाहा (32 वर्ष), पुत्र रामधारी कुशवाहा, निवासी बतरौली धुरखड़वा के रूप में हुई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।4
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- देवरिया बेसमेंट हादसा देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक नवनिर्मित बहुमंजिला भवन की बेसमेंट खुदाई मौत का गड्ढा बन गई, जहां दीवार धंसने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।अब इस पूरे मामले में मृतक मजदूरों के परिजनों ने डीएम और कोतवाल को शिकायती पत्र सौंपकर ठेकेदार और भवन निर्माता मालिक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शिकायत के बाद भी अब तक न तो पुलिस ने कोई कार्रवाई की और न ही जिला प्रशासन ने हादसे की जांच कराई। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि RBO से बेसमेंट का नक्शा पास नहीं था, इसके बावजूद कई मीटर गहरी खुदाई कर दी गई। सवाल यह भी उठ रहा है कि इतनी गहरी खुदाई के बावजूद खनन विभाग को इसकी कोई जानकारी कैसे नहीं हुई? क्या रसूखदारों के दबाव में जिम्मेदारों पर कार्रवाई रोकी जा रही है? क्या भवन मालिक और ठेकेदार को प्रशासन का अभयदान मिला हुआ है? इस हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि दो मजदूरों की मौत का जिम्मेदार कौन है? और जब दो परिवारों के चिराग बुझ गए, तब भी सिस्टम आखिर खामोश क्यों है? देवरिया में यह मौत का बेसमेंट आखिर किसकी शह पर बन रहा था, यह सवाल अब जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सीधे निशान खड़े कर रहा है बाईट--अनिल प्रशाद मृतक गोबिन्द का भाई बाईट-संजीव पाण्डे वकील2
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- एक 17 साल की मुस्लिम लड़की की शादी उसके ही 50 साल के सगे मामा से करवाई गई.... लड़कियों के लिए नर्क से बदतर है मौज हब1