Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुशीनगर: जटहां बाजार पुलिस की कार्रवाई, वांछित वारंटी गिरफ्तार
MANOJ KUMAR YADAV
कुशीनगर: जटहां बाजार पुलिस की कार्रवाई, वांछित वारंटी गिरफ्तार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- हाटा, कुशीनगर। सुकरौली मंडल में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक ने राजनीतिक माहौल को पूरी तरह से उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। ब्लॉक सभागार में दोपहर 2 बजे आयोजित इस अहम बैठक में जहां आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की गई, वहीं नवनिर्वाचित जिला मंत्री ज्ञान विक्रम सिंह के स्वागत ने कार्यक्रम को उत्सव का रूप दे दिया। बैठक की शुरुआत संगठनात्मक मजबूती और आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ हुई। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहने और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। नेताओं ने स्पष्ट किया कि संगठन की मजबूती ही जीत की सबसे बड़ी कुंजी है। इसी दौरान जैसे ही ज्ञान विक्रम सिंह सभागार पहुंचे, ढोल-नगाड़ों की गूंज और कार्यकर्ताओं के जोश ने माहौल को पूरी तरह जीवंत बना दिया। फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया और पूरे सभागार में उत्साह का माहौल छा गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री शशांक त्रिपाठी ने कुशलता से किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए सभी से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश कश्यप ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनके बल पर हर चुनौती को पार किया जा सकता है। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जटाशंकर यादव, जय किशन यादव, वकील सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, ऋषि त्रिपाठी, दिलीप गुप्ता, अंकित मद्धेशिया, छोटे लाल गुप्ता, डॉ. रवि सिंह के साथ-साथ भागवत चौहान, मनोज पासवान, कमलेश सिंह, बाबू राम यादव, आद्य गोंड, मुरारी पाठक, भौरिक चौहान, सुरेन्द्र यादव, रामानंद गौतम, मोहित यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, विकास तिवारी और धीरज तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, क्षेत्र में फैली सनसनी सुपर फास्ट टाइम्स तहसील प्रभारी तमकुही राज नागेंद्र यादव। कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुदही से पिपरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित सोरहवा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां एक बाइक सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी उस समय हुई जब राहगीर रास्ते से गुजर रहे थे। लोगों ने देखा कि एक युवक बाइक सहित सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा हुआ है। यह दृश्य देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही विशुनपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे सिपाही राजीव वर्मा और अंगद ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुशवाहा (32 वर्ष), पुत्र रामधारी कुशवाहा, निवासी बतरौली धुरखड़वा के रूप में हुई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।4
- भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर जिला से जिला उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी प्राप्त करने के बाद श्रीमती मीनू जिंदल को लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं। आपको बता दें कि श्रीमती जिंदल समाजसेविका के रूप में एक अपना अलग स्थान बनाई हुई है। ऐसे में उनके द्वारा सामाजिक क्षेत्र में लगातार मेहनत आखिरकार रंग लाई। नतीजा यह है पार्टी ने श्रीमती जिंदल पर भरोसा जताते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुशीनगर का महत्वपूर्ण पद सौंप दिया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्र के विभिन्न व्यापारिक संगठनों सहित राजनीतिक क्षेत्र के लोगों द्वारा उन्हें बधाई दी जा रही है। ऐसे में मीडिया से मुखातिब होते हुए श्रीमती मीनू जिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझे भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर की "जिला उपाध्यक्ष" बनाये जाने पर मैं पार्टी संगठन का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट करती हूँ और आपको विश्वास दिलाती हूँ की आपके मार्गदर्शन व संगठनहित में कार्य करूँगी। इसके अलावा भी उन्होंने सामाजिक क्षेत्र के अपने अनुभव और राजनीतिक क्षेत्र में आगमन और संभावनाओं को लेकर और क्या कुछ कहा आइए देखते हैं।1
- देवरिया। जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत और खुशखबरी भरी खबर सामने आई है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की ADIP योजना के तहत 22-23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से जनपद में शिविर आयोजित कर दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया गया था। इस शिविर में कुल 1591 दिव्यांग लाभार्थियों को विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया था। अब इन सभी पात्र लाभार्थियों को 6 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन को सुगम बनाना है। सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजन अपने दैनिक कार्यों को आसानी से कर सकेंगे और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने में मदद मिलेगी।1
- Post by विजय कुमार1
- देवरिया जिले में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर बरहज तहसील सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह के अध्यक्षा में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया इस दौरान उप जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।1
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1