8 अक्टूबर तक चलेगा कुष्ठ रोगी खोज अभियान | घर-घर पहुंचकर संभावित मरीजों की होगी पहचान, निःशुल्क एम.डी.टी. उपचार से जोड़ा जाएगा खंडवा- जिले में कुष्ठ रोग की पहचान एवं उपचार को लेकर कुष्ठ रोगी खोज अभियान बुधवार, 16 सितंबर से शुरू होकर 8 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के अंतर्गत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वेक्षण दल घर-घर पहुंचकर कुष्ठ रोग के संभावित मरीजों की पहचान करेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि अभियान का प्रमुख उद्देश्य जनसमुदाय में कुष्ठ रोग को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना तथा नए मरीजों की समय पर पहचान कर उन्हें निःशुल्क एम.डी.टी. (मल्टी ड्रग थेरेपी) उपचार से जोड़ना है। इसके माध्यम से जिले को कुष्ठ रोग से मुक्त करने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। आशा एवं पुरुष कार्यकर्ता करेंगे घर-घर सर्वेक्षण जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ताओं एवं पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों की जांच-संबंधी जानकारी ली जाएगी। कुष्ठ रोग के संभावित मरीजों की पहचान उसके प्रमुख चिन्ह एवं लक्षणों के आधार पर की जाएगी। इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें कुष्ठ रोग के प्रमुख लक्षणों में त्वचा पर त्वचा के सामान्य रंग से हल्के या गहरे रंग के सुन्न दाग अथवा धब्बे, प्रभावित स्थान पर सुन्नपन एवं सूखापन तथा त्वचा का तेलिया या चमकदार दिखाई देना शामिल हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें और जांच के लिए नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य संस्था से संपर्क करें। सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में जांच और उपचार निःशुल्क स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुष्ठ रोग की जांच और उपचार सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में निःशुल्क उपलब्ध है। समय पर उपचार शुरू करने से कुष्ठ रोग पूरी तरह ठीक हो सकता है तथा रोग के कारण होने वाली विकृतियों से भी बचाव संभव है। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अभियान के दौरान घर पहुंचने वाले सर्वेक्षण दल का सहयोग करने और कुष्ठ रोग के प्रति किसी भी प्रकार की भ्रांति या सामाजिक संकोच से बचने की अपील की है। समय पर पहचान और पूरा उपचार ही कुष्ठ रोग से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

- पुनासा/मुंदी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की दुखद मौत, परिवार में पसरा मातम मुंदी थाना क्षेत्र की बीड़ चौकी अंतर्गत ग्राम भैसावा और सहेजला के बीच बीती रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार अरुण पिता भगवान सिंह राजपूत (55 वर्ष), निवासी सहेजला, बाइक से गोराडिया से अपने गांव सहेजला लौट रहे थे। इसी दौरान भैसावा और सहेजला के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अरुण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अरुण सिंह को उपचार के लिए मुंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर आरक्षक नरेंद्र यादव भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि अरुण सिंह हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन की खबर से सहेजला सहित आसपास के गांवों में शोक की लहर है। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। अरुण सिंह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। पुलिस द्वारा घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।1
- *छिपानेर घाट पर रेड, अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त पनडुब्बी पकड़ी गई* *खनिज विभाग विभाग की मिलीभगत से बगैर रायल्टी चोरी हो रही है नर्मदा नदी से उत्खनन कर रेत चोरी। तीन साल से बंद है खदान *नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस का शिकंजा* *छिपानेर घाट पर रेड, अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त पनडुब्बी पकड़ी गई* हरदा/करताना- पुलिस अधीक्षक जिला हरदा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला हरदा के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), टिमरनी के मार्गदर्शन में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टिमरनी एवं पुलिस चौकी करताना द्वारा छिपानेर घाट, नर्मदा नदी पर कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त एक पनडुब्बी पकड़ी गई। *छिपानेर घाट पर पुलिस की रेड कार्रवाई* थाना प्रभारी टिमरनी निरीक्षक मुकेश गौड के नेतृत्व में पुलिस चौकी करताना की टीम के साथ छिपानेर घाट, नर्मदा नदी क्षेत्र में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान नदी में अवैध रेत उत्खनन के लिए प्रयुक्त एक पनडुब्बी पुलिस के हाथ लगी। पुलिस टीम द्वारा मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उक्त पनडुब्बी को जप्त किया कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई । *अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी* नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों एवं उनके संसाधनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।4
- #कौमीएकता #हिंदीउर्दू #साहित्यिककार्यक्रम #गंगाजमुनातहजीब #शायरी #भाईचारा खंडवा में कौमी एकता नशिस्त का आयोजन हिंदी-उर्दू को बढ़ावा देने साहित्यकार एक मंच पर शायरी के जरिए दिया कौमी एकता का संदेश Qaumi Ekta Mushaira Organized in Khandwa Hindi-Urdu Literature Promoted Through Unity Event Poets Give Message of Communal Harmony YouTube | ANT ALL INDIA NEWS NETWORK 9424550560 एडिटर इन चीफ Masood javed1
- शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि महर्षि दधीचि जीवन बगीचा पार्क तोड़कर भाजपा का दौरा चरित्र देखा जा सकता है" ऋषि पंचमी पर हार्दिक शुभकामनाएं " सर्वे ऋषिभ्यो नमो नमः।। शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि महर्षि दधीचि पार्क को तोड़कर पार्किंग बनाना भाजपा की दोहरी मानसिकता देखी जा सकती" ऋषि पंचमी पर हार्दिक शुभकामनाएं " सर्वे ऋषिभ्यो नमो नमः।।1
- किसानों की विभिन्न समस्याओं और सोयाबीन की फसल में फैल रहे पीला मोजेक रोग एवं अल्पवृष्टि से हो रहे नुकसान को लेकर भारतीय किसान संघ (भाकिसं) कन्नौद तहसील इकाई ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को मंगलवार दोपहर 2 बजे ज्ञापन सौंपा। किसान संघ ने मांग की कि खराब हो रही सोयाबीन फसल का तत्काल सर्वे करवाकर किसानों को उचित राहत एवं मुआवजा दिया जाए। पीला मोजेक से सोयाबीन फसल बर्बाद, तत्काल सर्वे की मांग भारतीय किसान संघ ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं पर उठाई आवाज कन्नौद। किसानों की विभिन्न समस्याओं और सोयाबीन की फसल में फैल रहे पीला मोजेक रोग एवं अल्पवृष्टि से हो रहे नुकसान को लेकर भारतीय किसान संघ (भाकिसं) कन्नौद तहसील इकाई ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को मंगलवार दोपहर 2 बजे ज्ञापन सौंपा। किसान संघ ने मांग की कि खराब हो रही सोयाबीन फसल का तत्काल सर्वे करवाकर किसानों को उचित राहत एवं मुआवजा दिया जाए। ज्ञापन में किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य दिलाने, समर्थन मूल्य पर सोयाबीन एवं मक्का की खरीदी सुनिश्चित करने तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सुधार की मांग की गई। संघ ने सैटेलाइट पद्धति को हटाकर क्रॉप कटिंग के आधार पर फसल नुकसान का मूल्यांकन करने की मांग भी रखी। किसान सम्मान निधि को 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने तथा आयात-निर्यात नीति में सुधार की मांग करते हुए कहा गया कि जब किसानों की फसल खलिहान में आने वाली हो, उस समय आयात नहीं किया जाना चाहिए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। जंगली जानवरों से फसल बचाने की मांग किसानों ने रोजड़े, हिरण, जंगली सूअर, बंदर सहित अन्य जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान पर भी चिंता जताई। संघ ने इनके नियंत्रण के लिए प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की, ताकि किसानों की मेहनत से तैयार फसल बर्बाद न हो। बिजली व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी ज्ञापन में नामांतरण एवं बंटवारे के प्रकरण समय-सीमा में निराकृत करने, बंदोबस्त की त्रुटियों को दूर करने तथा नक्शे एवं खसरा की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर आयोजित करने की मांग की गई। किसानों ने बिजली व्यवस्था को लेकर भी अपनी समस्याएं रखीं। ओवरलोड ट्रांसफार्मर बदलने, जले हुए ट्रांसफार्मर 72 घंटे के भीतर बदलने, खराब केबल, झुके हुए विद्युत पोल एवं तारों को दुरुस्त करने की मांग की गई। अब सवाल यह है कि जब खेत में खड़ी सोयाबीन की फसल पीला मोजेक और अल्पवृष्टि से खराब हो रही है, तो किसानों को राहत देने के लिए सर्वे कब शुरू होगा? किसान संघ ने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रांत प्रचार प्रमुख गोवर्धन पाटीदार, जिला सदस्य रामनिवास परमार, भीम सिंह सेंधव, तहसील अध्यक्ष हरिओम मंडलोई, मंत्री मुकेश लोवंशी सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।3
- आज गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना पूरी आस्था के साथ ग्राम शहर और सभी घरों में आज गणपति बप्पा का आगमन हुआ पूरे शहर गांव और घर में गणेश जी की जय करो गूज शुरू हो गई है1
- अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिन महिलाओ ने किया हरतालिका पूजन..1
- #गणेशोत्सव #नवरात्रि #शांतिसमिति #खंडवा #आपसीसद्भाव #त्योहार हिंदी शीर्षक: गणेशोत्सव और नवरात्रि सद्भाव से मनाने की अपील शांति समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश सोशल मीडिया पर विवादास्पद संदेश शेयर न करें: एसपी जैन1