जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले अजामिल ने बताया नाम-स्मरण का प्रभाव, प्रह्लाद ने सिखाया अटूट विश्वास लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले अजामिल ने बताया नाम-स्मरण का प्रभाव, प्रह्लाद ने सिखाया अटूट विश्वास शीतला माता मंदिर में भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब; आचार्य अभिषेक कृष्ण महाराज ने कहा- सच्ची भक्ति और समर्पण से ही जीवन का कल्याण राजेश बबेले बीना। कटरा वार्ड स्थित श्री शीतला माता मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा पंडाल में पहुंचे और कथा व्यास आचार्य अभिषेक कृष्ण महाराज के श्रीमुख से भगवान की लीलाओं का श्रवण किया। कथा के दौरान अजामिल उपाख्यान और भक्त प्रह्लाद चरित्र का ऐसा भावपूर्ण वर्णन हुआ कि श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए। *अजामिल ने बताया- भगवान का नाम ही सबसे बड़ा सहारा* कथा व्यास आचार्य अभिषेक कृष्ण महाराज ने अजामिल उपाख्यान सुनाते हुए भगवान के नाम की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि मनुष्य चाहे कितनी भी विपरीत परिस्थितियों में क्यों न हो, सच्चे मन से भगवान का स्मरण करने पर प्रभु की कृपा अवश्य प्राप्त होती है। भगवान का नाम मनुष्य को अधर्म से धर्म और अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने की शक्ति रखता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से जीवन में धर्म, सत्य और सदाचार को अपनाने का आह्वान किया। महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल कथा श्रवण का माध्यम नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य ज्ञान है। *प्रह्लाद ने दिखाया भक्ति और विश्वास का मार्ग* कथा के अगले प्रसंग में भक्त प्रह्लाद चरित्र का वर्णन हुआ। महाराज ने हिरण्यकशिपु और प्रह्लाद के प्रसंग के माध्यम से बताया कि ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास रखने वाले भक्त की रक्षा स्वयं भगवान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रह्लाद का जीवन हमें सिखाता है कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, सच्चे भक्त का विश्वास भगवान से नहीं डिगता। जहां सत्य, धर्म और भक्ति होती है, वहां अंततः विजय भी उसी की होती है। *भागवत श्रवण से मन को मिलती है शांति* आचार्य अभिषेक कृष्ण महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य भौतिक भागदौड़ में मानसिक शांति खोता जा रहा है। श्रीमद्भागवत का श्रवण मन को शांति देने के साथ जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति, सेवा और सदाचार को जीवन का आधार बनाकर मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। *चार दिन और चलेगी कथा, रोज उमड़ रहे श्रद्धालु* मुख्य यजमान विवेक मिश्रा ने बताया कि कथा का आयोजन लगातार जारी है और आगामी चार दिनों तक श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पहुंच रहे हैं। तीसरे दिन भी कथा पंडाल श्रद्धालुओं से भरा रहा और पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। *क्या खास* - अजामिल उपाख्यान से सुनाई भगवान के नाम की महिमा - भक्त प्रह्लाद के चरित्र से बताया अटूट विश्वास का महत्व - धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान - कथा के अगले चार दिन भी श्रद्धालु सुनेंगे भागवत।
जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले अजामिल ने बताया नाम-स्मरण का प्रभाव, प्रह्लाद ने सिखाया अटूट विश्वास लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले अजामिल ने बताया नाम-स्मरण का प्रभाव, प्रह्लाद ने सिखाया अटूट विश्वास शीतला माता मंदिर में भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब; आचार्य अभिषेक कृष्ण महाराज ने कहा- सच्ची भक्ति और समर्पण से ही जीवन का कल्याण राजेश बबेले बीना। कटरा वार्ड स्थित श्री शीतला माता मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा पंडाल में पहुंचे और कथा व्यास आचार्य अभिषेक कृष्ण महाराज के श्रीमुख से भगवान की लीलाओं का श्रवण किया। कथा के दौरान अजामिल उपाख्यान और भक्त प्रह्लाद चरित्र का ऐसा भावपूर्ण वर्णन हुआ कि
श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए। *अजामिल ने बताया- भगवान का नाम ही सबसे बड़ा सहारा* कथा व्यास आचार्य अभिषेक कृष्ण महाराज ने अजामिल उपाख्यान सुनाते हुए भगवान के नाम की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि मनुष्य चाहे कितनी भी विपरीत परिस्थितियों में क्यों न हो, सच्चे मन से भगवान का स्मरण करने पर प्रभु की कृपा अवश्य प्राप्त होती है। भगवान का नाम मनुष्य को अधर्म से धर्म और अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने की शक्ति रखता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से जीवन में धर्म, सत्य और सदाचार को अपनाने का आह्वान किया। महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल कथा श्रवण का माध्यम नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य ज्ञान है। *प्रह्लाद ने दिखाया भक्ति और विश्वास का मार्ग* कथा के
अगले प्रसंग में भक्त प्रह्लाद चरित्र का वर्णन हुआ। महाराज ने हिरण्यकशिपु और प्रह्लाद के प्रसंग के माध्यम से बताया कि ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास रखने वाले भक्त की रक्षा स्वयं भगवान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रह्लाद का जीवन हमें सिखाता है कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, सच्चे भक्त का विश्वास भगवान से नहीं डिगता। जहां सत्य, धर्म और भक्ति होती है, वहां अंततः विजय भी उसी की होती है। *भागवत श्रवण से मन को मिलती है शांति* आचार्य अभिषेक कृष्ण महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य भौतिक भागदौड़ में मानसिक शांति खोता जा रहा है। श्रीमद्भागवत का श्रवण मन को शांति देने के साथ जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि भगवान की
भक्ति, सेवा और सदाचार को जीवन का आधार बनाकर मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। *चार दिन और चलेगी कथा, रोज उमड़ रहे श्रद्धालु* मुख्य यजमान विवेक मिश्रा ने बताया कि कथा का आयोजन लगातार जारी है और आगामी चार दिनों तक श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पहुंच रहे हैं। तीसरे दिन भी कथा पंडाल श्रद्धालुओं से भरा रहा और पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। *क्या खास* - अजामिल उपाख्यान से सुनाई भगवान के नाम की महिमा - भक्त प्रह्लाद के चरित्र से बताया अटूट विश्वास का महत्व - धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान - कथा के अगले चार दिन भी श्रद्धालु सुनेंगे भागवत।
- 💦 बारिश की हर बूंद में एक कहानी है 🌿 बारिश आई, मौसम सुहाना हो गया 🌿💦 बारिश की हर बूंद में एक कहानी है 🌿 बारिश आई, मौसम सुहाना हो गया ❤️ ☔ बारिश का आनंद और अपनों का साथ1
- jarua Kheda ward number 1 Aaj Tak Kuchh Nahin Hua Hai Aaj Tak🙏🙏🙏 65 Ghar ismein se hi nikal kar Jaate Hain Sagar collector Sahab aap ek bar dekh lo Hamare Yahan ka koi nahin Sunta is video mein Dekh Lo aap🙏🙏🙏🙏🙏1
- CRPF , ITBP, SSB, BSF, CISF और Hawk force ने एक साथ पंद्रह अगस्त परेड रिहर्सल के दौरान कदम ताल किए मानो पूरा मैदान देश भक्ति के रंग में सराबोर हो गया | #CRPF #ITBP_official #SSB #bsf #cisf #hawkforce CRPF , ITBP, SSB, BSF, CISF और Hawk force ने एक साथ पंद्रह अगस्त परेड रिहर्सल के दौरान कदम ताल किए मानो पूरा मैदान देश भक्ति के रंग में सराबोर हो गया | #CRPF #ITBP_official #SSB #bsf #cisf #hawkforce1
- वाकई में सच कहा जाए तो इस संसार में मनुष्य जन्म जाति धर्म से नहीं, बल्कि अपने श्रेष्ठ कर्मों से महान बनता है। अतः इंसान को अपना कर्म श्रेष्ठ बनाना चाहिए।1
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले लोडेड ट्रक रेलवे ट्रैक पर हुआ बंद, जवानों ने धक्का देकर हटाया—टली बड़ी दुर्घटना लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले *ट्रेन आने से पहले QRF जवानों ने दिखाई अदम्य तत्परता* *लोडेड ट्रक रेलवे ट्रैक पर हुआ बंद, जवानों ने धक्का देकर हटाया—टली बड़ी दुर्घटना* *एकजुटता, साहस और मानव जीवन की सुरक्षा के लिए सेवा भावना का दिया परिचय* बीना।सागर।मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों ने एक बार फिर अपनी तत्परता, साहस, टीम भावना और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए एक संभावित बड़ी रेल दुर्घटना को टाल दिया। 10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, सागर की QRF कंपनी दमोह के बांदकपुर मंदिर में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के लिए रवाना हो रही थी। इसी दौरान मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक के पास एक मालवाहक ट्रक अचानक रेलवे ट्रैक के बीच बंद हो गया। ट्रक पूरी तरह माल से लदा हुआ था और उसी समय रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आने की स्थिति बन रही थी। स्थिति की गंभीरता को भांपते ही QRF जवानों ने एक पल भी गंवाए बिना तत्काल मोर्चा संभाला। चालक की परेशानी को समझते हुए जवानों ने ट्रक को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का प्रयास शुरू किया। भारी-भरकम और माल से लदे ट्रक को हटाना आसान नहीं था, लेकिन जवानों ने एकजुट होकर पूरी ताकत लगाई और ट्रक को धक्का देना शुरू किया। जवानों के सामूहिक प्रयास और त्वरित कार्रवाई से ट्रक को रेलवे ट्रैक से हटाकर सुरक्षित दूरी तक पहुंचा दिया गया। ट्रेन के आने से पहले ट्रैक को सुरक्षित कर लिया गया, जिससे संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। *वर्दी में सिर्फ ड्यूटी नहीं, इंसानियत भी* घटना के बाद ट्रक चालक ने QRF जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया। अचानक आई इस विपरीत परिस्थिति में बिना किसी औपचारिकता के मदद के लिए आगे आए जवानों की संवेदनशीलता से चालक भावुक हो गया। जवानों ने उसे ढांढस बंधाते हुए सुरक्षित रहने की बात कही। यह घटना बताती है कि पुलिस की ड्यूटी केवल अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है। जब किसी नागरिक का जीवन संकट में हो, तब पुलिस जवान अपनी जिम्मेदारी से आगे बढ़कर उसकी सुरक्षा के लिए भी तत्पर रहते हैं। मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक पर QRF जवानों की यह त्वरित कार्रवाई मध्यप्रदेश पुलिस की उस सेवा भावना का जीवंत उदाहरण है, जिसमें कर्तव्य, साहस और मानवता सर्वोपरि है। *वरिष्ठ अधिकारियों ने की जवानों की हौसला-अफजाई* QRF जवानों द्वारा दिखाई गई असाधारण तत्परता, साहस, एकजुटता एवं मानवीय संवेदनशीलता की पुलिस अधीक्षक/सेनानी, 10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, सागर श्री अनुराग सुजानिया एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना की गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने जवानों की हौसला-अफजाई करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में बिना समय गंवाए सूझबूझ और साहस के साथ की गई कार्रवाई पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा भावना को प्रदर्शित करती है। अधिकारियों द्वारा जवानों को इसी प्रकार सजग, संवेदनशील एवं तत्पर रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। समय पर लिया गया एक सही निर्णय, एकजुट होकर किया गया प्रयास और मानव जीवन के प्रति संवेदनशीलता—इसी ने आज एक बड़ी दुर्घटना को होने से रोक दिया। मध्यप्रदेश पुलिस — हर परिस्थिति में तत्पर, हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध।4
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले हत्या के प्रयास के मामले में गढ़ाकोटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले *हत्या के प्रयास के मामले में गढ़ाकोटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई* *वारदात के 12 घंटे के भीतर 07 आरोपी गिरफ्तार* बीना।सागर।फरियादी/आहत हल्ले भाई पिता मूलू रैकवार, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम मगरधा, थाना गढ़ाकोटा द्वारा थाना गढ़ाकोटा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि महेन्द्र रैकवार निवासी ग्राम मगरधा एवं अन्य आरोपियों द्वारा एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उसके साथ मारपीट कर चोट पहुंचाई गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गढ़ाकोटा में अपराध क्रमांक 611/2026, धारा 296(बी), 109(2), 126(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *12 घंटे के भीतर सभी आरोपी गिरफ्तार* प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र सोलंकी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी रहली श्री प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना गढ़ाकोटा पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में नामजद आरोपियों की तलाश कर घटना के 12 घंटे के भीतर सभी 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। *गिरफ्तार आरोपी* 1. महेन्द्र रैकवार 2. अजय रैकवार 3. दीपक रैकवार 4. मनोज रैकवार 5. सुरेन्द्र रैकवार 6. रिब्बू उर्फ रेवाराम रैकवार 7. अन्य आरोपी गढ़ाकोटा पुलिस द्वारा प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर यह संदेश दिया गया है कि गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा तत्काल एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। *सराहनीय भूमिका* प्रकरण की त्वरित कार्रवाई में निरीक्षक गौरव तिवारी, उ.नि. राजाराम धुर्वे, स.उ.नि. बलराम उपाध्याय, स.उ.नि. प्रेमनारायण शुक्ला, स.उ.नि. बलवंत सिंह चौधरी, प्र.आर. 1158 प्रमोद सोयाम, प्र.आर. 772 राजेश पाण्डेय, प्र.आर. 1586 जगत प्रताप सिंह, आर. 1758 राजदीप तिवारी, प्र.आर. 1722 रवि पटैल, आर. 1124 कोस्तुभमणि पाठक, आर. 1685 परसराम अहिरवार एवं आर. 1004 सुरेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2