Shuru
Apke Nagar Ki App…
नर्मदा पुरम संभाग के डीआईजी का बैतूल दौरा
Namdev gujre Khabar bhart news
नर्मदा पुरम संभाग के डीआईजी का बैतूल दौरा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नर्मदा पुरम संभाग के डीआईजी का बैतूल दौरा1
- मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट रफ्तार का कहर ताप्ती घाट पर भीषण सड़क हादसा दुकान पर पलटा ट्रक चालक गंभीर खेडिसावलीगढ़ जिले के झल्लार थाना अंतर्गत ताप्ती घाट मंदिर के समीप परतवाड़ा मार्ग पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमे अकोला से कपास की गांठ भरकर बुधनी जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर होटल एवम पंचर की दुकान पर पलट गया जिससे दुकानदार चेतराम धुर्वे ठेसका निवासी लघुशंका करने गया हुआ था नही तो अनहोनी हो जाती वही ट्रक ने अशोक सोनी बैतूल निवासी हीरो होंडा ग्लैमर भी चकनाचूर कर दी चालक ने बताया की ट्रेक्टर को साइड देने यह हादसा हुआ प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार सड़क पर कोई भी ट्रेक्टर नही था झल्लार थाना प्रभारी ने बताया की पुलिस दल घटना स्थल के लिए रवाना हो गया ही1
- 20-30 साल से निवास कर रहे लोगों को भी पट्टे नहीं बना कर दिए गए हैं स्वामित्व योजना सरकार ने बनाकर लोगों को आवासीय पट्टे देकर उनको मालिकाना हक दिया जा रहा है।1
- बैतूल में कराटे एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षकों की दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न 35 ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षकों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, जिले की बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे प्रशिक्षित कोच संदीप वाईकर बैतूल बैतूल। बैतूल स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन की मेजबानी में ट्राइबल अफेयर्स विभाग, बैतूल के अधिकृत कराटे एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षकों के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। संजीवनी हायर सेकेंडरी स्कूल, बैतूल में आयोजित इस कार्यशाला में जिले के 35 पंजीकृत ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वर्ल्ड कराटे फेडरेशन (WKF) के प्रमाणित कोच शिहान राजेंद्र सिंह तोमर ने प्रशिक्षकों को दो दिनों तक गहन प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण देने की आधुनिक पद्धतियों, आत्मरक्षा की तकनीकों और कराटे के निर्धारित पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के वर्ष 2026 के नवीनतम प्रतियोगिता नियमों से भी अवगत कराया गया। कार्यशाला का सफल आयोजन शिहान ओंकार मोहबे, बैतूल जिला संघ की अध्यक्ष सैंसेई पूजा पवार, सचिव सैंसेई रमेश धुर्वे एवं सेंपाई सियाराम वट्टी के विशेष प्रयासों से संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में संजीवनी स्कूल के प्राचार्य डॉ. पवार का भी विशेष सहयोग रहा। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत बालिकाओं को मिलेगा प्रशिक्षण कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले में कराटे एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बेहतर बनाना और बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी 35 कोच अब रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत पूरे बैतूल जिले में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इस पहल से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने की क्षमता विकसित करने और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में मदद मिलेगी।4
- मुख्यमंत्री डॉ.यादव के 31 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का संभागायुक्त श्री बनोठ ने किया निरीक्षण मुख्यमंत्री डॉ.यादव के 31 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का संभागायुक्त श्री बनोठ ने किया निरीक्षण --- अधिकारियों को समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश --- बैतूल 29 अक्टूबर 2026/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 31 अक्टूबर को बैतूल के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण कार्यक्रम की तैयारियों का संभागायुक्त श्री श्रीकांत बनोठ ने गुरुवार को बैतूल पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल सहित हेलीपैड की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त श्री बनोठ ने सर्वप्रथम मिलानपुर स्थित हेलीपैड पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ यादव के आगमन से संबंधित निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मुख्य कार्यक्रम स्थल पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। यहां उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनी, मंच निर्माण, अतिथियों के आगमन, हितलाभ वितरण तथा कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुरूप की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। ---विभागवार तैयारियों की समीक्षा की--- संभागायुक्त श्री बनोठ ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी, लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों, हितलाभ वितरण राशि का अंतरण सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पार्किंग, यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त रखने के निर्देश पुलिस विभाग को दिए। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। इस अवसर पर वन संरक्षक श्री मधु वी. राज, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, डीएफओ श्री नवीन गर्ग, श्री अरिहंत कोचर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गणेश जायसवाल, अपर कलेक्टर श्री गोपाल सिंह वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।2
- डीआईजी ने की बैतूल जिले की वार्षिक अपराध समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश वैज्ञानिक विवेचना और प्रभावी पैरवी पर जोर, लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई बैतूल। पुलिस उपमहानिरीक्षक नर्मदापुरम रेंज बीरेन्द्र कुमार सिंह ने 28 अक्टूबर को बैतूल जिले का वार्षिक निरीक्षण कर पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एसडीओपी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान डीआईजी ने लंबित अपराधों का प्राथमिकता से निराकरण करने, विवेचना की गुणवत्ता सुधारने और वैज्ञानिक एवं साक्ष्य आधारित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरोपियों को सजा दिलाने के लिए न्यायालय में प्रभावी पैरवी करने, लंबित चालान शीघ्र प्रस्तुत करने तथा शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करने पर जोर दिया। उन्होंने जब्त संपत्ति और वाहनों से जुड़े मामलों का नियमानुसार निराकरण करने, थानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, शासकीय संपत्ति एवं हथियारों का सुरक्षित रखरखाव सुनिश्चित करने और थानों के रजिस्टरों व अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए। हवालात की नियमित जांच तथा गिरफ्तार आरोपियों के पास प्रतिबंधित सामग्री नहीं होने देने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। डीआईजी ने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर जवाबदेही तय करने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस कार्यप्रणाली में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत करने के प्रस्ताव भेजने, जबकि लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वार्षिक अपराध समीक्षा का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखना और लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है।1
- हिवरा के आस्था धाम में मां अम्बा देवी की महाआरती और दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने ली प्रसादी आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के हिवरा गांव में मंगलवार रात्रि 8 बजे अम्बा देवी मंदिर में आयोजित महाआरती और मणडारे में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा पड़ा। क्षेत्र के हजारों लोगो ने मां अम्बा देवी के दर्शन कर वर्ष में एक बार होने वाली महाआरती में शामिल हुए। मिली जानकारी अनुसार भण्डारे में लगभग 5 हजार से अधिक लोग शामिल हुए।ग्राम के युवाओं द्वारा 15 वर्ष पहले शुरू की गई महाआरती आज अन्य गांवों के लिए एकता का संदेश बन गई। महाआरती की परम्परा को ग्रामीण आस्था और श्रद्धा से निभा रहे हैं। जिसका नाराज मंगलवार महाआरती में देखने को मिला। मां अम्बे के प्रति सच्ची श्रद्धा गांव की एकता का यह संदेश अब प्रेरणा बन गया।1
- अंधे कत्ल का पर्दाफाश प्रेम प्रसंग के कारण हत्या चार आरोपी गिरफ्तार1