सांसद डॉ महेश शर्मा की अध्यक्षता में संसद सदस्य सड़क सुरक्षा एवं विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न सांसद डॉ महेश शर्मा की अध्यक्षता में संसद सदस्य सड़क सुरक्षा एवं विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न ग्रेटर नोएडा संवाददाता, जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, सुरक्षित एवं आधुनिक बनाने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा विद्यालयी वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गौतमबुद्धनगर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा जी की अध्यक्षता में संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान गौतमबुद्धनगर सांसद ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। सुरक्षित सड़कें, अनुशासित यातायात और जागरूक नागरिक ही दुर्घटनाओं को कम करने का सबसे प्रभावी माध्यम बन सकते हैं।बैठक में गौतमबुद्धनगर सांसद ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा यमुना सिटी क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक दबाव, परी चौक सहित विभिन्न प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम तथा यातायात प्रबंधन की चुनौतियों पर विशेष चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को दीर्घकालिक एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है, इसलिए पहले से ही ट्रैफिक डायवर्जन एवं नियंत्रण की समुचित व्यवस्था तैयार रखी जाए। उन्होंने कमर्शियल वाहनों के शहर में प्रवेश के लिए समय सारणी निर्धारित करने, निर्माण कार्यों में लगे ऐसे भारी वाहनों के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए जो सड़कों पर धूल उड़ाकर प्रदूषण फैलाते हैं और दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। उन्होंने पुलिस एवं परिवहन विभाग को समन्वय स्थापित करते हुए विशेष अभियान संचालित करने तथा आधुनिक ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली अपनाने के निर्देश भी दिए। गौतमबुद्धनगर सांसद ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित आंकड़ों का नियमित विश्लेषण किया जाए, दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों की वैज्ञानिक पहचान कर स्थायी समाधान लागू किए जाएं ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।बैठक में जनपद के चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर किए गए सुधार कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। गौतमबुद्धनगर सांसद ने संबंधित प्राधिकरणों, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी एवं अन्य एजेंसियों को निर्देशित किया कि जिन ब्लैक स्पॉट्स पर अभी सुधार कार्य शेष हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लैक स्पॉट पर वैज्ञानिक ढंग से स्पीड ब्रेकरों का निर्माण, रिफ्लेक्टिव चेतावनी संकेतक, दिशा सूचक बोर्ड, स्पष्ट रोड मार्किंग, प्रभावी ट्रैफिक सिग्नल, पर्याप्त स्ट्रीट लाइटिंग, सुरक्षा बैरियर तथा सीसीटीवी कैमरों की स्थापना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक स्थल पर कराए गए कार्यों का नियमित निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन कराया जाये। गौतमबुद्धनगर सांसद ने परिवहन विभाग को यह भी निर्देशित किया कि ऐसा प्रभावी डिजिटल एवं जनसहभागिता आधारित मॉड्यूल विकसित किया जाये, जिसके माध्यम से आम नागरिक सड़क सुरक्षा से संबंधित समस्याओं, सुझावों एवं दुर्घटना संभावित स्थलों की जानकारी सीधे संबंधित विभागों तक पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि जनता की सहभागिता से सड़क सुरक्षा अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।बैठक में विद्यालयी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था की भी बिंदुवार समीक्षा की गई। गौतमबुद्धनगर सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में संचालित सभी विद्यालय वाहनों की विशेष फिटनेस जांच अभियान चलाकर जांच की जाए तथा प्रत्येक वाहन में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन निकास व्यवस्था, प्रशिक्षित चालक एवं सहायक स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही वाहन चालकों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए तथा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन विद्यालयों अथवा वाहन संचालकों द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाएगी, उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से विद्यालय प्रबंधन के साथ नियमित संवाद स्थापित करने तथा समय-समय पर जागरूकता अभियान संचालित करने के भी निर्देश दिए।बैठक में विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह ने सुझाव दिया कि सड़क सुरक्षा संबंधी बैठकों में एनएचएआई गाजियाबाद के अधिकारियों को भी उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि राष्ट्रीय राजमार्गों से संबंधित समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने परिवहन विभाग को ट्रैफिक पार्क निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए ताकि भूमि उपलब्धता की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जिससे बच्चों एवं आम नागरिकों को व्यवहारिक रूप से यातायात नियमों की जानकारी दी जा सके। वहीं एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने तिलपता क्षेत्र में निर्माणाधीन डिवाइडर के अधूरे कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने पर बल दिया।बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने गौतमबुद्धनगर सांसद एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों एवं सुझावों का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाएगा।इस अवसर पर विधायक दादरी तेजपाल नागर,विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह, विधान परिषद सदस्य मेरठ सहारनपुर श्रीचंद शर्मा एवं एमएलसी नोएडा नरेंद्र भाटी,प्रशासक जिला पंचायत गौतमबुद्धनगर अमित कुमार,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गीता पंडित, जिलाधिकारी मेधा रूपम, एसीईओ नोएडा सतीश पाल, एसीईओ ग्रेटर नोएडा सुमित यादव, मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मदन मोहन मणि त्रिपाठी, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

- Surajpur ma har jagah nali ka pani bhara hua ha aur nhi khi pr bhi road sahi sa bana ha ush dango jaise bimari bhi ho sakte ha jis karan aam janta ko har din asa samna karna padta ha3
- केशव माधव स्कूल के नन्हे कावडियो ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक केशव माधव स्कूल के नन्हे कांवड़ियों ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक भोले बाबा के जयकारों से गूंजा ककोड़ थाना चौराहा स्थित शिव मंदिर ककोड़, 1 अगस्त 2026। सावन माह के पावन अवसर पर केशव माधव स्कूल, ककोड़ के नन्हे विद्यार्थियों ने शनिवार सुबह कांवड़ यात्रा का आयोजन किया। बच्चे कंधों पर सजी-धजी कांवड़ लेकर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारे लगाते हुए स्कूल से शिव मंदिर, ककोड़ थाना चौराहा तक पहुंचे। मंदिर में बच्चों ने श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक, पुष्प अर्पित कर धूप-दीप से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तथा देश, समाज और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद सभी बच्चे सुरक्षित विद्यालय लौट आए। इस धार्मिक आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों के साथ उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए ककोड़ थाना पुलिस, महिला कांस्टेबल एवं पुलिसकर्मियों ने भी सहयोग किया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।4
- Delhi India gate ke samne se road ja raha hai usko bahut karna jaam Sham ke time hota hai isliye Sarkar se dware sada Highway ki taiyari karvayen1
- फगलव्कब्सल्खाग्वेमक्लज्ज्वलज, मवक्ल मे बंव्कफुगल मन मे नकजकजcjfkv1
- नोएडा के सफाई सैनिक ESI PF को लेकर है बहुत परेशान यूनियन नेता बबलू पार्चा ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को संविदा कार ठेकेदार व प्राधिकरण की तरफ से समय पर ESI नहीं मिल पाता है सफाई कर्मचारियों को सफाई कर्मचारी मौत और जिंदगी के बीच में जूझते रहते हैं नहीं मिल पाता समय पर इलाज यूनियन नेता ने दी हड़ताल की चेतावनी1
- बुलंदशहर: 28 जुलाई से लापता 11 वर्षीय कक्षा चार की छात्रा चारु कश्यप का काली नदी में मिला शव करीब 90 घंटे बीतने के बाद मासूम छात्रा का मिला काली नदी में शव करीब 90 घंटे से NDRF,SDRF,पीएसी, स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम कर रही थी सर्च ऑपरेशन बीते कल हताश होकर एनडीआरएफ की टीम खाली हाथ चली गई थी वापस सर्च ऑपरेशन के दौरान NDRF,SDRF, पीएसी,स्थानीय और गोताखोरों ने नहीं हारी थी हिम्मत बुलंदशहर के गांव चावली गांव के पास काली नदी से बरामद हुआ चारु कश्यप का शव चारु कश्यप के शव मिलने पर परिवार में मचा कोहराम 11 वर्षीय चारु कश्यप का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)1
- बुलंदशहर: सिकंदराबाद संपूर्ण समाधान दिवस में भारी हंगामा, नगर पालिका अध्यक्ष पर 80 लाख के घोटाले का आरोप; SDM और फरियादी में तीखी नोकझोंक सिकंदराबाद (बुलंदशहर)।उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आज सिकंदराबाद तहसील सभागार में आयोजित 'संपूर्ण समाधान दिवस' का दरबार उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया, जब एक शिकायतकर्ता ने नगर पालिका अध्यक्ष पर ₹80 लाख के घोटाले का गंभीर आरोप लगा दिया। भ्रष्टाचार की इस बड़ी शिकायत के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। मामले की पैरवी के दौरान शिकायतकर्ता और उपजिलाधिकारी (SDM) के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जिसके बाद गुस्साए SDM ने फरियादी को समाधान दिवस से बाहर जाने का फरमान सुना दिया।घोटाले की शिकायत पर तुरंत रोका गया ठेकेदार का भुगतानप्राप्त विवरण के अनुसार, आज सिकंदराबाद संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता नगर एसडीएम दिनेश कुमार कर रहे थे। जनसुनवाई के दौरान फरियादी गौतम देव शर्मा और विवेक कुमार ने अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा ₹80 लाख का बड़ा घपला किया गया है। शिकायत पत्र का तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम दिनेश कुमार ने संबंधित ठेकेदार का पेमेंट रोकने का आदेश दिया और कहा कि मामले की गहन जांच कराकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।"एक साल बीत गया, कार्रवाई कब होगी?" सुनते ही भड़के एसडीएमप्रशासनिक आश्वासन पर असंतोष जताते हुए पीड़ित गौतम देव ने जब यह कहा कि "इस मामले की जांच होते-होते एक वर्ष का लंबा समय बीत चुका है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है", तो एसडीएम का पारा चढ़ गया। इस बात को लेकर एसडीएम दिनेश कुमार और फरियादी गौतम देव के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। भड़के एसडीएम ने फरियादी की बात सुनने के बजाय उसे समाधान दिवस के दरबार से बाहर निकालने का आदेश दे दिया। आपका अपना तहसील अध्यक्ष सिकंदराबाद ठाकुर जगवीर भाटी भाकियू -भानू1