Mp में 24 साल बाद कल 25 से शुरू होगी सुगम बस परिवहन सेवा,,,केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ज़ी व मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ज़ी करेंगे शुरू *यह बसे हैँ* - भोपाल से गुना 2 बसें, ब्यावरा, नरसिंहगढ़ होकर - इंदौर से अशोकनगर 06 बसें ,सारंगपुर पचोर ब्यावरा होकर - इंदौर से चंदेरी 2 बसें सारंगपुर, पचोर, ब्यावरा - इंदौर से ग्वालियर 02 बसें,सारंगपुर, पचोर ब्यावरा होकर जाएंगी - Mp में 24 साल बाद कल 25 से शुरू होगी सुगम बस परिवहन सेवा,,,केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ज़ी व मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ज़ी करेंगे शुरू *यह बसे हैँ* - भोपाल से गुना 2 बसें, ब्यावरा, नरसिंहगढ़ होकर - इंदौर से अशोकनगर 06 बसें ,सारंगपुर पचोर ब्यावरा होकर - इंदौर से चंदेरी 2 बसें सारंगपुर, पचोर, ब्यावरा - इंदौर से ग्वालियर 02 बसें,सारंगपुर, पचोर ब्यावरा होकर जाएंगी -
Mp में 24 साल बाद कल 25 से शुरू होगी सुगम बस परिवहन सेवा,,,केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ज़ी व मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ज़ी करेंगे शुरू *यह बसे हैँ* - भोपाल से गुना 2 बसें, ब्यावरा, नरसिंहगढ़ होकर - इंदौर से अशोकनगर 06 बसें ,सारंगपुर पचोर ब्यावरा होकर - इंदौर से चंदेरी 2 बसें सारंगपुर, पचोर, ब्यावरा - इंदौर से ग्वालियर 02 बसें,सारंगपुर, पचोर ब्यावरा होकर जाएंगी - Mp में 24 साल बाद कल 25 से शुरू होगी सुगम बस परिवहन सेवा,,,केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ज़ी व मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ज़ी करेंगे शुरू *यह बसे हैँ* - भोपाल से गुना 2 बसें, ब्यावरा, नरसिंहगढ़ होकर - इंदौर से अशोकनगर 06 बसें ,सारंगपुर पचोर ब्यावरा होकर - इंदौर से चंदेरी 2 बसें सारंगपुर, पचोर, ब्यावरा - इंदौर से ग्वालियर 02 बसें,सारंगपुर, पचोर ब्यावरा होकर जाएंगी -
- * Online earning के लिए Data47 पर अपना अकाउंट बनाएं। (a) Register करने के लिए: "Data47 पर Register करें" (https://reference-url -citation.invalid/0) लिंक खोलकर अपना अकाउंट बना सकते हैं। अकाउंट बनाने से पहले ऐप /वेबसाइट की शर्तें और earning rules जरूर पढ़ लें। * Online earning के लिए Data47 पर अपना अकाउंट बनाएं। (a) Register करने के लिए: "Data47 पर Register करें" (https://reference-url -citation.invalid/0) लिंक खोलकर अपना अकाउंट बना सकते हैं। अकाउंट बनाने से पहले ऐप /वेबसाइट की शर्तें और earning rules जरूर पढ़ ले is photo me app link hai2
- कंजर बस्ती में पहुंची मदद की पहल, शिक्षण सामग्री और जरूरत का सामान पाकर बच्चों के खिले चेहरे झालावाड़। कंजर समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सहयोग का भाव पहुंचाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग की ओर से चलाए जा रहे कंजर सामुदायिक उत्थान अभियान के तहत रलायती गांव स्थित कंजर बस्ती में सामाजिक सहयोग की पहल की गई। भारत विकास परिषद झालावाड़ शाखा ने पुलिस विभाग के सहयोग से बस्ती के परिवारों को पहनने योग्य कपड़े, खिलौने, पुस्तकें, कॉपियां, पेन-पेंसिल, कलर सहित अन्य शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई। वहीं एक नन्हे बालक के लिए पालना भी उपलब्ध कराया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस पहल में भारत विकास परिषद की टीम पुलिस विभाग के साथ बस्ती में पहुंची। एएसआई मदनलाल गुर्जर एवं हेड कांस्टेबल बाबूलाल ने बस्ती के परिवारों के बीच जाकर उन्हें आवश्यकता के अनुसार सामग्री वितरित की। इस दौरान परिषद के सदस्यों ने बच्चों और उनके परिवारों से संवाद कर उनकी जरूरतों को समझने का प्रयास किया। भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, अध्यक्ष डॉ. सीताराम पाटीदार, सेवा संयोजक प्रवीण भाटिया, कार्यक्रम संयोजिका डॉ. राजुल गोयल, महिला सहभागिता संयोजिका सरिता शर्मा, कोषाध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, सचिव दीपक सिंह रौतेला एवं सदस्य धीरज जोशी सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर परिषद पदाधिकारियों ने बस्ती के लोगों को नशे की आदत छोड़ने और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। प्रवीण भाटिया ने समुदाय के लोगों को व्यसनमुक्त जीवन जीने का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहा कि समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए शिक्षा, जागरूकता और सकारात्मक वातावरण महत्वपूर्ण हैं। परिषद के सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता का यह प्रयास केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा। समय-समय पर बस्ती में पहुंचकर परिवारों की जरूरत के अनुसार सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि समुदाय के बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें और परिवार सामाजिक रूप से सशक्त होकर सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। भारत विकास परिषद अध्यक्ष डॉ. सीताराम पाटीदार ने बताया कि परिषद की ओर से इस तरह के सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे। उद्देश्य यही है कि कंजर समुदाय के परिवारों को सहयोग और प्रोत्साहन मिले तथा वे समाज की मुख्यधारा में सम्मान के साथ आगे बढ़ सकें। सामग्री मिलते ही बच्चों में दिखा उत्साह भारत विकास परिषद और पुलिस की टीम के बस्ती में पहुंचते ही समुदाय के लोगों में उत्साह नजर आया। खासकर बच्चों को जब पुस्तकें, कॉपियां, पेन, पेंसिल, कलर और अन्य शिक्षण सामग्री मिली तो उनके चेहरों पर खुशी दिखाई दी। बच्चों ने सामग्री को उत्साह के साथ संभाला। सामाजिक सहयोग की इस पहल ने बस्ती के परिवारों में यह संदेश भी दिया कि शिक्षा और सकारात्मक प्रयासों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने के अवसर दिए जा सकते हैं।2
- बड़ोद 24 सितंबर सेवा, संस्कार और समर्पण का सम्मान, गणेश मित्र मंडल ने बढ़ाया नगर का मान बड़ौद (आगर) श्री गणेश मित्र मंडल, बस स्टैंड बड़ौद द्वारा दस दिवसीय गणेशोत्सव के तहत धार्मिक, सामाजिक एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रा रोहिणी बैरागी उर्वीशा जैन द्वारा गणेश वंदना के साथ हुआ। समारोह में सेवा, संस्कार और समर्पण के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। धार्मिक गतिविधियों, समाजसेवा, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में नगर का नाम गौरवान्वित करने वाली प्रतिभाओं एवं व्यक्तियों के योगदान को सराहा गया। मंडल के इस आयोजन की नगरवासियों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ता है। साथ ही नई पीढ़ी को सेवा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा मिलती है। गणेशोत्सव के दौरान धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक सरोकारों को जोड़ते हुए आयोजित किया गया यह सम्मान समारोह नगर में चर्चा का विषय रहा। आयोजन के माध्यम से मंडल ने “सेवा, संस्कार और समर्पण का सम्मान” का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सीईओ अमृतराज सिसोदिया, सरस्वती शिशु मंदिर प्राचार्य नारायण सिंह मल्डावदिया, यूसुफ हुसेन बोहरा, रवि राजपूत, शंभू लबाना, गणेश मित्र मंडल अध्यक्ष रितेश नवलखा सहित मंडल के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक पत्रकार उपस्थित रहेl कार्यक्रम का संचालन नगर की प्रतिभावान एंकर पूजा जैन ने किया।4
- अनंत चतुर्दशी पर छीपाबड़ौद में निकली भव्य शोभायात्रा, 25 झांकियां और अखाड़े रहे आकर्षण का केंद्र अनंत चतुर्दशी पर छीपाबड़ौद में निकली भव्य शोभायात्रा, 25 झांकियां और अखाड़े रहे आकर्षण का केंद्र छीपाबडौद - छीपाबड़ौद कस्बे में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी अनंत चतुर्दशी महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्व हिंदू समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा ढोलम चौराहा स्थित शाकाहारी हनुमानजी मंदिर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए अनाज मंडी पहुंची। शोभायात्रा में करीब 25 झांकियां शामिल रहीं। दो अखाड़ों ने हैरतअंगेज शौर्य प्रदर्शन किया। राधारानी के भव्य रास, बाबा रामदेव जी की झांकी सहित विभिन्न मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों और युवाओं के लिए गोरिल्ला, जामवंत, मंकी और मोटू-पतलू के पात्र विशेष आकर्षण रहे। वहीं अखाड़ों के शौर्य प्रदर्शन और विख्यात लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने शोभायात्रा में सांस्कृतिक रंग भर दिया। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। Jitendra Kushwah Mob. 89699996274
- गणेश विसर्जन के दौरान समदखेड़ी पुलिया से काली सिंध नदी में युवक ने लगाई छलांग, रेस्क्यू टीम ने जांबाजी से बचाई जान समदखेड़ी में गणेश विसर्जन के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने काली सिंध नदी की करीब 60-70 फीट ऊंची पुलिया से अचानक नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीम ने बिना एक पल गंवाए तुरंत मोर्चा संभाला और अदम्य साहस दिखाते हुए युवक को गहरे पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। टिंकू मेहता पुत्र चंद्रमोहन मेहता (उम्र 33 वर्ष), निवासी ग्राम उम्मेदपुरा, थाना पनवाड़, तहसील खानपुर (झालावाड़) टीम कमांडर हेमराज (CT 602) के नेतृत्व में कांस्टेबल दीपक (CT 386), धर्मवीर (CT 882) और अनोप सिंह (CT MBC-422) ने त्वरित एक्शन लेकर युवक को मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकाला। सकुशल रेस्क्यू के बाद टीम ने युवक को मौके पर मौजूद तहसीलदार एवं पुलिस प्रशासन के सुपुर्द किया, जहां से उसे तुरंत 108 एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल रवाना किया गया जहां पर उपचार जारी2
- *नमामि वंदे मातरम् के अंतर्गत सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन संपन्न... शामगढ़ - विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में ‘नमामि वंदे मातरम्’ अभियान के अंतर्गत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, शामगढ़ में सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहनों, आचार्य परिवार, पूर्व छात्र, समिति सदस्य, समाजजन, मीडिया प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अमृत जैन, (कोषाध्यक्ष, विवेकानंद शिक्षण समिति, शामगढ़) उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सुरेश यादव,(मुख्य नगर कार्यपालन अधिकारी, शामगढ़), विशेष अतिथि बंसीलाल कारपेंटर (प्राचार्य, शा.उमावि शामगढ़),श्रीराम चौहान (उपाध्यक्ष, विवेकानंद शिक्षण समिति शामगढ़ ) तथा श्री राजेश जी पाटीदार (सचिव, विवेकानंद शिक्षण समिति, शामगढ़) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की भूमिका विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण पुरोहित द्वारा रखी गई। उन्होंने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम की पृष्ठभूमि बताते हुए सामूहिक गायन के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता अमृत जैन ने अपने मार्गदर्शन में वंदे मातरम् के उद्भव, उसके गायन की शुरुआत तथा स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान इसके प्रति देशवासियों और स्वतंत्रता सेनानियों के समर्पण एवं राष्ट्रभावना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् भारत की मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने वाला प्रेरणादायी राष्ट्रगीत है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11:00 बजे सामूहिक वंदे मातरम् गायन प्रारंभ हुआ। विद्यालय के भैया-बहनों, आचार्य परिवार, पूर्व छात्रों, समिति सदस्यों एवं समाजजनों ने एक स्वर और एक लय में राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का वातावरण निर्मित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरेश यादव ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा इस प्रकार के राष्ट्रभाव जागरण से जुड़े कार्यक्रमों को समाज में राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करने वाला बताया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्या भारती के राष्ट्रव्यापी अभियान में लगभग एक करोड़ भैया-बहनों, आचार्य परिवार, पूर्व छात्रों, समिति सदस्यों एवं समाजजनों की सहभागिता के साथ शामगढ़ की सहभागिता भी सुनिश्चित हुई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार, विवेकानंद शिक्षण समिति, पूर्व छात्र, समाजजन, मीडिया प्रतिनिधियों एवं प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सभी उपस्थितजनों को शुभकामनाएँ एवं अभिनंदन प्रेषित करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- दर्शकों यह जिस जगह का सीन आप देख रहे हैं इस गाने को यहां पर फिल्माया गया था जहां अब नया हाईवे का स्वरूप बदल गया है इसलिए वह जगह पहचान में आना मुश्किल हो रही है लेकिन यह जो पहाड़ी दिख रही है इसकी बगल में पुरानी सड़क थी और वहां से वहां पर इस गाने की शूटिंग की गई थी आप देख सकते हैं1
- झालावाड़ में गणेश विसर्जन की झांकी में हादसा, मटकी के करतब के दौरान लगी आग झालावाड़ में गणेश विसर्जन के लिए निकाली जा रही झांकी के दौरान मटकी का करतब दिखाते समय अचानक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि करतब के दौरान अचानक आग लग गई, जिससे 4 से 5 लोग आपस में उलझ गए। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और करतब में शामिल लोगों को बाहर निकाला।2
- अनंत चतुर्दशी पर गणपति बप्पा को भावुक विदाई, जटाशंकर और नेवज नदी घाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन जारी1