कंजर बस्ती में पहुंची मदद की पहल, शिक्षण सामग्री और जरूरत का सामान पाकर बच्चों के खिले चेहरे झालावाड़। कंजर समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सहयोग का भाव पहुंचाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग की ओर से चलाए जा रहे कंजर सामुदायिक उत्थान अभियान के तहत रलायती गांव स्थित कंजर बस्ती में सामाजिक सहयोग की पहल की गई। भारत विकास परिषद झालावाड़ शाखा ने पुलिस विभाग के सहयोग से बस्ती के परिवारों को पहनने योग्य कपड़े, खिलौने, पुस्तकें, कॉपियां, पेन-पेंसिल, कलर सहित अन्य शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई। वहीं एक नन्हे बालक के लिए पालना भी उपलब्ध कराया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस पहल में भारत विकास परिषद की टीम पुलिस विभाग के साथ बस्ती में पहुंची। एएसआई मदनलाल गुर्जर एवं हेड कांस्टेबल बाबूलाल ने बस्ती के परिवारों के बीच जाकर उन्हें आवश्यकता के अनुसार सामग्री वितरित की। इस दौरान परिषद के सदस्यों ने बच्चों और उनके परिवारों से संवाद कर उनकी जरूरतों को समझने का प्रयास किया। भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, अध्यक्ष डॉ. सीताराम पाटीदार, सेवा संयोजक प्रवीण भाटिया, कार्यक्रम संयोजिका डॉ. राजुल गोयल, महिला सहभागिता संयोजिका सरिता शर्मा, कोषाध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, सचिव दीपक सिंह रौतेला एवं सदस्य धीरज जोशी सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर परिषद पदाधिकारियों ने बस्ती के लोगों को नशे की आदत छोड़ने और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। प्रवीण भाटिया ने समुदाय के लोगों को व्यसनमुक्त जीवन जीने का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहा कि समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए शिक्षा, जागरूकता और सकारात्मक वातावरण महत्वपूर्ण हैं। परिषद के सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता का यह प्रयास केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा। समय-समय पर बस्ती में पहुंचकर परिवारों की जरूरत के अनुसार सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि समुदाय के बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें और परिवार सामाजिक रूप से सशक्त होकर सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। भारत विकास परिषद अध्यक्ष डॉ. सीताराम पाटीदार ने बताया कि परिषद की ओर से इस तरह के सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे। उद्देश्य यही है कि कंजर समुदाय के परिवारों को सहयोग और प्रोत्साहन मिले तथा वे समाज की मुख्यधारा में सम्मान के साथ आगे बढ़ सकें। सामग्री मिलते ही बच्चों में दिखा उत्साह भारत विकास परिषद और पुलिस की टीम के बस्ती में पहुंचते ही समुदाय के लोगों में उत्साह नजर आया। खासकर बच्चों को जब पुस्तकें, कॉपियां, पेन, पेंसिल, कलर और अन्य शिक्षण सामग्री मिली तो उनके चेहरों पर खुशी दिखाई दी। बच्चों ने सामग्री को उत्साह के साथ संभाला। सामाजिक सहयोग की इस पहल ने बस्ती के परिवारों में यह संदेश भी दिया कि शिक्षा और सकारात्मक प्रयासों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने के अवसर दिए जा सकते हैं।
कंजर बस्ती में पहुंची मदद की पहल, शिक्षण सामग्री और जरूरत का सामान पाकर बच्चों के खिले चेहरे झालावाड़। कंजर समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सहयोग का भाव पहुंचाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग की ओर से चलाए जा रहे कंजर सामुदायिक उत्थान अभियान के तहत रलायती गांव स्थित कंजर बस्ती में सामाजिक सहयोग की पहल की गई। भारत विकास परिषद झालावाड़ शाखा ने पुलिस विभाग के सहयोग से बस्ती के परिवारों को पहनने योग्य कपड़े, खिलौने, पुस्तकें, कॉपियां, पेन-पेंसिल, कलर सहित अन्य शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई। वहीं एक नन्हे बालक के लिए पालना भी उपलब्ध कराया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस पहल में भारत विकास परिषद की टीम पुलिस विभाग के साथ बस्ती में पहुंची। एएसआई मदनलाल गुर्जर एवं हेड कांस्टेबल बाबूलाल ने बस्ती के परिवारों के बीच जाकर उन्हें आवश्यकता के अनुसार सामग्री वितरित की। इस दौरान परिषद के सदस्यों ने बच्चों और उनके परिवारों से संवाद कर उनकी जरूरतों को समझने का प्रयास किया। भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, अध्यक्ष डॉ. सीताराम पाटीदार, सेवा संयोजक प्रवीण भाटिया, कार्यक्रम संयोजिका डॉ. राजुल गोयल, महिला सहभागिता संयोजिका सरिता शर्मा, कोषाध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, सचिव दीपक सिंह रौतेला एवं सदस्य धीरज जोशी सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर परिषद पदाधिकारियों ने बस्ती के लोगों को नशे की आदत छोड़ने और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने के
लिए प्रेरित किया। प्रवीण भाटिया ने समुदाय के लोगों को व्यसनमुक्त जीवन जीने का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहा कि समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए शिक्षा, जागरूकता और सकारात्मक वातावरण महत्वपूर्ण हैं। परिषद के सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता का यह प्रयास केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा। समय-समय पर बस्ती में पहुंचकर परिवारों की जरूरत के अनुसार सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि समुदाय के बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें और परिवार सामाजिक रूप से सशक्त होकर सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। भारत विकास परिषद अध्यक्ष डॉ. सीताराम पाटीदार ने बताया कि परिषद की ओर से इस तरह के सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे। उद्देश्य यही है कि कंजर समुदाय के परिवारों को सहयोग और प्रोत्साहन मिले तथा वे समाज की मुख्यधारा में सम्मान के साथ आगे बढ़ सकें। सामग्री मिलते ही बच्चों में दिखा उत्साह भारत विकास परिषद और पुलिस की टीम के बस्ती में पहुंचते ही समुदाय के लोगों में उत्साह नजर आया। खासकर बच्चों को जब पुस्तकें, कॉपियां, पेन, पेंसिल, कलर और अन्य शिक्षण सामग्री मिली तो उनके चेहरों पर खुशी दिखाई दी। बच्चों ने सामग्री को उत्साह के साथ संभाला। सामाजिक सहयोग की इस पहल ने बस्ती के परिवारों में यह संदेश भी दिया कि शिक्षा और सकारात्मक प्रयासों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने के अवसर दिए जा सकते हैं।
- कंजर बस्ती में पहुंची मदद की पहल, शिक्षण सामग्री और जरूरत का सामान पाकर बच्चों के खिले चेहरे झालावाड़। कंजर समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सहयोग का भाव पहुंचाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग की ओर से चलाए जा रहे कंजर सामुदायिक उत्थान अभियान के तहत रलायती गांव स्थित कंजर बस्ती में सामाजिक सहयोग की पहल की गई। भारत विकास परिषद झालावाड़ शाखा ने पुलिस विभाग के सहयोग से बस्ती के परिवारों को पहनने योग्य कपड़े, खिलौने, पुस्तकें, कॉपियां, पेन-पेंसिल, कलर सहित अन्य शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई। वहीं एक नन्हे बालक के लिए पालना भी उपलब्ध कराया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस पहल में भारत विकास परिषद की टीम पुलिस विभाग के साथ बस्ती में पहुंची। एएसआई मदनलाल गुर्जर एवं हेड कांस्टेबल बाबूलाल ने बस्ती के परिवारों के बीच जाकर उन्हें आवश्यकता के अनुसार सामग्री वितरित की। इस दौरान परिषद के सदस्यों ने बच्चों और उनके परिवारों से संवाद कर उनकी जरूरतों को समझने का प्रयास किया। भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, अध्यक्ष डॉ. सीताराम पाटीदार, सेवा संयोजक प्रवीण भाटिया, कार्यक्रम संयोजिका डॉ. राजुल गोयल, महिला सहभागिता संयोजिका सरिता शर्मा, कोषाध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, सचिव दीपक सिंह रौतेला एवं सदस्य धीरज जोशी सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर परिषद पदाधिकारियों ने बस्ती के लोगों को नशे की आदत छोड़ने और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। प्रवीण भाटिया ने समुदाय के लोगों को व्यसनमुक्त जीवन जीने का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहा कि समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए शिक्षा, जागरूकता और सकारात्मक वातावरण महत्वपूर्ण हैं। परिषद के सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता का यह प्रयास केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा। समय-समय पर बस्ती में पहुंचकर परिवारों की जरूरत के अनुसार सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि समुदाय के बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें और परिवार सामाजिक रूप से सशक्त होकर सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। भारत विकास परिषद अध्यक्ष डॉ. सीताराम पाटीदार ने बताया कि परिषद की ओर से इस तरह के सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे। उद्देश्य यही है कि कंजर समुदाय के परिवारों को सहयोग और प्रोत्साहन मिले तथा वे समाज की मुख्यधारा में सम्मान के साथ आगे बढ़ सकें। सामग्री मिलते ही बच्चों में दिखा उत्साह भारत विकास परिषद और पुलिस की टीम के बस्ती में पहुंचते ही समुदाय के लोगों में उत्साह नजर आया। खासकर बच्चों को जब पुस्तकें, कॉपियां, पेन, पेंसिल, कलर और अन्य शिक्षण सामग्री मिली तो उनके चेहरों पर खुशी दिखाई दी। बच्चों ने सामग्री को उत्साह के साथ संभाला। सामाजिक सहयोग की इस पहल ने बस्ती के परिवारों में यह संदेश भी दिया कि शिक्षा और सकारात्मक प्रयासों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने के अवसर दिए जा सकते हैं।2
- ढाबादेह में अनंत चतुर्दशी कि रहीं धूम गणपति बप्पा मोरया से गूंजा कस्बा मोड़क क्षेत्र के ढाबादेह में अनंत चतुर्दशी कि रहीं धूम गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ती मोरया अगले बरस तू जल्दी आना, जैसे जयकारों कि आवाज़ गूंजी , बड़ी संख्या में श्रद्धालु डी जे ढोल के साथ भजनों पर झूमते गाते हुए पहुंचे विसर्जन करने, वहीं गणपति बप्पा के विसर्जन के लिए जा रहीं झांकियां का ढाबादेह के दुकानदारों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया , स्वागत के दौरान गणेश गणपति के जयकारों से पूरा ढाबादेह चौराहा भक्ति में हो गया, वहीं दुकानदारों ने जुलूस में शामिल सभी भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की इस अवसर पर मौजूद रहें,राजू सुमन रोहित शर्मा मोहन मेघवाल मनोज धाकड़ चंचल धाकड़ शंकर सुमन जगदीश राठौर जीतू मिस्त्री मनोज सुमन लालचंद सेन पुरुषोत्तम गुप्ता केशव पोरवाल पीरु जाट पदम जाट सेलू पोरवाल सहित अन्य दुकानदार वह ग्रामीण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहें।4
- परासली में आज गणपति विसर्जन, 12 दिवसीय महोत्सव के बाद गाजे-बाजे के साथ होगी विदाई,पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भक्तिमय रहा माहौल, विसर्जन से पहले भावुक हुए श्रद्धालु। रायपुर क्षेत्र के परासली गांव में मेहर गणेश मंडल द्वारा आयोजित 12 दिवसीय गणेश महोत्सव का आज श्रद्धा और भक्ति के साथ समापन होगा। महोत्सव के दौरान गणपति पंडाल में प्रतिदिन सुबह-शाम विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया। वहीं रात्रि में भजन-कीर्तन सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे गांव को भक्तिमय वातावरण से सराबोर रखा। शुक्रवार को मेहर गणेश मंडल के सदस्यों के साथ मातृशक्ति ने भी अपने-अपने घरों से पूजा की थालियां सजाकर सामूहिक आरती में भाग लिया। गणपति बप्पा की आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ जयकारे लगाए। महोत्सव के अंतिम दिन का माहौल बेहद भावुक नजर आया और कई भक्तों की आंखें नम हो गईं। आज देर शाम गणपति बप्पा की प्रतिमा को गाजे-बाजे, डीजे, बैंड-बाजे और रंग-गुलाल के बीच भव्य जुलूस के रूप में नदी तक ले जाया जाएगा, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन के दौरान श्रद्धालु “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ अपने आराध्य को भावभीनी विदाई देंगे। 12 दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन ने परासली में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया।2
- बकानी :- अनंत चतुर्दशी पर निकली भव्य गणेश विसर्जन यात्रा बकानी :- अनंत चतुर्दशी पर निकली भव्य गणेश विसर्जन यात्रा बकानी :- अनंत चतुर्दशी के अवसर पर कस्बे में गणेश विसर्जन यात्रा बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। गणेश महोत्सव के समापन पर आयोजित विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विसर्जन यात्रा कस्बे के बस स्टैंड से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होती हुई निकली। यात्रा में गणपति बप्पा की प्रतिमा के साथ श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। यात्रा के दौरान “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से कस्बे का माहौल भक्तिमय हो गया। महिला, पुरुषों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गणेश प्रतिमा को विधि-विधान से विसर्जित कर गणेश महोत्सव का समापन किया गया।1
- एएसआई मजदूरों ने ठेका प्रथा के विरोध में सौंपा ज्ञापन इंटक नेताओं के नेतृत्व में एसडीएम प्रतिनिधि को ज्ञापन, स्थायीकरण सहित विभिन्न सुविधाएं देने की मांग रामगंजमंडी में एसोसिएटेड स्टोन इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एएसआई) की खदानों में कार्यरत मजदूरों ने ठेका प्रथा के विरोध में गुरुवार को एसडीएम के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। इंटक नेता राजेंद्र सिंह सिसोदिया एवं रामगोपाल जी नेताजी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मजदूर एकत्रित हुए और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मजदूरों ने ठेका प्रथा समाप्त करने, लंबे समय से कार्यरत श्रमिकों को स्थायी करने तथा वेतन संबंधी लाभ देने की मांग प्रमुखता से रखी। इसके साथ ही बोनस सहित अन्य निर्धारित श्रमिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। मजदूरों ने पेयजल, कैंटीन, सुरक्षा एवं चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था बेहतर करने की मांग की। वहीं सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ एवं पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई। श्रमिकों ने कहा कि वे लंबे समय से कार्य कर रहे हैं और उनकी मांगों का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो श्रमिक आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। ये रहे मौजूद इस दौरान मोहन जी बेरवा, विजय गौतम, रामसहाय वाडिया, बृजमोहन जी गोमेन सहित बड़ी संख्या में एएसआई मजदूर मौजूद रहे।4
- गणेश विसर्जन के दौरान समदखेड़ी पुलिया से काली सिंध नदी में युवक ने लगाई छलांग, रेस्क्यू टीम ने जांबाजी से बचाई जान समदखेड़ी में गणेश विसर्जन के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने काली सिंध नदी की करीब 60-70 फीट ऊंची पुलिया से अचानक नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीम ने बिना एक पल गंवाए तुरंत मोर्चा संभाला और अदम्य साहस दिखाते हुए युवक को गहरे पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। टिंकू मेहता पुत्र चंद्रमोहन मेहता (उम्र 33 वर्ष), निवासी ग्राम उम्मेदपुरा, थाना पनवाड़, तहसील खानपुर (झालावाड़) टीम कमांडर हेमराज (CT 602) के नेतृत्व में कांस्टेबल दीपक (CT 386), धर्मवीर (CT 882) और अनोप सिंह (CT MBC-422) ने त्वरित एक्शन लेकर युवक को मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकाला। सकुशल रेस्क्यू के बाद टीम ने युवक को मौके पर मौजूद तहसीलदार एवं पुलिस प्रशासन के सुपुर्द किया, जहां से उसे तुरंत 108 एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल रवाना किया गया जहां पर उपचार जारी2
- सूमर ग्राम पंचायत में पहली बार एससी महिला के लिए आरक्षित हुई सरपंच सीट पहली बार आरक्षण, गांव में चर्चा का दौर ग्राम पंचायत सूमर में सरपंच पद की आरक्षण लॉटरी जारी होने के बाद इस बार सीट अनुसूचित जाति (एससी) महिला के लिए आरक्षित हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, बाद पहली बार ग्राम पंचायत में सरपंच पद एससी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इसे लेकर गांव में खासा उत्साह और चर्चा का माहौल है।आरक्षण की जानकारी सामने आने के बाद गांव में जगह-जगह ग्रामीण आगामी पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा करते नजर आए। संभावित दावेदारों और उनके समर्थकों ने भी चुनावी समीकरणों पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है।ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार एससी महिला के लिए सरपंच पद आरक्षित होने से पंचायत में महिलाओं की भागीदारी को नया अवसर मिलेगा। वहीं, आरक्षण के बाद अब गांव में संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।1
- झालावाड़ में गणेश विसर्जन की झांकी में हादसा, मटकी के करतब के दौरान लगी आग झालावाड़ में गणेश विसर्जन के लिए निकाली जा रही झांकी के दौरान मटकी का करतब दिखाते समय अचानक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि करतब के दौरान अचानक आग लग गई, जिससे 4 से 5 लोग आपस में उलझ गए। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और करतब में शामिल लोगों को बाहर निकाला।2