logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलेक्टर डॉ सोनवणे पहुंचे बर्राढाना, प्रभावित ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद कलेक्टर डॉ सोनवणे पहुंचे बर्राढाना, प्रभावित ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद ---------- हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए किया आश्वस्त -------------- बैतूल 2 मई,2026/भीमपुर विकासखंड के ग्राम मोहदा के बर्राढाना पहुंचकर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने आगजनी से प्रभावित परिवारों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने मौके पर राहत कार्यों का अवलोकन किया और प्रभावित ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगजनी से हुए नुकसान का सही एवं विस्तृत आकलन किया जाए तथा आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत प्रभावितों को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रभावित परिवारों के लिए राशन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित की गई हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्टर ने इन व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को खुद की निगरानी में कैंप लगाकर सभी का स्वास्थ्य परिक्षण भी करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, एसडीएम श्री अजीत मरावी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_M. Afsar khan
M. Afsar khan
Local News Reporter Multai, Betul•
3 hrs ago

कलेक्टर डॉ सोनवणे पहुंचे बर्राढाना, प्रभावित ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद कलेक्टर डॉ सोनवणे पहुंचे बर्राढाना, प्रभावित ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद ---------- हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए किया आश्वस्त -------------- बैतूल 2 मई,2026/भीमपुर विकासखंड के ग्राम मोहदा के बर्राढाना पहुंचकर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने आगजनी से प्रभावित परिवारों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने मौके पर राहत कार्यों का अवलोकन किया और प्रभावित ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगजनी से हुए नुकसान का सही एवं विस्तृत आकलन किया जाए तथा आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत प्रभावितों को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रभावित परिवारों के लिए राशन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित की गई हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्टर ने इन व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को खुद की निगरानी में कैंप लगाकर सभी का स्वास्थ्य परिक्षण भी करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, एसडीएम श्री अजीत मरावी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बैतूल ब्रेकिंग: भीमपुर के बर्राढाणा में भीषण आग का तांडव, कई घर जलकर खाक ​बैतूल। जनपद के भीमपुर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहदा के बर्राढाणा से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। यहाँ खाना बनाते समय उठी एक चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया, जिससे गांव के कई मकान जलकर पूरी तरह खाक हो गए हैं। ​तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही सूत्रों से ​मिली जानकारी के अनुसार, आग उस वक्त लगी जब ग्रामीण घरों में दोपहर का खाना बना रहे थे। इसी दौरान अचानक चली तेज हवाओं ने आग की लपटों को हवा दे दी। हवा इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आग ने आसपास के मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
    1
    बैतूल ब्रेकिंग: भीमपुर के बर्राढाणा में भीषण आग का तांडव, कई घर जलकर खाक
​बैतूल। जनपद के भीमपुर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहदा के बर्राढाणा से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। यहाँ खाना बनाते समय उठी एक चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया, जिससे गांव के कई मकान जलकर पूरी तरह खाक हो गए हैं।
​तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही
सूत्रों से ​मिली जानकारी के अनुसार, आग उस वक्त लगी जब ग्रामीण घरों में दोपहर का खाना बना रहे थे। इसी दौरान अचानक चली तेज हवाओं ने आग की लपटों को हवा दे दी। हवा इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आग ने आसपास के मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
    user_Vikki Pardhi
    Vikki Pardhi
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मुलताई। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के तहत मुलताई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर दी दबिश थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 1 मई 2026 को ग्राम मालेगांव में छापेमार कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपनी दुकान में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। पुलिस टीम के पहुंचते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अलकेश मालवीय (45 वर्ष) निवासी मालेगांव बताया। 5.4 लीटर अवैध शराब बरामद दुकान की तलाशी के दौरान पुलिस ने एक बोरी में रखी अवैध शराब बरामद की, जिसमें— 20 पाव देशी प्लेन शराब (180 एमएल) 10 पाव देशी लाल शराब (180 एमएल) कुल 30 पाव (लगभग 5.4 लीटर) शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3200 रुपये बताई गई है। आरोपी से शराब के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के साथ सउनि एम.एल. गुप्ता, प्रधान आरक्षक गजराज, सुशील धुर्वे, दिनेश बर्डे, महिला आरक्षक छाया, आरक्षक अरविंद, विवेक एवं कमलेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    2
    मुलताई। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के तहत मुलताई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर दी दबिश
थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 1 मई 2026 को ग्राम मालेगांव में छापेमार कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपनी दुकान में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है।
पुलिस टीम के पहुंचते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अलकेश मालवीय (45 वर्ष) निवासी मालेगांव बताया।
5.4 लीटर अवैध शराब बरामद
दुकान की तलाशी के दौरान पुलिस ने एक बोरी में रखी अवैध शराब बरामद की, जिसमें—
20 पाव देशी प्लेन शराब (180 एमएल)
10 पाव देशी लाल शराब (180 एमएल)
कुल 30 पाव (लगभग 5.4 लीटर) शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3200 रुपये बताई गई है।
आरोपी से शराब के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के साथ सउनि एम.एल. गुप्ता, प्रधान आरक्षक गजराज, सुशील धुर्वे, दिनेश बर्डे, महिला आरक्षक छाया, आरक्षक अरविंद, विवेक एवं कमलेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Manohar agrval Agrawal
    1
    Post by Manohar agrval Agrawal
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बैतूल जिले के भीमपुर तहसील अंतर्गत ग्राम मोहदा के बर्राढाणा में खाना बनाते समय तेज हवाओं के कारण गांव में आग लग जाने की सूचना मिल रही है। जिससे कई मकान आग के हवाले हो गए है
    1
    बैतूल जिले के भीमपुर तहसील अंतर्गत ग्राम मोहदा के बर्राढाणा में खाना बनाते समय तेज हवाओं के कारण गांव में आग लग जाने की सूचना मिल रही है। जिससे कई मकान आग के हवाले हो गए है
    user_दैनिक अग्निवर्षा अखबार मीडिया
    दैनिक अग्निवर्षा अखबार मीडिया
    बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पांढुर्णा। पी एम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाठई में समर कैंप के दौरान बच्चों की प्रतिभा निखर रही है। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में आयोजित इस कैंप में शनिवार को खेल, सांस्कृतिक और संगीत गतिविधियों का आयोजन किया गया। समर कैंप के अंतर्गत आज विद्यार्थियों ने खेलकूद में अपनी रुचि दिखाते हुए क्रिकेट मैच में हिस्सा लिया। इसके साथ ही संगीत शिक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक विकास करना है। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इन कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपनी कला का प्रदर्शन किया। विद्यालय के शिक्षक इन गतिविधियों के दौरान बच्चों को लगातार मार्गदर्शन दे रहे हैं ताकि वे अपनी पसंद के क्षेत्र में बेहतर कौशल हासिल कर सकें। यह कैंप 1 मई से शुरू हुआ है और आगामी 1 जून तक चलेगा। कैंप के अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।
    1
    पांढुर्णा। पी एम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाठई में समर कैंप के दौरान बच्चों की प्रतिभा निखर रही है। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में आयोजित इस कैंप में शनिवार को खेल, सांस्कृतिक और संगीत गतिविधियों का आयोजन किया गया।
समर कैंप के अंतर्गत आज विद्यार्थियों ने खेलकूद में अपनी रुचि दिखाते हुए क्रिकेट मैच में हिस्सा लिया। इसके साथ ही संगीत शिक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक विकास करना है। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इन कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपनी कला का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के शिक्षक इन गतिविधियों के दौरान बच्चों को लगातार मार्गदर्शन दे रहे हैं ताकि वे अपनी पसंद के क्षेत्र में बेहतर कौशल हासिल कर सकें। यह कैंप 1 मई से शुरू हुआ है और आगामी 1 जून तक चलेगा। कैंप के अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।
    user_NILESH KALASKAR
    NILESH KALASKAR
    Farmer पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • स्थानीय पुलिस की लापरवाही और व्यापारियों में बढ़ती अतिक्रमण की प्रवृत्ति के चलते इन दोनों आमला शहर की सड़के अब यातायात के लिए सुरक्षित नहीं रही है, जहां प्रतिदिन लगने वाले जाम से अब शहर वासियों को मुश्किलें होने लगी है, साथ ही इन हालातो में भी स्थानीय पुलिस का कोई एक्शन ना लेना लोगों की मुसीबतों को और बढ़ा रहा है। इधर सभी में बाजारों में व्यापारियों में अतिक्रमण की बढ़ती प्रवृत्ति में से यातायात व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है।
    1
    स्थानीय पुलिस की लापरवाही और व्यापारियों में बढ़ती अतिक्रमण की प्रवृत्ति के चलते इन दोनों आमला शहर की सड़के अब यातायात के लिए सुरक्षित नहीं रही है, जहां प्रतिदिन लगने वाले जाम से अब शहर वासियों को मुश्किलें होने लगी है, साथ ही इन हालातो में भी स्थानीय पुलिस का कोई एक्शन ना लेना लोगों की मुसीबतों को और बढ़ा रहा है। इधर सभी में बाजारों में व्यापारियों में अतिक्रमण की बढ़ती प्रवृत्ति में से यातायात व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है।
    user_Rakesh Sharma
    Rakesh Sharma
    Insurance Agent बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 🔹मुलताई पुलिस की कार्यवाही – अवैध सट्टा लिखते 01 आरोपी को पकड़ा 🔹जिला बैतूल में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के निर्देशन एवं थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में प्रभावी कार्यवाही की गई। 🔹*घटना का विवरण* दिनांक 02.05.2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बिजली ऑफिस के पास कामथ क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा पर्ची लिख रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई एवं आरोपी रमेश पिता सेवाराम वामनकर, उम्र 40 वर्ष, निवासी चिखलीखुर्द को पकड़ा गया। 🔹*जब्त साम्रगी* आरोपी के कब्जे से 01 सट्टा पर्ची 01 लीड पेन नगदी 560 रुपये जप्त किए गए। 🔹आरोपी के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में उपस्थित होने हेतु नोटिस तामील किया गया है। 🔹 *मुख्य भूमिका* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, प्र.आर. सुशील धुर्वे, आरक्षक अरविन्द एवं आरक्षक विवेक चौरे की सराहनीय भूमिका रही। 🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि अवैध जुआ एवं सट्टा जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
    2
    🔹मुलताई पुलिस की कार्यवाही – अवैध सट्टा लिखते 01 आरोपी को पकड़ा
🔹जिला बैतूल में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के निर्देशन एवं थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में प्रभावी कार्यवाही की गई।
🔹*घटना का विवरण* 
दिनांक 02.05.2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बिजली ऑफिस के पास कामथ क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा पर्ची लिख रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई एवं आरोपी रमेश पिता सेवाराम वामनकर, उम्र 40 वर्ष, निवासी चिखलीखुर्द को पकड़ा गया।
🔹*जब्त साम्रगी* 
आरोपी के कब्जे से
01 सट्टा पर्ची
01 लीड पेन
नगदी 560 रुपये
जप्त किए गए।
🔹आरोपी के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में उपस्थित होने हेतु नोटिस तामील किया गया है।
🔹 *मुख्य भूमिका* 
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, प्र.आर. सुशील धुर्वे, आरक्षक अरविन्द एवं आरक्षक विवेक चौरे की सराहनीय भूमिका रही।
🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* 
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि अवैध जुआ एवं सट्टा जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    4 hrs ago
  • तेज आंधी-तूफान का तांडव, कहीं उड़ी छतें ​आमला। शनिवार शाम क्षेत्र में आए अचानक मौसम के बदलाव ने भारी तबाही मचाई है। आमला नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में करीब आधे घंटे से ज्यादा तक चले भीषण आंधी-तूफान और तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कुदरत के इस कहर से क्षेत्र में भारी नुकसान होने की सूत्रों के हवाले से सूचना प्राप्त हुई है।
    1
    तेज आंधी-तूफान का तांडव, कहीं उड़ी छतें 
​आमला। शनिवार शाम क्षेत्र में आए अचानक मौसम के बदलाव ने भारी तबाही मचाई है। आमला नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में करीब आधे घंटे से ज्यादा तक चले भीषण आंधी-तूफान और तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कुदरत के इस कहर से क्षेत्र में भारी नुकसान होने की सूत्रों के हवाले से सूचना प्राप्त हुई है।
    user_Vikki Pardhi
    Vikki Pardhi
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पांढुर्णा / दिनांक 1 मई 2026 को पांढुरना शहर के अंबाड़ा रोड फलाह चौक पर ए एस ऑनलाईन एंड एजुकेशन सर्विसेज का भव्य शुभारंभ किया गया। इस नए संस्थान के माध्यम से क्षेत्र के नागरिकों को एक ही छत के नीचे कई महत्वपूर्ण सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। प्रो आवैज़ सौदागर के इस कार्यालय में ऑनलाइन ई-गवर्नमेंट कार्य, शिक्षा परामर्श, बैंकिंग सेवाएँ, वाहन संबंधी कार्य और प्रिंटिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। संस्थान का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जतन उईके, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, उपाध्यक्ष ताहीर पटेल, सुनील बुधराजा, मो सिराज पहलवान, सदर अंबाडा ईशाक पटेल और हाजी शाहिद के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे जिनमें रवि खापरे, इमरान खान, पार्षद दुर्गेश उईके, कदीर सैय्यद, गुड्डू भाई फारूकी, जिब्राईल मंसूरी, अफरोज ख़ान, अमजद‌ खान, मोहशीन पटेल, एजाज शेख़, अशफाक कुरैशी, आरिफ फारूकी, डॉ आरिफ कुरैशी और अलताफ मंसूरी शामिल थे। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे जिनमें अब्बास शेख़, इमरान पठान, साबीर फारुकी, आरिफ शेख़, इमरान शेख़, जुनैद खान, शादीक पटेल, प्रेमराज सौदागर, इरशाद फारुकी, इमरान मंसूरी, सोहेल फारुकी, कामिल मंसूरी, सोहेब फारुकी, जुबेर शेख़, अरबाज शेख़, इकराम शेख़, जुनैद कुरैशी और फरदीन खान सहित अन्य सहयोगियों ने उपस्थित होकर शुभकामनाएं दीं। इस नई शुरुआत से क्षेत्र के लोगों को ऑनलाइन और शैक्षणिक कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
    1
    पांढुर्णा / दिनांक 1 मई 2026 को पांढुरना शहर के अंबाड़ा रोड फलाह चौक पर ए एस ऑनलाईन एंड एजुकेशन सर्विसेज का भव्य शुभारंभ किया गया। इस नए संस्थान के माध्यम से क्षेत्र के नागरिकों को एक ही छत के नीचे कई महत्वपूर्ण सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। प्रो आवैज़ सौदागर के इस कार्यालय में ऑनलाइन ई-गवर्नमेंट कार्य, शिक्षा परामर्श, बैंकिंग सेवाएँ, वाहन संबंधी कार्य और प्रिंटिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।
संस्थान का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जतन उईके, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, उपाध्यक्ष ताहीर पटेल, सुनील बुधराजा, मो सिराज पहलवान, सदर अंबाडा ईशाक पटेल और हाजी शाहिद के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे जिनमें रवि खापरे, इमरान खान, पार्षद दुर्गेश उईके, कदीर सैय्यद, गुड्डू भाई फारूकी, जिब्राईल मंसूरी, अफरोज ख़ान, अमजद‌ खान, मोहशीन पटेल, एजाज शेख़, अशफाक कुरैशी, आरिफ फारूकी, डॉ आरिफ कुरैशी और अलताफ मंसूरी शामिल थे।
कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे जिनमें अब्बास शेख़, इमरान पठान, साबीर फारुकी, आरिफ शेख़, इमरान शेख़, जुनैद खान, शादीक पटेल, प्रेमराज सौदागर, इरशाद फारुकी, इमरान मंसूरी, सोहेल फारुकी, कामिल मंसूरी, सोहेब फारुकी, जुबेर शेख़, अरबाज शेख़, इकराम शेख़, जुनैद कुरैशी और फरदीन खान सहित अन्य सहयोगियों ने उपस्थित होकर शुभकामनाएं दीं। इस नई शुरुआत से क्षेत्र के लोगों को ऑनलाइन और शैक्षणिक कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
    user_NILESH KALASKAR
    NILESH KALASKAR
    Farmer पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.