मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30 पाव अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार मालेगांव में दुकान से हो रही थी अवैध बिक्री, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा आरोपी मुलताई। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के तहत मुलताई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर दी दबिश थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 1 मई 2026 को ग्राम मालेगांव में छापेमार कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपनी दुकान में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। पुलिस टीम के पहुंचते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अलकेश मालवीय (45 वर्ष) निवासी मालेगांव बताया। 5.4 लीटर अवैध शराब बरामद दुकान की तलाशी के दौरान पुलिस ने एक बोरी में रखी अवैध शराब बरामद की, जिसमें— 20 पाव देशी प्लेन शराब (180 एमएल) 10 पाव देशी लाल शराब (180 एमएल) कुल 30 पाव (लगभग 5.4 लीटर) शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3200 रुपये बताई गई है। आरोपी से शराब के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के साथ सउनि एम.एल. गुप्ता, प्रधान आरक्षक गजराज, सुशील धुर्वे, दिनेश बर्डे, महिला आरक्षक छाया, आरक्षक अरविंद, विवेक एवं कमलेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30 पाव अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार मालेगांव में दुकान से हो रही थी अवैध बिक्री, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा आरोपी मुलताई। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के तहत मुलताई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर दी दबिश थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 1 मई 2026 को ग्राम मालेगांव में छापेमार कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपनी दुकान में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। पुलिस टीम के पहुंचते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर मौके पर ही
पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अलकेश मालवीय (45 वर्ष) निवासी मालेगांव बताया। 5.4 लीटर अवैध शराब बरामद दुकान की तलाशी के दौरान पुलिस ने एक बोरी में रखी अवैध शराब बरामद की, जिसमें— 20 पाव देशी प्लेन शराब (180 एमएल) 10 पाव देशी लाल शराब (180 एमएल) कुल 30 पाव (लगभग 5.4 लीटर) शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3200 रुपये बताई गई है। आरोपी से शराब के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के साथ सउनि एम.एल. गुप्ता, प्रधान आरक्षक गजराज, सुशील धुर्वे, दिनेश बर्डे, महिला आरक्षक छाया, आरक्षक अरविंद, विवेक एवं कमलेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- कलेक्टर डॉ सोनवणे पहुंचे बर्राढाना, प्रभावित ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए किया आश्वस्त बैतूल। भीमपुर विकासखंड के ग्राम मोहदा के बर्राढाना पहुंचकर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने आगजनी से प्रभावित परिवारों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने मौके पर राहत कार्यों का अवलोकन किया और प्रभावित ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगजनी से हुए नुकसान का सही एवं विस्तृत आकलन किया जाए तथा आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत प्रभावितों को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रभावित परिवारों के लिए राशन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित की गई हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्टर ने इन व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को खुद की निगरानी में कैंप लगाकर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी, एसडीएम अजीत मरावी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।1
- मुलताई। अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुलताई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को सट्टा लिखते रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। वहीं एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के निर्देशन और थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी पुलिस को सूचना मिली थी कि बिजली ऑफिस के पास कामथ क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा पर्ची लिख रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रमेश वामनकर (40 वर्ष) निवासी चिखलीखुर्द के रूप में हुई है। सट्टा पर्ची, नगदी व पेन जब्त तलाशी के दौरान आरोपी के पास से— 01 सट्टा पर्ची 01 लीड पेन नगदी 560 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सट्टा एक्ट की धारा 4(क) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में उपस्थित होने हेतु नोटिस दिया गया है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार के साथ प्रधान आरक्षक सुशील धुर्वे, आरक्षक अरविन्द एवं विवेक चौरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अपील पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध जुआ और सट्टा जैसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।2
- Post by AMLA NEWS1
- कलेक्टर डॉ सोनवणे पहुंचे बर्राढाना, प्रभावित ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद ---------- हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए किया आश्वस्त -------------- बैतूल 2 मई,2026/भीमपुर विकासखंड के ग्राम मोहदा के बर्राढाना पहुंचकर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने आगजनी से प्रभावित परिवारों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने मौके पर राहत कार्यों का अवलोकन किया और प्रभावित ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगजनी से हुए नुकसान का सही एवं विस्तृत आकलन किया जाए तथा आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत प्रभावितों को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रभावित परिवारों के लिए राशन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित की गई हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्टर ने इन व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को खुद की निगरानी में कैंप लगाकर सभी का स्वास्थ्य परिक्षण भी करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, एसडीएम श्री अजीत मरावी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।1
- बैतूल के बर्राढाना में भीषण आगजनी: सिलेंडर ब्लास्ट से भड़की आग, 15 घर जलकर खाक बैतूल।जिले के भीमपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बर्राढाना में शनिवार को भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत एक रसोई गैस सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से हुई, जिसके बाद तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।देखते ही देखते आग ने करीब 15 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और आसपास के कई अन्य मकानों तक पहुंच गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार, आग इतनी भयानक थी कि एक के बाद एक घरों में रखे गैस सिलेंडर भी फटने लगे, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन आग लगातार फैलती जा रही है। ग्राम बर्राढाना में 100 फीसदी आदिवासी समुदाय निवास करता है, जिससे यह हादसा सामाजिक और आर्थिक रूप से भी बड़ी क्षति माना जा1
- Post by Manohar agrval Agrawal1
- बैतूल जिले के भीमपुर तहसील अंतर्गत ग्राम मोहदा के बर्राढाणा में खाना बनाते समय तेज हवाओं के कारण गांव में आग लग जाने की सूचना मिल रही है। जिससे कई मकान आग के हवाले हो गए है1
- बैतूल ब्रेकिंग: भीमपुर के बर्राढाणा में भीषण आग का तांडव, कई घर जलकर खाक बैतूल। जनपद के भीमपुर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहदा के बर्राढाणा से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। यहाँ खाना बनाते समय उठी एक चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया, जिससे गांव के कई मकान जलकर पूरी तरह खाक हो गए हैं। तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आग उस वक्त लगी जब ग्रामीण घरों में दोपहर का खाना बना रहे थे। इसी दौरान अचानक चली तेज हवाओं ने आग की लपटों को हवा दे दी। हवा इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आग ने आसपास के मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।1