logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मगरमच्छ के हमले में अली हुसैन की मौत, घंटों पानी में शव लेकर घूमता रहा मगरमच्छ :--_---- पलियाकलां। बुधवार सुबह पलिया तहसील क्षेत्र के दुधवा रोड स्थित बंसी नगर रेलवे क्रॉसिंग के निकट तेरागोला पुलिया पर मछली पकड़ने गए 50 वर्षीय अली हुसैन पुत्र आमिर हुसैन उर्फ रुकू, निवासी मोहल्ला माहीगिरान, पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। हादसे में अली हुसैन की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अली हुसैन सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच तेरागोला पुलिया के पास मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान पानी में मौजूद मगरमच्छ ने उन्हें खींच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मगरमच्छ काफी देर तक अली हुसैन के शरीर को पानी में लेकर घूमता रहा। लोगों का कहना है कि कई मगरमच्छ शव के आसपास मौजूद थे और काफी शोर मचाने के बावजूद मगरमच्छ ने शव नहीं छोड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे एक माह पहले भी तेरागोला पुलिया के पास सूरज निवासी तेहरा शहरी के पानी में कूदने के बाद लापता होने की घटना सामने आ चुकी है। जिनकी बॉडी अभी तक नहीं मिली! घटना की जानकारी मिलते ही माहीगिरान मोहल्ले के कई युवक मौके पर पहुंचे। बताया गया कि मगरमच्छों से घिरे पानी में उतरकर युवकों ने घेराबंदी की और काफी प्रयास के बाद मगरमच्छ के जबड़े में फंसे अली हुसैन के शव को बाहर निकाला। शव के पानी से बाहर आते ही मौके पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर हजारों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर पुलिसकर्मियों के साथ वन विभाग और एनडीआरएफ की टीम परिजनों के बॉडी निकालने के बाद पहुंची।

2 hrs ago
user_READ NEWS
READ NEWS
Banker पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

मगरमच्छ के हमले में अली हुसैन की मौत, घंटों पानी में शव लेकर घूमता रहा मगरमच्छ :--_---- पलियाकलां। बुधवार सुबह पलिया तहसील क्षेत्र के दुधवा रोड स्थित बंसी नगर रेलवे क्रॉसिंग के निकट तेरागोला पुलिया पर मछली पकड़ने गए 50 वर्षीय अली हुसैन पुत्र आमिर हुसैन उर्फ रुकू, निवासी मोहल्ला माहीगिरान, पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। हादसे में अली हुसैन की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अली हुसैन सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच तेरागोला पुलिया के पास मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान पानी में मौजूद मगरमच्छ ने उन्हें खींच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मगरमच्छ काफी देर तक अली हुसैन के शरीर को पानी में लेकर घूमता रहा। लोगों का कहना है कि कई मगरमच्छ शव के आसपास मौजूद थे और काफी शोर मचाने के बावजूद मगरमच्छ ने शव नहीं छोड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे एक माह पहले भी तेरागोला पुलिया के पास सूरज निवासी तेहरा शहरी के पानी में कूदने के बाद लापता होने की घटना सामने आ चुकी है। जिनकी बॉडी अभी तक नहीं मिली! घटना की जानकारी मिलते ही माहीगिरान मोहल्ले के कई युवक मौके पर पहुंचे। बताया गया कि मगरमच्छों से घिरे पानी में उतरकर युवकों ने घेराबंदी की और काफी प्रयास के बाद मगरमच्छ के जबड़े में फंसे अली हुसैन के शव को बाहर निकाला। शव के पानी से बाहर आते ही मौके पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर हजारों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर पुलिसकर्मियों के साथ वन विभाग और एनडीआरएफ की टीम परिजनों के बॉडी निकालने के बाद पहुंची।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मगरमच्छ के हमले में अली हुसैन की मौत, घंटों पानी में शव लेकर घूमता रहा मगरमच्छ :--_---- पलियाकलां। बुधवार सुबह पलिया तहसील क्षेत्र के दुधवा रोड स्थित बंसी नगर रेलवे क्रॉसिंग के निकट तेरागोला पुलिया पर मछली पकड़ने गए 50 वर्षीय अली हुसैन पुत्र आमिर हुसैन उर्फ रुकू, निवासी मोहल्ला माहीगिरान, पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। हादसे में अली हुसैन की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अली हुसैन सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच तेरागोला पुलिया के पास मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान पानी में मौजूद मगरमच्छ ने उन्हें खींच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मगरमच्छ काफी देर तक अली हुसैन के शरीर को पानी में लेकर घूमता रहा। लोगों का कहना है कि कई मगरमच्छ शव के आसपास मौजूद थे और काफी शोर मचाने के बावजूद मगरमच्छ ने शव नहीं छोड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे एक माह पहले भी तेरागोला पुलिया के पास सूरज निवासी तेहरा शहरी के पानी में कूदने के बाद लापता होने की घटना सामने आ चुकी है। जिनकी बॉडी अभी तक नहीं मिली! घटना की जानकारी मिलते ही माहीगिरान मोहल्ले के कई युवक मौके पर पहुंचे। बताया गया कि मगरमच्छों से घिरे पानी में उतरकर युवकों ने घेराबंदी की और काफी प्रयास के बाद मगरमच्छ के जबड़े में फंसे अली हुसैन के शव को बाहर निकाला। शव के पानी से बाहर आते ही मौके पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर हजारों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर पुलिसकर्मियों के साथ वन विभाग और एनडीआरएफ की टीम परिजनों के बॉडी निकालने के बाद पहुंची।
    1
    मगरमच्छ के हमले में अली हुसैन की मौत, घंटों पानी में शव लेकर घूमता रहा मगरमच्छ :--_----
पलियाकलां। बुधवार सुबह पलिया तहसील क्षेत्र के दुधवा रोड स्थित बंसी नगर रेलवे क्रॉसिंग के निकट तेरागोला पुलिया पर मछली पकड़ने गए 50 वर्षीय अली हुसैन पुत्र आमिर हुसैन उर्फ रुकू, निवासी मोहल्ला माहीगिरान, पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। हादसे में अली हुसैन की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार अली हुसैन सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच तेरागोला पुलिया के पास मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान पानी में मौजूद मगरमच्छ ने उन्हें खींच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मगरमच्छ काफी देर तक अली हुसैन के शरीर को पानी में लेकर घूमता रहा। लोगों का कहना है कि कई मगरमच्छ शव के आसपास मौजूद थे और काफी शोर मचाने के बावजूद मगरमच्छ ने शव नहीं छोड़ा।
स्थानीय लोगों के अनुसार इससे एक माह पहले भी तेरागोला पुलिया के पास सूरज निवासी तेहरा शहरी के पानी में कूदने के बाद लापता होने की घटना सामने आ चुकी है। जिनकी बॉडी अभी तक नहीं मिली!
घटना की जानकारी मिलते ही माहीगिरान मोहल्ले के कई युवक मौके पर पहुंचे। बताया गया कि मगरमच्छों से घिरे पानी में उतरकर युवकों ने घेराबंदी की और काफी प्रयास के बाद मगरमच्छ के जबड़े में फंसे अली हुसैन के शव को बाहर निकाला।
शव के पानी से बाहर आते ही मौके पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर हजारों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर पुलिसकर्मियों के साथ वन विभाग और एनडीआरएफ की टीम परिजनों के बॉडी निकालने के बाद पहुंची।
    user_READ NEWS
    READ NEWS
    Banker पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर बाराबंकी के रामनगर सीमा क्षेत्र में हुई घटना के विरोध में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने गोंडा जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ​घटना की पृष्ठभूमि और मुख्य बिंदु: ​मामले की वजह: चंद्रशेखर आजाद गोंडा में विनोद साहनी (निषाद) हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। ​बाराबंकी में विवाद: बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोका, जिसके बाद पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आरोप है कि इस दौरान उनके काफिले पर पथराव हुआ और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, जिससे कई कार्यकर्ता घायल हुए। ​ज्ञापन में की गई प्रमुख मांगें: ​निष्पक्ष जांच और कार्रवाई: बाराबंकी में काफिले पर पथराव और पुलिस द्वारा की गई धक्का-मुक्की की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। ​सुरक्षा व्यवस्था: सांसद चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए और प्रशासनिक लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई हो। ​गोंडा हत्याकांड में न्याय: विनोद साहनी हत्याकांड की पारदर्शी एवं सीबीआई/उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और पीड़ित परिवार को न्याय व सुरक्षा मिले। ​भीम आर्मी और पार्टी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन सड़क से लेकर प्रशासनिक स्तर तक बड़ा आंदोलन छेड़ेगा
    1
    नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर बाराबंकी के रामनगर सीमा क्षेत्र में हुई घटना के विरोध में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने गोंडा जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

​घटना की पृष्ठभूमि और मुख्य बिंदु:
​मामले की वजह: चंद्रशेखर आजाद गोंडा में विनोद साहनी (निषाद) हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे।
​बाराबंकी में विवाद: बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोका, जिसके बाद पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आरोप है कि इस दौरान उनके काफिले पर पथराव हुआ और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, जिससे कई कार्यकर्ता घायल हुए।
​ज्ञापन में की गई प्रमुख मांगें: 
​निष्पक्ष जांच और कार्रवाई: बाराबंकी में काफिले पर पथराव और पुलिस द्वारा की गई धक्का-मुक्की की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
​सुरक्षा व्यवस्था: सांसद चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए और प्रशासनिक लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई हो।
​गोंडा हत्याकांड में न्याय: विनोद साहनी हत्याकांड की पारदर्शी एवं सीबीआई/उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और पीड़ित परिवार को न्याय व सुरक्षा मिले।
​भीम आर्मी और पार्टी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन सड़क से लेकर प्रशासनिक स्तर तक बड़ा आंदोलन छेड़ेगा
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Librarian Nighasan, Lakhimpur Kheri•
    2 hrs ago
  • विधायक ईमानदार तो प्रशासन को भी होना पड़ेगा ईमानदार: बरखेड़ा विधायक ​पीलीभीत: बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला उद्घाटन के दौरान कहा कि जब क्षेत्र का विधायक ईमानदार है, तो प्रशासन को भी पूरी ईमानदारी से काम करना पड़ेगा। दरअसल, विधायक जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे चालान की प्रक्रिया को लेकर बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।
    1
    विधायक ईमानदार तो प्रशासन को भी होना पड़ेगा ईमानदार: बरखेड़ा विधायक
​पीलीभीत: बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला उद्घाटन के दौरान कहा कि जब क्षेत्र का विधायक ईमानदार है, तो प्रशासन को भी पूरी ईमानदारी से काम करना पड़ेगा। दरअसल, विधायक जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे चालान की प्रक्रिया को लेकर बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    3 hrs ago
  • पीलीभीत ब्रेकिंग: मोबाइल चोरी के शक में एक बुजुर्ग को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। भीड़ ने खुद कानून हाथ में लिया, जबकि तलाशी में कोई मोबाइल नहीं मिला। यूपी पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
    1
    पीलीभीत ब्रेकिंग: मोबाइल चोरी के शक में एक बुजुर्ग को खंभे से बांधकर
बेरहमी से पीटा गया। भीड़ ने खुद कानून हाथ में लिया, जबकि तलाशी में कोई मोबाइल नहीं मिला। यूपी पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
    user_मीडिया
    मीडिया
    पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • स्वच्छ भारत मिशन अभियान की खुलीपाल
    1
    स्वच्छ भारत मिशन अभियान की खुलीपाल
    user_News click india
    News click india
    गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर चक्काजाम घंटों बिजली गुल रहने से बढ़ा आक्रोश, अधिकारियों के आश्वासन पर शांत हुआ मामला पूरनपुर/पीलीभीत। लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश मंगलवार रात सड़क पर उतर आया। बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग को लेकर ग्राम प्रधान नईम अली के नेतृत्व में ग्रामीणों ने माधोटांडा-खटीमा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सड़क पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने से मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में आए दिन घंटों बिजली गुल रहती है। लगातार बिजली कटौती के कारण लोगों को गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक बिजली आपूर्ति बाधित होने की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। कई बार आपूर्ति बहाल होने का समय बताया जाता है, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी बिजली नहीं आती।प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि अघोषित कटौती से घरेलू कामकाज प्रभावित होने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। वहीं, बिजली के अभाव में ग्रामीणों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि यदि विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो समस्या को लेकर दोबारा आंदोलन किया जाएगा।चक्काजाम की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराने का भरोसा दिलाया। काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया और यातायात बहाल हो सका।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि आश्वासन के बावजूद यदि बिजली कटौती की समस्या दूर नहीं हुई तो वह दोबारा सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने नियमित और निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।
    1
    बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर चक्काजाम


घंटों बिजली गुल रहने से बढ़ा आक्रोश, अधिकारियों के आश्वासन पर शांत हुआ मामला
पूरनपुर/पीलीभीत। लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश मंगलवार रात सड़क पर उतर आया। बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग को लेकर ग्राम प्रधान नईम अली के नेतृत्व में ग्रामीणों ने माधोटांडा-खटीमा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सड़क पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने से मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में आए दिन घंटों बिजली गुल रहती है। लगातार बिजली कटौती के कारण लोगों को गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक बिजली आपूर्ति बाधित होने की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। कई बार आपूर्ति बहाल होने का समय बताया जाता है, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी बिजली नहीं आती।प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि अघोषित कटौती से घरेलू कामकाज प्रभावित होने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। वहीं, बिजली के अभाव में ग्रामीणों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि यदि विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो समस्या को लेकर दोबारा आंदोलन किया जाएगा।चक्काजाम की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराने का भरोसा दिलाया। काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया और यातायात बहाल हो सका।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि आश्वासन के बावजूद यदि बिजली कटौती की समस्या दूर नहीं हुई तो वह दोबारा सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने नियमित और निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।
    user_Meenu barkaati
    Meenu barkaati
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पूरनपुर: लक्ष्य महाविद्यालय में गूंजी ‘ओजोन की पुकार’, अनोखी अदालत में पर्यावरण के दुश्मन कटघरे में! यूथ रिपोर्ट: ओजोन संरक्षण पर विशेष कार्यक्रम ​📝 न्यूज स्क्रिप्ट (धाराप्रवाह) ​(एंकर इंट्रो): पूरनपुर से इस वक्त एक बेहद प्रेरणादायी खबर सामने आ रही है। विश्व ओजोन दिवस के मौके पर स्थानीय लक्ष्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को समर्पित एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने लघुनाटिकाओं के माध्यम से पर्यावरण बचाने का एक सशक्त संदेश दिया। ​(मुख्य रिपोर्ट - विजुअल के साथ): कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष डॉ. रवि कुमार गुप्ता और प्रबंधक श्री नितिन गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा आज की सबसे बड़ी जरूरत है, जिसमें युवा पीढ़ी अहम भूमिका निभा सकती है। कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन डॉ. वी. के. गुप्ता ने किया। ​इस आयोजन का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत दो संदेशपरक लघुनाटिकाएं ‘ओजोन की पुकार’ और ‘ओजोन की अदालत’ रहीं। ​नाटक ‘ओजोन की पुकार’ में रोहित, विकास, इलमा, अंशिका, मो. इबादिल और नुरैन अली ने अपने दमदार अभिनय से ओजोन परत को हो रहे नुकसान और उसके गंभीर प्रभावों को जीवंत कर दिखाया। ​वहीं ‘ओजोन की अदालत’ में राघव दीक्षित, मो. इबादिल, अंशिका, इलमा बी, गौरा देवी, वर्षा देवी, शिफ़ा बी, सपना देवी, कनिका जायसवाल, शिवी कश्यप, काजल देवी और रोली सिंह ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को कटघरे में खड़ा करते हुए बेहद प्रभावशाली प्रस्तुति दी। ​विद्यार्थियों के अभिनय और संवादों ने दर्शकों को गंभीर सोचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के जरिए यह संदेश दिया गया कि ओजोन परत सिर्फ गैस की एक परत नहीं, बल्कि पृथ्वी पर जीवन का सुरक्षा-कवच है, जिसकी रक्षा करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। ​कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ, जिसमें यह संदेश गूंजा— “ओजोन बचाइए, पर्यावरण बचाइए और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित बनाइए।” ​इस अवसर पर डॉ. उमेश कुमार, डॉ. योगेंद्र वर्मा, डॉ. मंजू रानी, डॉ. रामगोपाल वर्मा, डॉ. मनोज यादव, दीपा मौर्य, मनोज प्रजापति सहित तमाम शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। ​(साइन-ऑफ): कैमरामैन रिसांतु अग्रवाल के साथ सरफराज अहमद खान, यूपी न्यूज टीवी 24, पूरनपुर।
    1
    पूरनपुर: लक्ष्य महाविद्यालय में गूंजी ‘ओजोन की पुकार’, अनोखी अदालत में पर्यावरण के दुश्मन कटघरे में!


यूथ रिपोर्ट: ओजोन संरक्षण पर विशेष कार्यक्रम
​📝 न्यूज स्क्रिप्ट (धाराप्रवाह)
​(एंकर इंट्रो):
पूरनपुर से इस वक्त एक बेहद प्रेरणादायी खबर सामने आ रही है। विश्व ओजोन दिवस के मौके पर स्थानीय लक्ष्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को समर्पित एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने लघुनाटिकाओं के माध्यम से पर्यावरण बचाने का एक सशक्त संदेश दिया।
​(मुख्य रिपोर्ट - विजुअल के साथ):
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष डॉ. रवि कुमार गुप्ता और प्रबंधक श्री नितिन गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा आज की सबसे बड़ी जरूरत है, जिसमें युवा पीढ़ी अहम भूमिका निभा सकती है। कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन डॉ. वी. के. गुप्ता ने किया।
​इस आयोजन का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत दो संदेशपरक लघुनाटिकाएं ‘ओजोन की पुकार’ और ‘ओजोन की अदालत’ रहीं।
​नाटक ‘ओजोन की पुकार’ में रोहित, विकास, इलमा, अंशिका, मो. इबादिल और नुरैन अली ने अपने दमदार अभिनय से ओजोन परत को हो रहे नुकसान और उसके गंभीर प्रभावों को जीवंत कर दिखाया।
​वहीं ‘ओजोन की अदालत’ में राघव दीक्षित, मो. इबादिल, अंशिका, इलमा बी, गौरा देवी, वर्षा देवी, शिफ़ा बी, सपना देवी, कनिका जायसवाल, शिवी कश्यप, काजल देवी और रोली सिंह ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को कटघरे में खड़ा करते हुए बेहद प्रभावशाली प्रस्तुति दी।
​विद्यार्थियों के अभिनय और संवादों ने दर्शकों को गंभीर सोचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के जरिए यह संदेश दिया गया कि ओजोन परत सिर्फ गैस की एक परत नहीं, बल्कि पृथ्वी पर जीवन का सुरक्षा-कवच है, जिसकी रक्षा करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
​कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ, जिसमें यह संदेश गूंजा— “ओजोन बचाइए, पर्यावरण बचाइए और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित बनाइए।”
​इस अवसर पर डॉ. उमेश कुमार, डॉ. योगेंद्र वर्मा, डॉ. मंजू रानी, डॉ. रामगोपाल वर्मा, डॉ. मनोज यादव, दीपा मौर्य, मनोज प्रजापति सहित तमाम शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
​(साइन-ऑफ):
कैमरामैन रिसांतु अग्रवाल के साथ सरफराज अहमद खान, यूपी न्यूज टीवी 24, पूरनपुर।
    user_SARFRAZ KHAN
    SARFRAZ KHAN
    रिपोटिंग upnewstv24 पूरनपुर पीलीभीत उप पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मोबाइल चोरी के शक में बुजुर्ग को खंभे से बांधकर पीटा पीलीभीत में मोबाइल चोरी के शक में एक बुजुर्ग को खंभे से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि भीड़ ने बुजुर्ग की तलाशी ली, लेकिन उसके पास कोई मोबाइल नहीं मिला। इसके बावजूद लोगों ने उसके साथ मारपीट की। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    मोबाइल चोरी के शक में बुजुर्ग को खंभे से बांधकर पीटा
पीलीभीत में मोबाइल चोरी के शक में
एक बुजुर्ग को खंभे से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि भीड़ ने बुजुर्ग की तलाशी ली, लेकिन उसके पास कोई मोबाइल नहीं मिला। इसके बावजूद लोगों ने उसके साथ मारपीट की। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.