logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Sahb Singh
Sahb Singh
लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Sahb Singh
    1
    Post by Sahb Singh
    user_Sahb Singh
    Sahb Singh
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • छतरपुर। केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित ग्रामवासियों की मांग को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने जिला स्तर पर पुनः सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार सटई की अध्यक्षता में एक सर्वे दल गठित किया गया है, जिसने 13 प्रभावित ग्रामों में पारदर्शी तरीके से सर्वे कार्य दोबारा शुरू कर दिया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जो पात्र हितग्राही पूर्व में मुआवजा पैकेज से वंचित रह गए हैं, उनका पुनः सर्वे किया जाएगा। जिन ग्रामीणों के दस्तावेजों में कमी है या दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, उनके दस्तावेज तैयार कराने में जिला प्रशासन सहयोग करेगा। पात्र पाए जाने पर उनका नाम सूची में जोड़ा जाएगा और मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। प्रभावित गांवों में लगातार ग्राम सभाओं का आयोजन कर ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी जाएगी। लाभार्थियों की सूची ग्रामों में सार्वजनिक रूप से चस्पा की जाएगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। कलेक्टर ने बताया कि परियोजना अंतर्गत डैम निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है, जिसकी जानकारी समय-समय पर ग्रामवासियों को दी जाती रहेगी। साथ ही विस्थापन प्रभावित परिवारों को शासन की विभिन्न योजनाओं का पात्रता अनुसार लाभ दिलाने के लिए प्रशासन पूर्ण सहयोग करेगा। शासन की घोषित नीति के तहत सभी विस्थापन लाभ संवेदनशीलता के साथ प्रदान किए जाएंगे
    1
    छतरपुर। केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित ग्रामवासियों की मांग को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने जिला स्तर पर पुनः सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार सटई की अध्यक्षता में एक सर्वे दल गठित किया गया है, जिसने 13 प्रभावित ग्रामों में पारदर्शी तरीके से सर्वे कार्य दोबारा शुरू कर दिया है।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जो पात्र हितग्राही पूर्व में मुआवजा पैकेज से वंचित रह गए हैं, उनका पुनः सर्वे किया जाएगा। जिन ग्रामीणों के दस्तावेजों में कमी है या दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, उनके दस्तावेज तैयार कराने में जिला प्रशासन सहयोग करेगा। पात्र पाए जाने पर उनका नाम सूची में जोड़ा जाएगा और मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।
प्रभावित गांवों में लगातार ग्राम सभाओं का आयोजन कर ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी जाएगी। लाभार्थियों की सूची ग्रामों में सार्वजनिक रूप से चस्पा की जाएगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
कलेक्टर ने बताया कि परियोजना अंतर्गत डैम निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है, जिसकी जानकारी समय-समय पर ग्रामवासियों को दी जाती रहेगी। साथ ही विस्थापन प्रभावित परिवारों को शासन की विभिन्न योजनाओं का पात्रता अनुसार लाभ दिलाने के लिए प्रशासन पूर्ण सहयोग करेगा। शासन की घोषित नीति के तहत सभी विस्थापन लाभ संवेदनशीलता के साथ प्रदान किए जाएंगे
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जय श्री राम जय बागेश्वर धाम सरकार 🙏 साधु जी सीता राम 🙏
    4
    जय श्री राम जय बागेश्वर धाम सरकार 🙏 साधु जी सीता राम 🙏
    user_Iambageshwradhamsarkar
    Iambageshwradhamsarkar
    Baby Clothing Shop लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पातालेश्वर धाम से बागेश्वर धाम तक निकली विशाल पदयात्रा, सामूहिक कन्या विवाह के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब बुडरख। बागेश्वर धाम में आयोजित होने वाले सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में सहयोग एवं धार्मिक जनजागरण के उद्देश्य से पातालेश्वर धाम सरकार बुडरख से बागेश्वर धाम तक एक विशाल पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा महंत श्री रामदास जी महाराज के सानिध्य में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। पातालेश्वर धाम से प्रारंभ हुई इस पदयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए, जयकारों और भजन-कीर्तन के साथ बागेश्वर धाम की ओर बढ़ते नजर आए। मार्ग में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करना तथा समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता का संदेश फैलाना बताया गया। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर पदयात्रियों का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई थी। समाजसेवी गोली चौबे द्वारा विक्रमपुर तिगैला में पदयात्रियों के लिए स्वल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई, जिसकी सराहना की गई। पूरे मार्ग में उत्साह और आस्था का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर महंत श्री रामदास जी महाराज ने कहा कि “सामूहिक कन्या विवाह जैसे पुण्य कार्य में समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। यह हमारी संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।” आयोजकों के अनुसार, यह पदयात्रा समाज में एकता, सहयोग और संस्कारों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पातालेश्वर धाम से बागेश्वर धाम तक निकली इस विशाल पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम को लेकर लोगों में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।
    1
    पातालेश्वर धाम से बागेश्वर धाम तक निकली विशाल पदयात्रा, सामूहिक कन्या विवाह के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब
बुडरख। बागेश्वर धाम में आयोजित होने वाले सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में सहयोग एवं धार्मिक जनजागरण के उद्देश्य से पातालेश्वर धाम सरकार बुडरख से बागेश्वर धाम तक एक विशाल पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा महंत श्री रामदास जी महाराज के सानिध्य में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई।
पातालेश्वर धाम से प्रारंभ हुई इस पदयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए, जयकारों और भजन-कीर्तन के साथ बागेश्वर धाम की ओर बढ़ते नजर आए। मार्ग में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करना तथा समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता का संदेश फैलाना बताया गया।
रास्ते में विभिन्न स्थानों पर पदयात्रियों का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई थी। समाजसेवी गोली चौबे द्वारा विक्रमपुर तिगैला में पदयात्रियों के लिए स्वल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई, जिसकी सराहना की गई। पूरे मार्ग में उत्साह और आस्था का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर महंत श्री रामदास जी महाराज ने कहा कि “सामूहिक कन्या विवाह जैसे पुण्य कार्य में समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। यह हमारी संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।”
आयोजकों के अनुसार, यह पदयात्रा समाज में एकता, सहयोग और संस्कारों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
पातालेश्वर धाम से बागेश्वर धाम तक निकली इस विशाल पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम को लेकर लोगों में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।
    user_Sumit chaurasiya
    Sumit chaurasiya
    महाराजपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बागेश्वर बालाजी पीठाधीश्वर पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुरोध पर असम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य बेटियों को आशीर्वाद देने और धार्मिक आध्यात्मिकता के क्षेत्र में कार्य कर रहे शास्त्री जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं बधाई प्रेषित की
    1
    बागेश्वर बालाजी पीठाधीश्वर पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुरोध पर असम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य बेटियों को आशीर्वाद देने और धार्मिक आध्यात्मिकता के क्षेत्र में कार्य कर रहे शास्त्री जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं बधाई प्रेषित की
    user_संतोष गंगेले कर्मयोगी
    संतोष गंगेले कर्मयोगी
    नौगांव, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • * नगर परिषद पलेरा ने अवैध नल कनेक्शनधारियों पर की सख्त कार्रवाई पलेरा:पलेरा: मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवी उपाध्याय के निर्देशन में निकाय के जल प्रदाय कार्य में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा नगर के अवैध नल कनेक्शनधारियों पर कार्यवाही की गई। इस दौरान दो अवैध नल कनेक्शनधारियों के डोमेस्टिक वाटर पंप जप्त किए गए। अरुण/किशोरी विश्वकर्मा और अच्छे लाल/रंझाड़ी अहिरवार निवासी वार्ड नंबर 08 के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। उन्हें हिदायत दी गई है कि भविष्य में अवैध नल कनेक्शन से पानी भरने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवी उपाध्याय ने बकायादारों से अपील की है कि वे अपने बकाया कर फरवरी 2026 तक जमा करें, अन्यथा बसूली या जप्ती की कार्रवाई की जाएगी। 💧
    1
    * नगर परिषद पलेरा ने अवैध नल कनेक्शनधारियों पर की सख्त कार्रवाई
पलेरा:पलेरा: मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवी उपाध्याय के निर्देशन में निकाय के जल प्रदाय कार्य में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा नगर के अवैध नल कनेक्शनधारियों पर कार्यवाही की गई। इस दौरान दो अवैध नल कनेक्शनधारियों के डोमेस्टिक वाटर पंप जप्त किए गए।
अरुण/किशोरी विश्वकर्मा और अच्छे लाल/रंझाड़ी अहिरवार निवासी वार्ड नंबर 08 के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। उन्हें हिदायत दी गई है कि भविष्य में अवैध नल कनेक्शन से पानी भरने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवी उपाध्याय ने बकायादारों से अपील की है कि वे अपने बकाया कर फरवरी 2026 तक जमा करें, अन्यथा बसूली या जप्ती की कार्रवाई की जाएगी। 💧
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पत्रकार पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • टीकमगढ़में मारपीट का एक बीडीओ सोशल मीडिया पर हुआ बॉयरल देखिए खास रिपोर्ट
    1
    टीकमगढ़में मारपीट का एक बीडीओ सोशल मीडिया पर हुआ बॉयरल देखिए खास रिपोर्ट
    user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बागेश्वर धाम में 15 फरवरी को 300 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर धाम परिसर में भव्य पंडाल सजाए जा रहे हैं। प्रेस वार्ता में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इसे समाज सेवा और सनातन संस्कारों का महापर्व बताया। वर-वधू पक्ष के लिए भोजन, आवास और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। “दहेज पंडाल” में प्रत्येक कन्या को गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट किया जाएगा। साथ ही दिव्य दरबार का आयोजन भी होगा, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति का दावा है कि यह बुंदेलखंड का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह होगा।
    1
    बागेश्वर धाम में 15 फरवरी को 300 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर धाम परिसर में भव्य पंडाल सजाए जा रहे हैं। प्रेस वार्ता में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इसे समाज सेवा और सनातन संस्कारों का महापर्व बताया। वर-वधू पक्ष के लिए भोजन, आवास और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। “दहेज पंडाल” में प्रत्येक कन्या को गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट किया जाएगा। साथ ही दिव्य दरबार का आयोजन भी होगा, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति का दावा है कि यह बुंदेलखंड का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह होगा।
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.