सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या में वांछित शातिर अभियुक्त अभय पाल गिरफ्तार—सुनियोजित षड्यंत्र में की गई हत्या का खुलासा-* *♦ प्रेस नोट ♦* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 17.04.2026* *सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या में वांछित शातिर अभियुक्त अभय पाल गिरफ्तार—सुनियोजित षड्यंत्र में की गई हत्या का खुलासा-* जनपद सोनभद्र में वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल *श्री राहुल पाण्डेय* के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक घोरावल *श्री बृजेश कुमार सिंह* के कुशल नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। दिनांक 17.04.2026 को थाना घोरावल पुलिस टीम द्वारा गुरेठ मोड़ से ओदार जाने वाली सड़क पर चेकिंग के दौरान *मु0अ0सं0-250/2025 धारा 3(5), 61(2), 103(1), 324(4) बीएनएस* से संबंधित वांछित अभियुक्त ट्रक चालक *अभय पाल पुत्र धनुरधारी पाल निवासी रौप चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र (उम्र करीब 35 वर्ष)* को समय करीब 09:28 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। गिरफ्तारी उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 08.12.2025 को घोरावल खुटहा बाईपास पर ट्रक संख्या यूपी 70डीटी 7488 द्वारा क्रेटा कार को टक्कर मारने से कार चालक *राजेश यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी ग्राम पेढ़, थाना घोरावल* की मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में मृतक के भाई दिनेश कुमार यादव द्वारा थाना घोरावल पर *मु0अ0सं0 250/2025 धारा 281, 61(2), 324(4), 103(1) बीएनएस* के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रथम दृष्टया यह घटना सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रही थी, किन्तु विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, भौतिक साक्ष्य एवं तकनीकी साक्ष्यों (कॉल डिटेल रिकॉर्ड आदि) के गहन विश्लेषण से यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त घटना एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत की गई हत्या थी। विवेचना में यह भी तथ्य प्रकाश में आया कि दिनांक 05.03.2023 को *मंगल पाल पुत्र स्व0 डंगर पाल निवासी ग्राम पेढ़, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र के इकलौते पुत्र अनुराग पाल (उम्र 09 वर्ष) का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी, जिसमें थाना घोरावल पर मु0अ0सं0 42/2023 धारा 364/120B/302/34/201 भादवि पंजीकृत हुआ था,* जिसमें राजेश यादव मुख्य आरोपी था। उक्त प्रकरण में राजेश यादव जमानत पर रिहा होकर बाहर था। इसी रंजिश के चलते अभियुक्त मंगल पाल द्वारा राजेश यादव की हत्या की योजना बनाई गई। *पूछताछ का विवरण-* पूछताछ में अभियुक्त अभय पाल ने बताया कि मंगल पाल उसका बुआ का लड़का है, जिसके पुत्र अनुराग पाल की वर्ष 2023 में राजेश यादव व उसके साथियों द्वारा अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। इसी रंजिश के चलते मंगल पाल ने राजेश यादव की हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत मंगल पाल द्वारा राजगढ़ क्षेत्र से एक पुरानी ट्रक अपने परिचित राजकुमार पुत्र उमाशंकर निवासी गड़बड़ दुबार कला, थाना लालगंज, जनपद मिर्जापुर के नाम से 4,30,000/- रुपये में स्टाम्प के माध्यम से विक्रीनामा तैयार कराकर खरीदा और उसे अभियुक्त अभय पाल के घर खड़ा कर दिया। मंगल पाल ने अभय पाल को बताया कि राजेश यादव तहसील घोरावल में वकालत करता है वह अपने घर से प्रतिदिन सुबह तहसील घोरावल जाता है । योजनानुसार, 08.12.2025 को मंगल पाल ने अभय पाल को खुटहां बाईपास बुलाया। वहाँ मंगल पाल और अशोक मांझी मिले। मंगल पाल, राजेश यादव की लोकेशन देने पेढ़ की तरफ चला गया, जबकि अशोक मांझी और अभय पाल ट्रक के साथ तैयार रहे। जैसे ही राजेश यादव अपनी क्रेटा कार से तहसील की ओर आता दिखा, अभय पाल ने ट्रक से उसे जोरदार टक्कर मार दी और फिर अशोक मांझी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1. अभय पाल पुत्र धनुरधारी पाल निवासी रौप चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 35 वर्ष। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र। 2. हे0का0 राज सिंह राणा, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र। 3. हे0का0 सर्वजीत यादव, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र। 4. हे0का0 रामनारायण यादव, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या में वांछित शातिर अभियुक्त अभय पाल गिरफ्तार—सुनियोजित षड्यंत्र में की गई हत्या का खुलासा-* *♦ प्रेस नोट ♦* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 17.04.2026* *सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या में वांछित शातिर अभियुक्त अभय पाल गिरफ्तार—सुनियोजित षड्यंत्र में की गई हत्या का खुलासा-* जनपद सोनभद्र में वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल *श्री राहुल पाण्डेय* के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक घोरावल *श्री बृजेश कुमार सिंह* के कुशल नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। दिनांक 17.04.2026 को थाना घोरावल पुलिस टीम द्वारा गुरेठ मोड़ से ओदार जाने वाली सड़क पर चेकिंग के दौरान *मु0अ0सं0-250/2025 धारा 3(5), 61(2), 103(1), 324(4) बीएनएस* से संबंधित वांछित अभियुक्त ट्रक चालक *अभय पाल पुत्र धनुरधारी पाल निवासी रौप चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र (उम्र करीब 35 वर्ष)* को समय करीब 09:28 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। गिरफ्तारी उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 08.12.2025 को घोरावल खुटहा बाईपास पर ट्रक संख्या यूपी 70डीटी 7488 द्वारा क्रेटा कार को टक्कर मारने से कार चालक *राजेश
यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी ग्राम पेढ़, थाना घोरावल* की मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में मृतक के भाई दिनेश कुमार यादव द्वारा थाना घोरावल पर *मु0अ0सं0 250/2025 धारा 281, 61(2), 324(4), 103(1) बीएनएस* के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रथम दृष्टया यह घटना सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रही थी, किन्तु विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, भौतिक साक्ष्य एवं तकनीकी साक्ष्यों (कॉल डिटेल रिकॉर्ड आदि) के गहन विश्लेषण से यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त घटना एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत की गई हत्या थी। विवेचना में यह भी तथ्य प्रकाश में आया कि दिनांक 05.03.2023 को *मंगल पाल पुत्र स्व0 डंगर पाल निवासी ग्राम पेढ़, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र के इकलौते पुत्र अनुराग पाल (उम्र 09 वर्ष) का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी, जिसमें थाना घोरावल पर मु0अ0सं0 42/2023 धारा 364/120B/302/34/201 भादवि पंजीकृत हुआ था,* जिसमें राजेश यादव मुख्य आरोपी था। उक्त प्रकरण में राजेश यादव जमानत पर रिहा होकर बाहर था। इसी रंजिश के चलते अभियुक्त मंगल पाल द्वारा राजेश यादव की हत्या की योजना बनाई गई। *पूछताछ का विवरण-* पूछताछ में अभियुक्त अभय पाल ने बताया कि मंगल पाल उसका बुआ का लड़का है, जिसके पुत्र अनुराग पाल की वर्ष 2023 में राजेश यादव व उसके साथियों द्वारा अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। इसी रंजिश के
चलते मंगल पाल ने राजेश यादव की हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत मंगल पाल द्वारा राजगढ़ क्षेत्र से एक पुरानी ट्रक अपने परिचित राजकुमार पुत्र उमाशंकर निवासी गड़बड़ दुबार कला, थाना लालगंज, जनपद मिर्जापुर के नाम से 4,30,000/- रुपये में स्टाम्प के माध्यम से विक्रीनामा तैयार कराकर खरीदा और उसे अभियुक्त अभय पाल के घर खड़ा कर दिया। मंगल पाल ने अभय पाल को बताया कि राजेश यादव तहसील घोरावल में वकालत करता है वह अपने घर से प्रतिदिन सुबह तहसील घोरावल जाता है । योजनानुसार, 08.12.2025 को मंगल पाल ने अभय पाल को खुटहां बाईपास बुलाया। वहाँ मंगल पाल और अशोक मांझी मिले। मंगल पाल, राजेश यादव की लोकेशन देने पेढ़ की तरफ चला गया, जबकि अशोक मांझी और अभय पाल ट्रक के साथ तैयार रहे। जैसे ही राजेश यादव अपनी क्रेटा कार से तहसील की ओर आता दिखा, अभय पाल ने ट्रक से उसे जोरदार टक्कर मार दी और फिर अशोक मांझी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1. अभय पाल पुत्र धनुरधारी पाल निवासी रौप चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 35 वर्ष। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र। 2. हे0का0 राज सिंह राणा, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र। 3. हे0का0 सर्वजीत यादव, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र। 4. हे0का0 रामनारायण यादव, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- Post by पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट1
- चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह रौप में एक अधेड़ अपनी भैंस को लेकर तालाब की तरफ गया था जहां पर भैस तालाब में चली गई भैस निकालने के लिए तालाब में चला गया जहां वह पानी में डूब गया पानी में डूबते ही वहां पर यूवको ने हल्ला किया तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए तथा चौकी चुर्क को सूचना दी गई सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी चुर्क मौके पर उपस्थित हो गए साहसी यूवको ने तालाब मे कुदकर डुबे व्यक्ति को बाहर निकाला तथा अपने प्राइवेट वाहन से उसे जिला अस्पताल भेजा जहां देखते ही डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया युवक की पहचान रजिन्दर यादव पुत्र स्व चन्दन यादव निवासी रौप उम्र 50वर्ष के रूप में हुई युवक के मृत्यु की सूचना मिलने ही परिवार में कोहराम मच गया2
- जनपद सोनभद्र घोरावल तहसील ग्राम पंचायत भैसवार में चकबंदी को गड़बड़ी को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा अपने साथियों के साथ धरने का दिन 333 दिन में पहुंच गया धरने पर पहुंचे तहसील घोरावल के एसडीएम शशि कुमार त्रिपाठी ने चेतावनी दिया कि बहुत जल्द ही भैसवार की चकबंदी की घोटाले की जांच कराऊंगा जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी3
- Post by Singrauli Madhya Pradesh1
- Post by Md Sarfaraj1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- 🛑 20 तारीख़ तक औगर अली गिरफ़्तार नहीं तो धुरकी में उग्र आंदोलन #menofjharkhand #उग्र_आंदोलन #news1
- सिंगरौली | मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र के विंध्यनगर रोड स्थित 'टाइगर इन' होटल के पास बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। आरोपियों ने बैंक कर्मियों पर कट्टा तानकर उनके साथ मारपीट की और करोड़ों रुपए के कैश व सोने के जेवर लूटकर फरार हो गए। सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी, हवाई फायरिंग की खबर। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है, जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद बड़े आराम से बैंक से बाहर निकलकर बाइक पर सवार होकर भागते नजर आ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लुटेरों की संख्या 4 से 5 थी। बैंक के भीतर दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी बातें: स्थान: विंध्यनगर रोड, टाइगर इन होटल के पास, बैंक ऑफ महाराष्ट्र। वारदात: बंदूक की नोक पर करोड़ों की डकैती। आरोपी: 4 से 5 नकाबपोश बदमाश। पुलिस एक्शन: कोतवाली पुलिस और आला अधिकारी मौके पर, नाकेबंदी जारी। बैंक कर्मियों के साथ की हाथापाई। बताया जा रहा है कि बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे। बैंक में घुसते ही उन्होंने बैंक स्टाफ को हथियार सटा दिया और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद स्ट्रांग रूम और कैश काउंटर को अपने कब्जे में लेकर भारी मात्रा में नकदी और बैंक में गिरवी रखी ज्वेलरी समेट ली। पुलिस महकमे में मचा हड़कंप। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट के बाद सिंगरौली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। शहर के सभी एग्जिट पॉइंट्स पर नाकेबंदी कर दी गई है। साइबर सेल और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर साक्ष्य जुटाने में लगी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और मध्य प्रदेश पुलिस को सोशल मीडिया पर टैग करते हुए स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1