logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

4 hrs ago
user_Md Sarfaraj
Md Sarfaraj
सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Md Sarfaraj
    1
    Post by Md Sarfaraj
    user_Md Sarfaraj
    Md Sarfaraj
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सिंगरौली | मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र के विंध्यनगर रोड स्थित 'टाइगर इन' होटल के पास बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। आरोपियों ने बैंक कर्मियों पर कट्टा तानकर उनके साथ मारपीट की और करोड़ों रुपए के कैश व सोने के जेवर लूटकर फरार हो गए। सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी, हवाई फायरिंग की खबर। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है, जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद बड़े आराम से बैंक से बाहर निकलकर बाइक पर सवार होकर भागते नजर आ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लुटेरों की संख्या 4 से 5 थी। बैंक के भीतर दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी बातें: स्थान: विंध्यनगर रोड, टाइगर इन होटल के पास, बैंक ऑफ महाराष्ट्र। वारदात: बंदूक की नोक पर करोड़ों की डकैती। आरोपी: 4 से 5 नकाबपोश बदमाश। पुलिस एक्शन: कोतवाली पुलिस और आला अधिकारी मौके पर, नाकेबंदी जारी। बैंक कर्मियों के साथ की हाथापाई। बताया जा रहा है कि बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे। बैंक में घुसते ही उन्होंने बैंक स्टाफ को हथियार सटा दिया और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद स्ट्रांग रूम और कैश काउंटर को अपने कब्जे में लेकर भारी मात्रा में नकदी और बैंक में गिरवी रखी ज्वेलरी समेट ली। पुलिस महकमे में मचा हड़कंप। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट के बाद सिंगरौली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। शहर के सभी एग्जिट पॉइंट्स पर नाकेबंदी कर दी गई है। साइबर सेल और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर साक्ष्य जुटाने में लगी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और मध्य प्रदेश पुलिस को सोशल मीडिया पर टैग करते हुए स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    1
    सिंगरौली | मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र के विंध्यनगर रोड स्थित 'टाइगर इन' होटल के पास बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। आरोपियों ने बैंक कर्मियों पर कट्टा तानकर उनके साथ मारपीट की और करोड़ों रुपए के कैश व सोने के जेवर लूटकर फरार हो गए।
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी, हवाई फायरिंग की खबर।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है, जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद बड़े आराम से बैंक से बाहर निकलकर बाइक पर सवार होकर भागते नजर आ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लुटेरों की संख्या 4 से 5 थी। बैंक के भीतर दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
बड़ी बातें:
स्थान: विंध्यनगर रोड, टाइगर इन होटल के पास, बैंक ऑफ महाराष्ट्र।
वारदात: बंदूक की नोक पर करोड़ों की डकैती।
आरोपी: 4 से 5 नकाबपोश बदमाश।
पुलिस एक्शन: कोतवाली पुलिस और आला अधिकारी मौके पर, नाकेबंदी जारी।
बैंक कर्मियों के साथ की हाथापाई।
बताया जा रहा है कि बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे। बैंक में घुसते ही उन्होंने बैंक स्टाफ को हथियार सटा दिया और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद स्ट्रांग रूम और कैश काउंटर को अपने कब्जे में लेकर भारी मात्रा में नकदी और बैंक में गिरवी रखी ज्वेलरी समेट ली।
पुलिस महकमे में मचा हड़कंप।
दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट के बाद सिंगरौली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। शहर के सभी एग्जिट पॉइंट्स पर नाकेबंदी कर दी गई है। साइबर सेल और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर साक्ष्य जुटाने में लगी है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव और मध्य प्रदेश पुलिस को सोशल मीडिया पर टैग करते हुए स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    user_Mithilesh Kumar Yadav
    Mithilesh Kumar Yadav
    Newspaper publisher सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | सिंगरौली (मध्य प्रदेश) FM न्यूज़ से सऊद पठान | 9669136977 सिंगरौली के विंध्यनगर रोड स्थित टाइगर इन होटल के पास बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े बड़ी लूट। बदमाशों ने बंदूक के दम पर बैंक में घुसकर करोड़ों की कैश और ज्वेलरी लूटी, फायरिंग की भी पुष्टि। लूट के बाद आरोपियों का CCTV फुटेज सामने—दो बाइक से हेलमेट पहनकर हुए फरार। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की, इलाके में दहशत और भारी पुलिस बल तैनात। पुलिस ने घेराबंदी कर जांच तेज की, शहरभर में अलर्ट जारी। फिलहाल बदमाश फरार, गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश जारी।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | सिंगरौली (मध्य प्रदेश)
FM न्यूज़ से सऊद पठान | 9669136977
सिंगरौली के विंध्यनगर रोड स्थित टाइगर इन होटल के पास बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े बड़ी लूट।
बदमाशों ने बंदूक के दम पर बैंक में घुसकर करोड़ों की कैश और ज्वेलरी लूटी, फायरिंग की भी पुष्टि।
लूट के बाद आरोपियों का CCTV फुटेज सामने—दो बाइक से हेलमेट पहनकर हुए फरार।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की, इलाके में दहशत और भारी पुलिस बल तैनात।
पुलिस ने घेराबंदी कर जांच तेज की, शहरभर में अलर्ट जारी।
फिलहाल बदमाश फरार, गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश जारी।
    user_Saud pathan patrakar
    Saud pathan patrakar
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *डायल-112 एवं पुलिस टीम की तत्परता से आगजनी की घटना पर पाया गया काबू, बड़ा हादसा टला* चौकी खुटार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुटार थाना टोला में एक मकान में आग लगने की सूचना डायल-112 के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल संबंधित पुलिस टीम एवं फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। चौकी प्रभारी खुटार श्रीमती शीतला यादव के नेतृत्व में डायल-112 एवं पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया गया। साथ ही फायर ब्रिगेड टीम को मौके पर बुलाकर संयुक्त प्रयासों से आग पर काबू पाया गया। उक्त आगजनी की घटना में मकान स्वामी रामरेखा पटेल, निवासी ग्राम खुटार, थाना टोला का घर प्रभावित हुआ, किन्तु समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई एवं बड़ा हादसा टल गया। इस सराहनीय कार्यवाही में सऊनि मनीष सेन, आरक्षक अभिषेक कुशवाहा, प्रधान आरक्षक सच्चिदानंद तिवारी, डायल-112 पायलट अवनीश दुबे, रामभवन शाह, समाजसेवी अंश कुमार सोनी एवं फायर ब्रिगेड टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। *सिंगरौली पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 पर सूचना दें, जिससे समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।*
    1
    *डायल-112 एवं पुलिस टीम की तत्परता से आगजनी की घटना पर पाया गया काबू, बड़ा हादसा टला*
चौकी खुटार  क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुटार थाना टोला में एक मकान में आग लगने की सूचना डायल-112 के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल संबंधित पुलिस टीम एवं फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।
चौकी प्रभारी खुटार श्रीमती शीतला यादव के नेतृत्व में डायल-112 एवं पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया गया। साथ ही फायर ब्रिगेड टीम को मौके पर बुलाकर संयुक्त प्रयासों से आग पर काबू पाया गया।
उक्त आगजनी की घटना में मकान स्वामी रामरेखा पटेल, निवासी ग्राम खुटार, थाना टोला का घर प्रभावित हुआ, किन्तु समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई एवं बड़ा हादसा टल गया।
इस सराहनीय कार्यवाही में सऊनि मनीष सेन, आरक्षक अभिषेक कुशवाहा, प्रधान आरक्षक सच्चिदानंद तिवारी, डायल-112 पायलट अवनीश दुबे, रामभवन शाह, समाजसेवी अंश कुमार सोनी एवं फायर ब्रिगेड टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
*सिंगरौली पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 पर सूचना दें, जिससे समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।*
    user_Sunil Pandey
    Sunil Pandey
    Local News Reporter सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • Post by Singrauli Madhya Pradesh
    1
    Post by Singrauli Madhya Pradesh
    user_Singrauli Madhya Pradesh
    Singrauli Madhya Pradesh
    सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बैंक डकैती के बाद एसपी मनीष खत्री ने दिया भरोसा—जल्द गिरफ्त में होंगे आरोपी, सुनिए बयान
    1
    बैंक डकैती के बाद एसपी मनीष खत्री ने दिया भरोसा—जल्द गिरफ्त में होंगे आरोपी, सुनिए बयान
    user_उपसंपादक जय प्रकाश द्विवेदी
    उपसंपादक जय प्रकाश द्विवेदी
    Local News Reporter देवसर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सोनभद्र के ओबरा क्षेत्र में, जहां क्लब नंबर 4 में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समर्पित था संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में चलाए जा रहे विशेष अभियान को। ओबरा के क्लब नंबर 4 में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ मौजूद रहे। उनके साथ वरिष्ठ नेता रमेश द्विवेदी और मंडल अध्यक्ष भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए संविधान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि संजीव सिंह गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। आज जरूरत है कि हम उनके बताए रास्ते पर चलें और समाज में समानता व न्याय की भावना को मजबूत करें। वहीं, रमेश द्विवेदी ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने पहले थे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और बाबा साहेब के योगदान को याद किया। इस आयोजन में सामाजिक समरसता, शिक्षा और जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। लोगों को संविधान के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन करने की भी प्रेरणा दी गई।
    1
    सोनभद्र के ओबरा क्षेत्र में, जहां क्लब नंबर 4 में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समर्पित था संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में चलाए जा रहे विशेष अभियान को।
ओबरा के क्लब नंबर 4 में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ मौजूद रहे। उनके साथ वरिष्ठ नेता रमेश द्विवेदी और मंडल अध्यक्ष भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए संविधान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि संजीव सिंह गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। आज जरूरत है कि हम उनके बताए रास्ते पर चलें और समाज में समानता व न्याय की भावना को मजबूत करें।
वहीं, रमेश द्विवेदी ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने पहले थे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं।
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और बाबा साहेब के योगदान को याद किया।
इस आयोजन में सामाजिक समरसता, शिक्षा और जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। लोगों को संविधान के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन करने की भी प्रेरणा दी गई।
    user_Mustaf Ahamad
    Mustaf Ahamad
    Credit reporting agency ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सिंगरौली | जिले के सरई थाना अंतर्गत ग्राम गन्नई में पुरानी रंजिश को लेकर एक वृद्ध की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घटना के चंद घंटों के भीतर ही मुख्य आरोपियों सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसमें दो अपचारी बालक (नाबालिग) भी शामिल हैं। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, फरियादिया देवकली बियार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे उसके पति बनवारी लाल बियार गांव के पास बकरी चरा रहे थे। तभी पुरानी रंजिश को लेकर जागमती बियार, उसका नाती रितेश, दिनेश और उनके अन्य साथियों ने घेराबंदी कर ली। आरोपियों ने बनवारी लाल पर लाठी-डंडों और घूंसों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर हालत में घायल वृद्ध को इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री और एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन में सरई थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह भदौरिया और चौकी प्रभारी नृपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। साइबर सेल और तकनीकी साक्ष्य की मदद से पुलिस ने बरगवां क्षेत्र के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। गिरफ्तार आरोपी: रितेश बियार, दिनेश बियार, निगम रजक, रोहन बियार, रोहित बियार, आनंद कुमार भुजवा और जागमती बियार। साथ ही दो नाबालिगों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। बाइक से आए थे हमलावर। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी रितेश और दिनेश अपने साथियों के साथ तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर ग्राम गन्नई पहुंचे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस (BNS) की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। सराहनीय टीम: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह भदौरिया, उनि नृपेन्द्र सिंह, सउनि उपेन्द्र सिंह, अरुण पटेल, प्र.आर. लक्ष्मी कांत साहू, मनीष ठाकुर, कियामुद्दीन अंसारी और साइबर सेल के प्रशांत केशरी की मुख्य भूमिका रही।
    1
    सिंगरौली | जिले के सरई थाना अंतर्गत ग्राम गन्नई में पुरानी रंजिश को लेकर एक वृद्ध की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घटना के चंद घंटों के भीतर ही मुख्य आरोपियों सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसमें दो अपचारी बालक (नाबालिग) भी शामिल हैं।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, फरियादिया देवकली बियार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे उसके पति बनवारी लाल बियार गांव के पास बकरी चरा रहे थे। तभी पुरानी रंजिश को लेकर जागमती बियार, उसका नाती रितेश, दिनेश और उनके अन्य साथियों ने घेराबंदी कर ली। आरोपियों ने बनवारी लाल पर लाठी-डंडों और घूंसों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर हालत में घायल वृद्ध को इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री और एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन में सरई थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह भदौरिया और चौकी प्रभारी नृपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। साइबर सेल और तकनीकी साक्ष्य की मदद से पुलिस ने बरगवां क्षेत्र के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी।
गिरफ्तार आरोपी:
रितेश बियार, दिनेश बियार, निगम रजक, रोहन बियार, रोहित बियार, आनंद कुमार भुजवा और जागमती बियार।
साथ ही दो नाबालिगों को भी अभिरक्षा में लिया गया है।
बाइक से आए थे हमलावर।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी रितेश और दिनेश अपने साथियों के साथ तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर ग्राम गन्नई पहुंचे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस (BNS) की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
सराहनीय टीम: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह भदौरिया, उनि नृपेन्द्र सिंह, सउनि उपेन्द्र सिंह, अरुण पटेल, प्र.आर. लक्ष्मी कांत साहू, मनीष ठाकुर, कियामुद्दीन अंसारी और साइबर सेल के प्रशांत केशरी की मुख्य भूमिका रही।
    user_Mithilesh Kumar Yadav
    Mithilesh Kumar Yadav
    Newspaper publisher सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.