संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में ओबरा क्लब नंबर 4 में भव्य कार्यक्रम, समानता और जागरूकता का दिया गया संदेश सोनभद्र के ओबरा क्षेत्र में, जहां क्लब नंबर 4 में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समर्पित था संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में चलाए जा रहे विशेष अभियान को। ओबरा के क्लब नंबर 4 में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ मौजूद रहे। उनके साथ वरिष्ठ नेता रमेश द्विवेदी और मंडल अध्यक्ष भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए संविधान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि संजीव सिंह गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। आज जरूरत है कि हम उनके बताए रास्ते पर चलें और समाज में समानता व न्याय की भावना को मजबूत करें। वहीं, रमेश द्विवेदी ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने पहले थे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और बाबा साहेब के योगदान को याद किया। इस आयोजन में सामाजिक समरसता, शिक्षा और जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। लोगों को संविधान के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन करने की भी प्रेरणा दी गई।
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में ओबरा क्लब नंबर 4 में भव्य कार्यक्रम, समानता और जागरूकता का दिया गया संदेश सोनभद्र के ओबरा क्षेत्र में, जहां क्लब नंबर 4 में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समर्पित था संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में चलाए जा रहे विशेष अभियान को। ओबरा के क्लब नंबर 4 में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ मौजूद रहे। उनके साथ वरिष्ठ नेता रमेश द्विवेदी और मंडल अध्यक्ष भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए संविधान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि संजीव सिंह गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। आज जरूरत है कि हम उनके बताए रास्ते पर चलें और समाज में समानता व न्याय की भावना को मजबूत करें। वहीं, रमेश द्विवेदी ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने पहले थे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और बाबा साहेब के योगदान को याद किया। इस आयोजन में सामाजिक समरसता, शिक्षा और जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। लोगों को संविधान के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन करने की भी प्रेरणा दी गई।
- 📍 ओबरा, सोनभद्र: एक तरफ आम जनता को स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश दिए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग के दफ्तरों में अब भी पुराने “बटन वाले मीटर” का उपयोग जारी है। यह मामला ओबरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है और लोगों के बीच नाराजगी बढ़ती जा रही है। ⚡ क्या है पूरा मामला? स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर लगाने का दबाव बना रहा है। कई जगहों पर बिना सहमति के मीटर बदलने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। वहीं, विभागीय कार्यालयों और अधिकारियों के आवासों में अभी भी पारंपरिक मीटर लगे हुए हैं। ❓ उठ रहे हैं बड़े सवाल: क्या स्मार्ट मीटर सिर्फ आम जनता के लिए ही अनिवार्य हैं? क्या विभाग खुद इस तकनीक पर भरोसा नहीं करता? अगर स्मार्ट मीटर जरूरी है, तो अधिकारियों पर क्यों नहीं लागू? ⚖️ क्या कहता है नियम? ऊर्जा मंत्रालय और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत स्मार्ट मीटरिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है, लेकिन इसे लागू करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश, पारदर्शिता और समानता जरूरी है। किसी भी उपभोक्ता को जबरन मीटर बदलने के लिए बाध्य करना विवाद का विषय बन सकता है, खासकर जब विभाग खुद इसका पालन न कर रहा हो। 🗣️ जनता में आक्रोश: ओबरा के उपभोक्ताओं का कहना है कि “जब अधिकारी खुद पुराने मीटर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो हम पर स्मार्ट मीटर क्यों थोपा जा रहा है?” 📢 प्रशासन से मांग: लोगों ने मांग की है कि— पहले विभाग और अधिकारियों के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाएं उसके बाद ही आम जनता पर इसे अनिवार्य किया जाए मीटर बदलने की प्रक्रिया पारदर्शी और स्वैच्छिक हो 🔍 निष्कर्ष: ओबरा में स्मार्ट मीटर को लेकर उठ रहा यह विवाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। यदि जल्द ही स्थिति स्पष्ट नहीं हुई, तो यह मुद्दा बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकता है।1
- सोनभद्र के ओबरा क्षेत्र में, जहां क्लब नंबर 4 में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समर्पित था संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में चलाए जा रहे विशेष अभियान को। ओबरा के क्लब नंबर 4 में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ मौजूद रहे। उनके साथ वरिष्ठ नेता रमेश द्विवेदी और मंडल अध्यक्ष भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए संविधान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि संजीव सिंह गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। आज जरूरत है कि हम उनके बताए रास्ते पर चलें और समाज में समानता व न्याय की भावना को मजबूत करें। वहीं, रमेश द्विवेदी ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने पहले थे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और बाबा साहेब के योगदान को याद किया। इस आयोजन में सामाजिक समरसता, शिक्षा और जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। लोगों को संविधान के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन करने की भी प्रेरणा दी गई।1
- *♦ प्रेस नोट ♦* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 17.04.2026* *सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या में वांछित शातिर अभियुक्त अभय पाल गिरफ्तार—सुनियोजित षड्यंत्र में की गई हत्या का खुलासा-* जनपद सोनभद्र में वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल *श्री राहुल पाण्डेय* के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक घोरावल *श्री बृजेश कुमार सिंह* के कुशल नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। दिनांक 17.04.2026 को थाना घोरावल पुलिस टीम द्वारा गुरेठ मोड़ से ओदार जाने वाली सड़क पर चेकिंग के दौरान *मु0अ0सं0-250/2025 धारा 3(5), 61(2), 103(1), 324(4) बीएनएस* से संबंधित वांछित अभियुक्त ट्रक चालक *अभय पाल पुत्र धनुरधारी पाल निवासी रौप चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र (उम्र करीब 35 वर्ष)* को समय करीब 09:28 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। गिरफ्तारी उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 08.12.2025 को घोरावल खुटहा बाईपास पर ट्रक संख्या यूपी 70डीटी 7488 द्वारा क्रेटा कार को टक्कर मारने से कार चालक *राजेश यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी ग्राम पेढ़, थाना घोरावल* की मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में मृतक के भाई दिनेश कुमार यादव द्वारा थाना घोरावल पर *मु0अ0सं0 250/2025 धारा 281, 61(2), 324(4), 103(1) बीएनएस* के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रथम दृष्टया यह घटना सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रही थी, किन्तु विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, भौतिक साक्ष्य एवं तकनीकी साक्ष्यों (कॉल डिटेल रिकॉर्ड आदि) के गहन विश्लेषण से यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त घटना एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत की गई हत्या थी। विवेचना में यह भी तथ्य प्रकाश में आया कि दिनांक 05.03.2023 को *मंगल पाल पुत्र स्व0 डंगर पाल निवासी ग्राम पेढ़, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र के इकलौते पुत्र अनुराग पाल (उम्र 09 वर्ष) का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी, जिसमें थाना घोरावल पर मु0अ0सं0 42/2023 धारा 364/120B/302/34/201 भादवि पंजीकृत हुआ था,* जिसमें राजेश यादव मुख्य आरोपी था। उक्त प्रकरण में राजेश यादव जमानत पर रिहा होकर बाहर था। इसी रंजिश के चलते अभियुक्त मंगल पाल द्वारा राजेश यादव की हत्या की योजना बनाई गई। *पूछताछ का विवरण-* पूछताछ में अभियुक्त अभय पाल ने बताया कि मंगल पाल उसका बुआ का लड़का है, जिसके पुत्र अनुराग पाल की वर्ष 2023 में राजेश यादव व उसके साथियों द्वारा अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। इसी रंजिश के चलते मंगल पाल ने राजेश यादव की हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत मंगल पाल द्वारा राजगढ़ क्षेत्र से एक पुरानी ट्रक अपने परिचित राजकुमार पुत्र उमाशंकर निवासी गड़बड़ दुबार कला, थाना लालगंज, जनपद मिर्जापुर के नाम से 4,30,000/- रुपये में स्टाम्प के माध्यम से विक्रीनामा तैयार कराकर खरीदा और उसे अभियुक्त अभय पाल के घर खड़ा कर दिया। मंगल पाल ने अभय पाल को बताया कि राजेश यादव तहसील घोरावल में वकालत करता है वह अपने घर से प्रतिदिन सुबह तहसील घोरावल जाता है । योजनानुसार, 08.12.2025 को मंगल पाल ने अभय पाल को खुटहां बाईपास बुलाया। वहाँ मंगल पाल और अशोक मांझी मिले। मंगल पाल, राजेश यादव की लोकेशन देने पेढ़ की तरफ चला गया, जबकि अशोक मांझी और अभय पाल ट्रक के साथ तैयार रहे। जैसे ही राजेश यादव अपनी क्रेटा कार से तहसील की ओर आता दिखा, अभय पाल ने ट्रक से उसे जोरदार टक्कर मार दी और फिर अशोक मांझी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1. अभय पाल पुत्र धनुरधारी पाल निवासी रौप चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 35 वर्ष। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र। 2. हे0का0 राज सिंह राणा, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र। 3. हे0का0 सर्वजीत यादव, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र। 4. हे0का0 रामनारायण यादव, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।3
- सोनभद्र.... - तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत से मची सनसनी - भैंस को तालाब में नहाने के दौरान हुई घटना - डूबते अधेड़ को देख स्थानीय लोगों ने मचाया शोर - घटना से परिवार में मचा कोहराम - मृतक की पहचान 50 वर्षीय रजिन्दर यादव पुत्र स्व चन्दन यादव निवासी रौप के रूप में हुई - राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रौप गांव की घटना।1
- ओबरा सी की बुलंद दीवारें और मजदूरों का 'दम घोंटता' खौफ ओबरा (सोनभद्र)। औद्योगिक विकास की दौड़ में हम अक्सर उन हाथों की कीमत भूल जाते हैं जो इन इमारतों को सींचते हैं। सोनभद्र की 'ओबरा सी' तापीय विद्युत परियोजना में वर्तमान में जो स्थितियां बन रही हैं, वे केवल श्रम कानूनों का उल्लंघन नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं की हत्या है। आधे घंटे का 'अघोषित कारावास' मजदूरों की शिकायत है कि दोपहर 12 बजे लंच होने के बावजूद गेट को 12:30 बजे तक नहीं खोला जाता। सुरक्षाकर्मियों का यह कहना कि "यह प्रदर्शन की सजा है", यह बताने के लिए काफी है कि प्रबंधन अब व्यवस्था के नाम पर प्रतिशोध ले रहा है। आधे घंटे तक चिलचिलाती धूप में खुले आसमान के नीचे मजदूरों को खड़ा रखना किस नियमावली का हिस्सा है? क्या यह प्रशासनिक कर प्रणाली का हिस्सा है या किसी निजी तानाशाही का? गरीबी और छंटनी का 'हथियार' परियोजना में एक ऐसा 'खौफ का तंत्र' विकसित कर दिया गया है जहाँ मजदूर अपनी जायज तकलीफ बोलने से भी कतरा रहे हैं। कारण स्पष्ट है—आवाज उठाने वाले को सीधे काम से बाहर कर दिया जाता है। गरीबी और परिवार की आजीविका की मजबूरी ने मजदूरों को 'मूक गुलाम' बनने पर विवश कर दिया है। श्रम विभाग और जिला प्रशासन का मौन इस शोषण को मौन स्वीकृति दे रहा है। प्रशासनिक उत्तरदायित्व कहाँ है? क्या श्रम आयुक्त और जिलाधिकारी महोदय इस बात से अवगत हैं कि उनके आश्वासन के बाद भी मजदूरों की स्थिति और बदतर हुई है? यदि विकास की कीमत मजदूरों का आत्मसम्मान और उनकी बुनियादी सुविधाएं हैं, तो ऐसा विकास खोखला है। उच्चाधिकारियों को तत्काल धरातल पर आकर इस 'डर के माहौल' को समाप्त करना होगा, वरना यह शांति किसी बड़े जन-आक्रोश का संकेत हो सकती है।1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- Post by पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)1
- *दुष्कर्म व आईटी एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार* ओबरा (सोनभद्र), 17 अप्रैल 2026।जनपद सोनभद्र के थाना ओबरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दुष्कर्म एवं आईटी एक्ट से जुड़े मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल कर पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में थाना ओबरा पुलिस ने यह कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक श्री सदानन्द राय के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राज जायसवाल (31 वर्ष) पुत्र बेचू जायसवाल, निवासी महुआ कोठी सिरसा, थाना मेजा जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है। उसे 16 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:10 बजे थाना सैनी (जनपद कौशाम्बी) के सामने ओवरब्रिज हाईवे से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था।पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दी थी कि आरोपी ने उसके निजी फोटो व वीडियो अपने पास रखकर व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से वायरल कर दिए। विरोध करने पर वह दोबारा वायरल करने की धमकी दे रहा था, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से परेशान थी।मामले में थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 290/25 के तहत धारा 69, 351(3) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी।पुलिस ने आरोपी के पास से एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1