लोकगीतों के जरिए कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व की प्रशंसा लोकगीतों के जरिए कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व की प्रशंसा "पूरे भारत में किरोड़ी लाल मीणा का नाम, मीणा समाज में नहीं होगा दूसरा ऐसा नेता" जयपुर/दौसा | राजस्थान की राजनीति में 'बाबा' के नाम से प्रसिद्ध कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के जनहितैषी कार्यों और दबंग छवि का असर अब लोकगीतों और कविताओं में भी साफ नजर आ रहा है। मीणा हाईकोर्ट परिसर में पहुंचे ग्रामीण बुजुर्गों ने अपने पारंपरिक लोकगीतों और कविताओं के माध्यम से डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के संघर्षों और उपलब्धियों का महिमामंडन किया। एक स्थानीय बुजुर्ग ग्रामीण ने माइक पर बोलते हुए अपने भावुक और प्रभावशाली अंदाज में कहा कि डॉ. किरोड़ी लाल जैसा समर्पित और निडर नेता समाज में दोबारा पैदा होना नामुमकिन है। उन्होंने मीणा हाईकोर्ट के निर्माण से लेकर समाज के हर वर्ग के लिए किए गए उनके संघर्षों को रेखांकित किया। लोकगीत की प्रमुख पंक्तियाँ जो बनीं चर्चा का विषय: ग्रामीणों द्वारा गाई गई पंक्तियों ने वहाँ मौजूद सभी लोगों का ध्यान खींचा: "मीणा समाज में किरोड़ी सो अवतार आ गयो, किरोड़ी को तो नाम पूरे भारत में छा गयो..." "सावन में तो बादला चौमेली गुर्रावे, किरोड़ी का आगे तीनों लोक थर्रावे..." "नांगला में हाईकोर्ट बनवा दियो किरोड़ी लाल मीणा ने..." जन-जन में 'बाबा' के प्रति अटूट विश्वास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने न केवल नांगल प्यारेवास में 'मीणा हाईकोर्ट' की स्थापना करके समाज को एक ऐतिहासिक पहचान दी, बल्कि हर वर्ग के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी। उनकी कार्यशैली, सादगी और गरीबों के प्रति समर्पण के कारण ही आज पूरे प्रदेश और देश में उनकी एक अलग पहचान है।
लोकगीतों के जरिए कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व की प्रशंसा लोकगीतों के जरिए कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व की प्रशंसा "पूरे भारत में किरोड़ी लाल मीणा का नाम, मीणा समाज में नहीं होगा दूसरा ऐसा नेता" जयपुर/दौसा | राजस्थान की राजनीति में 'बाबा' के नाम से प्रसिद्ध कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के जनहितैषी कार्यों और दबंग छवि का असर अब लोकगीतों और कविताओं में भी साफ नजर आ रहा है। मीणा हाईकोर्ट परिसर में पहुंचे ग्रामीण बुजुर्गों ने अपने पारंपरिक लोकगीतों और कविताओं के माध्यम से डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के संघर्षों और उपलब्धियों का महिमामंडन किया। एक स्थानीय बुजुर्ग ग्रामीण ने माइक पर बोलते हुए अपने भावुक और प्रभावशाली अंदाज में कहा कि डॉ. किरोड़ी लाल जैसा समर्पित और निडर नेता समाज में दोबारा पैदा होना नामुमकिन है। उन्होंने मीणा हाईकोर्ट के निर्माण से लेकर समाज के हर वर्ग के लिए किए गए उनके संघर्षों को रेखांकित किया। लोकगीत की प्रमुख पंक्तियाँ जो बनीं चर्चा का विषय: ग्रामीणों द्वारा गाई गई पंक्तियों ने वहाँ मौजूद सभी लोगों का ध्यान खींचा: "मीणा समाज में किरोड़ी सो अवतार आ गयो, किरोड़ी को तो नाम पूरे भारत में छा गयो..." "सावन में तो बादला चौमेली गुर्रावे, किरोड़ी का आगे तीनों लोक थर्रावे..." "नांगला में हाईकोर्ट बनवा दियो किरोड़ी लाल मीणा ने..." जन-जन में 'बाबा' के प्रति अटूट विश्वास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने न केवल नांगल प्यारेवास में 'मीणा हाईकोर्ट' की स्थापना करके समाज को एक ऐतिहासिक पहचान दी, बल्कि हर वर्ग के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी। उनकी कार्यशैली, सादगी और गरीबों के प्रति समर्पण के कारण ही आज पूरे प्रदेश और देश में उनकी एक अलग पहचान है।
- गंगापुर सिटी रेल सेवानिवृत्ति पर यूनियन ने किया भव्य अभिनंदन कामरेड नरेंद्र जैन को मिली नई जिम्मेदारी1
- आंध्र प्रदेश में विकास की नई क्रांति: पीएम मोदी ने दी ₹1 लाख करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगातें! आंध्र प्रदेश में विकास की नई क्रांति: पीएम मोदी ने दी ₹1 लाख करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगातें! विशेष संवाददाता | विशाखापटनम/भोगपुरम भोगपुरम (आंध्र प्रदेश): प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम/भोगपुरम में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर और समग्र विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा कि आज का दिन न केवल आंध्र प्रदेश बल्कि पूरे दक्षिण भारत के विकास इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है। प्रमुख बिंदु एवं मुख्य घोषणाएं: 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाएं: पीएम मोदी ने बताया कि राज्य में वर्तमान में ₹1,000 अरब (1 लाख करोड़ रुपये) से अधिक की रेलवे परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। शत-प्रतिशत (100%) रेलवे विद्युतीकरण: आंध्र प्रदेश का संपूर्ण रेलवे नेटवर्क अब 100% इलेक्ट्रिफाइड (विद्युतीकृत) हो चुका है, जिससे पर्यावरण-अनुकूल और तेज़ परिवहन संभव हो सका है। 70 से अधिक रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 70 से अधिक छोटे और बड़े रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय एवं आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान से एकीकृत कनेक्टिविटी: पीएम गतिशक्ति योजना के तहत राज्य के रेल नेटवर्क, प्रमुख समुद्री बंदरगाहों (Ports) और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को आपस में जोड़ा जा रहा है, जिससे लॉजिस्टिक्स लागत में भारी कमी आएगी। उड़ान योजना से आम नागरिक को लाभ: उड़ान (UDAN) योजना के जरिए छोटे शहरों के आम नागरिकों को भी अब हवाई सफर (फ्लाइट) की सुविधा सुलभ हो पाई है। "आंध्र का युवा पूरी दुनिया में लहरा रहा है परचम" – पीएम मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के युवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा: "आंध्र प्रदेश हमेशा से भविष्य की सोच (Forward Looking) रखने वाला प्रदेश रहा है। यहाँ के प्रतिभाशाली युवाओं ने सॉफ्टवेयर, आईटी और टेक (Tech) सेक्टर में पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया है। केंद्र सरकार यहाँ की प्रतिभा और क्षमता को आंध्र प्रदेश की विकास शक्ति से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।" उद्योगों, किसानों और व्यापार को मिलेगा सीधा लाभ इस आधुनिक लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क के तैयार होने से राज्य में 'ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस' (Ease of Doing Business) को भारी बढ़ावा मिलेगा। इससे: उद्योगों को निर्बाध और तेज़ कनेक्टिविटी मिलेगी। किसानों को अपनी उपज बड़े बाज़ारों तक आसानी से पहुँचाने में मदद मिलेगी। रोज़गार के नए-नए अवसर पैदा होंगे। कार्यक्रम में राज्य के शीर्ष नेताओं सहित हज़ारों की संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन और इन अभूतपूर्व सौगातों का ज़ोरदार तालियों से स्वागत किया।1
- शिक्षक संघ अंबेडकर ने सेवानिवृत्ति पर टीकाराम महावर का राज रानी पैलेस किया अभिनंदन करौली, राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर करौली ने संगठन के पूर्व कोषाध्यक्ष टीकाराम महावर प्रधानाध्यापक राजकीय प्राथमिक .विधालय.अस्थल सैमरदा के सेवानिवृत्ति पर राज रानी पैलेस करौली में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया,जिसमें माला साफा पहनाकर एवं तस्वीर भेंट कर संगठन पदाधिकरियो ने अभिनंदन किया, संघ प्रवक्ता गंगाराम प्रजापत ने शनिवार सुबह 11:00 बजे बताया कि शिक्षा विभाग में सराहनीय सेवा के साथ समर्पित भाव से संगठन में सेवाएं दी है,सरल एवं सादगी पूर्ण व्यवहार के धनी को सेवा निवृत होने पर बधाई दी और उनके सुखी जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर रूप सिंह मीना जिलाध्यक्ष, प्राचार्य शैलेन्द्र बागौरिया,अमृत लाल छाबड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष,घनश्याम जाटव एसबीईओ मंडरायल,कुमेश कुमार बैरवा महामंत्री गंगाराम प्रजापत प्रवक्ता,धनराज मीना कोषाध्यक्ष,तेजराम मीना ब्लॉक अध्यक्ष, सुकीत कुमार,सहित कई शिक्षक मौजूद रहे1
- हिण्डोन की जनता का गुस्सा उफान पर प्रशासन नहीं चेता तो होगा बड़ा आंदोलन मंडावरा रोड की बदहाली, जलभराव और नगर परिषद के नाकारा भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ चल रहा अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल का आज तीसरा दिन हिंडौन की जनता और 36 ही बिरादरी के लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश और गुस्सा है कि इतने दिन बीतने के बाद भी ब्लॉक या जिला स्तर से कोई सुध लेने नहीं आया है। हालात यह हैं कि शहरभर से और अन्य समाजों के लोग भी अब खुलकर इस संघर्ष के समर्थन में सड़क पर उतर रहे हैं! प्रशासन के लिए आख़िरी चेतावनी: "नगर परिषद के अधिकारियों और दलालों ने मिलकर हिंडौन को जिस नरक में धकेला है, उसे जनता अब और सहन नहीं करेगी। आज बच्चे, युवा, माता-बहनें, बुजुर्ग और सर्व-समाज के लोग कंधे से कंधا मिलाकर डटे हैं। अगर समय रहते प्रशासन नहीं जागा, तो आने वाले समय में यह धरना और अधिक उग्र और विशाल जन-आंदोलन का रूप लेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी!" हर वर्ग और हर समाज का मिल रहा है ऐतिहासिक समर्थन: चाहे हमारे स्थानीय नागरिक हों, दूर-दराज से पधारे विशिष्ट अतिथि व समाज बंधु हों—आज हर कोई इस बात पर एक है कि इस भ्रष्ट और गूंगे-बहरे तंत्र को सबक सिखाकर ही दम लेंगे। "न डिगेंगे, न पीछे हटेंगे.हिंडौन के हक की यह लड़ाई अब अंजाम तक पहुँचकर ही रुकेगी! हिण्डोन मंडावरा रोड की बदहाली, जलभराव और नगर परिषद के भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ चल रहा अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल का आज तीसरा दिन हिंडौन की जनता और 36 ही बिरादरी के लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश और गुस्सा है कि इतने दिन बीतने के बाद भी ब्लॉक या जिला स्तर से कोई सुध लेने नहीं आया है। हालात यह हैं कि शहरभर से और अन्य समाजों के लोग भी अब खुलकर इस संघर्ष के समर्थन में सड़क पर उतर रहे हैं! प्रशासन के लिए आख़िरी चेतावनी: "नगर परिषद के अधिकारियों और दलालों ने मिलकर हिंडौन को जिस नरक में धकेला है, उसे जनता अब और सहन नहीं करेगी। आज बच्चे, युवा, माता-बहनें, बुजुर्ग और सर्व-समाज के लोग कंधे से कंधا मिलाकर डटे हैं। अगर समय रहते प्रशासन नहीं जागा, तो आने वाले समय में यह धरना और अधिक उग्र और विशाल जन-आंदोलन का रूप लेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी!" हर वर्ग और हर समाज का मिल रहा है ऐतिहासिक समर्थन: चाहे हमारे स्थानीय नागरिक हों, दूर-दराज से पधारे विशिष्ट अतिथि व समाज बंधु हों—आज हर कोई इस बात पर एक है कि इस भ्रष्ट और गूंगे-बहरे तंत्र को सबक सिखाकर ही दम लेंगे। "न डिगेंगे, न पीछे हटेंगे.हिंडौन के हक की यह लड़ाई अब अंजाम तक पहुँचकर ही रुकेगी!2
- पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रतिराम मीणा ने प्रधानाचार्य किया पद कार्य ग्रहण लालसोट उपखंड में आज निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के आदेश अनुसार पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में रत्तिराम मीणा ने विद्यालय व सरस्वती माता को नमन कर प्रधानाचार्य के पद पर कार्य ग्रहण किया । उपप्राचार्य मोहनलाल उपाध्याय ने प्रधानाचार्य का अभिनंदन कर कहा विद्यालय स्टाफ का विद्यालय संचालन और विकास में पूर्ण सहयोग रहेगा और आपके नेतृत्व में विद्यालय प्रगति की ओर अग्रसर होगा ।प्रधानाचार्य रत्तिराम मीना ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में संख्यात्मक और गुणात्मक विकास के लिए हम सतत् प्रयत्नशील रहेंगे एवं कार्यग्रहण के इस अवसर पर उपस्थित सभी संस्था प्रधान व अन्य आगंतुकों का आभार प्रकट किया इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामनिवास मीना , अरविंद शर्मा , राम लखन मीणा ,रामबाबू ज्योति , युगल किशोर बोहरा, शंभू दयाल मीणा, सियारामशरण शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य कमलेश गौतम, अरविंद मीणा, हनुमान शर्मा ,परीक्षित शर्मा, अविनाश शर्मा ,वीरेंद्र जैन लालचंद बुनकर, विष्णु शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मंत्रालयिक कर्मचारी एवं अन्य कार्मिको ने प्रधानाचार्य का साफा बंधन कर अभिनंदन किया । इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुरा में रामनिवास मीणा ने एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजौली में सुरेश कुमार रैगर ने प्रधानाचार्य पद पर कार्य ग्रहण किया।4
- जिला कलक्टर ने सिकराय क्षेत्र का किया दौरा, स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर एवं उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण स्टोन पार्क का तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए दौसा, 31 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को सिकराय क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित स्टोन पार्क, पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर तथा उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सिकराय के निकट रीको को स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का मौका निरीक्षण कर अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के उद्यमियों को स्टोन पार्क का लाभ जल्द मिल सके। इस अवसर पर रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक टीसी भट्ट ने अवगत कराया कि स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का लेआउट प्लान अंतिम रूप से तैयार हो चुका है तथा प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हो गई है। तकनीकी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। रीको को रेटा, दुब्बी एवं पीलवा कलां गांव में 42 हेक्टेयर से अधिक भूमि स्टोन पार्क के लिए आवंटित की गई है। इसके बाद जिला कलक्टर ने पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आवासीय पट्टों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किया। जिला कलक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी देकर उन्हें पात्रतानुसार लाभान्वित किया जाए। दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने सिकराय उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की तथा कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, पंचायत समिति विकास अधिकारी रानू इनखिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- लोकगीतों के जरिए कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व की प्रशंसा लोकगीतों के जरिए कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व की प्रशंसा "पूरे भारत में किरोड़ी लाल मीणा का नाम, मीणा समाज में नहीं होगा दूसरा ऐसा नेता" जयपुर/दौसा | राजस्थान की राजनीति में 'बाबा' के नाम से प्रसिद्ध कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के जनहितैषी कार्यों और दबंग छवि का असर अब लोकगीतों और कविताओं में भी साफ नजर आ रहा है। मीणा हाईकोर्ट परिसर में पहुंचे ग्रामीण बुजुर्गों ने अपने पारंपरिक लोकगीतों और कविताओं के माध्यम से डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के संघर्षों और उपलब्धियों का महिमामंडन किया। एक स्थानीय बुजुर्ग ग्रामीण ने माइक पर बोलते हुए अपने भावुक और प्रभावशाली अंदाज में कहा कि डॉ. किरोड़ी लाल जैसा समर्पित और निडर नेता समाज में दोबारा पैदा होना नामुमकिन है। उन्होंने मीणा हाईकोर्ट के निर्माण से लेकर समाज के हर वर्ग के लिए किए गए उनके संघर्षों को रेखांकित किया। लोकगीत की प्रमुख पंक्तियाँ जो बनीं चर्चा का विषय: ग्रामीणों द्वारा गाई गई पंक्तियों ने वहाँ मौजूद सभी लोगों का ध्यान खींचा: "मीणा समाज में किरोड़ी सो अवतार आ गयो, किरोड़ी को तो नाम पूरे भारत में छा गयो..." "सावन में तो बादला चौमेली गुर्रावे, किरोड़ी का आगे तीनों लोक थर्रावे..." "नांगला में हाईकोर्ट बनवा दियो किरोड़ी लाल मीणा ने..." जन-जन में 'बाबा' के प्रति अटूट विश्वास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने न केवल नांगल प्यारेवास में 'मीणा हाईकोर्ट' की स्थापना करके समाज को एक ऐतिहासिक पहचान दी, बल्कि हर वर्ग के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी। उनकी कार्यशैली, सादगी और गरीबों के प्रति समर्पण के कारण ही आज पूरे प्रदेश और देश में उनकी एक अलग पहचान है।1