Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांग्लादेश में एक बस समुद्र में गिरी और कम से कम 35 लोग डूब गए, और कुछ लोग बच गए।
MOHD ASIF ABBAS
बांग्लादेश में एक बस समुद्र में गिरी और कम से कम 35 लोग डूब गए, और कुछ लोग बच गए।
More news from Bareilly and nearby areas
- बांग्लादेश में एक बस समुद्र में गिरी और कम से कम 35 लोग डूब गए, और कुछ लोग बच गए।1
- दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, पुलिस ने दुकान की सीलिंग कराई शामली (उत्तर प्रदेश): जिले में दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सड़क पर ही दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस और डीएसपी के सामने ही हंगामा और हाथापाई होती रही, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विवादित दुकान को लेकर एक पक्ष महंत योगी शेरनाथ और दूसरा पक्ष पुष्पेंद्र भारद्वाज का है। दोनों पक्ष दुकान पर अपने-अपने अधिकार का दावा कर रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ी और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और विवादित दुकान पर सील लगवा दी, ताकि आगे कोई पक्ष जबरन कब्जा न कर सके। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाबा पक्ष इस मामले में कोर्ट से केस हार चुका है, लेकिन इसके बावजूद दुकान पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की हमारी तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।1
- बरेली। "नर सेवा ही नारायण सेवा है" इस ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए पंजाबी महासभा, बरेली एवं उनके सहयोगियों ने समाज के प्रति अपनी अटूट जिम्मेदारी और एकजुटता की एक अनूठी मिसाल पेश की है। हाल ही में समाज के एक सक्रिय परिवार के मुखिया के असमय और अल्पायु में निधन से उपजे संकट के बीच, पंजाबी महासभा एक ढाल बनकर खड़ी हुई और पीड़ित परिवार के अंधेरे जीवन में उम्मीद की नई किरण जगाई। गुरुवार को श्री बांके बिहारी मंदिर के पावन प्रांगण में आयोजित एक अत्यंत भावुक कार्यक्रम के दौरान, दिवंगत सदस्य की पत्नी और उनकी दो मासूम बच्चियों को 2 लाख की आर्थिक सहायता राशि भेंट की गई। परिवार की मुखिया की पत्नी स्वयं पंजाबी महासभा की सदस्य हैं, और उनकी इस कठिन परिस्थिति को देखते हुए समस्त सदस्यों ने स्वेच्छा से यह सहयोग राशि एकत्रित की। महासभा का सहयोग केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रहा। बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से संस्था ने दोनों छोटी बच्चियों की संपूर्ण शिक्षा का खर्च उठाने की भी घोषणा की है। इसके साथ ही, पीड़ित महिला को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के लिए उनके रोजगार (नौकरी) हेतु भी प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि वह आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। यह सहायता पंजाबी महासभा के उन अनगिनत सेवा कार्यों की कड़ी है जो वर्षों से निरंतर जारी है जैसे विधवा पेंशन योजना: पिछले 12 वर्षों से असहाय महिलाओं के लिए यह योजना सफलतापूर्वक चलाई जा रही है। बेटियों का कन्यादान: अब तक लगभग 92 निर्धन कन्याओं के विवाह में महासभा ने बढ़-चढ़कर आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग किया है। संकट में साथ: कुछ समय पूर्व ही कपूर परिवार के साथ हुई दुखद घटना (मर्डर) के बाद, महासभा ने उन्हें ₹5 लाख की तत्काल सहायता प्रदान की थी। इन सेवादारों का रहा विशेष सहयोग इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में संजय आनंद, देवराज चंडोक, गुलशन आनंद, अमित अरोड़ा,यतिन भाटिया मनजीत सिंह बिट्टू प्रिंस सोढ़ी जगदीप अरोड़ा राम अरोड़ा मंटू सूरी नेहा साहनी, सिम्मी आनंद, संजीव सोही, संजीव गुलाटी, नीतू सेठी, आरती पूरी हनी आनंद मन्नू बक्शी, चरणजीत भल्ला, जूही आनंद तिलक राज दुसेजा संजीव सोही रोमी सेठी ज्ञानी काला सिंह आदि ने अग्रणी भूमिका निभाई। सभी उपस्थित सदस्यों ने नम आंखों से बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की। "अपनों के जाने का गम तो हम कम नहीं कर सकते, पर उनके पीछे छूटे मासूमों के आंसू हम पोंछ सकते हैं।" अंत में महासभा के पदाधिकारियों ने संकल्प दोहराया कि समाज का कोई भी परिवार खुद को बेसहारा न समझे, पंजाबी महासभा सदैव उनके सुख-दुख में एक मजबूत स्तंभ की तरह खड़ी रहेगी। संचालन महानगर अध्यक्ष संजय आनंद ने किया।1
- Post by अबजल हुसैन1
- बरेली के थाना बारादरी का मामला महिला ने अपने ससुराल वालों के ऊपर लगाए गंभीर आरोप लगाई इंसाफ की गुहार1
- बदायूं न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूं के रहमा गांव में सड़क हादसा, तेज़ रफ़्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर — हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर बदायूं जिले के थाना बिनावर क्षेत्र अंतर्गत रहमा गांव में सड़क पार कर रही एक अधेड़ महिला तेज़ रफ़्तार बाइक की चपेट में आ गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परवीन बानो (40 वर्ष), पत्नी मोहम्मद असलम, निवासी रहमा, थाना बिनावर*, गांव के मुख्य मार्ग को पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज़ गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ी और मौके पर ही लहूलुहान हो गईं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल परवीन बानो को आनन-फानन में जिला अस्पताल, बदायूं ले जाया गया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटों के कारण हालत नाज़ुक बनी रही। डॉक्टरों के पैनल ने स्थिति का आकलन करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए *हायर सेंटर* रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थान ले गए, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद रहमा गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर वाहन तेज़ रफ़्तार से गुजरते हैं और पैदल चलने वालों के लिए कोई सुरक्षित क्रॉसिंग नहीं है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने और यातायात नियंत्रण के उपाय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके। थाना बिनावर पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और बाइक सवार की पहचान व कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी, जबकि परिजन उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।1
- बदायूं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने गुरुवार को पूरे दिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की, साथ ही आमजन से संवाद स्थापित कर जनसमस्याओं को भी सुना। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः बदायूं स्थित मां काली नगला मंदिर से हुई, जहां सांसद आदित्य यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं हवन किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा के उपरांत सांसद ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच फल वितरित कर सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र बिल्सी के अंबियापुर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने सम्राट अशोक महान की जयंती के उपलक्ष्य में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सांसद आदित्य यादव ने कहा कि सम्राट अशोक महान भारतीय इतिहास के ऐसे महान शासक थे, जिन्होंने अहिंसा, धर्म, न्याय और मानवता के मूल्यों को पूरे विश्व में स्थापित किया। उन्होंने कलिंग युद्ध के बाद शांति और बौद्ध धर्म के मार्ग को अपनाकर समाज को एक नई दिशा दी। अशोक का शासन सुशासन, जनकल्याण और नैतिक मूल्यों का प्रतीक रहा, जिससे आज भी प्रेरणा ली जाती है। इसके पश्चात सांसद आदित्य यादव गुन्नौर क्षेत्र के ग्राम कादराबाद पहुंचे, जहां मां काली मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत सांसद ग्राम सिहोरा पहुंचे, जहां श्री समाधि बाबा आश्रम सिहोरा मढ़ी में आयोजित भव्य नवरात्रि मेले में उन्होंने सहभागिता की। सांसद आदित्य यादव ने मेले का भ्रमण कर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का अवलोकन किया और स्थानीय परंपराओं की सराहना की। इस दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सांसद आदित्य यादव ने कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मकता, एकता और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों की इन आयोजनों में सहभागिता से जनता और नेतृत्व के बीच संवाद मजबूत होता है, जिससे क्षेत्रीय विकास कार्यों को गति मिलती है।बोधित करते हुए सांसद आदित्य यादव ने कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मकता, एकता और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर राम खिलाड़ी यादव विधायक गुन्नौर, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व विधायक आर के शर्मा, लड्डन मियां, ओमवीर सिंह, इंदु सक्सेना, के पी राठौर, शिवम राठौर, सुनील यादव सुनीता पाल, कैप्टन सर्वेश यादव, अतुल पटेल, अखिलेश यादव, अमित यादव, रजत यादव, शशांक यादव, विजय यादव, कविंद्र शाक्य, देवेंद्र गौतम, रईस अहमद भानु यादव, सोमेंद्र यादव, नजर प्रधान अलका यादव, मनवीर शाक्य, भावेश यादव, नवीत यादव, सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे2
- शीर्षक: केसर शुगर मिल की वादाखिलाफी पर भड़के किसान; भाकियू (भानु) ने घेरा कलेक्ट्रेट, दी चक्का-जाम की चेतावनी बरेली (उत्तर प्रदेश), 26 मार्च 2026: भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले आज भारी संख्या में किसानों ने केसर शुगर मिल (बाहेड़ी) द्वारा बकाया गन्ना भुगतान न किए जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक प्रभावी ज्ञापन सौंपते हुए मिल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। भुगतान में धोखाधड़ी और कानूनी कार्रवाई की मांग: प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अमर सिंह और युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज ठाकुर ने संयुक्त रूप से कहा कि मिल प्रबंधन ने लिखित शपथ पत्र के माध्यम से 20 फरवरी 2026 से भुगतान शुरू करने का वादा किया था, जो पूरी तरह झूठा साबित हुआ है। उन्होंने मांग की कि U.P. Revenue Code, 2006 की धारा 170 से 174 के तहत मिल के मुख्य प्लांट, मशीनरी और चीनी स्टॉक की वास्तविक नीलामी कर तत्काल ₹182.30 करोड़ का बकाया भुगतान सुनिश्चित किया जाए। 7% ब्याज माफी और FIR की चेतावनी: प्रदेश मीडिया प्रभारी नितिन सिरोही और प्रदेश प्रवक्ता जुबैर सिद्दीकी ने प्रशासन को अवगत कराया कि मिल द्वारा भुगतान न मिलने के कारण किसान डिफ़ॉल्टर हो रहे हैं। ऐसे में गन्ना समिति द्वारा खाद-बीज पर वसूला जा रहा 7% ब्याज अनैतिक है और इसे तत्काल माफ किया जाना चाहिए। साथ ही, वादाखिलाफी के लिए मिल प्रबंधन पर IPC की धारा 420, 406 और 120-B के तहत तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। 3 दिन का अल्टीमेटम: प्रदेश महासचिव ताहिर बाबा ने स्पष्ट किया कि यदि आगामी 3 कार्य दिवसों के भीतर मिल की संपत्तियों की भौतिक नीलामी और भुगतान प्रक्रिया प्रारंभ नहीं होती है, तो यूनियन पूरे बरेली मंडल में उग्र आंदोलन, चक्का-जाम और प्रशासनिक तालाबंदी के लिए विवश होगी। उपस्थिति: इस प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान युवा जिला उपाध्यक्ष रोनी, उर्मेश सिंह, आशीष सिंह समेत संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता और क्षेत्र के पीड़ित किसान मौजूद रहे।1