logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिजली विभाग की लापरवाही से छुट्टा पशु की मौत, करंट दौड़ रहे पोल से हुआ हादसा, पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र के कंजा हरैया गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते रविवार को एक छुट्टा पशु की करंट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत पोल में लंबे समय से करंट उतर रहा था, जिसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को पहले भी दी गई थी, लेकिन समय रहते समस्या का समाधान नहीं कराया गया। घटना के संबंध में खेत मालिक से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उनका खेत अमनदीप सिंह को बटाई पर दिया गया है। वहीं अमनदीप सिंह ने बताया कि वह एक दिन पहले खेत में खाद डालने गए थे, उस समय उन्हें किसी प्रकार का करंट महसूस नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि छुट्टा पशु की करंट लगने से मौत की जानकारी उन्हें बाद में मिली और इससे पहले उन्हें इस संबंध में कोई सूचना नहीं थी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना दी। विभाग की टीम मौके पर पहुंची और विद्युत पोल में दौड़ रहे करंट को ठीक कराया। सूचना पर ग्राम प्रशासक पति पंकज मित्रा भी मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग के सहयोग से पोल को सुरक्षित कराया। इसके बाद जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर मृत छुट्टा पशु को दफना दिया गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि क्षेत्र के जर्जर एवं करंट प्रवाहित करने वाले विद्युत पोलों की तत्काल जांच कर आवश्यक मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

1 hr ago
user_Bharat Public Samachar Up
Bharat Public Samachar Up
Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

बिजली विभाग की लापरवाही से छुट्टा पशु की मौत, करंट दौड़ रहे पोल से हुआ हादसा, पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र के कंजा हरैया गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते रविवार को एक छुट्टा पशु की करंट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत पोल में लंबे समय से करंट उतर रहा था, जिसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को पहले भी दी गई थी, लेकिन समय रहते समस्या का समाधान नहीं कराया गया। घटना के संबंध में खेत मालिक से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उनका खेत अमनदीप सिंह को बटाई पर दिया गया है। वहीं अमनदीप सिंह ने बताया कि वह एक दिन पहले खेत में खाद डालने गए थे, उस समय उन्हें किसी प्रकार का करंट महसूस नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि छुट्टा पशु की करंट लगने से मौत की जानकारी उन्हें बाद में मिली और इससे पहले उन्हें इस संबंध में कोई सूचना नहीं थी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना दी। विभाग की टीम मौके पर पहुंची और विद्युत पोल में दौड़ रहे करंट को ठीक कराया। सूचना पर ग्राम प्रशासक पति पंकज मित्रा भी मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग के सहयोग से पोल को सुरक्षित कराया। इसके बाद जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर मृत छुट्टा पशु को दफना दिया गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि क्षेत्र के जर्जर एवं करंट प्रवाहित करने वाले विद्युत पोलों की तत्काल जांच कर आवश्यक मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

More news from Pilibhit and nearby areas
  • डाक कांवड़ यात्रा रही सफल, अब 16 व 17 अगस्त को निकलेगी भव्य जलाभिषेक यात्रा डाक कांवड़ यात्रा रही सफल, अब 16 व 17 अगस्त को निकलेगी भव्य जलाभिषेक यात्रा पीलीभीत। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं भारतीय राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में रविवार को माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम स्थल से इकोत्तरनाथ मंदिर तक डाक कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ के जयकारों के बीच जल लेकर पदयात्रा की। पूरे मार्ग पर धार्मिक माहौल बना रहा।गौ रक्षा प्रमुख शिवम भदोरिया ने बताया कि 2 अगस्त को आयोजित डाक कांवड़ यात्रा पूरी तरह सफल रही। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों के उत्साह और सहयोग से यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 16 अगस्त को धनाराघाट स्थित शारदा नदी से पवित्र जल भरकर डाक कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा गोला गोकर्णनाथ स्थित भगवान शिव के मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे।इसके अगले दिन 17 अगस्त को धनाराघाट से शारदा नदी का जल लेकर बाइक कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा पूरनपुर स्थित चुंगी वाले बाबा मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके लिए सभी श्रद्धालु सुबह तहसील परिसर में एकत्र होंगे, जहां से यात्रा विधिवत रवाना होगी।आयोजकों ने बताया कि दोनों आयोजनों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन से सहयोग लिया जा रहा है तथा सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक शिवभक्तों से यात्रा में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
    3
    डाक कांवड़ यात्रा रही सफल, अब 16 व 17 अगस्त को निकलेगी भव्य जलाभिषेक यात्रा
डाक कांवड़ यात्रा रही सफल, अब 16 व 17 अगस्त को निकलेगी भव्य जलाभिषेक यात्रा
पीलीभीत। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं भारतीय राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में रविवार को माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम स्थल से इकोत्तरनाथ मंदिर तक डाक कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ के जयकारों के बीच जल लेकर पदयात्रा की। पूरे मार्ग पर धार्मिक माहौल बना रहा।गौ रक्षा प्रमुख शिवम भदोरिया ने बताया कि 2 अगस्त को आयोजित डाक कांवड़ यात्रा पूरी तरह सफल रही। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों के उत्साह और सहयोग से यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 16 अगस्त को धनाराघाट स्थित शारदा नदी से पवित्र जल भरकर डाक कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा गोला गोकर्णनाथ स्थित भगवान शिव के मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे।इसके अगले दिन 17 अगस्त को धनाराघाट से शारदा नदी का जल लेकर बाइक कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा पूरनपुर स्थित चुंगी वाले बाबा मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके लिए सभी श्रद्धालु सुबह तहसील परिसर में एकत्र होंगे, जहां से यात्रा विधिवत रवाना होगी।आयोजकों ने बताया कि दोनों आयोजनों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन से सहयोग लिया जा रहा है तथा सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक शिवभक्तों से यात्रा में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
    user_HARUN KHAN
    HARUN KHAN
    News Anchor Kalinagar, Pilibhit•
    19 hrs ago
  • पीलीभीत के दियोरिया में लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ
    1
    पीलीभीत के दियोरिया में लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भुता (बरेली)। सावन माह में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए भुता पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही। भुता (बरेली)। सावन माह में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए भुता पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही।
    1
    भुता (बरेली)। सावन माह में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए भुता पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही। 
भुता (बरेली)। सावन माह में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए भुता पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही।
    user_Kuldeep Mishra
    Kuldeep Mishra
    Local News Reporter बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उपचार का झांसा देकर आभूषण चोरी करने बाला अभियुक्त गिरफ्तार। उपचार का झांसा देकर युवक ने किए आभूषण चोरी पुलिस ने माल बरामद कर आरोपी को भेजा जेल पीलीभीत। उपचार के नाम पर झांसा देकर एक युवक लाखों के जेवरात चुराकर मौके से फरार हो गया। बिलसंडा थाना पुलिस ने जेवरात समेत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया‌ बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव शीतलपुर मरोरी निवासी सुखविंदर सिंह ने थाना प्रभारी जगदीप मलिक को नामजद शिकायती पत्र देकर बताया कि पीलीभीत जनपद के थाना शेहरामऊ उत्तरी के गांव रायपुर बिचपुरी निवासी अकीलुरहमान मेरे भाई का एक महा पूर्व देसी जड़ी बूटिर्यों से इलाज करने आया इस दौरान परिजनों को झांसा देकर जेवरात कमरे में रखने को कहा और मौका पाकर जेवरात चुराकर मौके से फरार हो गया थाना प्रभारी जगदीप मलिक ने बताया कि आरोपी अकीलुर्रहमान के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर भारी मात्रा में जेवरात बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी जगदीप मलिक , उपनिरीक्षक सननी आर्य ,हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह ,कांस्टेबल अभिषेक , आदि रहे।
    4
    उपचार का झांसा देकर आभूषण चोरी करने बाला अभियुक्त गिरफ्तार।
उपचार का झांसा देकर युवक ने किए आभूषण चोरी 
पुलिस ने माल बरामद कर आरोपी को भेजा जेल
पीलीभीत। उपचार के नाम पर झांसा देकर एक युवक लाखों के जेवरात चुराकर मौके से फरार हो गया।
बिलसंडा थाना पुलिस ने जेवरात समेत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया‌
बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव शीतलपुर मरोरी निवासी सुखविंदर सिंह ने थाना प्रभारी जगदीप मलिक को नामजद शिकायती पत्र देकर बताया 
कि पीलीभीत जनपद के थाना शेहरामऊ उत्तरी के गांव रायपुर बिचपुरी निवासी अकीलुरहमान मेरे भाई का एक महा पूर्व देसी जड़ी बूटिर्यों से इलाज करने आया 
इस दौरान परिजनों को झांसा देकर जेवरात कमरे में रखने को कहा और मौका पाकर जेवरात चुराकर मौके से फरार हो गया 
थाना प्रभारी जगदीप मलिक ने बताया कि आरोपी अकीलुर्रहमान के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर भारी मात्रा में जेवरात बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी जगदीप मलिक , उपनिरीक्षक सननी आर्य ,हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह ,कांस्टेबल अभिषेक , आदि रहे।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जनपद पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र में जड़ी बूटियों से इलाज का झांसा देकर सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे जनपद पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र में जड़ी बूटियों से इलाज का झांसा देकर सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
    1
    जनपद पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र में जड़ी बूटियों से इलाज का झांसा देकर सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
जनपद पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र में जड़ी बूटियों से इलाज का झांसा देकर सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
    user_Shablu khan
    Shablu khan
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • भुता (बरेली)। सावन माह में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए भुता पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही। रविवार चौराहा कराया खाली, 24 घंटे मुस्तैद रही पुलिस भुता (बरेली)। सावन माह में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए भुता पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही। रविवार को थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भुता चौराहे पर विशेष अभियान चलाकर पूरे चौराहे को अतिक्रमण व वाहनों से खाली कराया, ताकि कांवड़ियों का आवागमन बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से हो सके। पुलिस की मौजूदगी में चौराहे पर किसी भी वाहन या दुकानदार को खड़ा नहीं होने दिया गया। साथ ही पुर और फरीदपुर चौराहों पर भी पुलिस बल की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित की गई। लगातार गश्त कर यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर रही है और यात्रा मार्ग पर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस की सक्रिय व्यवस्था से कांवड़ियों ने संतोष जताया और कहा कि यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने भी भुता पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सुरक्षा की दृष्टि से सराहनीय कदम बताया।
    1
    भुता (बरेली)। सावन माह में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए भुता पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही। रविवार
चौराहा कराया खाली, 24 घंटे मुस्तैद रही पुलिस
भुता (बरेली)। सावन माह में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए भुता पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही। रविवार को थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भुता चौराहे पर विशेष अभियान चलाकर पूरे चौराहे को अतिक्रमण व वाहनों से खाली कराया, ताकि कांवड़ियों का आवागमन बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से हो सके।
पुलिस की मौजूदगी में चौराहे पर किसी भी वाहन या दुकानदार को खड़ा नहीं होने दिया गया। साथ ही पुर और फरीदपुर चौराहों पर भी पुलिस बल की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित की गई। लगातार गश्त कर यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर रही है और यात्रा मार्ग पर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस की सक्रिय व्यवस्था से कांवड़ियों ने संतोष जताया और कहा कि यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने भी भुता पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सुरक्षा की दृष्टि से सराहनीय कदम बताया।
    user_Kuldeep Mishra
    Kuldeep Mishra
    Local News Reporter बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • #pilibhit #viralreelsシ #viralvideoシ #Dmpilibhit #Pilibhitpolice #facebookviral #YogiAdityanath #UPPolice पीलीभीत विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने सांसद पप्पू यादव का फूंका पुतला।
    1
    #pilibhit #viralreelsシ #viralvideoシ #Dmpilibhit #Pilibhitpolice #facebookviral #YogiAdityanath #UPPolice 

पीलीभीत विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने सांसद पप्पू यादव का फूंका पुतला।
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.