Shuru
Apke Nagar Ki App…
कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़ .... काकादेव थाना क्षेत्र में बीते दिन हुए युवक की हत्या के मामले में परिवार के लोगों ने निकाला कैंडल मार्च काकादेव क्षेत्र के ओम चौराहे के पास बीते दिनों पेशाब करने से मना करने पर युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी जिस मामले में क्षेत्र की आक्रोशित जनता ने आज सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर कैंडल मार्च निकाला परिजन जल्द गिरफ्तारी के साथ फांसी की मांग पर पड़े मौके पर थाना प्रभारी काकादेव अपनी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद
Bhanu Pratap Sing
कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़ .... काकादेव थाना क्षेत्र में बीते दिन हुए युवक की हत्या के मामले में परिवार के लोगों ने निकाला कैंडल मार्च काकादेव क्षेत्र के ओम चौराहे के पास बीते दिनों पेशाब करने से मना करने पर युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी जिस मामले में क्षेत्र की आक्रोशित जनता ने आज सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर कैंडल मार्च निकाला परिजन जल्द गिरफ्तारी के साथ फांसी की मांग पर पड़े मौके पर थाना प्रभारी काकादेव अपनी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कुएं में उतराता मिला दो दिन से लापता हार्वेस्टर चालक युवक का शव हमीरपुर। दो दिन से लापता 32 वर्षीय युवक का शव गुरुवार सुबह दुर्गंध आने पर मोहल्लेवासियों को कुएं में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची बिवांर थाना क्षेत्र की कुनहेटा चौकी पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिवांर थाना क्षेत्र के टीहर गांव निवासी हेमंत उर्फ राजू यादव (32) पुत्र जगदेव यादव सोमवार रात करीब दस बजे तक देखा गया था। इसके बाद वह लापता हो गया था। परिजनों ने रिश्तेदारियों व आसपास तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। बुधवार को परिजनों ने कुनहेटा चौकी में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे कुएं से दुर्गंध आने पर मोहल्लेवासियों ने अंदर देखा तो युवक का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी रोहित कुमार ने पुलिसकर्मियों की मदद से चारपाई के सहारे शव को कुएं से बाहर निकलवाया। चौकी प्रभारी के अनुसार कुएं की जगत पर शराब पीने के साक्ष्य मिले हैं। प्रथम दृष्टया नशे की हालत में कुएं में गिरने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। हेमंत तीन भाइयों में सबसे बड़ा और विवाहित था। वह हार्वेस्टर चालक के रूप में काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी और ढाई वर्षीय पुत्र समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- ग्राम स्वासा बुजुर्ग की रास्ता बहुत है कीचड़ मालवीय से भरी हुई है और बहुत ही कठिनाइयों के साथ उसी रास्ते से गुजर कर जाना पड़ता है रोजमर्रा के कामकाज के लिए शासन प्रशासन से नंबर निवेदन है इस पर विशेष ध्यान दिया जाए और ग्राम स्वासा बुजुर्ग के रास्ता की जांच कराई जाए और जो भ्रष्टाचारियों विभाग है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए1
- डीएम कानपुर नें किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों कों दिए आवश्यक निर्देश DM ने बनियापुरवा गांव में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। भगवानदीन का पुरवा में 35 परिवार बाढ़ से प्रभावित, बनियापुरवा-भोपालपुरवा में भी जलस्तर बढ़ा। DM ने अधिकारियों को सतर्क रहने और प्रभावितों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए। जरूरत पड़ने पर लोगों को बाढ़ चौकी में शिफ्ट कराने के लिए तहसीलदार सदर को निर्देश। पीछे से पानी के डिस्चार्ज में कमी आई,शुक्रवार शाम तक जलस्तर घटने की संभावना।1
- फर्जी नोट बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार फर्जी नोट बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र में अपराध शाखा और थाना रेलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर रामलीला ग्राउंड के पास से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने प्रिंटर की मदद से ₹500, ₹100 और ₹50 के फर्जी नोट तैयार कर बाजार में चलाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक प्रिंटर और कूट रचित फर्जी नोट बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है.3
- थाना कल्याणपुर क्षेत्र में व्यापारी की हत्या के मामले में एक वायरल डांस वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है, जिसमें मृतक के पुत्र एवं पुत्रवधू डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। थाना कल्याणपुर क्षेत्र में व्यापारी की हत्या के मामले में एक वायरल डांस वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है, जिसमें मृतक के पुत्र एवं पुत्रवधू डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस द्वारा अभी तक वीडियो की सत्यता, इसे कब, कहां और किसके द्वारा बनाया गया, इसकी पुष्टि नहीं की गई है। घटना की जांच के दौरान संबंधित स्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई थी, जिसमें रिकॉर्डेड फुटेज उपलब्ध नहीं मिली, बल्कि केवल लाइव फुटेज प्राप्त हो सकी थी। ऐसी संभावना है कि वायरल वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया गया हो। वीडियो के स्रोत एवं समय की जांच की जा रही है। प्रकरण में अन्य संभावित संदिग्धों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है। विवेचना प्रचलित है तथा जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। *बाइट- श्रीमान पुलिस उपायुक्त पश्चिम, एस.एम. कासिम आबिदी।*1
- कानपुर को मिलेगी बड़ी सौगात! नए गंगा पुल से ट्रैफिक और कनेक्टिविटी में होगा सुधार कानपुर। कानपुर और उन्नाव के बीच आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ी परियोजना पर काम चल रहा है। 235 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नए फोरलेन गंगा सेतु से दोनों जिलों के बीच कनेक्टिविटी आसान होने की उम्मीद है। इसी परियोजना की प्रगति और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लेने के लिए कानपुर के जिलाधिकारी ने मौके पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से परियोजना की प्रगति, निर्माण कार्य और आने वाली चुनौतियों को लेकर जानकारी ली गई। नए गंगा सेतु के शुरू होने के बाद कानपुर और उन्नाव के बीच आने-जाने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। फोरलेन पुल होने से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आवागमन को सुगम करने में भी मदद मिल सकती है। यह परियोजना क्षेत्र की कनेक्टिविटी के साथ-साथ आसपास के इलाकों के विकास के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुल के निर्माण से कानपुर-उन्नाव के बीच आवागमन का दबाव कम करने और यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने की उम्मीद है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि यह महत्वपूर्ण गंगा सेतु कब पूरी तरह तैयार होकर आम लोगों के लिए खोला जाता है। कानपुर से बड़ी खबर—235 करोड़ का फोरलेन गंगा सेतु, बदल सकती है कानपुर-उन्नाव की कनेक्टिविटी की तस्वीर।1
- रिमझिम इस्पात फैक्ट्री का ध्वस्त टीनशेड खोलते समय मजदूर गिरा, गंभीर घायल हमीरपुर। सुमेरपुर उद्योग नगरी स्थित रिमझिम इस्पात लिमिटेड में बारिश से ध्वस्त हुए टीनशेड को खोलते समय गुरुवार सुबह एक मजदूर अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्ट्री प्रबंधन ने उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। बताया गया कि लगातार हुई बारिश के दौरान फैक्ट्री परिसर में अनुपयोगी टीनशेड ढह गया था। गुरुवार को मौसम साफ होने पर प्रबंधन मजदूरों से ध्वस्त टीनशेड को हटवाने का काम करा रहा था। इसी दौरान करीब 10 बजे मजदूर चांद खान (20) पुत्र बादल खान काम करते समय संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्ट्री प्रबंधन ने घायल मजदूर को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। फैक्ट्री मैनेजर दिनेश कुमार ने बताया कि मजदूर का कानपुर में उपचार चल रहा है और उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।1
- कानपुर में 8 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से लाई थी खेप कानपुर में 8 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से लाई थी खेप कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस के अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलबाजार थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान शिव नारायण टण्डन पुल के पास से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8.295 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। रेलबाजार थाना प्रभारी अमान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम 10 सितंबर 2026 को शिव नारायण टण्डन पुल के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पैराशूट फैक्ट्री की तरफ से एक महिला ट्रॉली बैग और पिड्डू बैग लेकर आती दिखाई दी। पुलिस को देखते ही वह घबराकर पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगी। पुलिस टीम ने संदेह होने पर उसे रोककर नियमानुसार तलाशी ली, तो बैग में टेप से लिपटे हुए 4 पैकेट मिले। जांच करने पर उनमें से गांजे की तीव्र गंध आई, जिसका कुल वजन 8.295 किग्रा निकल।2
- थाना चकेरी क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 10.09.2026 को प्रातः यूपी-112 पर सावित्री नगर निवासी रामकरण साहू, जो लगभग 15 वर्ष पूर्व सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे, द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थाना चकेरी क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 10.09.2026 को प्रातः यूपी-112 पर सावित्री नगर निवासी रामकरण साहू, जो लगभग 15 वर्ष पूर्व सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे, द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा उन्हें उपचार हेतु कांशीराम अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों से वार्ता की गई है। मौके पर उपस्थित उनकी पुत्री एवं दामाद द्वारा किसी प्रकार का आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है। प्रारंभिक जानकारी में मृतक की बीमारी का उल्लेख किए जाने संबंधी जानकारी प्राप्त हुई है, जिसका सत्यापन कराया जा रहा है।मृत्यु के कारणों की जांच प्रचलित है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *बाइट-श्री आशुतोष कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी।*1