logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रिमझिम इस्पात फैक्ट्री का ध्वस्त टीनशेड खोलते समय मजदूर गिरा, गंभीर घायल हमीरपुर। सुमेरपुर उद्योग नगरी स्थित रिमझिम इस्पात लिमिटेड में बारिश से ध्वस्त हुए टीनशेड को खोलते समय गुरुवार सुबह एक मजदूर अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्ट्री प्रबंधन ने उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। बताया गया कि लगातार हुई बारिश के दौरान फैक्ट्री परिसर में अनुपयोगी टीनशेड ढह गया था। गुरुवार को मौसम साफ होने पर प्रबंधन मजदूरों से ध्वस्त टीनशेड को हटवाने का काम करा रहा था। इसी दौरान करीब 10 बजे मजदूर चांद खान (20) पुत्र बादल खान काम करते समय संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्ट्री प्रबंधन ने घायल मजदूर को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। फैक्ट्री मैनेजर दिनेश कुमार ने बताया कि मजदूर का कानपुर में उपचार चल रहा है और उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

18 hrs ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

रिमझिम इस्पात फैक्ट्री का ध्वस्त टीनशेड खोलते समय मजदूर गिरा, गंभीर घायल हमीरपुर। सुमेरपुर उद्योग नगरी स्थित रिमझिम इस्पात लिमिटेड में बारिश से ध्वस्त हुए टीनशेड को खोलते समय गुरुवार सुबह एक मजदूर अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्ट्री प्रबंधन ने उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। बताया गया कि लगातार हुई बारिश के दौरान फैक्ट्री परिसर में अनुपयोगी टीनशेड ढह गया था। गुरुवार को मौसम साफ होने पर प्रबंधन मजदूरों से ध्वस्त टीनशेड को हटवाने का काम करा रहा था। इसी दौरान करीब 10 बजे मजदूर चांद खान (20) पुत्र बादल खान काम करते समय संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्ट्री प्रबंधन ने घायल मजदूर को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। फैक्ट्री मैनेजर दिनेश कुमार ने बताया कि मजदूर का कानपुर में उपचार चल रहा है और उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम पंचायत स्वासा बुजुर्ग का विकास बहुत ही अच्छा है इस विकास को आप भी देख सकते हैं इस वीडियो के माध्यम से हमारे पंचायत के मुखिया जी के द्वारा कितने ही अच्छे सुगम अवसर लोगों को प्राप्त हुए
    1
    ग्राम पंचायत स्वासा बुजुर्ग का विकास बहुत ही अच्छा है इस विकास को आप भी देख सकते हैं इस वीडियो के माध्यम से हमारे पंचायत के मुखिया जी के द्वारा कितने ही अच्छे सुगम अवसर लोगों को प्राप्त हुए
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    Voice of people हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कोडीन कफ सिरप कांड में टेढ़ा में एसटीएफ का छापा, मेडिकल संचालक दबोचा हमीरपुर। बांदा में पकड़ी गई प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप के मामले में एसटीएफ ने बुधवार देर शाम सुमेरपुर क्षेत्र के टेढ़ा गांव में छापा मारकर मेडिकल संचालक को हिरासत में ले लिया। टीम ने उसके मेडिकल स्टोर से कुछ प्रतिबंधित दवाएं भी बरामद की हैं। एसटीएफ की कार्रवाई से क्षेत्र के मेडिकल संचालकों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि तीन सितंबर को बांदा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने पुनाहुर गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक डीसीएम से 30 हजार शीशी प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद की थी। मामले में बांदा के अतर्रा निवासी प्रियांशु उर्फ शिवम गुप्ता को मुख्य आरोपी बताया गया था। आरोप है कि उसने टेढ़ा स्थित अपने बहनोई रविंद्र गुप्ता के ओम मेडिकल स्टोर के नाम से बिल कटवाकर कफ सिरप मंगाई थी। खेप को बुंदेलखंड के यूपी और एमपी के विभिन्न जिलों में खपाने की तैयारी थी। प्रियांशु की गिरफ्तारी के बाद से एसटीएफ रविंद्र गुप्ता की तलाश में जुटी थी। बुधवार को टीम ने टेढ़ा में छापा मारकर उसे पकड़ लिया। पूर्व प्रधान सौरभ सिंह ने बताया कि जिस दुकान पर ओम मेडिकल स्टोर का बोर्ड लगा था, उसकी विधिवत ओपनिंग तक नहीं हुई थी। दुकान कब से संचालित थी, इसकी जानकारी ग्रामीणों को नहीं है। कार्रवाई के बाद दुकान के बाहर लगा बोर्ड भी हटा दिया गया। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि छापेमारी में स्थानीय पुलिस की मदद नहीं ली गई। एसटीएफ ने किसे पकड़ा और क्या बरामद किया, इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है।
    1
    कोडीन कफ सिरप कांड में टेढ़ा में एसटीएफ का छापा, मेडिकल संचालक दबोचा
हमीरपुर। बांदा में पकड़ी गई प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप के मामले में एसटीएफ ने बुधवार देर शाम सुमेरपुर क्षेत्र के टेढ़ा गांव में छापा मारकर मेडिकल संचालक को हिरासत में ले लिया। टीम ने उसके मेडिकल स्टोर से कुछ प्रतिबंधित दवाएं भी बरामद की हैं। एसटीएफ की कार्रवाई से क्षेत्र के मेडिकल संचालकों में हड़कंप मच गया।
बताया गया कि तीन सितंबर को बांदा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने पुनाहुर गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक डीसीएम से 30 हजार शीशी प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद की थी। मामले में बांदा के अतर्रा निवासी प्रियांशु उर्फ शिवम गुप्ता को मुख्य आरोपी बताया गया था। आरोप है कि उसने टेढ़ा स्थित अपने बहनोई रविंद्र गुप्ता के ओम मेडिकल स्टोर के नाम से बिल कटवाकर कफ सिरप मंगाई थी। खेप को बुंदेलखंड के यूपी और एमपी के विभिन्न जिलों में खपाने की तैयारी थी।
प्रियांशु की गिरफ्तारी के बाद से एसटीएफ रविंद्र गुप्ता की तलाश में जुटी थी। बुधवार को टीम ने टेढ़ा में छापा मारकर उसे पकड़ लिया। पूर्व प्रधान सौरभ सिंह ने बताया कि जिस दुकान पर ओम मेडिकल स्टोर का बोर्ड लगा था, उसकी विधिवत ओपनिंग तक नहीं हुई थी। दुकान कब से संचालित थी, इसकी जानकारी ग्रामीणों को नहीं है। कार्रवाई के बाद दुकान के बाहर लगा बोर्ड भी हटा दिया गया।
थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि छापेमारी में स्थानीय पुलिस की मदद नहीं ली गई। एसटीएफ ने किसे पकड़ा और क्या बरामद किया, इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव ने किया लोगों से जनसंपर्क पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया। लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव ने किया लोगों से जनसंपर्क पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया।
    1
    लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव ने किया लोगों से जनसंपर्क पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया।
लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव ने किया लोगों से जनसंपर्क पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया।
    user_मधुसूदन यादव पत्रकार
    मधुसूदन यादव पत्रकार
    पत्रकारिता स्वतंत्र चेतना अखबार घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • हमीरपुर जनपद के कुरारा में सपा भाजपा की महिला नेताओं में भिड़ंत जमकर हुआ हंगामा 📍 नाली तोड़ने के विवाद में सपा की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष माया वाल्मीकि और भाजपा की वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष आशारानी कबीर आमने-सामने। 📍 दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट की नौबत, एक-दूसरे से भिड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। 📍 महिला नेताओं की भिड़ंत से कस्बे में मचा हड़कंप, राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज। 📍 मामला कुरारा कस्बे का बताया जा रहा है।
    1
    हमीरपुर जनपद के कुरारा में सपा भाजपा की महिला नेताओं में भिड़ंत  जमकर हुआ हंगामा 
📍 नाली तोड़ने के विवाद में सपा की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष माया वाल्मीकि और भाजपा की वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष आशारानी कबीर आमने-सामने।
📍 दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट की नौबत, एक-दूसरे से भिड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
📍 महिला नेताओं की भिड़ंत से कस्बे में मचा हड़कंप, राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज।
📍 मामला कुरारा कस्बे का बताया जा रहा है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हमीरपुर :अच्छी व्यवस्थाओं वाली गौशालाओं में बढ़ाई जाएगी क्षमता, मानकविहीन गौशालाओं को बंद कर गौवंशों को बेहतर आश्रय स्थलों में किया जाएगा शिफ्ट हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने आज प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ विकासखंड सुमेरपुर अंतर्गत संचालित गौ आश्रय स्थल स्वासा बुजुर्ग एवं छानी बुजुर्ग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशालाओं में जलभराव की स्थिति, गौवंशों के लिए चारा-भूसा, चरही, पेयजल, बाउंड्री वॉल, वृक्षारोपण, साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। छानी बुजुर्ग गौशाला में लगभग 116 गौवंश पाए जाने पर जिलाधिकारी ने इसकी क्षमता बढ़ाते हुए गौवंशों की संख्या 200 से अधिक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशाला में पर्याप्त स्थान एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए अन्य स्थानों से भी गौवंशों को यहां शिफ्ट किया जाए। साथ ही प्रत्येक गौवंश की शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि गौवंशों की पहचान एवं अभिलेखों का समुचित रखरखाव हो सके। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद की सभी गौशालाओं की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए। जिन गौशालाओं में पर्याप्त एवं बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं, वहां क्षमता के अनुरूप अधिक से अधिक गौवंशों को रखा जाए। वहीं, जिन गौशालाओं में निर्धारित मानकों के अनुरूप मूलभूत व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं हैं और जिनमें सुधार की पर्याप्त संभावना नहीं है, ऐसी गौशालाओं को बंद कर वहां के गौवंशों को बेहतर व्यवस्थाओं वाले आश्रय स्थलों में स्थानांतरित किया जाए। निरीक्षण के दौरान चरही, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं में पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को सभी आवश्यक कमियों का निस्तारण कर सुदृढ़ एवं व्यावहारिक प्रस्ताव तैयार करने को कहा, ताकि गौशालाओं में गौवंशों के लिए पर्याप्त चारा, पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध रह सकें। जिलाधिकारी ने गौशालाओं में रखे गए अभिलेखों एवं रजिस्टरों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कुल गौवंशों की संख्या, मृत पशुओं का विवरण, सहभागिता योजना के अंतर्गत दिए गए गौवंशों की स्थिति तथा मृत गौवंशों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मृत गौवंशों का निस्तारण निर्धारित मानकों एवं नियमानुसार उचित स्थान पर ही सुनिश्चित किया जाए तथा अभिलेखों में सभी विवरण अद्यतन रखा जाए। उन्होंने गौशालाओं में तैनात केयरटेकरों को निर्देशित किया कि गौवंशों की समुचित देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पशुओं को समय से पर्याप्त भोजन एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ गौशाला परिसर में नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में विधि-विधान से गौ-पूजन कर गौवंशों को माल्यार्पण किया तथा उन्हें गुड़ एवं केला खिलाया। उन्होंने छानी बुजुर्ग गौशाला में बेहतर एवं संतोषजनक व्यवस्थाएं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की तथा इसी प्रकार की व्यवस्थाएं अन्य गौ आश्रय स्थलों में भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि गौ आश्रय स्थलों में गौवंशों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, चारा-पानी एवं स्वच्छता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशालाओं की व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करते हुए कमियों को समयबद्ध ढंग से दूर किया जाए, ताकि गौवंशों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर आश्रय उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान सीवीओ डॉ भूपेंद्र सिंह, बीडीओ सुमेरपुर श्वेता त्रिपाठी, सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
    3
    हमीरपुर :अच्छी व्यवस्थाओं वाली गौशालाओं में बढ़ाई जाएगी क्षमता, मानकविहीन गौशालाओं को बंद कर गौवंशों को बेहतर आश्रय स्थलों में किया जाएगा शिफ्ट
हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने आज प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ विकासखंड सुमेरपुर अंतर्गत संचालित गौ आश्रय स्थल स्वासा बुजुर्ग एवं छानी बुजुर्ग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशालाओं में जलभराव की स्थिति, गौवंशों के लिए चारा-भूसा, चरही, पेयजल, बाउंड्री वॉल, वृक्षारोपण, साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
छानी बुजुर्ग गौशाला में लगभग 116 गौवंश पाए जाने पर जिलाधिकारी ने इसकी क्षमता बढ़ाते हुए गौवंशों की संख्या 200 से अधिक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशाला में पर्याप्त स्थान एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए अन्य स्थानों से भी गौवंशों को यहां शिफ्ट किया जाए। साथ ही प्रत्येक गौवंश की शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि गौवंशों की पहचान एवं अभिलेखों का समुचित रखरखाव हो सके।
जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद की सभी गौशालाओं की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए। जिन गौशालाओं में पर्याप्त एवं बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं, वहां क्षमता के अनुरूप अधिक से अधिक गौवंशों को रखा जाए। वहीं, जिन गौशालाओं में निर्धारित मानकों के अनुरूप मूलभूत व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं हैं और जिनमें सुधार की पर्याप्त संभावना नहीं है, ऐसी गौशालाओं को बंद कर वहां के गौवंशों को बेहतर व्यवस्थाओं वाले आश्रय स्थलों में स्थानांतरित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान चरही, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं में पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को सभी आवश्यक कमियों का निस्तारण कर सुदृढ़ एवं व्यावहारिक प्रस्ताव तैयार करने को कहा, ताकि गौशालाओं में गौवंशों के लिए पर्याप्त चारा, पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध रह सकें।
जिलाधिकारी ने गौशालाओं में रखे गए अभिलेखों एवं रजिस्टरों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कुल गौवंशों की संख्या, मृत पशुओं का विवरण, सहभागिता योजना के अंतर्गत दिए गए गौवंशों की स्थिति तथा मृत गौवंशों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मृत गौवंशों का निस्तारण निर्धारित मानकों एवं नियमानुसार उचित स्थान पर ही सुनिश्चित किया जाए तथा अभिलेखों में सभी विवरण अद्यतन रखा जाए।
उन्होंने गौशालाओं में तैनात केयरटेकरों को निर्देशित किया कि गौवंशों की समुचित देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पशुओं को समय से पर्याप्त भोजन एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ गौशाला परिसर में नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में विधि-विधान से गौ-पूजन कर गौवंशों को माल्यार्पण किया तथा उन्हें गुड़ एवं केला खिलाया। उन्होंने छानी बुजुर्ग गौशाला में बेहतर एवं संतोषजनक व्यवस्थाएं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की तथा इसी प्रकार की व्यवस्थाएं अन्य गौ आश्रय स्थलों में भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि गौ आश्रय स्थलों में गौवंशों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, चारा-पानी एवं स्वच्छता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशालाओं की व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करते हुए कमियों को समयबद्ध ढंग से दूर किया जाए, ताकि गौवंशों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर आश्रय उपलब्ध कराया जा सके।
निरीक्षण के दौरान सीवीओ डॉ भूपेंद्र सिंह, बीडीओ सुमेरपुर श्वेता त्रिपाठी, सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कुएं में उतराता मिला दो दिन से लापता हार्वेस्टर चालक युवक का शव हमीरपुर। दो दिन से लापता 32 वर्षीय युवक का शव गुरुवार सुबह दुर्गंध आने पर मोहल्लेवासियों को कुएं में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची बिवांर थाना क्षेत्र की कुनहेटा चौकी पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिवांर थाना क्षेत्र के टीहर गांव निवासी हेमंत उर्फ राजू यादव (32) पुत्र जगदेव यादव सोमवार रात करीब दस बजे तक देखा गया था। इसके बाद वह लापता हो गया था। परिजनों ने रिश्तेदारियों व आसपास तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। बुधवार को परिजनों ने कुनहेटा चौकी में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे कुएं से दुर्गंध आने पर मोहल्लेवासियों ने अंदर देखा तो युवक का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी रोहित कुमार ने पुलिसकर्मियों की मदद से चारपाई के सहारे शव को कुएं से बाहर निकलवाया। चौकी प्रभारी के अनुसार कुएं की जगत पर शराब पीने के साक्ष्य मिले हैं। प्रथम दृष्टया नशे की हालत में कुएं में गिरने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। हेमंत तीन भाइयों में सबसे बड़ा और विवाहित था। वह हार्वेस्टर चालक के रूप में काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी और ढाई वर्षीय पुत्र समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    कुएं में उतराता मिला दो दिन से लापता हार्वेस्टर चालक युवक का शव
हमीरपुर। दो दिन से लापता 32 वर्षीय युवक का शव गुरुवार सुबह दुर्गंध आने पर मोहल्लेवासियों को कुएं में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची बिवांर थाना क्षेत्र की कुनहेटा चौकी पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिवांर थाना क्षेत्र के टीहर गांव निवासी हेमंत उर्फ राजू यादव (32) पुत्र जगदेव यादव सोमवार रात करीब दस बजे तक देखा गया था। इसके बाद वह लापता हो गया था। परिजनों ने रिश्तेदारियों व आसपास तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। बुधवार को परिजनों ने कुनहेटा चौकी में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे कुएं से दुर्गंध आने पर मोहल्लेवासियों ने अंदर देखा तो युवक का शव उतराता मिला।
सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी रोहित कुमार ने पुलिसकर्मियों की मदद से चारपाई के सहारे शव को कुएं से बाहर निकलवाया। चौकी प्रभारी के अनुसार कुएं की जगत पर शराब पीने के साक्ष्य मिले हैं। प्रथम दृष्टया नशे की हालत में कुएं में गिरने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
हेमंत तीन भाइयों में सबसे बड़ा और विवाहित था। वह हार्वेस्टर चालक के रूप में काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी और ढाई वर्षीय पुत्र समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बलात्कार के आरोपी मामा भांजे चेहरा छुपाते नजर आए, पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल घाटमपुर (कानपुर)। कस्बा स्थित जहानाबाद रोड के एक निजी अस्पताल में नर्स से सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल संचालक और उसके भांजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, एक महिला घाटमपुर कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में काम कर रही थी। आरोप है कि अस्पताल संचालक सत्यम सैनी और उसका भांजा ललित सैनी उसके साथ हमेशा घिनौना कार्य करते रहे।गरीब और असहाय होने के कारण महिला नौकरी जाने के डर से उनका शोषण सहती रही।घटनाक्रम के मुताबिक, बीती 16 अगस्त को संचालक के भांजे ललित सैनी ने नर्स को फोन कर बताया कि अस्पताल में एक इमरजेंसी डिलीवरी (आकस्मिक प्रसव) का केस आया है और उसे लेने के लिए कार भेजी। आरोपी नर्स को अस्पताल न ले जाकर जहानाबाद रोड स्थित एक होटल में ले गया, जहाँ उसने नर्स के साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो बना लीं। विरोध करने पर पीड़िता और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी गई।अश्लील वीडियो और तस्वीरों के बल पर आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (OT) के अंदर ही नर्स को बंधक बना लिया। वहाँ मामा-भांजे दोनों ने मिलकर महिला के साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद भी उत्पीड़न थमा नहीं, और 31 अगस्त को आरोपी ललित उसे दोबारा एक होटल में ले गया और वहाँ फिर से गलत काम किया।लगातार मिल रही धमकियों और प्रताड़ना से तंग आकर नर्स ने 1 सितंबर को अपनी ससुराल जाकर पति को पूरी आपबीती सुनाई। जब पति ने आरोपियों का विरोध किया, तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई।आखिरकार पीड़िता ने घाटमपुर थाने में न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए घाटमपुर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने तत्काल सामूहिक दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया और टीम गठित कर दोनों मुख्य आरोपियों (अस्पताल संचालक व उसके भांजे) को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं लज्जा के कारण दोनों आरोपी अपना चेहरा छुपाते हुए नजर आए।
    1
    बलात्कार के आरोपी मामा भांजे चेहरा छुपाते नजर आए, पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल 
घाटमपुर (कानपुर)। कस्बा स्थित जहानाबाद रोड के एक निजी अस्पताल में नर्स से सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल संचालक और उसके भांजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, एक महिला घाटमपुर कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में काम कर रही थी। आरोप है कि अस्पताल संचालक सत्यम सैनी और उसका भांजा ललित सैनी उसके साथ हमेशा घिनौना कार्य करते रहे।गरीब और असहाय होने के कारण महिला नौकरी जाने के डर से उनका शोषण सहती रही।घटनाक्रम के मुताबिक, बीती 16 अगस्त को संचालक के भांजे ललित सैनी ने नर्स को फोन कर बताया कि अस्पताल में एक इमरजेंसी डिलीवरी (आकस्मिक प्रसव) का केस आया है और उसे लेने के लिए कार भेजी। आरोपी नर्स को अस्पताल न ले जाकर जहानाबाद रोड स्थित एक होटल में ले गया, जहाँ उसने नर्स के साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो बना लीं। विरोध करने पर पीड़िता और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी गई।अश्लील वीडियो और तस्वीरों के बल पर आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (OT) के अंदर ही नर्स को बंधक बना लिया। वहाँ मामा-भांजे दोनों ने मिलकर महिला के साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद भी उत्पीड़न थमा नहीं, और 31 अगस्त को आरोपी ललित उसे दोबारा एक होटल में ले गया और वहाँ फिर से गलत काम किया।लगातार मिल रही धमकियों और प्रताड़ना से तंग आकर नर्स ने 1 सितंबर को अपनी ससुराल जाकर पति को पूरी आपबीती सुनाई। जब पति ने आरोपियों का विरोध किया, तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई।आखिरकार पीड़िता ने घाटमपुर थाने में न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए घाटमपुर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने तत्काल सामूहिक दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया और टीम गठित कर दोनों मुख्य आरोपियों (अस्पताल संचालक व उसके भांजे) को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं लज्जा के कारण दोनों आरोपी अपना चेहरा छुपाते हुए नजर आए।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    18 hrs ago
  • कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़ .... काकादेव थाना क्षेत्र में बीते दिन हुए युवक की हत्या के मामले में परिवार के लोगों ने निकाला कैंडल मार्च काकादेव क्षेत्र के ओम चौराहे के पास बीते दिनों पेशाब करने से मना करने पर युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी जिस मामले में क्षेत्र की आक्रोशित जनता ने आज सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर कैंडल मार्च निकाला परिजन जल्द गिरफ्तारी के साथ फांसी की मांग पर पड़े मौके पर थाना प्रभारी काकादेव अपनी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद
    1
    कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़ ....

काकादेव थाना क्षेत्र में बीते दिन हुए युवक की हत्या के मामले में परिवार के लोगों ने निकाला कैंडल मार्च

काकादेव क्षेत्र के ओम चौराहे के पास बीते दिनों पेशाब करने से मना करने पर युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी

जिस मामले में क्षेत्र की आक्रोशित जनता ने आज सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर कैंडल मार्च निकाला

परिजन जल्द गिरफ्तारी के साथ फांसी की मांग पर पड़े

मौके पर थाना प्रभारी काकादेव अपनी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद
    user_Bhanu Pratap Sing
    Bhanu Pratap Sing
    Social Media Manager घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.