कोडीन कफ सिरप कांड में टेढ़ा में एसटीएफ का छापा, मेडिकल संचालक दबोचा हमीरपुर। बांदा में पकड़ी गई प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप के मामले में एसटीएफ ने बुधवार देर शाम सुमेरपुर क्षेत्र के टेढ़ा गांव में छापा मारकर मेडिकल संचालक को हिरासत में ले लिया। टीम ने उसके मेडिकल स्टोर से कुछ प्रतिबंधित दवाएं भी बरामद की हैं। एसटीएफ की कार्रवाई से क्षेत्र के मेडिकल संचालकों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि तीन सितंबर को बांदा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने पुनाहुर गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक डीसीएम से 30 हजार शीशी प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद की थी। मामले में बांदा के अतर्रा निवासी प्रियांशु उर्फ शिवम गुप्ता को मुख्य आरोपी बताया गया था। आरोप है कि उसने टेढ़ा स्थित अपने बहनोई रविंद्र गुप्ता के ओम मेडिकल स्टोर के नाम से बिल कटवाकर कफ सिरप मंगाई थी। खेप को बुंदेलखंड के यूपी और एमपी के विभिन्न जिलों में खपाने की तैयारी थी। प्रियांशु की गिरफ्तारी के बाद से एसटीएफ रविंद्र गुप्ता की तलाश में जुटी थी। बुधवार को टीम ने टेढ़ा में छापा मारकर उसे पकड़ लिया। पूर्व प्रधान सौरभ सिंह ने बताया कि जिस दुकान पर ओम मेडिकल स्टोर का बोर्ड लगा था, उसकी विधिवत ओपनिंग तक नहीं हुई थी। दुकान कब से संचालित थी, इसकी जानकारी ग्रामीणों को नहीं है। कार्रवाई के बाद दुकान के बाहर लगा बोर्ड भी हटा दिया गया। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि छापेमारी में स्थानीय पुलिस की मदद नहीं ली गई। एसटीएफ ने किसे पकड़ा और क्या बरामद किया, इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है।
कोडीन कफ सिरप कांड में टेढ़ा में एसटीएफ का छापा, मेडिकल संचालक दबोचा हमीरपुर। बांदा में पकड़ी गई प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप के मामले में एसटीएफ ने बुधवार देर शाम सुमेरपुर क्षेत्र के टेढ़ा गांव में छापा मारकर मेडिकल संचालक को हिरासत में ले लिया। टीम ने उसके मेडिकल स्टोर से कुछ प्रतिबंधित दवाएं भी बरामद की हैं। एसटीएफ की कार्रवाई से क्षेत्र के मेडिकल संचालकों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि तीन सितंबर को बांदा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने पुनाहुर गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक डीसीएम से 30 हजार शीशी प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद की थी। मामले में बांदा के अतर्रा निवासी प्रियांशु उर्फ शिवम गुप्ता को मुख्य आरोपी बताया गया था। आरोप है कि उसने टेढ़ा स्थित अपने बहनोई रविंद्र गुप्ता के ओम मेडिकल स्टोर के नाम से बिल कटवाकर कफ सिरप मंगाई थी। खेप को बुंदेलखंड के यूपी और एमपी के विभिन्न जिलों में खपाने की तैयारी थी। प्रियांशु की गिरफ्तारी के बाद से एसटीएफ रविंद्र गुप्ता की तलाश में जुटी थी। बुधवार को टीम ने टेढ़ा में छापा मारकर उसे पकड़ लिया। पूर्व प्रधान सौरभ सिंह ने बताया कि जिस दुकान पर ओम मेडिकल स्टोर का बोर्ड लगा था, उसकी विधिवत ओपनिंग तक नहीं हुई थी। दुकान कब से संचालित थी, इसकी जानकारी ग्रामीणों को नहीं है। कार्रवाई के बाद दुकान के बाहर लगा बोर्ड भी हटा दिया गया। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि छापेमारी में स्थानीय पुलिस की मदद नहीं ली गई। एसटीएफ ने किसे पकड़ा और क्या बरामद किया, इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है।
- ग्राम पंचायत स्वासा बुजुर्ग का विकास बहुत ही अच्छा है इस विकास को आप भी देख सकते हैं इस वीडियो के माध्यम से हमारे पंचायत के मुखिया जी के द्वारा कितने ही अच्छे सुगम अवसर लोगों को प्राप्त हुए1
- कोडीन कफ सिरप कांड में टेढ़ा में एसटीएफ का छापा, मेडिकल संचालक दबोचा हमीरपुर। बांदा में पकड़ी गई प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप के मामले में एसटीएफ ने बुधवार देर शाम सुमेरपुर क्षेत्र के टेढ़ा गांव में छापा मारकर मेडिकल संचालक को हिरासत में ले लिया। टीम ने उसके मेडिकल स्टोर से कुछ प्रतिबंधित दवाएं भी बरामद की हैं। एसटीएफ की कार्रवाई से क्षेत्र के मेडिकल संचालकों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि तीन सितंबर को बांदा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने पुनाहुर गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक डीसीएम से 30 हजार शीशी प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद की थी। मामले में बांदा के अतर्रा निवासी प्रियांशु उर्फ शिवम गुप्ता को मुख्य आरोपी बताया गया था। आरोप है कि उसने टेढ़ा स्थित अपने बहनोई रविंद्र गुप्ता के ओम मेडिकल स्टोर के नाम से बिल कटवाकर कफ सिरप मंगाई थी। खेप को बुंदेलखंड के यूपी और एमपी के विभिन्न जिलों में खपाने की तैयारी थी। प्रियांशु की गिरफ्तारी के बाद से एसटीएफ रविंद्र गुप्ता की तलाश में जुटी थी। बुधवार को टीम ने टेढ़ा में छापा मारकर उसे पकड़ लिया। पूर्व प्रधान सौरभ सिंह ने बताया कि जिस दुकान पर ओम मेडिकल स्टोर का बोर्ड लगा था, उसकी विधिवत ओपनिंग तक नहीं हुई थी। दुकान कब से संचालित थी, इसकी जानकारी ग्रामीणों को नहीं है। कार्रवाई के बाद दुकान के बाहर लगा बोर्ड भी हटा दिया गया। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि छापेमारी में स्थानीय पुलिस की मदद नहीं ली गई। एसटीएफ ने किसे पकड़ा और क्या बरामद किया, इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है।1
- हमीरपुर - हाईवे पार कर रहे ब्लॉक कर्मी को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर,हादसे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के दोनों पैर फ्रैक्चर ।। हाईवे पार कर रहे ब्लॉक कर्मी को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के दोनों पैर फ्रैक्चर, एक्सीडेंट का वीडियो सीसीटीवी में कैद, टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार युवक भी हाईवे पर गिरकर हुए घायल, घायल होने के बावजूद बाइक लेकर मौके से फरार हुए दोनों बाइक सवार, साथियों ने घायल को पीएचसी में कराया भर्ती, हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने घायल को सदर अस्पताल किया रेफर, मामला सुमेरपुर कस्बे के ब्लॉक कार्यालय के सामने का।1
- लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव ने किया लोगों से जनसंपर्क पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया। लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव ने किया लोगों से जनसंपर्क पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया।1
- हमीरपुर जनपद के कुरारा में सपा भाजपा की महिला नेताओं में भिड़ंत जमकर हुआ हंगामा 📍 नाली तोड़ने के विवाद में सपा की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष माया वाल्मीकि और भाजपा की वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष आशारानी कबीर आमने-सामने। 📍 दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट की नौबत, एक-दूसरे से भिड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। 📍 महिला नेताओं की भिड़ंत से कस्बे में मचा हड़कंप, राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज। 📍 मामला कुरारा कस्बे का बताया जा रहा है।1
- कुएं में उतराता मिला दो दिन से लापता हार्वेस्टर चालक युवक का शव हमीरपुर। दो दिन से लापता 32 वर्षीय युवक का शव गुरुवार सुबह दुर्गंध आने पर मोहल्लेवासियों को कुएं में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची बिवांर थाना क्षेत्र की कुनहेटा चौकी पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिवांर थाना क्षेत्र के टीहर गांव निवासी हेमंत उर्फ राजू यादव (32) पुत्र जगदेव यादव सोमवार रात करीब दस बजे तक देखा गया था। इसके बाद वह लापता हो गया था। परिजनों ने रिश्तेदारियों व आसपास तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। बुधवार को परिजनों ने कुनहेटा चौकी में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे कुएं से दुर्गंध आने पर मोहल्लेवासियों ने अंदर देखा तो युवक का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी रोहित कुमार ने पुलिसकर्मियों की मदद से चारपाई के सहारे शव को कुएं से बाहर निकलवाया। चौकी प्रभारी के अनुसार कुएं की जगत पर शराब पीने के साक्ष्य मिले हैं। प्रथम दृष्टया नशे की हालत में कुएं में गिरने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। हेमंत तीन भाइयों में सबसे बड़ा और विवाहित था। वह हार्वेस्टर चालक के रूप में काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी और ढाई वर्षीय पुत्र समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- बलात्कार के आरोपी मामा भांजे चेहरा छुपाते नजर आए, पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल घाटमपुर (कानपुर)। कस्बा स्थित जहानाबाद रोड के एक निजी अस्पताल में नर्स से सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल संचालक और उसके भांजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, एक महिला घाटमपुर कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में काम कर रही थी। आरोप है कि अस्पताल संचालक सत्यम सैनी और उसका भांजा ललित सैनी उसके साथ हमेशा घिनौना कार्य करते रहे।गरीब और असहाय होने के कारण महिला नौकरी जाने के डर से उनका शोषण सहती रही।घटनाक्रम के मुताबिक, बीती 16 अगस्त को संचालक के भांजे ललित सैनी ने नर्स को फोन कर बताया कि अस्पताल में एक इमरजेंसी डिलीवरी (आकस्मिक प्रसव) का केस आया है और उसे लेने के लिए कार भेजी। आरोपी नर्स को अस्पताल न ले जाकर जहानाबाद रोड स्थित एक होटल में ले गया, जहाँ उसने नर्स के साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो बना लीं। विरोध करने पर पीड़िता और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी गई।अश्लील वीडियो और तस्वीरों के बल पर आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (OT) के अंदर ही नर्स को बंधक बना लिया। वहाँ मामा-भांजे दोनों ने मिलकर महिला के साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद भी उत्पीड़न थमा नहीं, और 31 अगस्त को आरोपी ललित उसे दोबारा एक होटल में ले गया और वहाँ फिर से गलत काम किया।लगातार मिल रही धमकियों और प्रताड़ना से तंग आकर नर्स ने 1 सितंबर को अपनी ससुराल जाकर पति को पूरी आपबीती सुनाई। जब पति ने आरोपियों का विरोध किया, तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई।आखिरकार पीड़िता ने घाटमपुर थाने में न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए घाटमपुर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने तत्काल सामूहिक दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया और टीम गठित कर दोनों मुख्य आरोपियों (अस्पताल संचालक व उसके भांजे) को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं लज्जा के कारण दोनों आरोपी अपना चेहरा छुपाते हुए नजर आए।1
- कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़ .... काकादेव थाना क्षेत्र में बीते दिन हुए युवक की हत्या के मामले में परिवार के लोगों ने निकाला कैंडल मार्च काकादेव क्षेत्र के ओम चौराहे के पास बीते दिनों पेशाब करने से मना करने पर युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी जिस मामले में क्षेत्र की आक्रोशित जनता ने आज सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर कैंडल मार्च निकाला परिजन जल्द गिरफ्तारी के साथ फांसी की मांग पर पड़े मौके पर थाना प्रभारी काकादेव अपनी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद1