logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बलात्कार के आरोपी मामा भांजे चेहरा छुपाते नजर आए, पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल घाटमपुर (कानपुर)। कस्बा स्थित जहानाबाद रोड के एक निजी अस्पताल में नर्स से सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल संचालक और उसके भांजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, एक महिला घाटमपुर कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में काम कर रही थी। आरोप है कि अस्पताल संचालक सत्यम सैनी और उसका भांजा ललित सैनी उसके साथ हमेशा घिनौना कार्य करते रहे।गरीब और असहाय होने के कारण महिला नौकरी जाने के डर से उनका शोषण सहती रही।घटनाक्रम के मुताबिक, बीती 16 अगस्त को संचालक के भांजे ललित सैनी ने नर्स को फोन कर बताया कि अस्पताल में एक इमरजेंसी डिलीवरी (आकस्मिक प्रसव) का केस आया है और उसे लेने के लिए कार भेजी। आरोपी नर्स को अस्पताल न ले जाकर जहानाबाद रोड स्थित एक होटल में ले गया, जहाँ उसने नर्स के साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो बना लीं। विरोध करने पर पीड़िता और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी गई।अश्लील वीडियो और तस्वीरों के बल पर आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (OT) के अंदर ही नर्स को बंधक बना लिया। वहाँ मामा-भांजे दोनों ने मिलकर महिला के साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद भी उत्पीड़न थमा नहीं, और 31 अगस्त को आरोपी ललित उसे दोबारा एक होटल में ले गया और वहाँ फिर से गलत काम किया।लगातार मिल रही धमकियों और प्रताड़ना से तंग आकर नर्स ने 1 सितंबर को अपनी ससुराल जाकर पति को पूरी आपबीती सुनाई। जब पति ने आरोपियों का विरोध किया, तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई।आखिरकार पीड़िता ने घाटमपुर थाने में न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए घाटमपुर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने तत्काल सामूहिक दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया और टीम गठित कर दोनों मुख्य आरोपियों (अस्पताल संचालक व उसके भांजे) को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं लज्जा के कारण दोनों आरोपी अपना चेहरा छुपाते हुए नजर आए।

18 hrs ago
user_Satish Kumar,9648888580
Satish Kumar,9648888580
Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
18 hrs ago

बलात्कार के आरोपी मामा भांजे चेहरा छुपाते नजर आए, पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल घाटमपुर (कानपुर)। कस्बा स्थित जहानाबाद रोड के एक निजी अस्पताल में नर्स से सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल संचालक और उसके भांजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, एक महिला घाटमपुर कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में काम कर रही थी। आरोप है कि अस्पताल संचालक सत्यम सैनी और उसका भांजा ललित सैनी उसके साथ हमेशा घिनौना कार्य करते रहे।गरीब और असहाय होने के कारण महिला नौकरी जाने के डर से उनका शोषण सहती रही।घटनाक्रम के मुताबिक, बीती 16 अगस्त को संचालक के भांजे ललित सैनी ने नर्स को फोन कर बताया कि अस्पताल में एक इमरजेंसी डिलीवरी (आकस्मिक प्रसव) का केस आया है और उसे लेने के लिए कार भेजी। आरोपी नर्स को अस्पताल न ले जाकर जहानाबाद रोड स्थित एक होटल में ले गया, जहाँ उसने नर्स के साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो बना लीं। विरोध करने पर पीड़िता और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी गई।अश्लील वीडियो और तस्वीरों के बल पर आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (OT) के अंदर ही नर्स को बंधक बना लिया। वहाँ मामा-भांजे दोनों ने मिलकर महिला के साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद भी उत्पीड़न थमा नहीं, और 31 अगस्त को आरोपी ललित उसे दोबारा एक होटल में ले गया और वहाँ फिर से गलत काम किया।लगातार मिल रही धमकियों और प्रताड़ना से तंग आकर नर्स ने 1 सितंबर को अपनी ससुराल जाकर पति को पूरी आपबीती सुनाई। जब पति ने आरोपियों का विरोध किया, तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई।आखिरकार पीड़िता ने घाटमपुर थाने में न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए घाटमपुर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने तत्काल सामूहिक दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया और टीम गठित कर दोनों मुख्य आरोपियों (अस्पताल संचालक व उसके भांजे) को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं लज्जा के कारण दोनों आरोपी अपना चेहरा छुपाते हुए नजर आए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुएं में उतराता मिला दो दिन से लापता हार्वेस्टर चालक युवक का शव हमीरपुर। दो दिन से लापता 32 वर्षीय युवक का शव गुरुवार सुबह दुर्गंध आने पर मोहल्लेवासियों को कुएं में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची बिवांर थाना क्षेत्र की कुनहेटा चौकी पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिवांर थाना क्षेत्र के टीहर गांव निवासी हेमंत उर्फ राजू यादव (32) पुत्र जगदेव यादव सोमवार रात करीब दस बजे तक देखा गया था। इसके बाद वह लापता हो गया था। परिजनों ने रिश्तेदारियों व आसपास तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। बुधवार को परिजनों ने कुनहेटा चौकी में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे कुएं से दुर्गंध आने पर मोहल्लेवासियों ने अंदर देखा तो युवक का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी रोहित कुमार ने पुलिसकर्मियों की मदद से चारपाई के सहारे शव को कुएं से बाहर निकलवाया। चौकी प्रभारी के अनुसार कुएं की जगत पर शराब पीने के साक्ष्य मिले हैं। प्रथम दृष्टया नशे की हालत में कुएं में गिरने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। हेमंत तीन भाइयों में सबसे बड़ा और विवाहित था। वह हार्वेस्टर चालक के रूप में काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी और ढाई वर्षीय पुत्र समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    कुएं में उतराता मिला दो दिन से लापता हार्वेस्टर चालक युवक का शव
हमीरपुर। दो दिन से लापता 32 वर्षीय युवक का शव गुरुवार सुबह दुर्गंध आने पर मोहल्लेवासियों को कुएं में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची बिवांर थाना क्षेत्र की कुनहेटा चौकी पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिवांर थाना क्षेत्र के टीहर गांव निवासी हेमंत उर्फ राजू यादव (32) पुत्र जगदेव यादव सोमवार रात करीब दस बजे तक देखा गया था। इसके बाद वह लापता हो गया था। परिजनों ने रिश्तेदारियों व आसपास तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। बुधवार को परिजनों ने कुनहेटा चौकी में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे कुएं से दुर्गंध आने पर मोहल्लेवासियों ने अंदर देखा तो युवक का शव उतराता मिला।
सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी रोहित कुमार ने पुलिसकर्मियों की मदद से चारपाई के सहारे शव को कुएं से बाहर निकलवाया। चौकी प्रभारी के अनुसार कुएं की जगत पर शराब पीने के साक्ष्य मिले हैं। प्रथम दृष्टया नशे की हालत में कुएं में गिरने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
हेमंत तीन भाइयों में सबसे बड़ा और विवाहित था। वह हार्वेस्टर चालक के रूप में काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी और ढाई वर्षीय पुत्र समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ग्राम स्वासा बुजुर्ग की रास्ता बहुत है कीचड़ मालवीय से भरी हुई है और बहुत ही कठिनाइयों के साथ उसी रास्ते से गुजर कर जाना पड़ता है रोजमर्रा के कामकाज के लिए शासन प्रशासन से नंबर निवेदन है इस पर विशेष ध्यान दिया जाए और ग्राम स्वासा बुजुर्ग के रास्ता की जांच कराई जाए और जो भ्रष्टाचारियों विभाग है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए
    1
    ग्राम स्वासा बुजुर्ग की रास्ता बहुत है कीचड़ मालवीय से भरी हुई है और बहुत ही कठिनाइयों के साथ उसी रास्ते से गुजर कर जाना पड़ता है रोजमर्रा के कामकाज के लिए शासन प्रशासन से नंबर निवेदन है इस पर विशेष ध्यान दिया जाए और ग्राम स्वासा बुजुर्ग के रास्ता की जांच कराई जाए और जो भ्रष्टाचारियों विभाग है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    Voice of people हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • डीएम कानपुर नें किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों कों दिए आवश्यक निर्देश DM ने बनियापुरवा गांव में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। भगवानदीन का पुरवा में 35 परिवार बाढ़ से प्रभावित, बनियापुरवा-भोपालपुरवा में भी जलस्तर बढ़ा। DM ने अधिकारियों को सतर्क रहने और प्रभावितों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए। जरूरत पड़ने पर लोगों को बाढ़ चौकी में शिफ्ट कराने के लिए तहसीलदार सदर को निर्देश। पीछे से पानी के डिस्चार्ज में कमी आई,शुक्रवार शाम तक जलस्तर घटने की संभावना।
    1
    डीएम कानपुर नें किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों कों दिए आवश्यक निर्देश 
DM ने बनियापुरवा गांव में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।
भगवानदीन का पुरवा में 35 परिवार बाढ़ से प्रभावित, बनियापुरवा-भोपालपुरवा में भी जलस्तर बढ़ा।
DM ने अधिकारियों को सतर्क रहने और प्रभावितों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए।
जरूरत पड़ने पर लोगों को बाढ़ चौकी में शिफ्ट कराने के लिए तहसीलदार सदर को निर्देश।
पीछे से पानी के डिस्चार्ज में कमी आई,शुक्रवार शाम तक जलस्तर घटने की संभावना।
    user_AKASH RAWAT
    AKASH RAWAT
    Local News Reporter Kanpur, Kanpur Nagar•
    12 hrs ago
  • फर्जी नोट बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार फर्जी नोट बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र में अपराध शाखा और थाना रेलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर रामलीला ग्राउंड के पास से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने प्रिंटर की मदद से ₹500, ₹100 और ₹50 के फर्जी नोट तैयार कर बाजार में चलाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक प्रिंटर और कूट रचित फर्जी नोट बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है.
    3
    फर्जी नोट बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
फर्जी नोट बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र में अपराध शाखा और थाना रेलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर रामलीला ग्राउंड के पास से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने प्रिंटर की मदद से ₹500, ₹100 और ₹50 के फर्जी नोट तैयार कर बाजार में चलाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक प्रिंटर और कूट रचित फर्जी नोट बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है.
    user_पत्रकारआनंदशर्मा आर्यन टीवी
    पत्रकारआनंदशर्मा आर्यन टीवी
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • थाना कल्याणपुर क्षेत्र में व्यापारी की हत्या के मामले में एक वायरल डांस वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है, जिसमें मृतक के पुत्र एवं पुत्रवधू डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। थाना कल्याणपुर क्षेत्र में व्यापारी की हत्या के मामले में एक वायरल डांस वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है, जिसमें मृतक के पुत्र एवं पुत्रवधू डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस द्वारा अभी तक वीडियो की सत्यता, इसे कब, कहां और किसके द्वारा बनाया गया, इसकी पुष्टि नहीं की गई है। घटना की जांच के दौरान संबंधित स्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई थी, जिसमें रिकॉर्डेड फुटेज उपलब्ध नहीं मिली, बल्कि केवल लाइव फुटेज प्राप्त हो सकी थी। ऐसी संभावना है कि वायरल वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया गया हो। वीडियो के स्रोत एवं समय की जांच की जा रही है। प्रकरण में अन्य संभावित संदिग्धों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है। विवेचना प्रचलित है तथा जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। *बाइट- श्रीमान पुलिस उपायुक्त पश्चिम, एस.एम. कासिम आबिदी।*
    1
    थाना कल्याणपुर क्षेत्र में व्यापारी की हत्या के मामले में एक वायरल डांस वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है, जिसमें मृतक के पुत्र एवं पुत्रवधू डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
थाना कल्याणपुर क्षेत्र में व्यापारी की हत्या के मामले में एक वायरल डांस वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है, जिसमें मृतक के पुत्र एवं पुत्रवधू डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस द्वारा अभी तक वीडियो की सत्यता, इसे कब, कहां और किसके द्वारा बनाया गया, इसकी पुष्टि नहीं की गई है। घटना की जांच के दौरान संबंधित स्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई थी, जिसमें रिकॉर्डेड फुटेज उपलब्ध नहीं मिली, बल्कि केवल लाइव फुटेज प्राप्त हो सकी थी। ऐसी संभावना है कि वायरल वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया गया हो। वीडियो के स्रोत एवं समय की जांच की जा रही है। प्रकरण में अन्य संभावित संदिग्धों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है। विवेचना प्रचलित है तथा जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
*बाइट- श्रीमान पुलिस उपायुक्त पश्चिम, एस.एम. कासिम आबिदी।*
    user_सत्यम गोस्वामी  (पत्रकार)
    सत्यम गोस्वामी (पत्रकार)
    Media company कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कानपुर को मिलेगी बड़ी सौगात! नए गंगा पुल से ट्रैफिक और कनेक्टिविटी में होगा सुधार कानपुर। कानपुर और उन्नाव के बीच आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ी परियोजना पर काम चल रहा है। 235 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नए फोरलेन गंगा सेतु से दोनों जिलों के बीच कनेक्टिविटी आसान होने की उम्मीद है। इसी परियोजना की प्रगति और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लेने के लिए कानपुर के जिलाधिकारी ने मौके पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से परियोजना की प्रगति, निर्माण कार्य और आने वाली चुनौतियों को लेकर जानकारी ली गई। नए गंगा सेतु के शुरू होने के बाद कानपुर और उन्नाव के बीच आने-जाने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। फोरलेन पुल होने से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आवागमन को सुगम करने में भी मदद मिल सकती है। यह परियोजना क्षेत्र की कनेक्टिविटी के साथ-साथ आसपास के इलाकों के विकास के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुल के निर्माण से कानपुर-उन्नाव के बीच आवागमन का दबाव कम करने और यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने की उम्मीद है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि यह महत्वपूर्ण गंगा सेतु कब पूरी तरह तैयार होकर आम लोगों के लिए खोला जाता है। कानपुर से बड़ी खबर—235 करोड़ का फोरलेन गंगा सेतु, बदल सकती है कानपुर-उन्नाव की कनेक्टिविटी की तस्वीर।
    1
    कानपुर को मिलेगी बड़ी सौगात! नए गंगा पुल से ट्रैफिक और कनेक्टिविटी में होगा सुधार
कानपुर। कानपुर और उन्नाव के बीच आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ी परियोजना पर काम चल रहा है। 235 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नए फोरलेन गंगा सेतु से दोनों जिलों के बीच कनेक्टिविटी आसान होने की उम्मीद है।
इसी परियोजना की प्रगति और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लेने के लिए कानपुर के जिलाधिकारी ने मौके पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से परियोजना की प्रगति, निर्माण कार्य और आने वाली चुनौतियों को लेकर जानकारी ली गई।
नए गंगा सेतु के शुरू होने के बाद कानपुर और उन्नाव के बीच आने-जाने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। फोरलेन पुल होने से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आवागमन को सुगम करने में भी मदद मिल सकती है।
यह परियोजना क्षेत्र की कनेक्टिविटी के साथ-साथ आसपास के इलाकों के विकास के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुल के निर्माण से कानपुर-उन्नाव के बीच आवागमन का दबाव कम करने और यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने की उम्मीद है।
अब लोगों की नजर इस बात पर है कि यह महत्वपूर्ण गंगा सेतु कब पूरी तरह तैयार होकर आम लोगों के लिए खोला जाता है।
कानपुर से बड़ी खबर—235 करोड़ का फोरलेन गंगा सेतु, बदल सकती है कानपुर-उन्नाव की कनेक्टिविटी की तस्वीर।
    user_Current Time News
    Current Time News
    Newspaper publisher Kanpur, Kanpur Nagar•
    15 hrs ago
  • रिमझिम इस्पात फैक्ट्री का ध्वस्त टीनशेड खोलते समय मजदूर गिरा, गंभीर घायल हमीरपुर। सुमेरपुर उद्योग नगरी स्थित रिमझिम इस्पात लिमिटेड में बारिश से ध्वस्त हुए टीनशेड को खोलते समय गुरुवार सुबह एक मजदूर अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्ट्री प्रबंधन ने उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। बताया गया कि लगातार हुई बारिश के दौरान फैक्ट्री परिसर में अनुपयोगी टीनशेड ढह गया था। गुरुवार को मौसम साफ होने पर प्रबंधन मजदूरों से ध्वस्त टीनशेड को हटवाने का काम करा रहा था। इसी दौरान करीब 10 बजे मजदूर चांद खान (20) पुत्र बादल खान काम करते समय संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्ट्री प्रबंधन ने घायल मजदूर को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। फैक्ट्री मैनेजर दिनेश कुमार ने बताया कि मजदूर का कानपुर में उपचार चल रहा है और उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
    1
    रिमझिम इस्पात फैक्ट्री का ध्वस्त टीनशेड खोलते समय मजदूर गिरा, गंभीर घायल
हमीरपुर। सुमेरपुर उद्योग नगरी स्थित रिमझिम इस्पात लिमिटेड में बारिश से ध्वस्त हुए टीनशेड को खोलते समय गुरुवार सुबह एक मजदूर अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्ट्री प्रबंधन ने उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया।
बताया गया कि लगातार हुई बारिश के दौरान फैक्ट्री परिसर में अनुपयोगी टीनशेड ढह गया था। गुरुवार को मौसम साफ होने पर प्रबंधन मजदूरों से ध्वस्त टीनशेड को हटवाने का काम करा रहा था। इसी दौरान करीब 10 बजे मजदूर चांद खान (20) पुत्र बादल खान काम करते समय संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
फैक्ट्री प्रबंधन ने घायल मजदूर को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। फैक्ट्री मैनेजर दिनेश कुमार ने बताया कि मजदूर का कानपुर में उपचार चल रहा है और उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कानपुर में 8 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से लाई थी खेप कानपुर में 8 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से लाई थी खेप कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस के अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलबाजार थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान शिव नारायण टण्डन पुल के पास से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8.295 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। रेलबाजार थाना प्रभारी अमान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम 10 सितंबर 2026 को शिव नारायण टण्डन पुल के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पैराशूट फैक्ट्री की तरफ से एक महिला ट्रॉली बैग और पिड्डू बैग लेकर आती दिखाई दी। पुलिस को देखते ही वह घबराकर पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगी। पुलिस टीम ने संदेह होने पर उसे रोककर नियमानुसार तलाशी ली, तो बैग में टेप से लिपटे हुए 4 पैकेट मिले। जांच करने पर उनमें से गांजे की तीव्र गंध आई, जिसका कुल वजन 8.295 किग्रा निकल।
    2
    कानपुर में 8 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से लाई थी खेप

कानपुर में 8 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से लाई थी खेप
कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस के अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलबाजार थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान शिव नारायण टण्डन पुल के पास से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8.295 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
रेलबाजार थाना प्रभारी अमान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम 10 सितंबर 2026 को शिव नारायण टण्डन पुल के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पैराशूट फैक्ट्री की तरफ से एक महिला ट्रॉली बैग और पिड्डू बैग लेकर आती दिखाई दी। पुलिस को देखते ही वह घबराकर पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगी। पुलिस टीम ने संदेह होने पर उसे रोककर नियमानुसार तलाशी ली, तो बैग में टेप से लिपटे हुए 4 पैकेट मिले। जांच करने पर उनमें से गांजे की तीव्र गंध आई, जिसका कुल वजन 8.295 किग्रा निकल।
    user_पत्रकारआनंदशर्मा आर्यन टीवी
    पत्रकारआनंदशर्मा आर्यन टीवी
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • थाना चकेरी क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 10.09.2026 को प्रातः यूपी-112 पर सावित्री नगर निवासी रामकरण साहू, जो लगभग 15 वर्ष पूर्व सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे, द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थाना चकेरी क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 10.09.2026 को प्रातः यूपी-112 पर सावित्री नगर निवासी रामकरण साहू, जो लगभग 15 वर्ष पूर्व सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे, द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा उन्हें उपचार हेतु कांशीराम अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों से वार्ता की गई है। मौके पर उपस्थित उनकी पुत्री एवं दामाद द्वारा किसी प्रकार का आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है। प्रारंभिक जानकारी में मृतक की बीमारी का उल्लेख किए जाने संबंधी जानकारी प्राप्त हुई है, जिसका सत्यापन कराया जा रहा है।मृत्यु के कारणों की जांच प्रचलित है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *बाइट-श्री आशुतोष कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी।*
    1
    थाना चकेरी क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 10.09.2026 को प्रातः यूपी-112 पर सावित्री नगर निवासी रामकरण साहू, जो लगभग 15 वर्ष पूर्व सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे, द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई
थाना चकेरी क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 10.09.2026 को प्रातः यूपी-112 पर सावित्री नगर निवासी रामकरण साहू, जो लगभग 15 वर्ष पूर्व सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे, द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा उन्हें उपचार हेतु कांशीराम अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक के परिजनों से वार्ता की गई है। मौके पर उपस्थित उनकी पुत्री एवं दामाद द्वारा किसी प्रकार का आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है। प्रारंभिक जानकारी में मृतक की बीमारी का उल्लेख किए जाने संबंधी जानकारी प्राप्त हुई है, जिसका सत्यापन कराया जा रहा है।मृत्यु के कारणों की जांच प्रचलित है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*बाइट-श्री आशुतोष कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी।*
    user_सत्यम गोस्वामी  (पत्रकार)
    सत्यम गोस्वामी (पत्रकार)
    Media company कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.