Shuru
Apke Nagar Ki App…
"आप अखिलेश यादव को चाय पिलाकर गुंडा बनते हो, हम तुम्हारी दुकान सीज करने आए हैं" फतेहपुर, यूपी में चाय विक्रेता आर्यन ने बताया कि पूरा घटनाक्रम कैसे–कैसे हुआ। सुनिए
MAKKI TV
"आप अखिलेश यादव को चाय पिलाकर गुंडा बनते हो, हम तुम्हारी दुकान सीज करने आए हैं" फतेहपुर, यूपी में चाय विक्रेता आर्यन ने बताया कि पूरा घटनाक्रम कैसे–कैसे हुआ। सुनिए
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- learn pronoun in 5 minutes ! l definition , types and examples1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- कानपुर समाचार Digital कानपुर से इस वक्त की बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है… जहां एक पिता पर अपनी ही जुड़वां नाबालिग बच्चियों की सर काट कर हत्या का आरोप लगा है।इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है…और एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। देखते रहे कानपुर समाचार डिजिटल न्यूज़ #reelsviralシ #reelsfacebook #follow #like #BreakingNews #kanpursamachardigital1
- पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में देर रात्रि तक शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखी जा रही है। कम दृश्यता के बीच यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा रिफ्लेक्टर जैकेट पहनकर ड्यूटी की जा रही है, जिससे दूर से ही उनकी स्पष्ट पहचान सुनिश्चित हो रही है तथा यातायात सुरक्षित, अनुशासित एवं नियंत्रित रूप से संचालित हो रहा है। रूट मार्शल एवं सेंटर प्रभारी के माध्यम से चौराहों पर सघन निगरानी रखते हुए यातायात का सुचारू संचालन किया जा रहा है। कानपुर वासियों से अपील की जा रही है कि वे रात्रि में विशेष सतर्कता बरतें, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें तथा सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें।1
- उन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा भगवान श्री परशुराम के मंदिर की स्थापना कर परशुराम जन्मोत्सव के दिन मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का किया भव्य आयोजन आपको बताते चलें कि उन्नाव सदर से लोकप्रिय विधायक पंकज गुप्ता द्वारा ब्राह्मण समाज की मांग को लेकर भगवान परशुराम के एक भव्य मंदिर की स्थापना कर भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के दिन बहुत ही भव्यता एवं दिव्यता के साथ श्री परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया एवं इस पावन दिन के अवसर पर नवनिर्मित परशुराम मंदिर में भगवान परशुराम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापना की गई इस अवसर पर सर्व समाज से हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही उपस्थित लोगों द्वारा भगवान परशुराम का आशीर्वाद प्राप्त कर हवन पूजन में प्रतिभाग किया गया एवं आयोजित भव्य भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया गया इस पावन अवसर पर सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा विधिवत पूजन अर्चन कर भगवान परशुराम जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना की गई साथ ही उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन में कहा गया कि आप लोगों द्वारा बताए जाने वाले हर एक समस्या एवं बात को गंभीरता से लेते हुए मैं सदैव आप लोगों के जिम्मेदारियां को निभाने के लिए कर्तव्य वध हूँ मैं उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं एवं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं कि आप लोगों ने मुझे इस काबिल बनाया जिससे आप लोगों के आवाहन पर मैं हर एक काम के लिए सदैव उपस्थित हूं इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता आनंद अवस्थी, भाजपा जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी, MLC अरविन्द त्रिपाठी, विमल द्विवेदी, अमित मिश्रा, अवनीश गुप्ता, अनुज पाण्डेय,मोना पाण्डेय, बउआ अवस्थी, गोपाल अवस्थी, ब्रजेश पाण्डेय, सुशील तिवारी,अमित शुक्ला सहित अधिक से अधिक लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को भव्य एवं दिब्य बनाया कार्यक्रम का संपूर्ण आयोजन सदर विधायक प्रतिनिधि एवं सहयोगी प्रदीप सिंह एवं पवन सिंह द्वारा किया गया1
- उन्नाव में मानवता की मिसाल — अमितेश सिंह ‘नंदू’ बने जीवन रक्षक उन्नाव। देर रात अमितेश सिंह ‘नंदू’ अपने सहयोगियों के साथ क्षेत्रीय भ्रमण से लौट रहे थे इसी दौरान दही चौकी स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार कई यात्री अंदर बुरी तरह फंस गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई हादसे को देखते ही अमितेश सिंह ‘नंदू’ तुरंत गाड़ी से उतरे और बिना देर किए राहत कार्य में जुट गए, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने अपने साथियों के साथ हथौड़ा और छेनी की मदद से बस की बॉडी तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। लगातार प्रयास करते हुए कई घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और तुरंत स्थानीय प्रशासन व एम्बुलेंस को सूचना देकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार उस रात का दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था—1
- लखनऊ, उत्तर प्रदेश APCR टीम ने आज लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग के बाद के हालात का जायज़ा लिया। इस दर्दनाक हादसे में 500 से अधिक घर जलकर खाक हो गए, जिससे सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं। टीम ने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि जल्द ही आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी। हम उम्मीद करते हैं कि सभी पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द राहत, सहायता और न्याय मिलेगा।1
- पनकी के गंगागंज इलाके में नगर निगम के कैटल कैचिंग दस्ते पर उस समय हमला हो गया, जब टीम आईजीआरएस शिकायत के आधार पर कुत्ते पकड़ने पहुंची थी। अचानक भीड़ ने दस्ते को घेर लिया और कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिए और कैटल कैचिंग वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले में चालक समेत चार कर्मचारी,समीर, सत्येन्द्र यादव, विकास झा और विकास सोनवानी घायल बताए जा रहे है सूचना पर देर रात अधिकारी मौके पर पहुंचे आए पनकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई हमलावरों की पहचान के लिए घटना का वीडियो पुलिस को सौंपा गया। बताया जा रहा है कि गंगागंज निवासी की शिकायत पर टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।1
- खबर उन्नाव से है जहां शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंगरोसी निवासी राजकुमार पुत्र होरीलाल के रूप में हुई है। उनका शव हिरन नगर के पास एक घर में पड़ा मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घर के अंदर राजकुमार का शव संदिग्ध हालत में देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि राजकुमार पूर्व में एक निजी विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह अपने गांव सिंगरोसी में रह रहे थे। क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी और वे सरल स्वभाव के व्यक्ति माने जाते थे। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। हालांकि, मौत के कारणों को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें स्वाभाविक मौत, आत्महत्या या किसी अन्य कारण की आशंका भी शामिल है। सदर कोतवाली प्रभारी सीके मिश्र ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होa रहा है, इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।1