Shuru
Apke Nagar Ki App…
कानपुर कुत्ते पकड़ने गई नगर निगम टीम पर हमला, 4 कर्मचारी घायल पनकी के गंगागंज इलाके में नगर निगम के कैटल कैचिंग दस्ते पर उस समय हमला हो गया, जब टीम आईजीआरएस शिकायत के आधार पर कुत्ते पकड़ने पहुंची थी। अचानक भीड़ ने दस्ते को घेर लिया और कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिए और कैटल कैचिंग वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले में चालक समेत चार कर्मचारी,समीर, सत्येन्द्र यादव, विकास झा और विकास सोनवानी घायल बताए जा रहे है सूचना पर देर रात अधिकारी मौके पर पहुंचे आए पनकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई हमलावरों की पहचान के लिए घटना का वीडियो पुलिस को सौंपा गया। बताया जा रहा है कि गंगागंज निवासी की शिकायत पर टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Anoop Nishad Kanpur
कानपुर कुत्ते पकड़ने गई नगर निगम टीम पर हमला, 4 कर्मचारी घायल पनकी के गंगागंज इलाके में नगर निगम के कैटल कैचिंग दस्ते पर उस समय हमला हो गया, जब टीम आईजीआरएस शिकायत के आधार पर कुत्ते पकड़ने पहुंची थी। अचानक भीड़ ने दस्ते को घेर लिया और कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिए और कैटल कैचिंग वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले में चालक समेत चार कर्मचारी,समीर, सत्येन्द्र यादव, विकास झा और विकास सोनवानी घायल बताए जा रहे है सूचना पर देर रात अधिकारी मौके पर पहुंचे आए पनकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई हमलावरों की पहचान के लिए घटना का वीडियो पुलिस को सौंपा गया। बताया जा रहा है कि गंगागंज निवासी की शिकायत पर टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कानपुर समाचार Digital कानपुर से इस वक्त की बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है… जहां एक पिता पर अपनी ही जुड़वां नाबालिग बच्चियों की सर काट कर हत्या का आरोप लगा है।इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है…और एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। देखते रहे कानपुर समाचार डिजिटल न्यूज़ #reelsviralシ #reelsfacebook #follow #like #BreakingNews #kanpursamachardigital1
- पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में देर रात्रि तक शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखी जा रही है। कम दृश्यता के बीच यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा रिफ्लेक्टर जैकेट पहनकर ड्यूटी की जा रही है, जिससे दूर से ही उनकी स्पष्ट पहचान सुनिश्चित हो रही है तथा यातायात सुरक्षित, अनुशासित एवं नियंत्रित रूप से संचालित हो रहा है। रूट मार्शल एवं सेंटर प्रभारी के माध्यम से चौराहों पर सघन निगरानी रखते हुए यातायात का सुचारू संचालन किया जा रहा है। कानपुर वासियों से अपील की जा रही है कि वे रात्रि में विशेष सतर्कता बरतें, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें तथा सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें।1
- Post by MAKKI TV1
- mathmatics for beginners : write and learn multiplication table of 21
- Post by Media Prabhari1
- मूसानगर, कानपुर देहात। थाना मूसानगर में 05 अप्रैल 2026 को दर्ज दुष्कर्म के मामले में एफआईआर दर्ज होने के एक सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़िता के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं। आरोप है कि गिरफ्तारी न होने से आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे पीड़िता दहशत में है। पीड़िता ने अधिकारियों से आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। उसने चेतावनी दी है कि यदि कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह भूख हड़ताल पर बैठेगी।1
- उन्नाव। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती समाज विरोधी गतिविधियों, अवैध कब्जों, जबरन धर्मांतरण तथा महिलाओं के शोषण जैसे मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मामलों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि देश में सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने वाली गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव प्रभावित हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर सुनियोजित तरीके से अवैध कब्जे, महिलाओं का शोषण, जबरन धर्मांतरण तथा सार्वजनिक और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ज्ञापन में प्रमुख रूप से लव जिहाद, हिंदू परिवारों के उत्पीड़न, सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे, अपवित्र खान-पान की घटनाएं तथा जनजातीय क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं के शोषण जैसे मुद्दों का उल्लेख किया गया। बजरंग दल ने मांग की कि राष्ट्रविरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त एवं त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि से अवैध कब्जों को तत्काल हटाने, जबरन धर्मांतरण रोकने हेतु कठोर कानून लागू करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रशासन से अपेक्षा की कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई कर शांति और सौहार्द बनाए रखा जाए।1
- Kanpur Murder News: 11 साल की जुड़वां बेटियों का रेता गला, 'खून' से लाल हुआ अपार्टमेंट, हत्यारा पिता गिरफ्तार Kanpur Father Kills Twin Daughters: नौबस्ता थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी दो जुड़वां बेटियों की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यूपी, कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र के के-ब्लॉक किदवईनगर इलाके में त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-टू में रविवार तड़के पिता ने 11 साल की जुड़वा बेटियों की गला काटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसी ने पुलिस को सूचना भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मूल रूप से बिहार के गया का रहने वाला शशि रंजन मिश्रा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव कंपनी है। वह त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के भूतल पर बने फ्लैट में पत्नी रेशमा 11 साल की दो बेटियां रिद्धि-सिद्धि और छह साल के बेटे रुद्रव गन्नू के संग रहता था। रिद्धि-सिद्धि घर के सामने बने मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी। रिद्धि और सिद्धि के शव बेड पर पड़े मिले डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पुलिस को रिद्धि और सिद्धि के शव उनके ही कमरे में बेड पर पड़े मिले। परिवार पिछले करीब आठ साल से अपार्टमेंट में लखनऊ निवासी बैंककर्मी विवेक गुप्ता के फ्लैट में किराये पर रह रहा था। डीसीपी के मुताबिक, बच्चियों के पिता शशि रंजन मिश्रा ने सुबह करीब साढ़े चार बजे फोन कर घटना की सूचना दी। एक स्टील का चापड़ बरामद हुआ वारदात रात करीब दो से ढाई बजे के बीच की है। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। मौके से एक स्टील का चापड़ बरामद हुआ है, जिससे हत्या की गई है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।दवाई कंपनी में काम करने वाले शशि रंजन ने 2014 में सिलीगुड़ी कलिमपुर की रहने वाली रेशमा से प्रेम विवाह किया था। सभी कमरों में लगे हैं सीसीटीवी वो कानपुर में ही एक पार्लर में नौकरी करती थी। घटना के वक्त आरोपी पिता और बेटियां दूसरे कमरे में सो रही थी, जबकि सामने वाले कमरे में रेशमा बेटे रुद्रव के साथ सो रही थी। सभी कमरों में सीसीटीवी लगे हैं। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेशमा को जगाया, तो उसे घटना का पता चला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया पुलिस ने मौके से आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। वहीं, वारदात के बाद रेशमा ने नौकरानी अमरावती को फोन कर घर बुलाया और घटना की जानकारी दी। रेशमा के अनुसार पति उसे मायके जाने से होता था इसी बात को लेकर दोनों के बीच में झगड़ा होता था। #viralpost1