Shuru
Apke Nagar Ki App…
all India LPG petrol diesel ke problem barabar
Satyanarayan Bodana Chandravan
all India LPG petrol diesel ke problem barabar
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ताल:- ताल नगर परिषद के तत्वाधान में आयोजित नवरात्रि मेले में राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा। ने भजनों की मन मोहक प्रस्तुति दी उन्होंने सर्व प्रथम सांवलिया सेठ की महिमा का बखान किया उसके बाद अन्य लोक प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी ज्ञातव्य है कि गोकुल शर्मा अपनी मधुर आवाज के लिए जाने जाते है। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार, जिला पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष राजेश परमार, मेला समिति अध्यक्ष मनीष भोला परमार सी एम ओ गौरव शर्मा सहित सभी गणमान्य उपस्थित थे।2
- बड़ौनी:आबकारी विभाग ने गोपालपुरा कंजर डेरा पर मारी दबिश, लाखों की कच्ची शराब जब्त कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं जिला आबकारी अधिकारी बीएल दांगी के निर्देश पर आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी अनिरुद्ध खानवलकर के मार्गदर्शन में आबकारी टीम ने कंजर डेरा पर मारी दबिश। टीम को मौके से भारी मात्रा में कच्ची शराब, लहान व शराब बनाने की सामग्री मिली। डेरा पर बड़े स्तर से शराब बनाने का कारोबार किया जा रहा था। टीम द्वारा जब्त लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया आबकारी अधिनियम के तहत मौके पर 2 प्रकरण दर्जकर विवेचना में लिये गए। जब्त शराब, लहान व सामग्री की अनुमानित कीमत 2 लाख 52 हजार 600 रुपये आंकी गई। उक्त कार्रवाई में एसडीपीओ विनायक शुक्ला, आबकारी उपनिरीक्षक केतन भावर, उपनिरीक्षक ध्वनि भदौरिया, आरक्षक विकास पाठक सहित आबकारी व पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।1
- शाजापुर - कृषि उपज मंडी समिति शाजापुर में 26 मार्च से लगातार 9 दिनों तक नीलामी कार्य बंद रहेगा। मंडी प्रबंधन के अनुसार 26 मार्च को महाष्टमी, 27 को महानवमी और 28 मार्च को चतुर्थ शनिवार के कारण बैंक बंद होने से अवकाश रहेगा। इसके बाद 29 मार्च को साप्ताहिक अवकाश, जबकि 30 मार्च से 1 अप्रैल तक वार्षिक लेखाबंदी के चलते व्यापारियों के आवेदन पर मंडी बंद रखी जाएगी। वहीं 2 अप्रैल को हनुमान प्रकटोत्सव और 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे का अवकाश रहेगा। फल-सब्जी मंडी में भी 27 मार्च से 31 मार्च तक अवकाश घोषित किया है। मंडी प्रबंधन ने किसानों से विशेष अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान अपनी उपज लेकर मंडी न आएं ताकि उन्हें किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। हालांकि, जो किसान अपनी उपज बेचना चाहते हैं, वे एमपी फार्मगेट ऐप के माध्यम से लाइसेंसधारी व्यापारियों को सीधे फसल बेचकर नकद भुगतान प्राप्त कर सकते हैं। फल-सब्जी मंडी में भी 27 से 31 मार्च तक अवकाश रहेगा, जबकि अन्य दिनों में वहां नीलामी कार्य सुचारू रहेगा।1
- पम्प संचालक डिब्बों, टंकियो में पेट्रोल, डीजल नहीं दे- कलेक्टर सुश्री बाफना कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिले के सभी पेट्रोल/डीजल पम्प संचालको को निर्देश दिए कि वे डिब्बों, टंकियो में पेट्रोल/डीजल नहीं दे। कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को डिब्बों, टंकियो में पेट्रोल, डीजल देने वाले पम्प संचालकों पर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।1
- Post by Dilip pilet Pilet1
- मोहन बड़ोदिया। मोहन बड़ोदिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मांगलिया अंतर्गत गांव रोल्याखेड़ी में आयोजित शिव महापुराण कथा का समापन हो गया। कथावाचक संत गोकुल गिरी जी महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्र और विधि विधान से पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र की सुख समृद्धि और मंगल कामना के लिए प्रार्थना की गई। सात दिनों से चल रही शिव महापुराण कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे थे ।कथा के माध्यम से भगवान शिव की महिमा, भक्ति ,धर्म और सदाचार का संदेश दिया गया।समापन दिवस पर आयोजित हवन पूजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं कथा सुनकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कथा के समापन से एक दिन पूर्व भगवान शंकर का वैदिक रीति रिवाजों के साथ शिव पार्वती विवाह धूमधाम से मनाया गया था। इस विवाह उत्सव में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे।बुधवार को कथा के पूर्णाहुति कार्यक्रम के साथ धार्मिक आयोजन का विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया , जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कि। एवं पूरे आयोजन के दौरान रोल्याखेड़ी में शिव महापुराण का समापन हुआ महा भंडारे का आयोजन गांव का वातावरण भक्ति में बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्सव देखने को मिला।1
- शाजापुर जिले के ग्राम पंचायत मांगलिया अंतर्गत गांव रोल्याखेड़ी में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का समापन बुधवार को हुआ। कथावाचक संत गोकुल गिरी जी महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्र और विधि विधान से पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र की सुख समृद्धि और मंगल कामना के लिए प्रार्थना की गई। सात दिनों से चल रही श्री शिव महापुराण कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे,कथा के माध्यम से भगवान शिव की महिमा, भक्ति ,धर्म और सदाचार का संदेश दिया गया। समापन दिवस पर आयोजित हवन पूजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं कथा सुनकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कथा के समापन से एक दिन पूर्व भगवान शंकर का वैदिक रीति रिवाजों के साथ शिव पार्वती विवाह धूमधाम से मनाया गया था। इस विवाह उत्सव में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। बुधवार शाम 5 बजे तक कथा के पूर्णाहुति कार्यक्रम के साथ धार्मिक आयोजन का विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया , जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कि एवं पूरे आयोजन के दौरान रोल्याखेड़ी में श्री शिव महापुराण कथा का समापन हुआ ।1
- मंदसौर ब्रेकिंग रामप्रसाद धनगर कि रिपोर्ट नई फतेहगढ में स्विफ्ट कार ने 4से 5 महिला और पुरुष ओर एक बच्चे को रौदा खड़ी ट्रक में जा घुसी स्विफ्ट* महू-नीमच हाईवे पर भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित कार ने स्कूटी सवार 4 लोगों को कुचला फतेहगढ़ के पास हुआ एक्सीडेंट: महिला और मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के महू-नीमच हाईवे पर आज गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फतेहगढ़ क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने स्कूटी पर जा रहे चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार सड़क पर काफी दूर तक जा गिरे। हादसे में एक महिला और एक छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की मुख्य बातें: • स्थान: महू-नीमच हाईवे, फतेहगढ़ के पास (मंदसौर)। • वाहन: तेज रफ्तार कार और एक स्कूटी (4 सवार)। • घायल: एक महिला और एक बच्चे की हालत नाजुक। • रेस्क्यू: राहगीरों की मदद से तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई। तेज रफ्तार बनी काल, चीख-पुकार से दहला इलाका प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूटी सवार अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। टक्कर लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दौड़कर घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। जिला अस्पताल में उपचार जारी:- हादसे की सूचना मिलते ही डायल 100 और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। चारों घायलों को तत्काल मंदसौर जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला और छोटे बच्चे को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। अन्य दो घायलों का भी प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, जिसे कुछ ग्रामीणों ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। हाइवे पर सुरक्षा को लेकर सवाल:- महू-नीमच हाईवे पर लगातार बढ़ रहे हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार पर लगाम लगाने की जरूरत को उजागर कर दिया है। फतेहगढ़ के पास का यह हिस्सा ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा है, जहां अक्सर तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर हादसों का शिकार होते हैं।1
- Post by Sajid Ali2