Shuru
Apke Nagar Ki App…
धीरज भावसार को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएंश्सोयत कला
Dilip pilet Pilet
धीरज भावसार को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएंश्सोयत कला
More news from Agar Malwa and nearby areas
- Post by Dilip pilet Pilet1
- Post by Arif Khan1
- राजगढ़ एम पी जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान न दें – जिला आपूर्ति अधिकारी राजगढ़, 25 मार्च 2026 जिला आपूर्ति अधिकारी अजित कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑयल कंपनियों से प्राप्त अद्यतन सूचना के अनुसार जिले में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। वर्तमान स्थिति में जिले के सभी 155 पेट्रोल पम्पों पर लगभग 7 लाख 75 हज़ार लीटर पेट्रोल एवं 12 लाख 46 हज़ार लीटर डीजल का स्टॉक उपलब्ध है, जिससे आमजन की आवश्यकता की पूर्ति सुचारु रूप से की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेट्रोल-डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है तथा आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। अतः नागरिकों से अपील है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें। जिला आपूर्ति अधिकारी ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी को ही मानें। साथ ही जिले के सभी पेट्रोल पम्प संचालकों से आग्रह किया गया है कि वे सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए खुले बॉटल या केन में पेट्रोल-डीजल का विक्रय न करें। प्रशासन द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। ऐसी ही खबरों के लिए देखते रहिए बी एस जी न्यूज ट्वेंटी फॉर की खबरें, खबर को शेयर व चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।1
- बड़ौनी:आबकारी विभाग ने गोपालपुरा कंजर डेरा पर मारी दबिश, लाखों की कच्ची शराब जब्त कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं जिला आबकारी अधिकारी बीएल दांगी के निर्देश पर आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी अनिरुद्ध खानवलकर के मार्गदर्शन में आबकारी टीम ने कंजर डेरा पर मारी दबिश। टीम को मौके से भारी मात्रा में कच्ची शराब, लहान व शराब बनाने की सामग्री मिली। डेरा पर बड़े स्तर से शराब बनाने का कारोबार किया जा रहा था। टीम द्वारा जब्त लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया आबकारी अधिनियम के तहत मौके पर 2 प्रकरण दर्जकर विवेचना में लिये गए। जब्त शराब, लहान व सामग्री की अनुमानित कीमत 2 लाख 52 हजार 600 रुपये आंकी गई। उक्त कार्रवाई में एसडीपीओ विनायक शुक्ला, आबकारी उपनिरीक्षक केतन भावर, उपनिरीक्षक ध्वनि भदौरिया, आरक्षक विकास पाठक सहित आबकारी व पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।1
- रायपुर 25 मार्च। रायपुर कस्बे की कृषि उपजमंडी में प्रमुख जिंसों के भाव स्थिर रहे। कृषि मंडी अध्यक्ष बजरंग गुप्ता ने बताया कि जिंसों की बोली शुरू हुई। जिसमें मंडी में 1500 कट्टे नए गेहूं की आवक हुई। गेहूं का भाव 2200 से 2290 रुपये प्रति क्विंटल रहे।सरसो के भाव 6300 से 6500 रुपये एवं मसूर के भाव 7300 से 7600 रुपये प्रति क्विंटल रहे।1
- पम्प संचालक डिब्बों, टंकियो में पेट्रोल, डीजल नहीं दे- कलेक्टर सुश्री बाफना कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिले के सभी पेट्रोल/डीजल पम्प संचालको को निर्देश दिए कि वे डिब्बों, टंकियो में पेट्रोल/डीजल नहीं दे। कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को डिब्बों, टंकियो में पेट्रोल, डीजल देने वाले पम्प संचालकों पर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।1
- मोहन बड़ोदिया। मोहन बड़ोदिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मांगलिया अंतर्गत गांव रोल्याखेड़ी में आयोजित शिव महापुराण कथा का समापन हो गया। कथावाचक संत गोकुल गिरी जी महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्र और विधि विधान से पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र की सुख समृद्धि और मंगल कामना के लिए प्रार्थना की गई। सात दिनों से चल रही शिव महापुराण कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे थे ।कथा के माध्यम से भगवान शिव की महिमा, भक्ति ,धर्म और सदाचार का संदेश दिया गया।समापन दिवस पर आयोजित हवन पूजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं कथा सुनकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कथा के समापन से एक दिन पूर्व भगवान शंकर का वैदिक रीति रिवाजों के साथ शिव पार्वती विवाह धूमधाम से मनाया गया था। इस विवाह उत्सव में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे।बुधवार को कथा के पूर्णाहुति कार्यक्रम के साथ धार्मिक आयोजन का विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया , जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कि। एवं पूरे आयोजन के दौरान रोल्याखेड़ी में शिव महापुराण का समापन हुआ महा भंडारे का आयोजन गांव का वातावरण भक्ति में बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्सव देखने को मिला।1
- रायपुर क्षेत्र के माथनिया गांव में स्थित नंदी गोशाला में गायों के गोबर को लेकर कई जैविक खेती करने वाले किसानों ने खाद क्रय करने के लिए बढ़चढ़ बोली में भाग लिया। दिलीप राठौर ने बताया है कि अंतिम बोली 152000/- की प्रेमचन्द पाटीदार सेमलीभावनी वाले की रही।1