logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

⚡बड़ी खबर: चंदौली एसपी का आधी रात को 'एक्शन', मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक निलंबित!⚡ 🚨 भेष बदलकर निकले 'कप्तान': नवागत एसपी आकाश पटेल सिविल ड्रेस में खुद मुगलसराय मार्केट पहुंचे और अवैध शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा। स्थानीय पुलिस की लापरवाही की खुली पोल। ❌ कार्रवाई की मुख्य वजहें: 1️⃣ अवैध शराब बिक्री के वायरल वीडियो पर कोई एक्शन नहीं। 2️⃣ लूट की घटना की सूचना अधिकारियों को देर से देना। 3️⃣ अपराधों के खुलासे में ढिलाई और कर्तव्यहीनता। 🔥 एसपी का सख्त संदेश: लापरवाही और अपराध को संरक्षण देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विभागीय जांच के आदेश जारी। 📖 पूरी खबर पढ़ें हमारी वेबसाइट पर। (लिंक बायो में) #ChandauliNews #MughalsaraiPolice #ASP #ActionMode #DehatExpressNews #BreakingNews #UttarPradeshPolice #ZeroTolerance — देहात एक्सप्रेस न्यूज़ संपादक: दीवान इमरान अहमद

21 hrs ago
user_दीवान इमरान अहमद
दीवान इमरान अहमद
Court reporter चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago
bb5645a8-98cd-496f-b65e-999992401465

⚡बड़ी खबर: चंदौली एसपी का आधी रात को 'एक्शन', मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक निलंबित!⚡ 🚨 भेष बदलकर निकले 'कप्तान': नवागत एसपी आकाश पटेल सिविल ड्रेस में खुद मुगलसराय मार्केट पहुंचे और अवैध शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा। स्थानीय पुलिस की लापरवाही की खुली पोल। ❌ कार्रवाई की मुख्य वजहें: 1️⃣ अवैध शराब बिक्री के वायरल वीडियो पर कोई एक्शन नहीं। 2️⃣ लूट की घटना की सूचना अधिकारियों को देर से देना। 3️⃣ अपराधों के खुलासे में ढिलाई और कर्तव्यहीनता। 🔥 एसपी का सख्त संदेश: लापरवाही और अपराध को संरक्षण देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विभागीय जांच के आदेश जारी। 📖 पूरी खबर पढ़ें हमारी वेबसाइट पर। (लिंक बायो में) #ChandauliNews #MughalsaraiPolice #ASP #ActionMode #DehatExpressNews #BreakingNews #UttarPradeshPolice #ZeroTolerance — देहात एक्सप्रेस न्यूज़ संपादक: दीवान इमरान अहमद

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चंदौली के धानापुर क्षेत्र के पगही-विझवल कुसुम्ही गांव के सिवान में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में करीब 10 बीघा से अधिक गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई, जिससे कई किसानों को भारी नुकसान हुआ। पीड़ित किसानों में रामलाल यादव समेत कई लोग शामिल हैं, जिनकी मेहनत की पूरी फसल नष्ट हो गई। आग हरदेव पीजी कॉलेज के पीछे स्थित खेतों में लगी थी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
    1
    चंदौली के धानापुर क्षेत्र के पगही-विझवल कुसुम्ही गांव के सिवान में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
इस घटना में करीब 10 बीघा से अधिक गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई, जिससे कई किसानों को भारी नुकसान हुआ। पीड़ित किसानों में रामलाल यादव समेत कई लोग शामिल हैं, जिनकी मेहनत की पूरी फसल नष्ट हो गई।
आग हरदेव पीजी कॉलेज के पीछे स्थित खेतों में लगी थी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली गई।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
    user_Shrikant Sagar
    Shrikant Sagar
    Media house मुगलसराय, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • वाराणसी: प्राचीन चौरी माता मंदिर पर बिजली विभाग का 'हथौड़ा', पुजारी ने लगाया जबरन कब्जे का आरोप वाराणसी | 05 अप्रैल, 2026 धर्म की नगरी काशी के चौकाघाट इलाके में एक प्राचीन मंदिर को लेकर विवाद गहरा गया है। 'रजिस्टर्ड अति प्राचीन चौरी माता मंदिर' के पुजारी राजकुमार ने बिजली विभाग (राजघाट) पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में न्याय की गुहार लगाने की चेतावनी दी है। क्या है पूरा मामला? पुजारी राजकुमार द्वारा जिलाधिकारी को लिखे गए पत्र के अनुसार, चौकाघाट स्थित प्लॉट नंबर 3020 और प्लॉट नंबर 4 पर यह मंदिर सन 1971-72 से स्थित है। मंदिर का विधिवत पंजीकरण 1983 में 'सहायक निबन्धक फर्म्स सोसायटी एवं चिट्स' द्वारा किया जा चुका है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों (अधिशासी अभियंता और लेखपाल) ने कथित तौर पर एक गलत रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें मंदिर की मौजूदगी को नकारते हुए उक्त भूमि को 'खाली' दिखाया गया है। नुकसान और स्थानीय आक्रोश पुजारी का दावा है कि विभाग ने जबरन कब्जा करने की नीयत से: मंदिर की बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया है। मंदिर परिसर में लगे पेड़-पौधों और फूलों को काट दिया गया है। परिसर में गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं, जिससे मंदिर के ढांचे को खतरा पैदा हो गया है। इस घटना से क्षेत्रीय जनता और मंदिर के पदाधिकारियों में भारी रोष है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह मंदिर किसी की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है, बल्कि हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, जहाँ प्रतिदिन पूजा-पाठ और वैवाहिक रस्में संपन्न होती हैं। "योगी दरबार" जाने की चेतावनी पुजारी राजकुमार ने पत्र में चेतावनी दी है कि यदि बिजली विभाग की इन 'अवैध' गतिविधियों को तुरंत नहीं रोका गया, तो क्षेत्र में कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। उन्होंने कहा कि अगर स्थानीय प्रशासन से न्याय नहीं मिला, तो वे अपनी फरियाद लेकर गोरखपुर और लखनऊ स्थित 'योगी दरबार' जाएंगे। "प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से आस्था के केंद्र को मिटाने की साजिश रची जा रही है। हम अपनी जमीन और मंदिर की रक्षा के लिए न्याय की अंतिम सांस तक लड़ेंगे।" — राजकुमार (पुजारी)
    3
    वाराणसी: प्राचीन चौरी माता मंदिर पर बिजली विभाग का 'हथौड़ा', पुजारी ने लगाया जबरन कब्जे का आरोप
वाराणसी | 05 अप्रैल, 2026
धर्म की नगरी काशी के चौकाघाट इलाके में एक प्राचीन मंदिर को लेकर विवाद गहरा गया है। 'रजिस्टर्ड अति प्राचीन चौरी माता मंदिर' के पुजारी राजकुमार ने बिजली विभाग (राजघाट) पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में न्याय की गुहार लगाने की चेतावनी दी है।
क्या है पूरा मामला?
पुजारी राजकुमार द्वारा जिलाधिकारी को लिखे गए पत्र के अनुसार, चौकाघाट स्थित प्लॉट नंबर 3020 और प्लॉट नंबर 4 पर यह मंदिर सन 1971-72 से स्थित है। मंदिर का विधिवत पंजीकरण 1983 में 'सहायक निबन्धक फर्म्स सोसायटी एवं चिट्स' द्वारा किया जा चुका है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों (अधिशासी अभियंता और लेखपाल) ने कथित तौर पर एक गलत रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें मंदिर की मौजूदगी को नकारते हुए उक्त भूमि को 'खाली' दिखाया गया है।
नुकसान और स्थानीय आक्रोश
पुजारी का दावा है कि विभाग ने जबरन कब्जा करने की नीयत से:
मंदिर की बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया है।
मंदिर परिसर में लगे पेड़-पौधों और फूलों को काट दिया गया है।
परिसर में गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं, जिससे मंदिर के ढांचे को खतरा पैदा हो गया है।
इस घटना से क्षेत्रीय जनता और मंदिर के पदाधिकारियों में भारी रोष है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह मंदिर किसी की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है, बल्कि हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, जहाँ प्रतिदिन पूजा-पाठ और वैवाहिक रस्में संपन्न होती हैं।
"योगी दरबार" जाने की चेतावनी
पुजारी राजकुमार ने पत्र में चेतावनी दी है कि यदि बिजली विभाग की इन 'अवैध' गतिविधियों को तुरंत नहीं रोका गया, तो क्षेत्र में कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। उन्होंने कहा कि अगर स्थानीय प्रशासन से न्याय नहीं मिला, तो वे अपनी फरियाद लेकर गोरखपुर और लखनऊ स्थित 'योगी दरबार' जाएंगे।
"प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से आस्था के केंद्र को मिटाने की साजिश रची जा रही है। हम अपनी जमीन और मंदिर की रक्षा के लिए न्याय की अंतिम सांस तक लड़ेंगे।" — राजकुमार (पुजारी)
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher वाराणसी•
    9 hrs ago
  • Post by Jitendra Maurya
    1
    Post by Jitendra Maurya
    user_Jitendra Maurya
    Jitendra Maurya
    Voice of people गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • कैमूर। शनिवार को भभुआ स्थित राजद प्रधान कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले में खेल सुविधाओं की दयनीय स्थिति और 'खेलो इंडिया' योजना में व्याप्त विसंगतियों को लेकर महागठबंधन के नेताओं ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। मुख्य बातें और आरोप प्रेस वार्ता के मुख्य वक्ता और रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री अजीत सिंह ने खेलो इंडिया योजना की जमीनी हकीकत पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिले में इस योजना के तहत बनाए गए अधिकांश खेल मैदानों की गुणवत्ता अत्यंत निम्न स्तर की है। स्टेडियम की बदहाली: वॉलीबॉल, बास्केटबॉल सहित अन्य खेलों के लिए बनाई गई सुविधाएं उपयोग के लायक नहीं हैं। जिम स्थानांतरण का विवाद: अजीत सिंह ने आरोप लगाया कि महुअर के लिए स्वीकृत जिम को नियमों को ताक पर रखकर भभुआ सर्किट हाउस में स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने मांग की कि इसे अविलंब जगजीवन स्टेडियम में स्थानांतरित किया जाए ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। शिक्षा विभाग में दबाव की राजनीति: जिले के उच्च और मध्य विद्यालयों को खेल सामग्री के लिए आवंटित राशि (क्रमशः ₹25,000 और ₹10,000) के उपयोग में जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा निजी ठेकेदारों से ही सामग्री खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है, जो सीधा भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। सरकार पर तीखा हमला चैनपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री बृजकिशोर बिंद ने भाजपा और एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके पास "घोटालेबाजों की फौज" है। उन्होंने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है और विकास के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। प्रेस वार्ता में उपस्थित प्रमुख चेहरा इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद जिलाध्यक्ष अकलू राम, भभुआ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बिरेंद्र कुशवाहा, बबन लाल श्रीवास्तव, आशिफ मुन्ना खान, संतोष सिंह, इस्लाम अंसारी, अवधेश कुशवाहा, ललन यादव, जगनरायण यादव, सिदेश्वर कुशवाहा, मुन्ना सिंह, मुकेश पटेल, सलमान खान, अशोक यादव कैमूरी, रामदुलार यादव, धनंजय यादव, सुभाष यादव, श्यामनारायण तिवारी, रोहित तिवारी, हैदर अली, भरत यादव, सत्येंद्र यादव और गौरव यादव सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही राजद नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि जिले की खेल सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ और जिम को स्टेडियम में शिफ्ट नहीं किया गया, तो पार्टी इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।
    7
    कैमूर। शनिवार को भभुआ स्थित राजद प्रधान कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले में खेल सुविधाओं की दयनीय स्थिति और 'खेलो इंडिया' योजना में व्याप्त विसंगतियों को लेकर महागठबंधन के नेताओं ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला।
मुख्य बातें और आरोप
प्रेस वार्ता के मुख्य वक्ता और रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री अजीत सिंह ने खेलो इंडिया योजना की जमीनी हकीकत पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिले में इस योजना के तहत बनाए गए अधिकांश खेल मैदानों की गुणवत्ता अत्यंत निम्न स्तर की है।
स्टेडियम की बदहाली: वॉलीबॉल, बास्केटबॉल सहित अन्य खेलों के लिए बनाई गई सुविधाएं उपयोग के लायक नहीं हैं।
जिम स्थानांतरण का विवाद: अजीत सिंह ने आरोप लगाया कि महुअर के लिए स्वीकृत जिम को नियमों को ताक पर रखकर भभुआ सर्किट हाउस में स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने मांग की कि इसे अविलंब जगजीवन स्टेडियम में स्थानांतरित किया जाए ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके।
शिक्षा विभाग में दबाव की राजनीति: जिले के उच्च और मध्य विद्यालयों को खेल सामग्री के लिए आवंटित राशि (क्रमशः ₹25,000 और ₹10,000) के उपयोग में जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा निजी ठेकेदारों से ही सामग्री खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है, जो सीधा भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।
सरकार पर तीखा हमला
चैनपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री बृजकिशोर बिंद ने भाजपा और एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके पास "घोटालेबाजों की फौज" है। उन्होंने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है और विकास के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है।
प्रेस वार्ता में उपस्थित प्रमुख चेहरा
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद जिलाध्यक्ष अकलू राम, भभुआ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बिरेंद्र कुशवाहा, बबन लाल श्रीवास्तव, आशिफ मुन्ना खान, संतोष सिंह, इस्लाम अंसारी, अवधेश कुशवाहा, ललन यादव, जगनरायण यादव, सिदेश्वर कुशवाहा, मुन्ना सिंह, मुकेश पटेल, सलमान खान, अशोक यादव कैमूरी, रामदुलार यादव, धनंजय यादव, सुभाष यादव, श्यामनारायण तिवारी, रोहित तिवारी, हैदर अली, भरत यादव, सत्येंद्र यादव और गौरव यादव सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वही राजद नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि जिले की खेल सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ और जिम को स्टेडियम में शिफ्ट नहीं किया गया, तो पार्टी इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।
    user_Satyam Kumar Upadhyay
    Satyam Kumar Upadhyay
    Local News Reporter Bhabua, Patna•
    1 hr ago
  • गाजीपुर के मोहम्मदाबाद क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। भांवरकोल क्षेत्र के गोडउर से वाराणसी जा रही रोडवेज बस (नंबर UP 65 ET 9882) को हाटा गांव स्थित अम्बा हॉस्पिटल के पास सरिता मेडिकल स्टोर के सामने एक तेज रफ्तार डंफर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे में बस चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद डंफर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार डंफर और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।
    1
    गाजीपुर के मोहम्मदाबाद क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। भांवरकोल क्षेत्र के गोडउर से वाराणसी जा रही रोडवेज बस (नंबर UP 65 ET 9882) को हाटा गांव स्थित अम्बा हॉस्पिटल के पास सरिता मेडिकल स्टोर के सामने एक तेज रफ्तार डंफर ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे में बस चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद डंफर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस फरार डंफर और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।
    user_K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
    K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
    Farmer गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Om Prakash Tiwari
    1
    Post by Om Prakash Tiwari
    user_Om Prakash Tiwari
    Om Prakash Tiwari
    Newspaper advertising department Bhabua, Kaimur (Bhabua)•
    10 hrs ago
  • *वाराणसी चोलापुर* *सूत्रों के अनुसार चोलापुर थाना अंतर्गत तैनात सिपाही की वर्दी पहनकर युवक ने इंस्टाग्राम पर बनाया रील,मामले को लेकर किया गया ट्वीट*
    1
    *वाराणसी चोलापुर* 
*सूत्रों के अनुसार चोलापुर थाना अंतर्गत तैनात सिपाही की वर्दी पहनकर युवक ने इंस्टाग्राम पर बनाया रील,मामले को लेकर किया गया ट्वीट*
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    4 hrs ago
  • *बिहार: मोतिहारी में पाँच लोगों की मौत हो गयी जहरीली शराब से, दो दर्जन से अधिक लोगों की आँख की रोशनी चली गयी, कई की हालत नाजुक है।*
    1
    *बिहार: मोतिहारी में पाँच लोगों की मौत हो गयी जहरीली शराब से, दो दर्जन से अधिक लोगों की आँख की रोशनी चली गयी, कई की हालत नाजुक है।*
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.