कैमूर/बिहार, राजद ने खेल सुविधाओं की बदहाल स्थिति पर सरकार को घेरा, 'खेलो इंडिया' योजना में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप कैमूर। शनिवार को भभुआ स्थित राजद प्रधान कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले में खेल सुविधाओं की दयनीय स्थिति और 'खेलो इंडिया' योजना में व्याप्त विसंगतियों को लेकर महागठबंधन के नेताओं ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। मुख्य बातें और आरोप प्रेस वार्ता के मुख्य वक्ता और रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री अजीत सिंह ने खेलो इंडिया योजना की जमीनी हकीकत पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिले में इस योजना के तहत बनाए गए अधिकांश खेल मैदानों की गुणवत्ता अत्यंत निम्न स्तर की है। स्टेडियम की बदहाली: वॉलीबॉल, बास्केटबॉल सहित अन्य खेलों के लिए बनाई गई सुविधाएं उपयोग के लायक नहीं हैं। जिम स्थानांतरण का विवाद: अजीत सिंह ने आरोप लगाया कि महुअर के लिए स्वीकृत जिम को नियमों को ताक पर रखकर भभुआ सर्किट हाउस में स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने मांग की कि इसे अविलंब जगजीवन स्टेडियम में स्थानांतरित किया जाए ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। शिक्षा विभाग में दबाव की राजनीति: जिले के उच्च और मध्य विद्यालयों को खेल सामग्री के लिए आवंटित राशि (क्रमशः ₹25,000 और ₹10,000) के उपयोग में जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा निजी ठेकेदारों से ही सामग्री खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है, जो सीधा भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। सरकार पर तीखा हमला चैनपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री बृजकिशोर बिंद ने भाजपा और एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके पास "घोटालेबाजों की फौज" है। उन्होंने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है और विकास के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। प्रेस वार्ता में उपस्थित प्रमुख चेहरा इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद जिलाध्यक्ष अकलू राम, भभुआ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बिरेंद्र कुशवाहा, बबन लाल श्रीवास्तव, आशिफ मुन्ना खान, संतोष सिंह, इस्लाम अंसारी, अवधेश कुशवाहा, ललन यादव, जगनरायण यादव, सिदेश्वर कुशवाहा, मुन्ना सिंह, मुकेश पटेल, सलमान खान, अशोक यादव कैमूरी, रामदुलार यादव, धनंजय यादव, सुभाष यादव, श्यामनारायण तिवारी, रोहित तिवारी, हैदर अली, भरत यादव, सत्येंद्र यादव और गौरव यादव सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही राजद नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि जिले की खेल सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ और जिम को स्टेडियम में शिफ्ट नहीं किया गया, तो पार्टी इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।
कैमूर/बिहार, राजद ने खेल सुविधाओं की बदहाल स्थिति पर सरकार को घेरा, 'खेलो इंडिया' योजना में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप कैमूर। शनिवार को भभुआ स्थित राजद प्रधान कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले में खेल सुविधाओं की दयनीय स्थिति और 'खेलो इंडिया' योजना में व्याप्त विसंगतियों को लेकर महागठबंधन
के नेताओं ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। मुख्य बातें और आरोप प्रेस वार्ता के मुख्य वक्ता और रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री अजीत सिंह ने खेलो इंडिया योजना की जमीनी हकीकत पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिले में इस योजना के तहत बनाए गए अधिकांश खेल मैदानों की गुणवत्ता अत्यंत निम्न स्तर की
है। स्टेडियम की बदहाली: वॉलीबॉल, बास्केटबॉल सहित अन्य खेलों के लिए बनाई गई सुविधाएं उपयोग के लायक नहीं हैं। जिम स्थानांतरण का विवाद: अजीत सिंह ने आरोप लगाया कि महुअर के लिए स्वीकृत जिम को नियमों को ताक पर रखकर भभुआ सर्किट हाउस में स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने मांग की कि इसे अविलंब जगजीवन स्टेडियम
में स्थानांतरित किया जाए ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। शिक्षा विभाग में दबाव की राजनीति: जिले के उच्च और मध्य विद्यालयों को खेल सामग्री के लिए आवंटित राशि (क्रमशः ₹25,000 और ₹10,000) के उपयोग में जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा निजी ठेकेदारों से ही सामग्री खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है, जो
सीधा भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। सरकार पर तीखा हमला चैनपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री बृजकिशोर बिंद ने भाजपा और एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके पास "घोटालेबाजों की फौज" है। उन्होंने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है और विकास के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा
रही है। प्रेस वार्ता में उपस्थित प्रमुख चेहरा इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद जिलाध्यक्ष अकलू राम, भभुआ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बिरेंद्र कुशवाहा, बबन लाल श्रीवास्तव, आशिफ मुन्ना खान, संतोष सिंह, इस्लाम अंसारी, अवधेश कुशवाहा, ललन यादव, जगनरायण यादव, सिदेश्वर कुशवाहा, मुन्ना सिंह, मुकेश पटेल, सलमान खान, अशोक यादव कैमूरी, रामदुलार यादव, धनंजय यादव, सुभाष यादव, श्यामनारायण
तिवारी, रोहित तिवारी, हैदर अली, भरत यादव, सत्येंद्र यादव और गौरव यादव सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही राजद नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि जिले की खेल सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ और जिम को स्टेडियम में शिफ्ट नहीं किया गया, तो पार्टी इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।
- कैमूर जिले में विकास योजनाओं की रफ्तार तेज करने को लेकर दिशा यानी जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की अहम बैठक आयोजित की गई, जहां सांसद से लेकर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने योजनाओं की जमीनी हकीकत की समीक्षा की और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए भभुआ में दिशा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सासाराम लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनोज कुमार ने की। बैठक में जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि जिले के सभी अस्पतालों में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि महिलाओं को बेहतर इलाज मिल सके। शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी विद्यालयों में पर्याप्त क्लासरूम, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं जिला कल्याण पदाधिकारी को छात्रावासों में रह रहे बच्चों को तय मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी गई। उद्यान विभाग की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला उद्यान पदाधिकारी को व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। आईसीडीएस विभाग को निजी भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी स्कूलों से जोड़ने और नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। गर्मी को देखते हुए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराने तथा जरूरत पड़ने पर टैंकर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान नगर परिषद भभुआ के सभापति विकास तिवारी ने निजी स्कूलों पर अभिभावकों को हर साल री-एडमिशन और नई किताब खरीदने के लिए मजबूर करने का आरोप भी लगाया। इस बैठक में भभुआ विधायक भरत बिंद, रामगढ़ विधायक सतीश सिंह यादव, जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह, कांग्रेस नेता अनिल तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, मजबूत निगरानी व्यवस्था और समयबद्ध तरीके से जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। रिपोर्ट ---ओम प्रकाश तिवारी1
- वायरलवीडियो चल रहा है फोन से बात कर रहा है1
- Post by VIKESH DAS1
- कैमूर। सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना धरातल पर दम तोड़ती नजर आ रही है। ताजा मामला कुदरा प्रखंड के घटांव पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 3 का है, जहाँ योजना शुरू होने के सालों बाद भी ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। आश्चर्य की बात यह है कि वार्ड में पानी की टंकी तो खड़ी कर दी गई है, लेकिन आज तक पाइपलाइन नहीं बिछाई गई, जिससे योजना महज एक सफेद हाथी साबित हो रही है। 150-200 परिवारों के सामने जल संकट बता दें कि वही स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस वार्ड में लगभग 150 से 200 घर हैं। विडंबना यह है कि पूरे वार्ड में न तो सरकारी हैंडपंप काम कर रहे हैं और न ही निजी समर्सिबल बोरिंग की पर्याप्त व्यवस्था है। ऐसे में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच लोगों के सामने पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। महिलाओं और बच्चों की बढ़ी मुश्किलें वही पानी के अभाव में सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और स्कूली बच्चों को हो रही है। उन्हें चिलचिलाती धूप में दूर-दराज के इलाकों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है, जिससे उनका दैनिक जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थानीय प्रशासन और विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। आंदोलन की चेतावनी समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने एकजुट होकर जिला पीएचईडी (PHED) विभाग को आवेदन दिया है। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पाइपलाइन बिछाकर घरों में कनेक्शन नहीं दिया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। क्या कहते हैं अधिकारी? आपको बताते हुए चलें कि इस मामले में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि समस्या उनके संज्ञान में आई है। मामले की जांच कराकर पाइपलाइन बिछाने का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।5
- Post by Ansarul Haque khan1
- बिहार पटना पुलिस ग़लत भाषा उपयोग करते हुये ऐसे पदाधिकारी को उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी से कड़ी कानूनी तौर पर सजा होना चाहिए1
- मल्लिकार्जुन खरगे ने असम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने के लिए भाजपा और एआईयूडीएफ नेता बदरुद्दीन अजमल एक हो गए हैं. खरगे ने मतदाताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अजमल की पार्टी को दिया गया हर वोट सीधे तौर पर भाजपा की मदद करेगा, इसलिए जनता को सोच-समझकर मतदान करना चाहिए. आख़िर मुसलमानों से और मुस्लिम नेतृत्व से कांग्रेस को इतनी नफ़रत क्यों?1
- *चेनारी* *पीएनसी का मिट्टी ढुलाई वाला हाईवा नगरपंचायत चेनारी एवं अगल बगल गांव के लोगों को धुल धकड़ फैला कर जीना दुश्वार कर दिया है जिससे क्या आम क्या खास सब परेशान हो गए है। वर्तमान समय में रोहतास जिला का सबसे प्रदूषित नगरपंचायत चेनारी बन गया है। ऐसे में तो जीना मुहाल है ऐसे ही दो साल तक एक्सप्रेस-वे का काम जारी रहा तो चेनारी का युवा पीढ़ी जपान के हिरोशिमा एवं नागसाकी की तरह बिमार, कुपोषित एवं श्वास संबधि बिमारी से ग्रसित हो जाएगा। पीएनसी को केवल आपना कॉन्टैक्टर प्रॉफिट दिखाई दे रहा है नगर पंचायत चेनारी के लोग मरे या जिए इससे कोई मतलब नहीं है।*1