logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आगरा के शाहगंज में सजेगा स्वामी पुरसनाराम साहिब का भव्य दो दिवसीय मेला सत्संग, शोभा यात्रा और विशाल भंडारे के साथ श्रद्धा का महापर्व आगरा के शाहगंज में सजेगा स्वामी पुरसनाराम साहिब का भव्य दो दिवसीय मेला सत्संग, शोभा यात्रा और विशाल भंडारे के साथ श्रद्धा का महापर्व आगरा। शाहगंज क्षेत्र स्थित साध मोहल्ला में सिंधी समाज द्वारा पूज्य स्वामी पुरसनाराम साहिब का दो दिवसीय भव्य मेला 18 एवं 19 अप्रैल 2026 को अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन समाज की आस्था, परंपरा और एकता का प्रतीक बनकर हर वर्ष विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। कार्यक्रम के प्रथम दिवस शनिवार, 18 अप्रैल को प्रातः 8 बजे हवन एवं ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ होगा। तत्पश्चात प्रातः 10 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर भक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सायं 5 बजे से 8 बजे तक सत्संग संध्या में भजन-कीर्तन एवं प्रवचनों से वातावरण भक्तिमय बनेगा। इसके उपरांत रात्रि 8 से 10 बजे तक पुनः भंडारे का आयोजन रहेगा। द्वितीय दिवस रविवार, 19 अप्रैल को प्रातः 7 बजे सुखमनी साहिब के पाठ से कार्यक्रम का आरंभ होगा। प्रातः 11 बजे जनेऊ संस्कार संपन्न कराया जाएगा। दोपहर 1 बजे विशाल भंडारा आयोजित होगा। सायं 5 बजे से 8 बजे पाठ साहिब का भोग, रात्रि 10 बजे से देर रात तक भव्य सत्संग के साथ इस आध्यात्मिक आयोजन का समापन होगा, इस आयोजन का संयोजन पूज्य सिंधी जनरल पंचायत एवं सिंधी युवा मंच, शाहगंज द्वारा किया जा रहा है, कार्यक्रम के सफल संचालन में गुरमुख दास, किशोर कुमार, साध तुलसीदास (सुपुत्र साध रतुराम साहिब) सहित समस्त साध संगत का विशेष सहयोग है, समाजसेवी श्याम भोजवानी ने सभी श्रद्धालुओं एवं इष्ट मित्रों से विनम्र अपील की है कि वे सपरिवार इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर सत्संग का लाभ प्राप्त करें तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनें, मौजूद रहे साध तुलसीदास, गुरमुख दास, श्याम भोजवानी, नरेश लखवानी, योगेश जारानी गुड्डा भाई,विजय कुमार, दौलत साधवानी, कैलाश लालवानी, हेमंत गंगवानी, विजय गंगवानी, पवन, नितिन, विक्की, मनीष, महक, आदि

6 hrs ago
user_Tv92 News
Tv92 News
Court reporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

आगरा के शाहगंज में सजेगा स्वामी पुरसनाराम साहिब का भव्य दो दिवसीय मेला सत्संग, शोभा यात्रा और विशाल भंडारे के साथ श्रद्धा का महापर्व आगरा के शाहगंज में सजेगा स्वामी पुरसनाराम साहिब का भव्य दो दिवसीय मेला सत्संग, शोभा यात्रा और विशाल भंडारे के साथ श्रद्धा का महापर्व आगरा। शाहगंज क्षेत्र स्थित साध मोहल्ला में सिंधी समाज द्वारा पूज्य स्वामी पुरसनाराम साहिब का दो दिवसीय भव्य मेला 18 एवं 19 अप्रैल 2026 को अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन समाज की आस्था, परंपरा और एकता का प्रतीक बनकर हर वर्ष विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। कार्यक्रम के प्रथम दिवस शनिवार, 18 अप्रैल को प्रातः 8 बजे हवन एवं ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ होगा। तत्पश्चात प्रातः 10 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर भक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सायं 5 बजे से 8 बजे तक सत्संग संध्या में भजन-कीर्तन एवं प्रवचनों से वातावरण भक्तिमय बनेगा। इसके उपरांत रात्रि 8 से 10 बजे तक पुनः भंडारे का आयोजन रहेगा। द्वितीय दिवस रविवार, 19 अप्रैल को प्रातः 7 बजे सुखमनी साहिब के पाठ से कार्यक्रम का आरंभ होगा। प्रातः 11 बजे जनेऊ संस्कार संपन्न कराया जाएगा। दोपहर 1 बजे विशाल भंडारा आयोजित होगा। सायं 5 बजे से 8 बजे पाठ साहिब का भोग, रात्रि 10 बजे से देर रात तक भव्य सत्संग के साथ इस आध्यात्मिक आयोजन का समापन होगा, इस आयोजन का संयोजन पूज्य सिंधी जनरल पंचायत एवं सिंधी युवा मंच, शाहगंज द्वारा किया जा रहा है, कार्यक्रम के सफल संचालन में गुरमुख दास, किशोर कुमार, साध तुलसीदास (सुपुत्र साध रतुराम साहिब) सहित समस्त साध संगत का विशेष सहयोग है, समाजसेवी श्याम भोजवानी ने सभी श्रद्धालुओं एवं इष्ट मित्रों से विनम्र अपील की है कि वे सपरिवार इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर सत्संग का लाभ प्राप्त करें तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनें, मौजूद रहे साध तुलसीदास, गुरमुख दास, श्याम भोजवानी, नरेश लखवानी, योगेश जारानी गुड्डा भाई,विजय कुमार, दौलत साधवानी, कैलाश लालवानी, हेमंत गंगवानी, विजय गंगवानी, पवन, नितिन, विक्की, मनीष, महक, आदि

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जब कस्बा हरिके के मंड क्षेत्र में भारी मात्रा अवैध शराब और लाहन बरामद हुई। विभाग द्वारा इस साल में सबसे बड़ी सफलता मिली है। विभाग अधिकारियों ने लाहन को मौके पर नष्ट किया। जबकि अवैध शराब, ड्रंम, तिरपालों को अपने कब्जे में लेकर कारवाई शुरु कर दी। बताते चले कि इस रिक्वरी के तौर आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। जानकारी के अनुसार अमृतसर रेंज के एक्साइज एसिस्टेंट कमिश्नर दिलबाग सिंह चीमां और तरनतारन के ईटीओ इंदरजीत सिंह के निर्देशों पर विभाग के कर्मचारियों को गुप्त सूचना मिली कि कस्बा हरिके दरिया के साथ लगते गांव कीड़ियां के मंड क्षेत्र में अवैध शराब के कुछ तस्कर शराब निकाल कर लोगों को सप्लाई करते है। जो कि बड़ी मात्रा में निकालने वाले है। इसी तहत विभाग के एक्साइज इंस्पैक्टर हितेश प्रभाकर, इंस्पैक्टर करन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ उक्त स्थान पर सुबह 9 बजे छापेमारी की। इस दौरान मौके से शराब तस्कर भागने में सफल हो गए। जब उक्त क्षेत्र की तलाशी ली गई तो वहां का मंजर हैरान करने वाला था। क्योंकि तस्करों ने मंड के इस क्षेत्र को बड़े स्तर पर शराब निकालने का अड्डा बनाया हुआ था। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चले इस सर्च अप्रेश्न के बाद विभाग के हाथ 1 लाख 95 हजार मिली लीटर अवैध शराब, 1 लाख 14 हजार लीटर लाहन बरामद हुई है। जो कि 9 ड्रम और कई तिरपालों में मौजूद थी। विभाग के कर्मीयों ने लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस मौके बातजीत करते हुए इंस्पैक्टर हितेश प्रभाकर और करन शर्मा ने बताया कि यह आप्रेश्न एक्सवाइज विभाग और वन विभाग के सांझे आप्रेश्न के साथ किया गया है। उन्होंने बताया कि बड़ी मात्रा में मिली शराब और लाहन का दरिया के बीचों बीच झाड़ियों में बनाए दजाना जीव जंतुओँ के लिए घातक साबित होता है। जिसके लिए शराब के अवैध सौदागर कई गुनाह कर रहे है। उन्होंने बताया कि यह सर्च अप्रेश्न आगे भी इसी तरह से जारी रहेंगे। इस मौके एएसआई जुगराज सिंह, एएसआई जगप्रीत सिंह, एएसआई जगजीत सिंह और जगीर सिंह मौजूद थे। - हरिके मंड क्षेत्र से बरामद हुई अवैध शराब, और मिले ड्रंम व तिरपालों की जानकारी देते हुए एक्साइज विभाग के अधिकारी व कर्मचारी।
    1
    जब कस्बा हरिके के मंड क्षेत्र में भारी मात्रा अवैध शराब और लाहन बरामद हुई। विभाग द्वारा इस साल में सबसे बड़ी सफलता मिली है। विभाग अधिकारियों ने लाहन को मौके पर नष्ट किया। जबकि अवैध शराब, ड्रंम, तिरपालों को अपने कब्जे में लेकर कारवाई शुरु कर दी। बताते चले कि इस रिक्वरी के तौर आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। 
जानकारी के अनुसार अमृतसर रेंज के एक्साइज एसिस्टेंट कमिश्नर दिलबाग सिंह चीमां और तरनतारन के ईटीओ इंदरजीत सिंह के निर्देशों पर विभाग के कर्मचारियों को गुप्त सूचना मिली कि कस्बा हरिके दरिया के साथ लगते गांव कीड़ियां के मंड क्षेत्र में अवैध शराब के कुछ तस्कर शराब निकाल कर लोगों को सप्लाई करते है। जो कि बड़ी मात्रा में निकालने वाले है। इसी तहत विभाग के एक्साइज इंस्पैक्टर हितेश प्रभाकर, इंस्पैक्टर करन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ उक्त स्थान पर सुबह 9 बजे छापेमारी की। इस दौरान मौके से शराब तस्कर भागने में सफल हो गए। जब उक्त क्षेत्र की तलाशी ली गई तो वहां का मंजर हैरान करने वाला था। क्योंकि तस्करों ने मंड के इस क्षेत्र को बड़े स्तर पर शराब निकालने का अड्डा बनाया हुआ था। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चले इस सर्च अप्रेश्न के बाद विभाग के हाथ 1 लाख 95 हजार मिली लीटर अवैध शराब, 1 लाख 14 हजार लीटर लाहन बरामद हुई है। जो कि 9 ड्रम और कई तिरपालों में मौजूद थी। विभाग के कर्मीयों ने लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस मौके बातजीत करते हुए इंस्पैक्टर हितेश प्रभाकर और करन शर्मा ने बताया कि यह आप्रेश्न एक्सवाइज विभाग और वन विभाग के सांझे आप्रेश्न के साथ किया गया है। उन्होंने बताया कि बड़ी मात्रा में मिली शराब और लाहन का दरिया के बीचों बीच झाड़ियों में बनाए दजाना जीव जंतुओँ के लिए घातक साबित होता है। जिसके लिए शराब के अवैध सौदागर कई गुनाह कर रहे है। उन्होंने बताया कि यह सर्च अप्रेश्न आगे भी इसी तरह से जारी रहेंगे। इस मौके एएसआई जुगराज सिंह, एएसआई जगप्रीत सिंह, एएसआई जगजीत सिंह और जगीर सिंह मौजूद थे। 
- हरिके मंड क्षेत्र से बरामद हुई अवैध शराब, और मिले ड्रंम व तिरपालों की जानकारी देते हुए एक्साइज विभाग के अधिकारी व कर्मचारी।
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    6 min ago
  • Post by Pankaj Kumar Kartik ji
    1
    Post by Pankaj Kumar Kartik ji
    user_Pankaj Kumar Kartik ji
    Pankaj Kumar Kartik ji
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • इस वीडियो में देखिए ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बेहद चौंकाने वाला दावा! ट्रंप का कहना है कि अमेरिका और ईरान मिलकर परमाणु ठिकानों की खुदाई करेंगे और वहां से एनरिचड यूरेनियम को अमेरिका लाया जाएगा। क्या वाकई एक-दो दिन के अंदर शांति समझौता हो सकता है? या फिर ईरान का इनकार इस मामले को और उलझा देगा? पूरी जानकारी के लिए वीडियो अंत तक देखें! वीडियो के मुख्य बिंदु: ट्रंप का ईरान के यूरेनियम को लेकर दावा। परमाणु ठिकानों पर भारी मशीनों से खुदाई की योजना। ईरान के प्रवक्ता इस्माइल बकाई का पलटवार। क्या इस वीकेंड होगी बड़ी मीटिंग?
    1
    इस वीडियो में देखिए ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बेहद चौंकाने वाला दावा! ट्रंप का कहना है कि अमेरिका और ईरान मिलकर परमाणु ठिकानों की खुदाई करेंगे और वहां से एनरिचड यूरेनियम को अमेरिका लाया जाएगा।
क्या वाकई एक-दो दिन के अंदर शांति समझौता हो सकता है? या फिर ईरान का इनकार इस मामले को और उलझा देगा? पूरी जानकारी के लिए वीडियो अंत तक देखें!
वीडियो के मुख्य बिंदु:
ट्रंप का ईरान के यूरेनियम को लेकर दावा।
परमाणु ठिकानों पर भारी मशीनों से खुदाई की योजना।
ईरान के प्रवक्ता इस्माइल बकाई का पलटवार।
क्या इस वीकेंड होगी बड़ी मीटिंग?
    user_Ak india bharat 5
    Ak india bharat 5
    मैं एक रिपोर्टर सिविल लाइंस, आगरा•
    1 hr ago
  • Koi yahan per aata nahin
    1
    Koi yahan per aata nahin
    user_Lodipur
    Lodipur
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Vijaypal Singh
    1
    Post by Vijaypal Singh
    user_Vijaypal Singh
    Vijaypal Singh
    Tourist driver आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by रहीसुद्दीन
    1
    Post by रहीसुद्दीन
    user_रहीसुद्दीन
    रहीसुद्दीन
    Local News Reporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के नगला छदामी में देर रात डकैती की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। करीब 6 से 7 बदमाशों ने छत काटकर घर में प्रवेश किया और अंदर घुसते ही पीड़ित परिवार को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की। बताया जा रहा है कि बदमाशों के अन्य साथी दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और पूरे घर को खंगाल डाला। इस दौरान बदमाश करीब साढ़े 30 किलो से अधिक चांदी और सोने के आभूषण समेत घर में रखा फैक्ट्री का कीमती माल लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।
    1
    आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के नगला छदामी में देर रात डकैती की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। करीब 6 से 7 बदमाशों ने छत काटकर घर में प्रवेश किया और अंदर घुसते ही पीड़ित परिवार को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की।
बताया जा रहा है कि बदमाशों के अन्य साथी दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और पूरे घर को खंगाल डाला। इस दौरान बदमाश करीब साढ़े 30 किलो से अधिक चांदी और सोने के आभूषण समेत घर में रखा फैक्ट्री का कीमती माल लूटकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।
    user_Braj kishor Sharma Reporter
    Braj kishor Sharma Reporter
    Content Creator (YouTuber) आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बलिया हरपुर आवास विकास कालोनी का मामला, IGRS पर गलत आख्या देने का आरोप, JE पर भ्रष्टाचार के आरोप, कालोनीवासियों में भारी आक्रोश 9 मीटर चौड़े सार्वजनिक मार्ग व नाली पर अवैध दीवार खड़ी कर रास्ता बंद करने का गंभीर मामला उजागर हुआ है। उच्च अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद पीड़ित कालोनीवासियों को अब तक न्याय नहीं मिल सका है। *20 साल पुराना रास्ता बंद किया गया:* आवास विकास कालोनी हरपुर के निवासियों का कहना है कि भवन संख्या 2बी/373/4 के सामने बने इस सार्वजनिक मार्ग से कालोनीवासी व आमजन पिछले लगभग 20 वर्षों से आ-जा रहे हैं। वर्ष 2003 में यह पूरी कालोनी आवास विकास परिषद द्वारा नगरपालिका परिषद, बलिया को हस्तान्तरित की जा चुकी है। मिलीभगत से दीवार खड़ी कर रास्ता व नाली दोनों बंद कर दिए हैं। *IGRS पर गलत आख्या, पद के दुरुपयोग का आरोप:* कालोनीवासी गिरीष कुमार सिंह, चंचल जयसवाल आदि ने बताया कि उन्होंने IGRS संदर्भ संख्या 15193260012537 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि अधिशासी अभियन्ता ने एक लोक सेवक होते हुए भी बिना अभिलेख व साक्ष्य देखे गलत आख्या लगा दी। आख्या में उल्लेख किया गया कि जमीन निवासियों का दावा है कि XEN की आख्या पूर्णतः असत्य व निराधार है। उनका कहना है कि आराजी नम्बर 99/1 की जिस जमीन का हवाला दिया जा रहा है, उसमें से रास्ते हेतु आवश्यक भूमि का अधिग्रहण कर मुआवजा दिया जा चुका है। *न्याय की गुहार:* पीड़ितों ने प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन को नोटरी शपथ पत्र के साथ शिकायत भेजी है। मांग की गई है कि अवैध दीवार तत्काल ध्वस्त कराकर 9 मीटर चौड़ा सार्वजनिक मार्ग व नाली खुलवाया जाए।
    1
    बलिया हरपुर आवास विकास कालोनी का मामला, IGRS पर गलत आख्या देने का आरोप, JE पर  भ्रष्टाचार के आरोप, कालोनीवासियों में भारी आक्रोश
9 मीटर चौड़े सार्वजनिक मार्ग व नाली पर अवैध दीवार खड़ी कर रास्ता बंद करने का गंभीर मामला उजागर हुआ है। उच्च अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद पीड़ित कालोनीवासियों को अब तक न्याय नहीं मिल सका है।
*20 साल पुराना रास्ता बंद किया गया:*  
आवास विकास कालोनी हरपुर के निवासियों का कहना है कि भवन संख्या 2बी/373/4 के सामने बने इस सार्वजनिक मार्ग से कालोनीवासी व आमजन पिछले लगभग 20 वर्षों से आ-जा रहे हैं। वर्ष 2003 में यह पूरी कालोनी आवास विकास परिषद द्वारा नगरपालिका परिषद, बलिया को हस्तान्तरित की जा चुकी है। मिलीभगत से दीवार खड़ी कर रास्ता व नाली दोनों बंद कर दिए हैं।
*IGRS पर गलत आख्या, पद के दुरुपयोग का आरोप:*  
कालोनीवासी गिरीष कुमार सिंह, चंचल जयसवाल आदि ने बताया कि उन्होंने IGRS संदर्भ संख्या 15193260012537 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि अधिशासी अभियन्ता  ने एक लोक सेवक होते हुए भी बिना अभिलेख व साक्ष्य देखे गलत आख्या लगा दी। आख्या में उल्लेख किया गया कि जमीन 
निवासियों का दावा है कि XEN की आख्या पूर्णतः असत्य व निराधार है। उनका कहना है कि आराजी नम्बर 99/1 की जिस जमीन का हवाला दिया जा रहा है, उसमें से रास्ते हेतु आवश्यक भूमि का अधिग्रहण कर मुआवजा दिया जा चुका है। 
*न्याय की गुहार:*  
पीड़ितों ने प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन को नोटरी शपथ पत्र के साथ शिकायत भेजी है। मांग की गई है कि अवैध दीवार तत्काल ध्वस्त कराकर 9 मीटर चौड़ा सार्वजनिक मार्ग व नाली खुलवाया जाए।
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.