Shuru
Apke Nagar Ki App…
saaf Safai nahin Hoti yahan per Koi aata nahin Hai yahan per Koi yahan per aata nahin
Lodipur
saaf Safai nahin Hoti yahan per Koi aata nahin Hai yahan per Koi yahan per aata nahin
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Vijaypal Singh1
- Post by रहीसुद्दीन1
- आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के नगला छदामी में देर रात डकैती की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। करीब 6 से 7 बदमाशों ने छत काटकर घर में प्रवेश किया और अंदर घुसते ही पीड़ित परिवार को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की। बताया जा रहा है कि बदमाशों के अन्य साथी दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और पूरे घर को खंगाल डाला। इस दौरान बदमाश करीब साढ़े 30 किलो से अधिक चांदी और सोने के आभूषण समेत घर में रखा फैक्ट्री का कीमती माल लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।1
- छत काटकर घुसे डकैत, बंदूक दिखाकर परिवार को बंधक बनाया | Agra Dacoity1
- आगरा ब्रेकिंग आगरा के इटौरा में प्रेमिका ने प्रेमी की हथौड़े से हत्या की होटल ताजपथ के कमरे में मिला प्रेमी का शव, मचा हड़कंप प्रेमी-प्रेमिका के बीच झगड़े के बाद वारदात को दिया गया अंजाम होटल संचालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची शव के पास बैठी मिली प्रेमिका, पुलिस ने हिरासत में लिया बताया गया है प्रेमी युगल ने पहले शराब पी, फिर विवाद हुआ विवाद के बाद प्रेमिका ने प्रेमी का गला काटा, सिर भी कुचला पुलिस मामले की जांच में जुटी, हत्या के कारणों की पड़ताल जारी थाना मलपुरा के इटौरा स्थित होटल का मामला बाइट - आदित्य कुमार, डीसीपी वेस्ट1
- वैसे भी देखा जा रहा है कि रिकवरी एजेंट की गुंडागर्दी हर शहर में देखने को मिल रही है जैसे कि आगरा शहर में कल राकेश तोमर को बनाया निशाना बीच सड़क पर दबंगई गाड़ी रोक कर की पिटाई इलाके में दहशत का माहौल जबरन गाड़ी में डालने का प्रयास अपहरण जैसी हरकत से हड़कंप डुप्लीकेट चाबी से कर से जाने की कोशिश सुनियोजित साजिश के आरोप लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाएं कानून अवस्था पर सवाल उठाने पर गंभीर मजबूर करती है सूत्रों का दावा है कि मिली भगत से चल रहा यह पूरा खेल सूत्रों के अनुसार के एजेंट देते हैं महीना दारी सिस्टम पर सवाल उठाते हैं आप शिकायत के बावजूद नहीं होती ठोस कार्रवाई पीड़ितों में नाराजगी पीड़ित की मांग दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई एवं अपनी जान की सुरक्षा थाना एकता क्षेत्र का मामला पुलिस को सोपा गया प्रार्थना पत्र सूत्रों एवं वायरल हुआ वीडियो राकेश तोमर ने बताया अपनी आप बीती नेशनल मीडिया न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से आगरा से पत्रकार धर्मेंद्र कुमार राजपूत1
- बलिया हरपुर आवास विकास कालोनी का मामला, IGRS पर गलत आख्या देने का आरोप, JE पर भ्रष्टाचार के आरोप, कालोनीवासियों में भारी आक्रोश 9 मीटर चौड़े सार्वजनिक मार्ग व नाली पर अवैध दीवार खड़ी कर रास्ता बंद करने का गंभीर मामला उजागर हुआ है। उच्च अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद पीड़ित कालोनीवासियों को अब तक न्याय नहीं मिल सका है। *20 साल पुराना रास्ता बंद किया गया:* आवास विकास कालोनी हरपुर के निवासियों का कहना है कि भवन संख्या 2बी/373/4 के सामने बने इस सार्वजनिक मार्ग से कालोनीवासी व आमजन पिछले लगभग 20 वर्षों से आ-जा रहे हैं। वर्ष 2003 में यह पूरी कालोनी आवास विकास परिषद द्वारा नगरपालिका परिषद, बलिया को हस्तान्तरित की जा चुकी है। मिलीभगत से दीवार खड़ी कर रास्ता व नाली दोनों बंद कर दिए हैं। *IGRS पर गलत आख्या, पद के दुरुपयोग का आरोप:* कालोनीवासी गिरीष कुमार सिंह, चंचल जयसवाल आदि ने बताया कि उन्होंने IGRS संदर्भ संख्या 15193260012537 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि अधिशासी अभियन्ता ने एक लोक सेवक होते हुए भी बिना अभिलेख व साक्ष्य देखे गलत आख्या लगा दी। आख्या में उल्लेख किया गया कि जमीन निवासियों का दावा है कि XEN की आख्या पूर्णतः असत्य व निराधार है। उनका कहना है कि आराजी नम्बर 99/1 की जिस जमीन का हवाला दिया जा रहा है, उसमें से रास्ते हेतु आवश्यक भूमि का अधिग्रहण कर मुआवजा दिया जा चुका है। *न्याय की गुहार:* पीड़ितों ने प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन को नोटरी शपथ पत्र के साथ शिकायत भेजी है। मांग की गई है कि अवैध दीवार तत्काल ध्वस्त कराकर 9 मीटर चौड़ा सार्वजनिक मार्ग व नाली खुलवाया जाए।1
- पिनाहट। थाना क्षेत्र के मसुखपुरा पुर गांव से सटे अनिरुद्धपुरा में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। खेत पर लगे ट्रांसफॉर्मर के संपर्क में आने से 37 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार अनिरुद्धपुरा निवासी शिवकुमार पुत्र हुकम सिंह (37) के खेत पर ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ है। शनिवार रात करीब 10 बजे वह अपने खेत पर झटका मशीन का तार लगा रहा था। इसी दौरान तार अचानक ट्रांसफॉर्मर से टच हो गया, जिससे उसमें 11000 वोल्ट का करंट दौड़ गया और शिवकुमार उसकी चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे लेकर राजाखेड़ा के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि 19 अप्रैल को मृतक के घर में उसकी भतीजी की बारात आनी थी, जिसके चलते परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।2
- एटा:अवागढ नगर में धूमधाम से निकाली गई बाबा साहब की 135 वीं विशाल शोभायात्रा अवागढ नगर क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतरत्न डाॅक्टर भीमराव अम्बेडकर बाबा साहब की शोभायात्रा ग्राम मण्डपुरा स्थित अम्बेडकर पार्क बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया गया बसपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनी द्वारा शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया जिसमें बसपा विधानसभा प्रभारी अरविंद कुमार की विशेष मौजूदगी रही! शोभायात्रा मेला कमेटी अध्यक्ष राहुल कुमार वर्मा ,तहसीलदार सिंह,चन्दन सिंह,भूरे मण्डपुरा,बन्टी मौर्य,ओमप्रकाश मोहनपुर,गया प्रसाद सिंह,महेश चन्द्र वर्मा,राजीव कुमार एसबीआई बैंक,धर्मेंद्र कुमार मण्डपुरा,अंकुश कुमार,ग्राम प्रधान रोहित यादव, संजय कुमार,मानवेंद्र सिंह लोधी समाज सेवी अवागढ देहात सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे वहीं शोभायात्रा के दौरान भारी पुलिस फोर्स के साथ थानाध्यक्ष अवागढ अखिलेश दीक्षित मौजूद रहे वहीं शोभायात्रा में भारतरत्न डाॅक्टर भीमराव अम्बेडकर की झांकी ,भगवान गौतम बुद्ध झांकी प्रमुख रूप से रहीं इस दौरान गांव देहात क्षेत्र से भी बडी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही ! शोभायात्रा में साथ चल रहे बसपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनी व अन्य सभी मौजूद गणमान्य लोगों का नगर व देहात क्षेत्र में जगह-जगह पर माल्यार्पण व पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया वहीं शोभायात्रा में बडी संख्या में महिलाओ की मौजूदगी रही और सभी के द्वारा उत्साह के साथ शोभायात्रा मे सहभागिता दी गई!2