logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छत काटकर घुसे डकैत, बंदूक दिखाकर परिवार को बंधक बनाया | Agra Dacoity

5 hrs ago
user_Kantap tv
Kantap tv
Content Creator (YouTuber) आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

छत काटकर घुसे डकैत, बंदूक दिखाकर परिवार को बंधक बनाया | Agra Dacoity

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Koi yahan per aata nahin
    1
    Koi yahan per aata nahin
    user_Lodipur
    Lodipur
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Vijaypal Singh
    1
    Post by Vijaypal Singh
    user_Vijaypal Singh
    Vijaypal Singh
    Tourist driver आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by रहीसुद्दीन
    1
    Post by रहीसुद्दीन
    user_रहीसुद्दीन
    रहीसुद्दीन
    Local News Reporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के नगला छदामी में देर रात डकैती की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। करीब 6 से 7 बदमाशों ने छत काटकर घर में प्रवेश किया और अंदर घुसते ही पीड़ित परिवार को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की। बताया जा रहा है कि बदमाशों के अन्य साथी दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और पूरे घर को खंगाल डाला। इस दौरान बदमाश करीब साढ़े 30 किलो से अधिक चांदी और सोने के आभूषण समेत घर में रखा फैक्ट्री का कीमती माल लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।
    1
    आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के नगला छदामी में देर रात डकैती की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। करीब 6 से 7 बदमाशों ने छत काटकर घर में प्रवेश किया और अंदर घुसते ही पीड़ित परिवार को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की।
बताया जा रहा है कि बदमाशों के अन्य साथी दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और पूरे घर को खंगाल डाला। इस दौरान बदमाश करीब साढ़े 30 किलो से अधिक चांदी और सोने के आभूषण समेत घर में रखा फैक्ट्री का कीमती माल लूटकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।
    user_Braj kishor Sharma Reporter
    Braj kishor Sharma Reporter
    Content Creator (YouTuber) आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • छत काटकर घुसे डकैत, बंदूक दिखाकर परिवार को बंधक बनाया | Agra Dacoity
    1
    छत काटकर घुसे डकैत, बंदूक दिखाकर परिवार को बंधक बनाया | Agra Dacoity
    user_Kantap tv
    Kantap tv
    Content Creator (YouTuber) आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आगरा ब्रेकिंग आगरा के इटौरा में प्रेमिका ने प्रेमी की हथौड़े से हत्या की होटल ताजपथ के कमरे में मिला प्रेमी का शव, मचा हड़कंप प्रेमी-प्रेमिका के बीच झगड़े के बाद वारदात को दिया गया अंजाम होटल संचालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची शव के पास बैठी मिली प्रेमिका, पुलिस ने हिरासत में लिया बताया गया है प्रेमी युगल ने पहले शराब पी, फिर विवाद हुआ विवाद के बाद प्रेमिका ने प्रेमी का गला काटा, सिर भी कुचला पुलिस मामले की जांच में जुटी, हत्या के कारणों की पड़ताल जारी थाना मलपुरा के इटौरा स्थित होटल का मामला बाइट - आदित्य कुमार, डीसीपी वेस्ट
    1
    आगरा ब्रेकिंग
आगरा के इटौरा में प्रेमिका ने प्रेमी की हथौड़े से हत्या की
होटल ताजपथ के कमरे में मिला प्रेमी का शव, मचा हड़कंप
प्रेमी-प्रेमिका के बीच झगड़े के बाद वारदात को दिया गया अंजाम
होटल संचालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची
शव के पास बैठी मिली प्रेमिका, पुलिस ने हिरासत में लिया
बताया गया है प्रेमी युगल ने पहले शराब पी, फिर विवाद हुआ
विवाद के बाद प्रेमिका ने प्रेमी का गला काटा, सिर भी कुचला 
पुलिस मामले की जांच में जुटी, हत्या के कारणों की पड़ताल जारी
थाना मलपुरा के इटौरा स्थित होटल का मामला
बाइट - आदित्य कुमार, डीसीपी वेस्ट
    user_RAKESH KUMAR
    RAKESH KUMAR
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जब कस्बा हरिके के मंड क्षेत्र में भारी मात्रा अवैध शराब और लाहन बरामद हुई। विभाग द्वारा इस साल में सबसे बड़ी सफलता मिली है। विभाग अधिकारियों ने लाहन को मौके पर नष्ट किया। जबकि अवैध शराब, ड्रंम, तिरपालों को अपने कब्जे में लेकर कारवाई शुरु कर दी। बताते चले कि इस रिक्वरी के तौर आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। जानकारी के अनुसार अमृतसर रेंज के एक्साइज एसिस्टेंट कमिश्नर दिलबाग सिंह चीमां और तरनतारन के ईटीओ इंदरजीत सिंह के निर्देशों पर विभाग के कर्मचारियों को गुप्त सूचना मिली कि कस्बा हरिके दरिया के साथ लगते गांव कीड़ियां के मंड क्षेत्र में अवैध शराब के कुछ तस्कर शराब निकाल कर लोगों को सप्लाई करते है। जो कि बड़ी मात्रा में निकालने वाले है। इसी तहत विभाग के एक्साइज इंस्पैक्टर हितेश प्रभाकर, इंस्पैक्टर करन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ उक्त स्थान पर सुबह 9 बजे छापेमारी की। इस दौरान मौके से शराब तस्कर भागने में सफल हो गए। जब उक्त क्षेत्र की तलाशी ली गई तो वहां का मंजर हैरान करने वाला था। क्योंकि तस्करों ने मंड के इस क्षेत्र को बड़े स्तर पर शराब निकालने का अड्डा बनाया हुआ था। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चले इस सर्च अप्रेश्न के बाद विभाग के हाथ 1 लाख 95 हजार मिली लीटर अवैध शराब, 1 लाख 14 हजार लीटर लाहन बरामद हुई है। जो कि 9 ड्रम और कई तिरपालों में मौजूद थी। विभाग के कर्मीयों ने लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस मौके बातजीत करते हुए इंस्पैक्टर हितेश प्रभाकर और करन शर्मा ने बताया कि यह आप्रेश्न एक्सवाइज विभाग और वन विभाग के सांझे आप्रेश्न के साथ किया गया है। उन्होंने बताया कि बड़ी मात्रा में मिली शराब और लाहन का दरिया के बीचों बीच झाड़ियों में बनाए दजाना जीव जंतुओँ के लिए घातक साबित होता है। जिसके लिए शराब के अवैध सौदागर कई गुनाह कर रहे है। उन्होंने बताया कि यह सर्च अप्रेश्न आगे भी इसी तरह से जारी रहेंगे। इस मौके एएसआई जुगराज सिंह, एएसआई जगप्रीत सिंह, एएसआई जगजीत सिंह और जगीर सिंह मौजूद थे। - हरिके मंड क्षेत्र से बरामद हुई अवैध शराब, और मिले ड्रंम व तिरपालों की जानकारी देते हुए एक्साइज विभाग के अधिकारी व कर्मचारी।
    1
    जब कस्बा हरिके के मंड क्षेत्र में भारी मात्रा अवैध शराब और लाहन बरामद हुई। विभाग द्वारा इस साल में सबसे बड़ी सफलता मिली है। विभाग अधिकारियों ने लाहन को मौके पर नष्ट किया। जबकि अवैध शराब, ड्रंम, तिरपालों को अपने कब्जे में लेकर कारवाई शुरु कर दी। बताते चले कि इस रिक्वरी के तौर आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। 
जानकारी के अनुसार अमृतसर रेंज के एक्साइज एसिस्टेंट कमिश्नर दिलबाग सिंह चीमां और तरनतारन के ईटीओ इंदरजीत सिंह के निर्देशों पर विभाग के कर्मचारियों को गुप्त सूचना मिली कि कस्बा हरिके दरिया के साथ लगते गांव कीड़ियां के मंड क्षेत्र में अवैध शराब के कुछ तस्कर शराब निकाल कर लोगों को सप्लाई करते है। जो कि बड़ी मात्रा में निकालने वाले है। इसी तहत विभाग के एक्साइज इंस्पैक्टर हितेश प्रभाकर, इंस्पैक्टर करन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ उक्त स्थान पर सुबह 9 बजे छापेमारी की। इस दौरान मौके से शराब तस्कर भागने में सफल हो गए। जब उक्त क्षेत्र की तलाशी ली गई तो वहां का मंजर हैरान करने वाला था। क्योंकि तस्करों ने मंड के इस क्षेत्र को बड़े स्तर पर शराब निकालने का अड्डा बनाया हुआ था। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चले इस सर्च अप्रेश्न के बाद विभाग के हाथ 1 लाख 95 हजार मिली लीटर अवैध शराब, 1 लाख 14 हजार लीटर लाहन बरामद हुई है। जो कि 9 ड्रम और कई तिरपालों में मौजूद थी। विभाग के कर्मीयों ने लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस मौके बातजीत करते हुए इंस्पैक्टर हितेश प्रभाकर और करन शर्मा ने बताया कि यह आप्रेश्न एक्सवाइज विभाग और वन विभाग के सांझे आप्रेश्न के साथ किया गया है। उन्होंने बताया कि बड़ी मात्रा में मिली शराब और लाहन का दरिया के बीचों बीच झाड़ियों में बनाए दजाना जीव जंतुओँ के लिए घातक साबित होता है। जिसके लिए शराब के अवैध सौदागर कई गुनाह कर रहे है। उन्होंने बताया कि यह सर्च अप्रेश्न आगे भी इसी तरह से जारी रहेंगे। इस मौके एएसआई जुगराज सिंह, एएसआई जगप्रीत सिंह, एएसआई जगजीत सिंह और जगीर सिंह मौजूद थे। 
- हरिके मंड क्षेत्र से बरामद हुई अवैध शराब, और मिले ड्रंम व तिरपालों की जानकारी देते हुए एक्साइज विभाग के अधिकारी व कर्मचारी।
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • वैसे भी देखा जा रहा है कि रिकवरी एजेंट की गुंडागर्दी हर शहर में देखने को मिल रही है जैसे कि आगरा शहर में कल राकेश तोमर को बनाया निशाना बीच सड़क पर दबंगई गाड़ी रोक कर की पिटाई इलाके में दहशत का माहौल जबरन गाड़ी में डालने का प्रयास अपहरण जैसी हरकत से हड़कंप डुप्लीकेट चाबी से कर से जाने की कोशिश सुनियोजित साजिश के आरोप लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाएं कानून अवस्था पर सवाल उठाने पर गंभीर मजबूर करती है सूत्रों का दावा है कि मिली भगत से चल रहा यह पूरा खेल सूत्रों के अनुसार के एजेंट देते हैं महीना दारी सिस्टम पर सवाल उठाते हैं आप शिकायत के बावजूद नहीं होती ठोस कार्रवाई पीड़ितों में नाराजगी पीड़ित की मांग दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई एवं अपनी जान की सुरक्षा थाना एकता क्षेत्र का मामला पुलिस को सोपा गया प्रार्थना पत्र सूत्रों एवं वायरल हुआ वीडियो राकेश तोमर ने बताया अपनी आप बीती नेशनल मीडिया न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से आगरा से पत्रकार धर्मेंद्र कुमार राजपूत
    1
    वैसे भी देखा जा रहा है कि रिकवरी एजेंट की गुंडागर्दी हर शहर में देखने को मिल रही है जैसे कि आगरा शहर में कल राकेश तोमर को बनाया निशाना बीच सड़क पर दबंगई गाड़ी रोक कर की पिटाई इलाके में दहशत का माहौल जबरन गाड़ी में डालने का प्रयास अपहरण जैसी हरकत से हड़कंप डुप्लीकेट चाबी से कर से जाने की कोशिश सुनियोजित साजिश के आरोप लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाएं कानून अवस्था पर सवाल उठाने पर गंभीर मजबूर करती है सूत्रों का दावा है कि मिली भगत से चल रहा यह पूरा खेल सूत्रों के अनुसार के एजेंट देते हैं महीना दारी सिस्टम पर सवाल उठाते हैं आप शिकायत के बावजूद नहीं होती ठोस कार्रवाई पीड़ितों में नाराजगी पीड़ित की मांग दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई एवं अपनी जान की सुरक्षा थाना एकता क्षेत्र का मामला पुलिस को सोपा गया प्रार्थना पत्र 
सूत्रों एवं वायरल हुआ वीडियो राकेश तोमर ने बताया अपनी आप बीती 
नेशनल मीडिया न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से आगरा से पत्रकार धर्मेंद्र कुमार राजपूत
    user_Dharmendra Kumar
    Dharmendra Kumar
    Court reporter Agra, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • पिनाहट। थाना क्षेत्र के मसुखपुरा पुर गांव से सटे अनिरुद्धपुरा में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। खेत पर लगे ट्रांसफॉर्मर के संपर्क में आने से 37 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार अनिरुद्धपुरा निवासी शिवकुमार पुत्र हुकम सिंह (37) के खेत पर ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ है। शनिवार रात करीब 10 बजे वह अपने खेत पर झटका मशीन का तार लगा रहा था। इसी दौरान तार अचानक ट्रांसफॉर्मर से टच हो गया, जिससे उसमें 11000 वोल्ट का करंट दौड़ गया और शिवकुमार उसकी चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे लेकर राजाखेड़ा के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि 19 अप्रैल को मृतक के घर में उसकी भतीजी की बारात आनी थी, जिसके चलते परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
    2
    पिनाहट। थाना क्षेत्र के मसुखपुरा पुर गांव से सटे अनिरुद्धपुरा में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। खेत पर लगे ट्रांसफॉर्मर के संपर्क में आने से 37 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार अनिरुद्धपुरा निवासी शिवकुमार पुत्र हुकम सिंह (37) के खेत पर ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ है। शनिवार रात करीब 10 बजे वह अपने खेत पर झटका मशीन का तार लगा रहा था। इसी दौरान तार अचानक ट्रांसफॉर्मर से टच हो गया, जिससे उसमें 11000 वोल्ट का करंट दौड़ गया और शिवकुमार उसकी चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे लेकर राजाखेड़ा के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि 19 अप्रैल को मृतक के घर में उसकी भतीजी की बारात आनी थी, जिसके चलते परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
    user_सुमित शर्मा (पत्रकार)✍🏻✍🏻✍🏻
    सुमित शर्मा (पत्रकार)✍🏻✍🏻✍🏻
    Local News Reporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.