logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यमुना का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घटा, प्रशासन तथा ग्रामीणों ने ली राहत की सांस कालपी (जालौन) रविवार को कालपी में यमुना नदी का जलस्तर करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घटने लगा। जलस्तर में गिरावट शुरू होने से तटवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ ही प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। मालूम हो कि राजस्थान की नदियों से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर 100.80 मीटर तक पहुंच गया था। केंद्रीय जल आयोग, कालपी कार्यालय के प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि शनिवार से जलस्तर में एक-एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कमी दर्ज की गई। रविवार को यमुना का जलस्तर घटकर 100.17 मीटर पर पहुंच गया। उन्होंने संभावना जताई कि आने वाले दिनों में जलस्तर में और कमी आ सकती है। मालूम हो कि यमुना नदी का चेतावनी स्तर 107 मीटर तथा खतरे का लाल निशान 108 मीटर पर निर्धारित है। पिछले वर्ष यमुना में बाढ़ के दौरान जलस्तर खतरे के निशान को पार करते हुए 112 मीटर से ऊपर पहुंच गया था। यमुना नदी का जलस्तर में गिरावट आने से यमुना के तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों तथा प्रशासन ने राहत महसूस की है।

17 hrs ago
user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

यमुना का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घटा, प्रशासन तथा ग्रामीणों ने ली राहत की सांस कालपी (जालौन) रविवार को कालपी में यमुना नदी का जलस्तर करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घटने लगा। जलस्तर में गिरावट शुरू होने से तटवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ

ही प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। मालूम हो कि राजस्थान की नदियों से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर 100.80 मीटर तक पहुंच गया था। केंद्रीय जल आयोग, कालपी कार्यालय के प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि शनिवार से जलस्तर में एक-एक सेंटीमीटर प्रति

घंटे की रफ्तार से कमी दर्ज की गई। रविवार को यमुना का जलस्तर घटकर 100.17 मीटर पर पहुंच गया। उन्होंने संभावना जताई कि आने वाले दिनों में जलस्तर में और कमी आ सकती है। मालूम हो कि यमुना नदी का चेतावनी स्तर 107 मीटर तथा खतरे का लाल निशान 108 मीटर

पर निर्धारित है। पिछले वर्ष यमुना में बाढ़ के दौरान जलस्तर खतरे के निशान को पार करते हुए 112 मीटर से ऊपर पहुंच गया था। यमुना नदी का जलस्तर में गिरावट आने से यमुना के तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों तथा प्रशासन ने राहत महसूस की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🎤जालौन कोतवाली को मिला नया नवनिर्मित परिवार परामर्श केन्द्र🖥️ 🇮🇳कोतवाली जालौन में नवनिर्मित परिवार परामर्श केन्द्र का SP जालौन ने फीता काटकर किया उद्घाटन जनपद जालौन के जालौन तहसील के जालौन कोतवाली को एक नई सौगात मिली है दरसल बहुत लम्बे समय से परिवार परामर्श केन्द्र की मांग चल रही थी जिसे 16 अगस्त को पुलिस अधीक्षक जालौन की उपस्थिति में जनपद जालौन के सर्किल जालौन के कोतवाली जालौन में नवनिर्मित परिवार परामर्श केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी जालौन व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे । गौरतलब हो कि इस परिवार परामर्श केन्द्र के बन जाने से अब क्षेत्र के पीड़ित लोगो को सीधा लाभ मिलेगा रिपोर्ट -जनपद जालौन से SONI NEWS के लिए अमित कुमार जालौन
    2
    🎤जालौन कोतवाली को मिला नया नवनिर्मित परिवार परामर्श केन्द्र🖥️
🇮🇳कोतवाली जालौन में नवनिर्मित परिवार परामर्श केन्द्र का SP जालौन ने फीता काटकर किया उद्घाटन
जनपद जालौन के जालौन तहसील के जालौन कोतवाली को एक नई सौगात मिली है दरसल बहुत लम्बे समय से परिवार परामर्श केन्द्र की मांग चल रही थी जिसे 16 अगस्त को पुलिस अधीक्षक जालौन की उपस्थिति में जनपद जालौन के सर्किल जालौन के कोतवाली जालौन में नवनिर्मित परिवार परामर्श केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी जालौन व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
गौरतलब हो कि इस परिवार परामर्श केन्द्र के बन जाने से अब क्षेत्र के पीड़ित लोगो को सीधा लाभ मिलेगा 
रिपोर्ट -जनपद जालौन से SONI NEWS के लिए अमित कुमार जालौन
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बोले पूर्व CM अखिलेश यादव जो गठबंधन अभी है उसे और मजबूत करेंगे और समीकरण बनाकर चुनाव लड़ेंगे।".. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि समाजवादी पार्टी का जिन पार्टियों से गठबंधन है और इसी गठबंधन को पर कार रख आगे का 2027 का चुनाव इसी गठबंधन के तहत लड़ा जाएगा अगर और भी कोई गठबंधन करने आएगा तो उनको ही शामिल किया जाएगा जीतने के लिए हर तरह की राजनीति तैयार की जाएगी।।
    1
    बोले पूर्व CM अखिलेश यादव जो गठबंधन अभी है उसे और मजबूत करेंगे और समीकरण बनाकर चुनाव लड़ेंगे।"..
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि समाजवादी पार्टी का जिन पार्टियों से गठबंधन है और इसी गठबंधन को पर कार रख आगे का 2027 का चुनाव इसी गठबंधन के तहत लड़ा जाएगा अगर और भी कोई गठबंधन करने आएगा तो उनको ही शामिल किया जाएगा जीतने के लिए हर तरह की राजनीति तैयार की जाएगी।।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं आपका अपना छोटा भाई आपका सेवक बृजमोहन उर्फ बबलू नरछा
    1
    स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं आपका अपना छोटा भाई आपका सेवक बृजमोहन उर्फ बबलू नरछा
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • यमुना का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घटा, प्रशासन तथा ग्रामीणों ने ली राहत की सांस कालपी (जालौन) रविवार को कालपी में यमुना नदी का जलस्तर करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घटने लगा। जलस्तर में गिरावट शुरू होने से तटवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ ही प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। मालूम हो कि राजस्थान की नदियों से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर 100.80 मीटर तक पहुंच गया था। केंद्रीय जल आयोग, कालपी कार्यालय के प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि शनिवार से जलस्तर में एक-एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कमी दर्ज की गई। रविवार को यमुना का जलस्तर घटकर 100.17 मीटर पर पहुंच गया। उन्होंने संभावना जताई कि आने वाले दिनों में जलस्तर में और कमी आ सकती है। मालूम हो कि यमुना नदी का चेतावनी स्तर 107 मीटर तथा खतरे का लाल निशान 108 मीटर पर निर्धारित है। पिछले वर्ष यमुना में बाढ़ के दौरान जलस्तर खतरे के निशान को पार करते हुए 112 मीटर से ऊपर पहुंच गया था। यमुना नदी का जलस्तर में गिरावट आने से यमुना के तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों तथा प्रशासन ने राहत महसूस की है।
    4
    यमुना का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घटा, प्रशासन तथा  ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

कालपी (जालौन)
रविवार को कालपी में यमुना नदी का जलस्तर करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घटने लगा। जलस्तर में गिरावट शुरू होने से तटवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ ही प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।
मालूम हो कि राजस्थान की नदियों से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर 100.80 मीटर तक पहुंच गया था। केंद्रीय जल आयोग, कालपी कार्यालय के प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि शनिवार से जलस्तर में एक-एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कमी दर्ज की गई। रविवार को यमुना का जलस्तर घटकर 100.17 मीटर पर पहुंच गया।
उन्होंने संभावना जताई कि आने वाले दिनों में जलस्तर में और कमी आ सकती है। मालूम हो कि यमुना नदी का चेतावनी स्तर 107 मीटर तथा खतरे का लाल निशान 108 मीटर पर निर्धारित है। पिछले वर्ष यमुना में बाढ़ के दौरान जलस्तर खतरे के निशान को पार करते हुए 112 मीटर से ऊपर पहुंच गया था। यमुना नदी का जलस्तर में गिरावट आने से यमुना के तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों तथा प्रशासन ने राहत महसूस की है।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जालौन पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़ /10 आरोपी गिरफ्तार छह चोरी की बाइक समेत चेसिस और पार्ट्स बरामद* *रामपुरा पुलिस ने खोली बाइक चोरी की गुत्थी /10 आरोपी गिरफ्तार /छह चोरी की बाइक समेत भारी मात्रा में सामान बरामद* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़ /10 आरोपी गिरफ्तार छह चोरी की बाइक समेत चेसिस और पार्ट्स बरामद* *रामपुरा पुलिस ने खोली बाइक चोरी की गुत्थी /10 आरोपी गिरफ्तार /छह चोरी की बाइक समेत भारी मात्रा में सामान बरामद* जनपद जालौन उरई थाना रामपुरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की लगातार हो रही घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए बड़ी कार्यवाही की पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिलें एक मोटरसाइकिल चेसिस पांच मोबाइल फोन मोटरसाइकिल के खुले हुए पार्ट्स तथा चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली आप को बता दें इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस लाइन उरई में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने किया उन्होंने बताया कि थाना रामपुरा पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं की जांच करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई गई पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक साथ 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल समेत बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से बरामद मोटरसाइकिल और उनके पार्ट्स को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की गई बरामदगी से यह भी सामने आया कि चोरी की गई मोटरसाइकिल को खोलकर उनके पार्ट्स अलग किए जा रहे थे पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें जिससे गिरोह की गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि रामपुरा पुलिस की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए लगातार जांच और कार्यवाही की पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली मामले में बरामद सभी सामान को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों और घटनाओं के संबंध में भी जांच की जा रही है पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार आरोपियों का नेटवर्क कितना बड़ा है और चोरी की गई अन्य मोटरसाइकिलों या उनके पार्ट्स की बिक्री कहां और किसके माध्यम से की जाती थी वहीं गिरफ्तार किए गए सभी 10 आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही को मोटरसाइकिल चोरी के मामलों के खुलासे की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है बता बरामदगी छह चोरी की मोटरसाइकिल एक मोटरसाइकिल चेसिस पांच मोबाइल फोन मोटरसाइकिल के खुले हुए पार्ट्स चोरी में प्रयुक्त उपकरण रामपुरा पुलिस की इस कार्यवाही से न केवल पूर्व में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के खुलासे में मदद मिली बल्कि क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही को भी मजबूती मिली
    4
    जालौन पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़ /10 आरोपी गिरफ्तार छह चोरी की बाइक समेत चेसिस और पार्ट्स बरामद*

*रामपुरा पुलिस ने खोली बाइक चोरी की गुत्थी /10 आरोपी गिरफ्तार /छह चोरी की बाइक समेत भारी मात्रा में सामान बरामद*
सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*जालौन पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़ /10 आरोपी गिरफ्तार छह चोरी की बाइक समेत चेसिस और पार्ट्स बरामद*
*रामपुरा पुलिस ने खोली बाइक चोरी की गुत्थी /10 आरोपी गिरफ्तार /छह चोरी की बाइक समेत भारी मात्रा में सामान बरामद*
जनपद जालौन उरई थाना रामपुरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की लगातार हो रही घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए बड़ी कार्यवाही की पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिलें एक मोटरसाइकिल चेसिस पांच मोबाइल फोन मोटरसाइकिल के खुले हुए पार्ट्स तथा चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली 
आप को बता दें इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस लाइन उरई में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने किया उन्होंने बताया कि थाना रामपुरा पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं की जांच करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई गई पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक साथ 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल समेत बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से बरामद मोटरसाइकिल और उनके पार्ट्स को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की गई बरामदगी से यह भी सामने आया कि चोरी की गई मोटरसाइकिल को खोलकर उनके पार्ट्स अलग किए जा रहे थे पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए 
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें जिससे गिरोह की गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि रामपुरा पुलिस की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए लगातार जांच और कार्यवाही की पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली मामले में बरामद सभी सामान को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों और घटनाओं के संबंध में भी जांच की जा रही है पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार आरोपियों का नेटवर्क कितना बड़ा है और चोरी की गई अन्य मोटरसाइकिलों या उनके पार्ट्स की बिक्री कहां और किसके माध्यम से की जाती थी वहीं गिरफ्तार किए गए सभी 10 आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही को मोटरसाइकिल चोरी के मामलों के खुलासे की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है 
बता बरामदगी छह चोरी की मोटरसाइकिल एक मोटरसाइकिल चेसिस पांच मोबाइल फोन मोटरसाइकिल के खुले हुए पार्ट्स चोरी में प्रयुक्त उपकरण
रामपुरा पुलिस की इस कार्यवाही से न केवल पूर्व में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के खुलासे में मदद मिली बल्कि क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही को भी मजबूती मिली
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • “पिता को न्याय नहीं मिला तो इस घर से एक के बाद एक शव निकलेंगे” — प्रदीप की बेटी जानकी का भावुक बयान
    1
    “पिता को न्याय नहीं मिला तो इस घर से एक के बाद एक शव निकलेंगे” — प्रदीप की बेटी जानकी का भावुक बयान
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 🎤लहराया 🇮🇳तिरंगा और जनपद हुआ देशभक्ति से सराबोर जनपद बोला '🙋‍♂️जयहिंद'🖥️ 🇮🇳जनपद जालौन मे स्कूल कालेज, प्राइवेट और सरकारी संस्थानों मे ध्वजारोहण के साथ किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रम एंकर....खबर जालौन से है जहाँ जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैम्प कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। ध्वजारोहण के उपरांत सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन हुआ तथा राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियों को नमन करते हुए उनके आश्रितों को माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनका त्याग और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। तो वहीँ दूसरी और जनपद की पांचो तहसील कोंच कालपी जालौन माधवगढ़ और उरई के सभी स्कूल कालेज, प्राइवेट और सरकारी संस्थानों मे ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया जिसमे बच्चो ने अपनी प्रतिभा का भरपूर उपयोग कर जमकर सराहना बटोरी रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार बाइट- राजेश कुमार पाण्डेय डीएम जालौन
    2
    🎤लहराया 🇮🇳तिरंगा और जनपद हुआ देशभक्ति से सराबोर जनपद बोला '🙋‍♂️जयहिंद'🖥️
🇮🇳जनपद जालौन मे स्कूल कालेज, प्राइवेट और सरकारी संस्थानों मे ध्वजारोहण के साथ किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रम
एंकर....खबर जालौन से है जहाँ 
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैम्प कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। ध्वजारोहण के उपरांत सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन हुआ तथा राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियों को नमन करते हुए उनके आश्रितों को माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों  को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनका त्याग और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। 
तो वहीँ दूसरी और जनपद की पांचो तहसील कोंच कालपी जालौन माधवगढ़ और उरई के सभी स्कूल कालेज, प्राइवेट और सरकारी संस्थानों मे ध्वजारोहण के साथ  सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया जिसमे बच्चो ने अपनी प्रतिभा का भरपूर उपयोग कर जमकर सराहना बटोरी 
रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार
बाइट- राजेश कुमार पाण्डेय डीएम जालौन
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कालपी में आज नाग पंचमी का मेला, लंका मीनार परिसर में होगा भव्य दंगल जालौन के कालपी में नाग पंचमी के अवसर पर आज ऐतिहासिक लंका मीनार परिसर में भव्य मेला और दंगल आयोजित किया जाएगा। मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दंगल में दूर-दराज से पहुंचे नामी पहलवान अखाड़े में अपना दमखम दिखाएंगे। नाग पंचमी के पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। धर्मनगरी कालपी में नाग पंचमी के पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। हर वर्ष की तरह इस बार भी 17 अगस्त को लंका मीनार परिसर में नाग पंचमी मेले के साथ भव्य दंगल का आयोजन किया जा रहा है। मेले के आयोजनकर्ता एवं लंका मीनार के प्रबंधक श्रवण कुमार निगम एडवोकेट ने बताया कि दंगल में दूर-दराज से नामी पहलवानों को बुलाया गया है। अखाड़े में होने वाले कुश्ती मुकाबले मेले का मुख्य आकर्षण रहेंगे। नाग पंचमी के अवसर पर लंका मीनार परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। लोग पूजा-अर्चना के साथ मेले का आनंद लेते हैं। वहीं बच्चों के लिए झूले, खिलौनों की दुकानें और खान-पान के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। कालपी में आयोजित होने वाला यह पारंपरिक मेला धार्मिक आस्था के साथ बुंदेलखंड की कुश्ती संस्कृति की भी पहचान है। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को लेकर आयोजकों ने इस बार भी भव्य आयोजन की तैयारी की है। यानी नाग पंचमी पर कालपी में आस्था के साथ अखाड़े में पहलवानों की जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। लंका मीनार परिसर में सजने वाले इस मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।
    4
    कालपी में आज नाग पंचमी का मेला, लंका मीनार परिसर में होगा भव्य दंगल

जालौन के कालपी में नाग पंचमी के अवसर पर आज ऐतिहासिक लंका मीनार परिसर में भव्य मेला और दंगल आयोजित किया जाएगा। मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दंगल में दूर-दराज से पहुंचे नामी पहलवान अखाड़े में अपना दमखम दिखाएंगे। नाग पंचमी के पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
धर्मनगरी कालपी में नाग पंचमी के पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। हर वर्ष की तरह इस बार भी 17 अगस्त को लंका मीनार परिसर में नाग पंचमी मेले के साथ भव्य दंगल का आयोजन किया जा रहा है।
मेले के आयोजनकर्ता एवं लंका मीनार के प्रबंधक श्रवण कुमार निगम एडवोकेट ने बताया कि दंगल में दूर-दराज से नामी पहलवानों को बुलाया गया है। अखाड़े में होने वाले कुश्ती मुकाबले मेले का मुख्य आकर्षण रहेंगे।
नाग पंचमी के अवसर पर लंका मीनार परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। लोग पूजा-अर्चना के साथ मेले का आनंद लेते हैं। वहीं बच्चों के लिए झूले, खिलौनों की दुकानें और खान-पान के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
कालपी में आयोजित होने वाला यह पारंपरिक मेला धार्मिक आस्था के साथ बुंदेलखंड की कुश्ती संस्कृति की भी पहचान है। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को लेकर आयोजकों ने इस बार भी भव्य आयोजन की तैयारी की है।
यानी नाग पंचमी पर कालपी में आस्था के साथ अखाड़े में पहलवानों की जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। लंका मीनार परिसर में सजने वाले इस मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अपना न्यूज़ चैनल के सभी सुधी दर्शकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    अपना न्यूज़ चैनल के सभी सुधी दर्शकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.