रायबरेली जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो घरो में घुसकर ताला तोड़कर नगदी व आभूषण चोरी जगतपुर, रायबरेली। थाना क्षेत्र के ग्राम मायेमऊ मजरे टिकठा मुसल्लेपुर में 19-20 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में घुसकर ताला तोड़कर नगदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित सूर्यबक्श सिंह पुत्र स्वर्गीय शिव बहादुर सिंह तथा रुद्र प्रकाश पटेल पुत्र राम नरेश ने जगतपुर थाने में अलग-अलग तहरीर देकर बताया कि रात में अज्ञात चोर उनके घरों में घुस आए। चोरों ने बक्से और अलमारी के ताले तोड़कर सामान खंगाला और नगदी व आभूषण लेकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों तहरीरों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूर्यबक्श सिंह की तहरीर पर मुकदमा संख्या 137/2026 तथा रुद्र प्रकाश पटेल की तहरीर पर मुकदमा संख्या 138/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज किया गया है। दोनों मामलों की विवेचना उपनिरीक्षक हेमंत वर्मा द्वारा की जा रही है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
रायबरेली जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो घरो में घुसकर ताला तोड़कर नगदी व आभूषण चोरी जगतपुर, रायबरेली। थाना क्षेत्र के ग्राम मायेमऊ मजरे टिकठा मुसल्लेपुर में 19-20 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में घुसकर ताला तोड़कर नगदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित सूर्यबक्श सिंह पुत्र स्वर्गीय शिव बहादुर सिंह तथा रुद्र प्रकाश पटेल पुत्र राम नरेश ने जगतपुर थाने में अलग-अलग तहरीर देकर बताया कि रात में अज्ञात चोर उनके घरों में घुस आए। चोरों ने बक्से और अलमारी के ताले तोड़कर सामान खंगाला और नगदी व आभूषण लेकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों तहरीरों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूर्यबक्श सिंह की तहरीर पर मुकदमा संख्या 137/2026 तथा रुद्र प्रकाश पटेल की तहरीर पर मुकदमा संख्या 138/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज किया गया है। दोनों मामलों की विवेचना उपनिरीक्षक हेमंत वर्मा द्वारा की जा रही है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
- गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी ओमनी, चालक की मौत रायबरेली। लालगंज क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ओमनी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार करीब पांच श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि वाहन सवार सभी लोग महाराष्ट्र से आ रहे थे और मानगढ़ दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान लालगंज क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार करीब पांच लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को लालगंज अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- पुलिस को मिली बड़ी सफलता संग्रामपुर पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा अमेठी - पुलिस को मिली बड़ी सफलता संग्रामपुर पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा चोरी के 21 मोबाइल फोन बरामद हुए ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हुई गिरफ्तारी ट्रेन में पानी बेचकर करते थे चोरी पांच लाख का सामान पुलिस ने पकड़ा सूरज और गोकुल भेजे गए जेल, हड़कंप अमेठी में चोरियों का हुआ बड़ा खुलासा अमेठी जिले में संग्रामपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग और मुखबिर की सटीक सूचना पर मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 21 एंड्रॉइड मोबाइल फोन और एक डंपर की बैटरी बरामद हुई है, जिसकी बाजार में कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज कोरी और गोकुल मिश्रा के रूप में हुई है। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे ट्रेनों में पानी बेचने के दौरान यात्रियों के मोबाइल चुराते थे। इसके अलावा 13 अगस्त को मौहरिया भावलपुर में डंपर से बैटरियां चुराने का मामला भी सुलझ गया है। संग्रामपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।1
- कौशाम्बी में सियासी बयानबाजी तेज: इंद्रजीत सरोज पर ओमप्रकाश पासी का पलटवार कौशाम्बी। किसान मोर्चा भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री एवं पासी सेना के राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश पासी ने सपा नेता इंद्रजीत सरोज के प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है। ओमप्रकाश पासी ने आरोप लगाया कि इंद्रजीत सरोज ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को धोखा दिया और अब अखिलेश यादव के साथ राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कौशाम्बी की जनता और कार्यकर्ताओं को गुमराह करने के लिए झूठे बयान दिए जा रहे हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर की गई टिप्पणी को लेकर भी ओमप्रकाश पासी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तिलक हमारे सम्मान का प्रतीक है और हिंदू राष्ट्र की अवधारणा को लेकर देश-प्रदेश में लोगों की आस्था है। गौ माता पर टिप्पणी करना निंदनीय है। ओमप्रकाश पासी ने दावा किया कि कौशाम्बी का पासी समाज अब ऐसी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगा।1
- कौशाम्बी: नवनियुक्त जिला प्रभारी अमरनाथ यादव का भाजपा कार्यालय में स्वागत कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी ने कौशाम्बी के लिए अमरनाथ यादव को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। 20 सितंबर 2026 को मंझनपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में नवनियुक्त जिला प्रभारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी अमरनाथ यादव ने संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, चायल विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल, राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा समेत जिला पदाधिकारी, जिला उपाध्यक्ष, जिला मंत्री और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनसेवा से जुड़े संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा की गई। #Kaushambi #KaushambiNews #BJP #BJPKaushambi #AmarnathYadav #DharmrajMaurya #PoojaPal #PratibhaKushwaha #BJPUP #UttarPradesh #Manjhanpur #BJPOrganization #KaushambiExpressNews1
- खागा जनपद फतेहपुर न्यूज़ सराय सावा नगरा मजरे निही का पुरवा खागा जनपद फतेहपुर न्यूज़ सराय सावा नगरा मजरे निही का पुरवा धनी का पुरवा छेटी का पुरवा मझ पुरवा नाटन का पुरवा चकिया सूरत का पुरवा ठाकुर पुर मान सिंह यादव के अतंर्गत इतने पुरवा आते है उपरोक्त पुरवा में कोई विकास कार्य नहीं है इन रास्तों मै जल भराव कीचड़ से भरा है ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना पढ़ता है रस्ते में गर्दन तक जल भराओ है आने जाने का एक यही रास्ता है विकाश के नाम से जो सरकार धन देती है मान सिंह यादव अपने गांव कही विकाश करते हैं बाकी इन गांव से कोई मतलब नहीं रखता सरकारी धन का खुले आम दुरुपयोग किया जा रहा है प्रधान की मान मानी चल रहीं है मान सिंह यादव के कार्यकाल में कोई विकास नहीं हुआ है नहीं करना चाहते हैं ग्रामीण लोग प्रधान परेशान कोई सुनाई नहीं होती है मान सिंह यादव का कहना है कि आप लोग कही भी जाए मेरा कुछ बिगड़ने वाला नहीं मेरी शिकायत करोगे तो आप लोगों का हो नुकसान होगा शासन प्रशान को कार्यवाही से अवगत कराया जा की मौके पर उच्च अधिकारियों भेज कर जांच करते हुए सभी पुरवा के रास्ते वा नए पुलिया का शीघ्र निर्माण कराया जाए जिसे ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी से छुटकारा मिल सके3
- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर टिप्पणी करने पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा जब मैं राजनीति में नहीं था तब भी मैं टीका लगता था और मरते दम तक लगाता रहूंगा।1
- पट्टे की जमीन पर मकान नहीं बनाने देने का आरोप, महिला ने थाने में दी तहरीर जगतपुर, रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे महिमन शाह मजरे थुलरई निवासी रामकली पत्नी स्वर्गीय चौबेलाल ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी उसे पट्टे की जमीन पर मकान का निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। पीड़िता ने विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया है। रामकली के अनुसार, गाटा संख्या 1776 में बंजर भूमि के अंश पर उसे पट्टा मिला है। उनका कहना है कि नायब तहसीलदार द्वारा मौके पर उन्हें भूमि पर कब्जा भी दिलाया गया था। इसके बावजूद विपक्षी कथित रूप से उनकी पट्टे की जमीन पर मकान का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि जब वह मकान निर्माण का प्रयास करती हैं तो विपक्षी विरोध करते हुए उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। मामले में समाजसेवी कमलेश्वरानंद जी महाराज के नेतृत्व में पीड़िता ने अपनी समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। रामकली ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कराकर पट्टे की जमीन पर मकान निर्माण में आ रही बाधा दूर कराने तथा आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जगतपुर थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- तेज़ रफ्तार दो बाइकों की हुई जबरदस्त भिड़ंत तीन स्कूली बच्चे व युवक हुआ घायल बिजनौर - तेज़ रफ्तार दो बाइकों की हुई जबरदस्त भिड़ंत। तीन स्कूली बच्चे व युवक हुआ घायल। इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम। मासूम छात्रों के हाथ पाँव में आया फ्रैक्चर। सड़क किनारे लगे CCTV में लाइव तस्वीर आई सामने। एक्सीडेंट के बाद मची चीखपुकार व अफरातफरी। बिजनौर के थाना धामपुर के प्रियंका स्कूल के पास का हैं पूरा मामला।1
- कलयुगी बेटे ने 85 साल के बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक शर्मनाक मामला सामने आया है। कमासिन थाना क्षेत्र के ओझानगर में जमीन-जायदाद के विवाद को लेकर एक कलयुगी बेटे ने अपने ही 85 वर्षीय बुजुर्ग पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओझानगर निवासी 85 वर्षीय शंकर गुप्ता बेहद कमजोर स्थिति में हैं। आरोप है कि उनके छोटे बेटे कुशल गुप्ता ने संपत्ति विवाद के चलते पिता के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की। पीड़ित बुजुर्ग के बड़े बेटे कैलाश का आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में पूर्व में भी पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा मामले को नजरअंदाज किया जाता रहा। अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर मारपीट की इस घटना में बुजुर्ग पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। परिजनों द्वारा उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और आरोपी बेटे के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है।1