logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गाजियाबाद रिकवरी एजेंटों की रंगदारी और किडनैपिंग: बैंक रिकवरी के नाम पर युवक को बनाया बंधक, 1 लाख की रंगदारी वसूलते 2 एजेंट गिरफ्तार। ​गाजियाबाद :- थाना वेवसिटी क्षेत्र स्थित लालकुआँ पर बाइक चेकिंग को लेकर फाइनेंस रिकवरी एजेंटों और दो युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान बाइक सवार अमन पिस्टल तानकर फरार हो गया, जबकि उसके घायल साथी अहज (28) को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ पुलिस के हवाले कर दिया गया। ​मामले में नया मोड़ तब आया जब अहज के भाई ने पुलिस में तहरीर देकर रिकवरी एजेंटों पर गंभीर आरोप लगाए। आरोप है कि एजेंटों ने अहज को कार में बंधक बनाकर रखा और उसे छोड़ने के बदले 1 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पैसे न देने पर पुलिस में पकड़वाने की धमकी भी दी गई, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी गई। ​पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिकवरी एजेंटों—दीपक यादव और रिंकू यादव—के खिलाफ धारा 127(2), 308(2), 351(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त कार व मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की अग्रिम कानूनी जांच जारी है।

2 hrs ago
user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

गाजियाबाद रिकवरी एजेंटों की रंगदारी और किडनैपिंग: बैंक रिकवरी के नाम पर युवक को बनाया बंधक, 1 लाख की रंगदारी वसूलते 2 एजेंट गिरफ्तार। ​गाजियाबाद :- थाना वेवसिटी क्षेत्र स्थित लालकुआँ पर बाइक चेकिंग को लेकर फाइनेंस रिकवरी एजेंटों और दो युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान बाइक सवार अमन पिस्टल तानकर फरार हो गया, जबकि उसके घायल साथी अहज (28) को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ पुलिस के हवाले कर दिया गया। ​मामले में नया मोड़ तब आया जब अहज के भाई ने पुलिस में तहरीर देकर रिकवरी एजेंटों पर गंभीर आरोप लगाए। आरोप है कि एजेंटों ने अहज को कार में बंधक बनाकर रखा और उसे छोड़ने के बदले 1 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पैसे न देने पर पुलिस में पकड़वाने की धमकी भी दी गई, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी गई। ​पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिकवरी एजेंटों—दीपक यादव और रिंकू यादव—के खिलाफ धारा 127(2), 308(2), 351(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त कार व मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की अग्रिम कानूनी जांच जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • साहिबाबाद में 4 शातिर चोर गिरफ्तार, कॉपर पाइप और इलेक्ट्रिक तार बरामद, गाजियाबाद :- थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम को क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 04 शातिर चोरों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ​पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया है। पुलिस को इनके पास से चोरी किए गए करीब 14.9 किलोग्राम कटे हुए इलेक्ट्रिक तार और 05 एसी के मुड़े व कटे हुए कॉपर पाइप मिले हैं। इसके साथ ही चोरी की वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल होने वाले औजार भी जब्त किए गए हैं, जिनमें एक लोहे की सब्बल, छैनी, प्लास, हथौड़ा और आरी का पत्ता शामिल है। ​पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे सूने मकानों और दुकानों को निशाना बनाकर कीमती धातु व उपकरण चुराते थे। इन्दिरापुरम पुलिस ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।
    1
    साहिबाबाद में 4 शातिर चोर गिरफ्तार, कॉपर पाइप और इलेक्ट्रिक तार बरामद, 
गाजियाबाद :- थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम को क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 04 शातिर चोरों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
​पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया है। पुलिस को इनके पास से चोरी किए गए करीब 14.9 किलोग्राम कटे हुए इलेक्ट्रिक तार और 05 एसी के मुड़े व कटे हुए कॉपर पाइप मिले हैं। इसके साथ ही चोरी की वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल होने वाले औजार भी जब्त किए गए हैं, जिनमें एक लोहे की सब्बल, छैनी, प्लास, हथौड़ा और आरी का पत्ता शामिल है।
​पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे सूने मकानों और दुकानों को निशाना बनाकर कीमती धातु व उपकरण चुराते थे। इन्दिरापुरम पुलिस ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | मोदीनगर–गाजियाबाद टेंपो पर फिर नया स्टिकर, आखिर किसके इशारे पर? ‘टाइगर ब्रांड’ के बाद अब ‘न्यू टेंपो वेलफेयर संगठन’ का स्टिकर चर्चा में—स्टिकर के पीछे क्या है राज? मोदीनगर। मोदीनगर–गाजियाबाद की सड़कों पर दौड़ रहे ऑटो-टेंपो पर लगे स्टिकरों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर ‘टाइगर ब्रांड’ वाले स्टिकर की चर्चा तेज होने के बाद कई वाहनों से वह स्टिकर हटता नजर आया, लेकिन अब कुछ ऑटो-टेंपो पर ‘न्यू टेंपो वेलफेयर संगठन’ नाम का नया स्टिकर दिखाई दे रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह संगठन आखिर है कौन? क्या यह विधिवत पंजीकृत संगठन है? इसका पदाधिकारी कौन है? ऑटो चालकों से इसका क्या संबंध है और टेंपो पर यह स्टिकर लगाने की अनुमति किसने दी? परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को भी यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या किसी संगठन का स्टिकर सार्वजनिक यात्री वाहन पर लगाना अधिकृत है या नहीं? कहीं स्टिकर के नाम पर किसी प्रकार की वसूली, दबाव या वाहन चालकों पर प्रभाव तो नहीं बनाया जा रहा? अब असली सवाल—‘टाइगर ब्रांड’ के बाद ‘न्यू टेंपो वेलफेयर संगठन’... आखिर टेंपो पर चल रहे इन स्टिकरों का राज क्या है? जांच का विषय यह भी है कि स्टिकर किसने छपवाए, किसे वितरित किए और इसके पीछे संगठन की वास्तविक भूमिका क्या है।
    3
    ब्रेकिंग न्यूज़ | मोदीनगर–गाजियाबाद 
टेंपो पर फिर नया स्टिकर, आखिर किसके इशारे पर?
‘टाइगर ब्रांड’ के बाद अब ‘न्यू टेंपो वेलफेयर संगठन’ का स्टिकर चर्चा में—स्टिकर के पीछे क्या है राज?
मोदीनगर। मोदीनगर–गाजियाबाद की सड़कों पर दौड़ रहे ऑटो-टेंपो पर लगे स्टिकरों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर ‘टाइगर ब्रांड’ वाले स्टिकर की चर्चा तेज होने के बाद कई वाहनों से वह स्टिकर हटता नजर आया, लेकिन अब कुछ ऑटो-टेंपो पर ‘न्यू टेंपो वेलफेयर संगठन’ नाम का नया स्टिकर दिखाई दे रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह संगठन आखिर है कौन? क्या यह विधिवत पंजीकृत संगठन है? इसका पदाधिकारी कौन है? ऑटो चालकों से इसका क्या संबंध है और टेंपो पर यह स्टिकर लगाने की अनुमति किसने दी?
परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को भी यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या किसी संगठन का स्टिकर सार्वजनिक यात्री वाहन पर लगाना अधिकृत है या नहीं? कहीं स्टिकर के नाम पर किसी प्रकार की वसूली, दबाव या वाहन चालकों पर प्रभाव तो नहीं बनाया जा रहा?
अब असली सवाल—‘टाइगर ब्रांड’ के बाद ‘न्यू टेंपो वेलफेयर संगठन’... आखिर टेंपो पर चल रहे इन स्टिकरों का राज क्या है?
जांच का विषय यह भी है कि स्टिकर किसने छपवाए, किसे वितरित किए और इसके पीछे संगठन की वास्तविक भूमिका क्या है।
    user_Virender Kumar
    Virender Kumar
    Social Media Manager Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • Porter 420 BC Exposed! ₹643 Commission Scam 🚨 इस वीडियो में मैंने 4 उन तरीकों का खुलासा किया है जिससे पोर्टल कंपनियां ड्राइवरों को लूट रही हैं। 137 किमी को लोकल बताकर एक्स्ट्रा कमीशन काटना, टोल टैक्स न देना और ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेना! देखिए पूरे सबूत और बताइए कि क्या यह 420 बीसी नहीं है? कॉल रिकॉर्डिंग चैनल पर अलग से अपलोड है, जाकर सुनें। चैनल को सब्सक्राइब करें! #ApnaCargoPartner #LogisticsScam #DriverRights #CommercialVehicle #PorterScam ​Disclaimer: The information and claims provided in this video are based on actual events, driver testimonies, and documentary evidence collected. This content is created strictly for educational, awareness, and driver protection purposes.
    1
    Porter 420 BC Exposed! ₹643 Commission Scam 🚨
इस वीडियो में मैंने 4 उन तरीकों का खुलासा किया है जिससे पोर्टल कंपनियां ड्राइवरों को लूट रही हैं। 137 किमी को लोकल बताकर एक्स्ट्रा कमीशन काटना, टोल टैक्स न देना और ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेना! देखिए पूरे सबूत और बताइए कि क्या यह 420 बीसी नहीं है? कॉल रिकॉर्डिंग चैनल पर अलग से अपलोड है, जाकर सुनें। चैनल को सब्सक्राइब करें!
#ApnaCargoPartner #LogisticsScam #DriverRights #CommercialVehicle #PorterScam
​Disclaimer: The information and claims provided in this video are based on actual events, driver testimonies, and documentary evidence collected. This content is created strictly for educational, awareness, and driver protection purposes.
    user_Apna Cargo Partner
    Apna Cargo Partner
    Content Creator (YouTuber) गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • चंद्रशेखर पार्क में गणेश जी की प्रतिमा, पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु, ढोल-नगाड़े और उत्साह के दृश्य। वॉइस ओवर: गाजियाबाद के चंद्रशेखर पार्क में आज माहौल भक्तिमय है। गणेश चतुर्थी पर स्थापित किए गए भगवान गणेश जी की प्रतिमा को आज श्रद्धालु भावुक मन से विदाई दे रहे हैं। चेहरों पर उत्साह है, लेकिन बप्पा को विदा करने का भाव भी साफ दिखाई दे रहा है। ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए नजर आए। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर लोगों ने खुशियां साझा कीं और गणेश जी से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। गणेश विसर्जन सिर्फ एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि लोगों की आस्था और आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है। बप्पा को विदाई देते समय श्रद्धालुओं की यही कामना रही कि उनके परिवार और समाज में सुख-शांति बनी रहे और अगले वर्ष गणपति बप्पा फिर से आए प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते हुए दृश्य, जयकारे और श्रद्धालुओं के चेहरे। वॉइस ओवर: आंखों में विदाई की नमी और दिल में अगले वर्ष बप्पा के फिर आने की उम्मीद… चंद्रशेखर पार्क में गूंजता रहा एक ही जयकारा— संवाददाता रेनू पुरी
    4
    चंद्रशेखर पार्क में गणेश जी की प्रतिमा, पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु, ढोल-नगाड़े और उत्साह के दृश्य।
वॉइस ओवर:
गाजियाबाद के चंद्रशेखर पार्क में आज माहौल भक्तिमय है।
गणेश चतुर्थी पर स्थापित किए गए भगवान गणेश जी की प्रतिमा को आज श्रद्धालु भावुक मन से विदाई दे रहे हैं।
चेहरों पर उत्साह है, लेकिन बप्पा को विदा करने का भाव भी साफ दिखाई दे रहा है।
ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए नजर आए।
एक-दूसरे को गुलाल लगाकर लोगों ने खुशियां साझा कीं और गणेश जी से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
गणेश विसर्जन सिर्फ एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि लोगों की आस्था और आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है।
बप्पा को विदाई देते समय श्रद्धालुओं की यही कामना रही कि उनके परिवार और समाज में सुख-शांति बनी रहे और अगले वर्ष गणपति बप्पा फिर से आए
प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते हुए दृश्य, जयकारे और श्रद्धालुओं के चेहरे।
वॉइस ओवर:
आंखों में विदाई की नमी और दिल में अगले वर्ष बप्पा के फिर आने की उम्मीद…
चंद्रशेखर पार्क में गूंजता रहा एक ही जयकारा—
संवाददाता रेनू पुरी
    user_PRADEEP PURI
    PRADEEP PURI
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बरसठी बाजार मे ं नाबालिग किशोरी से कथित छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बरसठी बाजार में नाबालिग किशोरी से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टेलर बरसठी बाजार मे ं नाबालिग किशोरी से कथित छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बरसठी बाजार में नाबालिग किशोरी से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टेलर
    1
    बरसठी बाजार मे ं नाबालिग किशोरी से कथित छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बरसठी बाजार में नाबालिग किशोरी से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टेलर
बरसठी बाजार मे ं नाबालिग किशोरी से कथित छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बरसठी बाजार में नाबालिग किशोरी से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टेलर
    user_DR S M MALIK RAIL VIHAR DELHI
    DR S M MALIK RAIL VIHAR DELHI
    Doctor गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • गाज़ियाबाद सर्विलांस टीम की बड़ी कार्रवाई, 555 मोबाइल बरामद। गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नरेट में नगर जोन पुलिस ने अभियान चलाकर बड़ी संख्या में गुम और खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। नगर जोन की सर्विलांस टीम और विभिन्न थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अलग-अलग कंपनियों के 555 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 1.50 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान कर उन्हें वापस सौंप दिए। मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों ने गाजियाबाद पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मोबाइल बरामदगी के लिए सर्विलांस टीम लगातार तकनीकी माध्यमों से काम कर रही है। बाइट—धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन।
    1
    गाज़ियाबाद सर्विलांस टीम की बड़ी कार्रवाई, 555 मोबाइल बरामद।
गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नरेट में नगर जोन पुलिस ने अभियान चलाकर बड़ी संख्या में गुम और खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। नगर जोन की सर्विलांस टीम और विभिन्न थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अलग-अलग कंपनियों के 555 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 1.50 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान कर उन्हें वापस सौंप दिए। मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों ने गाजियाबाद पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मोबाइल बरामदगी के लिए सर्विलांस टीम लगातार तकनीकी माध्यमों से काम कर रही है।
बाइट—धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन।
    user_Monu kumar
    Monu kumar
    Court reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गाजियाबाद में नकली दवाओं और सप्लीमेंट का भांडाफोड़, 50 लाख के माल के साथ 5 गिरफ्तार। गाजियाबाद :- थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने फर्जी सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाएं बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ​यह गिरोह बिना किसी मान्यता और सुरक्षा मानकों के अवैध रूप से नकली हेल्थ सप्लीमेंट्स और एलोपैथिक औषधियां तैयार कर रहा था। आरोपी इन खतरनाक और नकली उत्पादों को असली बताकर बाजार में धोखाधड़ी से बेच रहे थे। ​छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी सप्लीमेंट, नकली दवाएं और इन्हें बनाने व पैक करने की सामग्री बरामद की है। जब्त किए गए माल की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। ​पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर अवैध मुनाफा कमा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह नकली सामान किन-किन दुकानों और इलाकों में सप्लाई करते थे। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
    4
    गाजियाबाद में नकली दवाओं और सप्लीमेंट का भांडाफोड़, 50 लाख के माल के साथ 5 गिरफ्तार। 
गाजियाबाद :- थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने फर्जी सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाएं बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
​यह गिरोह बिना किसी मान्यता और सुरक्षा मानकों के अवैध रूप से नकली हेल्थ सप्लीमेंट्स और एलोपैथिक औषधियां तैयार कर रहा था। आरोपी इन खतरनाक और नकली उत्पादों को असली बताकर बाजार में धोखाधड़ी से बेच रहे थे।
​छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी सप्लीमेंट, नकली दवाएं और इन्हें बनाने व पैक करने की सामग्री बरामद की है। जब्त किए गए माल की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
​पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर अवैध मुनाफा कमा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह नकली सामान किन-किन दुकानों और इलाकों में सप्लाई करते थे। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जर्जर तारों के सहारे बिजली व्यवस्था, हादसे का इंतजार कर रहा विद्युत विभाग? मुरादनगर विद्युत वितरण खंड 33/11 के हालात पर उठे गंभीर सवाल, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप मुरादनगर/गाजियाबाद। विद्युत वितरण खंड 33/11 डिवीजन मुरादनगर क्षेत्र में बिजली के तारों की जर्जर हालत को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। सामने आई तस्वीरों में कई स्थानों पर बिजली की लाइनों की स्थिति बेहद खराब दिखाई दे रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर विद्युत विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है? स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई स्थानों पर जर्जर एवं असुरक्षित तारों के कारण आए दिन फॉल्ट और आगजनी जैसी घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि शिकायतें किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। एक स्थानीय व्यक्ति ने चिंता जताते हुए बताया कि उसके मकान से सटी हुई बिजली की लाइन गुजर रही है। घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं, जो कभी-कभी छत पर खेलते हैं। ऐसे में यदि जर्जर लाइन में कोई तकनीकी खराबी आती है या तार टूटकर नीचे गिरता है तो गंभीर दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विद्युत विभाग के अधिकारियों ने इन जर्जर लाइनों का स्थलीय निरीक्षण किया है? क्या जोखिम वाले स्थानों की सूची तैयार की गई है? और यदि शिकायतें पहले से मिल रही हैं तो अब तक मरम्मत या लाइन बदलने की कार्रवाई क्यों नहीं हुई? जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित क्षेत्रों का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए और जहां भी तार जनसुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। जनता का सवाल साफ है—बिजली आपूर्ति जरूरी है, लेकिन क्या लोगों की सुरक्षा उससे भी ज्यादा जरूरी नहीं?
    4
    जर्जर तारों के सहारे बिजली व्यवस्था, हादसे का इंतजार कर रहा विद्युत विभाग?

मुरादनगर विद्युत वितरण खंड 33/11 के हालात पर उठे गंभीर सवाल, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप
मुरादनगर/गाजियाबाद। विद्युत वितरण खंड 33/11 डिवीजन मुरादनगर क्षेत्र में बिजली के तारों की जर्जर हालत को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। सामने आई तस्वीरों में कई स्थानों पर बिजली की लाइनों की स्थिति बेहद खराब दिखाई दे रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर विद्युत विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई स्थानों पर जर्जर एवं असुरक्षित तारों के कारण आए दिन फॉल्ट और आगजनी जैसी घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि शिकायतें किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
एक स्थानीय व्यक्ति ने चिंता जताते हुए बताया कि उसके मकान से सटी हुई बिजली की लाइन गुजर रही है। घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं, जो कभी-कभी छत पर खेलते हैं। ऐसे में यदि जर्जर लाइन में कोई तकनीकी खराबी आती है या तार टूटकर नीचे गिरता है तो गंभीर दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विद्युत विभाग के अधिकारियों ने इन जर्जर लाइनों का स्थलीय निरीक्षण किया है? क्या जोखिम वाले स्थानों की सूची तैयार की गई है? और यदि शिकायतें पहले से मिल रही हैं तो अब तक मरम्मत या लाइन बदलने की कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित क्षेत्रों का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए और जहां भी तार जनसुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
जनता का सवाल साफ है—बिजली आपूर्ति जरूरी है, लेकिन क्या लोगों की सुरक्षा उससे भी ज्यादा जरूरी नहीं?
    user_Virender Kumar
    Virender Kumar
    Social Media Manager Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • नगर जोन सर्विलांस टीम की निगरानी से 555 मोबाइल बरामद। सोफे गए असली मालिकों को। जनपद गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नरेट के नगर जोन में पुलिस को गुम और खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता मिली है। नगर जोन की सर्विलांस टीम ने सभी थाना पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए विभिन्न कंपनियों के 555 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और सर्विलांस के माध्यम से मोबाइल फोन की तलाश कर उनके वास्तविक स्वामियों का पता लगाया। इसके बाद बरामद सभी मोबाइल उनके मालिकों को वापस सौंप दिए गए। लंबे समय बाद मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों के चेहरे पर खुशी नजर आई और उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुम और खोए मोबाइलों की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान के दौरान सर्विलांस टीम और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से यह सफलता हासिल हुई। बाइट—धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन।
    1
    नगर जोन सर्विलांस टीम की निगरानी से 555 मोबाइल बरामद। सोफे गए असली मालिकों को।
जनपद गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नरेट के नगर जोन में पुलिस को गुम और खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता मिली है। नगर जोन की सर्विलांस टीम ने सभी थाना पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए विभिन्न कंपनियों के 555 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और सर्विलांस के माध्यम से मोबाइल फोन की तलाश कर उनके वास्तविक स्वामियों का पता लगाया। इसके बाद बरामद सभी मोबाइल उनके मालिकों को वापस सौंप दिए गए। लंबे समय बाद मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों के चेहरे पर खुशी नजर आई और उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुम और खोए मोबाइलों की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान के दौरान सर्विलांस टीम और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से यह सफलता हासिल हुई।
बाइट—धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन।
    user_समीर चौधरी
    समीर चौधरी
    Court reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.