logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*ब्रेकिंग न्यूज़* * *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा जनपद में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिधूना/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.05.2026 को थाना क्षेत्र अन्तर्गत बार्डर चेकिंग के दौरान गपचरिया पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ के पश्चात 03 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार कर थाना बिधूना में पंजीकृत मु0अ0सं0160/026 धारा 303(2) का सफल अनावरण किया गया । मुठभेड़ में घायल 02 अभियुक्तगण को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी बिधूना भेजा गया है । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्तगण थाना बिधूना क्षेत्रान्तर्गत धोखाधड़ी कर मोटर साईकिल पर बैठाकर पीड़ितों की जेब काटने की घटना कारित करने से सम्बन्धित है ।*

3 hrs ago
user_रजत यादव
रजत यादव
Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
cc458332-9cee-4de0-8938-a93ae6beec73

*ब्रेकिंग न्यूज़* * *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा जनपद में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिधूना/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.05.2026 को थाना क्षेत्र अन्तर्गत बार्डर चेकिंग के दौरान गपचरिया पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ के पश्चात 03 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार कर थाना बिधूना में पंजीकृत मु0अ0सं0160/026 धारा 303(2) का सफल अनावरण किया गया । मुठभेड़ में घायल 02 अभियुक्तगण को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी बिधूना भेजा गया है । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्तगण थाना बिधूना क्षेत्रान्तर्गत धोखाधड़ी कर मोटर साईकिल पर बैठाकर पीड़ितों की जेब काटने की घटना कारित करने से सम्बन्धित है ।*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by PK Crime Story
    1
    Post by PK Crime Story
    user_PK Crime Story
    PK Crime Story
    Media company इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मोहल्ला गुलाब बाड़ी में गंदगी पर सभासद मंजू देवी का फूटा गुस्सा, जाम नाली से सड़क पर बह रहा पानी शनिवार शाम चार बजे जसवंतनगर के वार्ड 3 स्थित गुलाब बाड़ी क्षेत्र में गंदगी और बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर सभासद मंजू देवी ने नगर पालिका पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि वार्ड में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। डॉ. विनोद गौड़ के सामने ट्रांसफार्मर के पास नाली जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा है। कई गलियां-नालियां टूटी हैं और आवागमन बाधित है। सभासद ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे और कई बार शिकायत के बाद भी पालिका ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने नालियों की सफाई और टूटे रास्तों की मरम्मत की मांग की है।
    1
    मोहल्ला गुलाब बाड़ी में गंदगी पर सभासद मंजू देवी का फूटा गुस्सा, जाम नाली से सड़क पर बह रहा पानी 
शनिवार शाम चार बजे 
जसवंतनगर के वार्ड 3 स्थित गुलाब बाड़ी क्षेत्र में गंदगी और बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर सभासद मंजू देवी ने नगर पालिका पर सवाल उठाए। 
उन्होंने बताया कि वार्ड में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। डॉ. विनोद गौड़ के सामने ट्रांसफार्मर के पास नाली जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा है। कई गलियां-नालियां टूटी हैं और आवागमन बाधित है। 
सभासद ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे और कई बार शिकायत के बाद भी पालिका ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने नालियों की सफाई और टूटे रास्तों की मरम्मत की मांग की है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Shuru User, satendra kevat
    1
    Post by Shuru User, satendra kevat
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लखना (इटावा) से बड़ी खबर —नगर लखना के पास स्थित ग्राम मड़ौली में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। शनिवार देर रात करीब दो दर्जन से अधिक ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र लखना पहुंच गए और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बिजली गुल रहने से गांव का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पेयजल, गर्मी और दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान उपकेंद्र पर सिर्फ एक कर्मचारी मौजूद मिला, जबकि जिम्मेदार अधिकारी मौके से नदारद रहे, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले ही एसडीओ संत कुमार वर्मा को लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप यह भी लगाया गया कि बिजली लाइन ठीक करने के बदले लाइनमैन द्वारा पैसे की मांग की जाती है, जिससे लोगों में नाराजगी और गहराती जा रही है। महिलाओं ने भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि गांव में शादी का माहौल है, लेकिन बिजली न होने से व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। बच्चों और बुजुर्गों की तबीयत पर भी इसका असर पड़ रहा है, फिर भी विभाग उदासीन बना हुआ है। मामले की सूचना मिलते ही लखना चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बकेवर विपिन मलिक भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने में जुटे रहे। ग्रामीणों—माधो सिंह कुशवाहा, मानसिंह कुशवाहा, रामू कुशवाहा ,कल्लू कुशवाहा,सन्नी कुशवाहा समेत अन्य लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
    4
    लखना (इटावा) से बड़ी खबर —नगर लखना के पास स्थित ग्राम मड़ौली में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। शनिवार देर रात करीब दो दर्जन से अधिक ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र लखना पहुंच गए और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बिजली गुल रहने से गांव का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पेयजल, गर्मी और दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान उपकेंद्र पर सिर्फ एक कर्मचारी मौजूद मिला, जबकि जिम्मेदार अधिकारी मौके से नदारद रहे, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया।
ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले ही एसडीओ संत कुमार वर्मा को लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप यह भी लगाया गया कि बिजली लाइन ठीक करने के बदले लाइनमैन द्वारा पैसे की मांग की जाती है, जिससे लोगों में नाराजगी और गहराती जा रही है।
महिलाओं ने भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि गांव में शादी का माहौल है, लेकिन बिजली न होने से व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। बच्चों और बुजुर्गों की तबीयत पर भी इसका असर पड़ रहा है, फिर भी विभाग उदासीन बना हुआ है।
मामले की सूचना मिलते ही लखना चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बकेवर विपिन मलिक भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने में जुटे रहे।
ग्रामीणों—माधो सिंह कुशवाहा, मानसिंह कुशवाहा, रामू कुशवाहा ,कल्लू कुशवाहा,सन्नी कुशवाहा समेत अन्य लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़: जनपद औरैया* *दिनांक 02 मई 2026 | शहाबदा गांव, औरैया कोतवाली* आज सुबह लगभग 9:15 बजे गौ रक्षक अक्षय ठाकुर को एक अज्ञात युवक द्वारा सूचना मिली कि औरैया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहाबदा में एक नंदी महाराज 80 फुट गहरे कुएं में गिर गए हैं। सूचना प्राप्त होते ही गौ रक्षा दल भारत की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम द्वारा तुरंत डायल 112 एवं फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड के संयुक्त प्रयास से लगभग 4 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोपहर 1:00 बजे नंदी महाराज को कुएं से बाहर निकाला गया। अत्यंत दुःखद है कि तब तक नंदी महाराज का देहावसान हो चुका था। इसके पश्चात गौ रक्षा दल की टीम ने मानवता का परिचय देते हुए मौके पर जेसीबी मशीन बुलवाकर नंदी महाराज की विधि-विधान से समाधि लगवाई। *बचाव एवं समाधि कार्य में उपस्थित रहे:* - गौ रक्षक सूरज पाठक, राष्ट्रीय प्रवक्ता, गौ रक्षा दल भारत - गौ रक्षक: कुबेर पाठक, दीपक अवस्थी, अक्षय ठाकुर, रितिक राजपूत, रितिक सेंगर, शनि कुमार - अन्य गौ रक्षक एवं स्थानीय ग्रामीण गौ रक्षा दल भारत ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए नंदी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। *जय गौ माता | जय श्री सीताराम | जय गिरनारी* *गौ माता राष्ट्र माता* 🙏
    4
    *ब्रेकिंग न्यूज़: जनपद औरैया*
*दिनांक 02 मई 2026 | शहाबदा गांव, औरैया कोतवाली*
आज सुबह लगभग 9:15 बजे गौ रक्षक अक्षय ठाकुर को एक अज्ञात युवक द्वारा सूचना मिली कि औरैया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहाबदा में एक नंदी महाराज 80 फुट गहरे कुएं में गिर गए हैं।
सूचना प्राप्त होते ही गौ रक्षा दल भारत की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम द्वारा तुरंत डायल 112 एवं फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड के संयुक्त प्रयास से लगभग 4 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोपहर 1:00 बजे नंदी महाराज को कुएं से बाहर निकाला गया। 
अत्यंत दुःखद है कि तब तक नंदी महाराज का देहावसान हो चुका था। इसके पश्चात गौ रक्षा दल की टीम ने मानवता का परिचय देते हुए मौके पर जेसीबी मशीन बुलवाकर नंदी महाराज की विधि-विधान से समाधि लगवाई।
*बचाव एवं समाधि कार्य में उपस्थित रहे:*
- गौ रक्षक सूरज पाठक, राष्ट्रीय प्रवक्ता, गौ रक्षा दल भारत
- गौ रक्षक: कुबेर पाठक, दीपक अवस्थी, अक्षय ठाकुर, रितिक राजपूत, रितिक सेंगर, शनि कुमार 
- अन्य गौ रक्षक एवं स्थानीय ग्रामीण
गौ रक्षा दल भारत ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए नंदी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।
*जय गौ माता | जय श्री सीताराम | जय गिरनारी*  
*गौ माता राष्ट्र माता* 🙏
    user_Bablu Sengar
    Bablu Sengar
    Patrakaar Ajitmal, Auraiya•
    1 hr ago
  • हाथरस: बाइक सवार अचानक सड़क पार कर रहा था, तेज रफ्तार कार आई और बाइक सवार को हवा में उड़ा कर आगे बढ़ गई। थाना कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के हाथरस रोड पर हुआ ये हादसा CCTV में कैद हो गया।
    1
    हाथरस: बाइक सवार अचानक सड़क पार कर रहा था, तेज रफ्तार कार आई और बाइक सवार को हवा में उड़ा कर आगे बढ़ गई। थाना कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के हाथरस रोड पर हुआ ये हादसा CCTV में कैद हो गया।
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वालें आरोपी क़ो बस स्टैंड चौराहे से किया गिरफ्तार, भेजा कोर्ट शनिवार शाम चार बजे जसवंतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया है कि पुलिस ने एक माह पूर्व किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी धर्मेंद्र को नगर के बस स्टैंड चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओ के एक्ट में मुकदमा दर्ज था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
    1
    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वालें आरोपी क़ो बस स्टैंड चौराहे से किया गिरफ्तार, भेजा कोर्ट 
शनिवार शाम चार बजे 
जसवंतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया है कि पुलिस ने एक माह पूर्व किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी धर्मेंद्र  को नगर के बस स्टैंड चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओ के एक्ट में मुकदमा दर्ज था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • यूपी : के मुरादाबाद में बिजली विभाग के अधिकारी ने कर्मचारी को बनाया मुर्गा | SDO आरएन राठौर ने मीटर रीडर मकसूद के साथ ये सलूक किया है.क्योंकि अधिकारी को लग रहा था कि मकसूद मीटर रीडिंग में हेराफेरी करने का था
    1
    यूपी : के मुरादाबाद में बिजली विभाग के अधिकारी ने कर्मचारी को बनाया मुर्गा |
SDO आरएन राठौर ने मीटर रीडर मकसूद के साथ ये सलूक किया है.क्योंकि अधिकारी को लग रहा था कि मकसूद मीटर रीडिंग में हेराफेरी करने का था
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.