logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरैया जनपद के ग्राम शहाबदा में कुएं में गिरा नंदी सांड गौ रक्षकों ने निकाल *ब्रेकिंग न्यूज़: जनपद औरैया* *दिनांक 02 मई 2026 | शहाबदा गांव, औरैया कोतवाली* आज सुबह लगभग 9:15 बजे गौ रक्षक अक्षय ठाकुर को एक अज्ञात युवक द्वारा सूचना मिली कि औरैया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहाबदा में एक नंदी महाराज 80 फुट गहरे कुएं में गिर गए हैं। सूचना प्राप्त होते ही गौ रक्षा दल भारत की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम द्वारा तुरंत डायल 112 एवं फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड के संयुक्त प्रयास से लगभग 4 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोपहर 1:00 बजे नंदी महाराज को कुएं से बाहर निकाला गया। अत्यंत दुःखद है कि तब तक नंदी महाराज का देहावसान हो चुका था। इसके पश्चात गौ रक्षा दल की टीम ने मानवता का परिचय देते हुए मौके पर जेसीबी मशीन बुलवाकर नंदी महाराज की विधि-विधान से समाधि लगवाई। *बचाव एवं समाधि कार्य में उपस्थित रहे:* - गौ रक्षक सूरज पाठक, राष्ट्रीय प्रवक्ता, गौ रक्षा दल भारत - गौ रक्षक: कुबेर पाठक, दीपक अवस्थी, अक्षय ठाकुर, रितिक राजपूत, रितिक सेंगर, शनि कुमार - अन्य गौ रक्षक एवं स्थानीय ग्रामीण गौ रक्षा दल भारत ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए नंदी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। *जय गौ माता | जय श्री सीताराम | जय गिरनारी* *गौ माता राष्ट्र माता* 🙏

3 hrs ago
user_Bablu Sengar
Bablu Sengar
Patrakaar Ajitmal, Auraiya•
3 hrs ago

औरैया जनपद के ग्राम शहाबदा में कुएं में गिरा नंदी सांड गौ रक्षकों ने निकाल *ब्रेकिंग न्यूज़: जनपद औरैया* *दिनांक 02 मई 2026 | शहाबदा गांव, औरैया कोतवाली* आज सुबह लगभग 9:15 बजे गौ रक्षक अक्षय ठाकुर को एक अज्ञात युवक द्वारा सूचना मिली कि औरैया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहाबदा में एक नंदी महाराज 80 फुट गहरे

कुएं में गिर गए हैं। सूचना प्राप्त होते ही गौ रक्षा दल भारत की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम द्वारा तुरंत डायल 112 एवं फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड के संयुक्त प्रयास से लगभग 4 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोपहर 1:00 बजे नंदी महाराज को कुएं से

बाहर निकाला गया। अत्यंत दुःखद है कि तब तक नंदी महाराज का देहावसान हो चुका था। इसके पश्चात गौ रक्षा दल की टीम ने मानवता का परिचय देते हुए मौके पर जेसीबी मशीन बुलवाकर नंदी महाराज की विधि-विधान से समाधि लगवाई। *बचाव एवं समाधि कार्य में उपस्थित रहे:* - गौ रक्षक सूरज पाठक, राष्ट्रीय प्रवक्ता, गौ रक्षा

दल भारत - गौ रक्षक: कुबेर पाठक, दीपक अवस्थी, अक्षय ठाकुर, रितिक राजपूत, रितिक सेंगर, शनि कुमार - अन्य गौ रक्षक एवं स्थानीय ग्रामीण गौ रक्षा दल भारत ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए नंदी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। *जय गौ माता | जय श्री सीताराम | जय गिरनारी* *गौ माता राष्ट्र माता* 🙏

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पैगंबरपुर में एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक पुत्र सहदेव गांव से डेरी पर दूध देने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में झाड़ियों में छिपे बैठे सांप ने उसे डस लिया।50सैया अस्पताल में भर्ती कराया।
    1
    औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पैगंबरपुर में एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक पुत्र सहदेव गांव से डेरी पर दूध देने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में झाड़ियों में छिपे बैठे सांप ने उसे डस लिया।50सैया अस्पताल में भर्ती कराया।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया। थाना अछल्दा क्षेत्र अन्तर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक अज्ञात शव बरामद हुआ जिससे सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने ज़हव को कब्जे में लेजर कारवाही की
    1
    औरैया। थाना अछल्दा क्षेत्र अन्तर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक अज्ञात शव बरामद हुआ जिससे सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने ज़हव को कब्जे में लेजर कारवाही की
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अभिषेक पुत्र सहदेव निवासी पैगंबरपुर जनपद औरैया रविवार को सुबह 8 बजे डेरी पर दूध देने जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। घटना के बाद अभिषेक की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए। परिजनों द्वारा अभिषेक को तत्काल 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि उपचार के दौरान उसकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल में चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए ताकि मरीज की जान बचाई जा सके।
    1
    अभिषेक पुत्र सहदेव निवासी पैगंबरपुर जनपद औरैया रविवार को सुबह 8 बजे डेरी पर दूध देने जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। घटना के बाद अभिषेक की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए। परिजनों द्वारा अभिषेक को तत्काल 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि उपचार के दौरान उसकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल में चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए ताकि मरीज की जान बचाई जा सके।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • साइबर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला रोजगार योजना के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार रिपोर्टर -सुभाष चन्द्र राणा NEWS NATION 81 औरैया। जनपद की साइबर थाना पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो महिलाओं को सिलाई सेंटर खोलने और नौकरी दिलाने का लालच देकर ठगी कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह गिरोह महिलाओं को सरकारी योजना का झांसा देकर उनसे धनराशि वसूलता था। आरोपी पहले महिलाओं को भरोसे में लेते थे और फिर सिलाई सेंटर खोलने के नाम पर रजिस्ट्रेशन एवं अन्य शुल्क के रूप में पैसे ऐंठ लेते थे। जांच के दौरान साइबर थाना टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरोह का पर्दाफाश किया और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से ठगी से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी सरकारी योजना के नाम पर पैसे मांगने वालों से सतर्क रहें और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
    1
    साइबर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला रोजगार योजना के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर -सुभाष चन्द्र राणा 
NEWS NATION 81 
औरैया। जनपद की साइबर थाना पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो महिलाओं को सिलाई सेंटर खोलने और नौकरी दिलाने का लालच देकर ठगी कर रहे थे।
पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह गिरोह महिलाओं को सरकारी योजना का झांसा देकर उनसे धनराशि वसूलता था। आरोपी पहले महिलाओं को भरोसे में लेते थे और फिर सिलाई सेंटर खोलने के नाम पर रजिस्ट्रेशन एवं अन्य शुल्क के रूप में पैसे ऐंठ लेते थे।
जांच के दौरान साइबर थाना टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरोह का पर्दाफाश किया और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से ठगी से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी सरकारी योजना के नाम पर पैसे मांगने वालों से सतर्क रहें और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
    user_Subhash Chandra Rana
    Subhash Chandra Rana
    पत्रकार औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़* * *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा जनपद में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिधूना/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.05.2026 को थाना क्षेत्र अन्तर्गत बार्डर चेकिंग के दौरान गपचरिया पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ के पश्चात 03 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार कर थाना बिधूना में पंजीकृत मु0अ0सं0160/026 धारा 303(2) का सफल अनावरण किया गया । मुठभेड़ में घायल 02 अभियुक्तगण को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी बिधूना भेजा गया है । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्तगण थाना बिधूना क्षेत्रान्तर्गत धोखाधड़ी कर मोटर साईकिल पर बैठाकर पीड़ितों की जेब काटने की घटना कारित करने से सम्बन्धित है ।*
    2
    *ब्रेकिंग न्यूज़*
* *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा जनपद में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिधूना/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.05.2026  को थाना क्षेत्र अन्तर्गत बार्डर चेकिंग के दौरान गपचरिया पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ के पश्चात 03 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार कर थाना बिधूना में पंजीकृत मु0अ0सं0160/026 धारा 303(2) का सफल अनावरण किया गया ।  मुठभेड़ में घायल 02 अभियुक्तगण को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी बिधूना भेजा गया है । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्तगण थाना बिधूना क्षेत्रान्तर्गत धोखाधड़ी कर मोटर साईकिल पर बैठाकर पीड़ितों की जेब काटने की घटना कारित करने से सम्बन्धित है ।*
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर फंसे 2 बच्चों का भारतीय वायु सेना ने हेलीकॉप्टर से किया सफल रेस्क्यू**
    1
    सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर फंसे 2 बच्चों का भारतीय वायु सेना ने हेलीकॉप्टर से किया सफल रेस्क्यू**
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सदर कोतवाली क्षेत्र के एसपी आवास स्थित कांशीराम कॉलोनी में मारपीट का मामला सामने आया है। कॉलोनी निवासी मोनू पुत्र स्वर्गीय खुशी लाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर पर मौजूद था तभी उसी कॉलोनी के रहने वाले एहसान, आजाद, अकबर और असलम पुत्रगण सुभान अली वहां आ पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। मोनू के अनुसार जब उसने गालियां देने का विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसका भाई सोनू और मां बीच-बचाव करने पहुंचे लेकिन दबंगों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की। इस घटना में सोनू को गंभीर चोटें आई हैं जबकि मोनू और उसकी मां को भी चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की जिस पर कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सदर कोतवाली क्षेत्र के एसपी आवास स्थित कांशीराम कॉलोनी में मारपीट का मामला सामने आया है। कॉलोनी निवासी मोनू पुत्र स्वर्गीय खुशी लाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर पर मौजूद था तभी उसी कॉलोनी के रहने वाले एहसान, आजाद, अकबर और असलम पुत्रगण सुभान अली वहां आ पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। मोनू के अनुसार जब उसने गालियां देने का विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसका भाई सोनू और मां बीच-बचाव करने पहुंचे लेकिन दबंगों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की। इस घटना में सोनू को गंभीर चोटें आई हैं जबकि मोनू और उसकी मां को भी चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की जिस पर कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। 
कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 📰 भाजपा करेगी अपने पदाधिकारियों को प्रशिक्षित, 26-27 मई को होगा जिला प्रशिक्षण वर्ग औरैया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय तुर्कीपुर में रविवार को जिला कार्यसमिति की योजना बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने की। इस दौरान आगामी जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग की प्रभारी एवं कानपुर कल्याणपुर की विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य दलों से अलग है और समय-समय पर अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करती रहती है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग दो दिवसीय होगा और सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। जिला प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग पहले ही संपन्न हो चुके हैं, अब जिला स्तर पर भव्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग आगामी 26 और 27 मई को रंग महल रिसॉर्ट, जालौन रोड औरैया में आयोजित किया जाएगा। इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है और इसे भव्य एवं सफल बनाने के लिए कार्ययोजना भी तय की गई है। बैठक में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। साथ ही जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार, विशाल शुक्ला, भूरे चौबे, रजनीश पाण्डेय, योगेंद्र कैथवार, माधव राजपूत, इंद्रपाल पाल, अमरचंद राठौर, शिव सिंह भारती, मनु राजपूत, सौरभ भूषण शर्मा, मंजू चौहान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    4
    📰 भाजपा करेगी अपने पदाधिकारियों को प्रशिक्षित, 26-27 मई को होगा जिला प्रशिक्षण वर्ग
औरैया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय तुर्कीपुर में रविवार को जिला कार्यसमिति की योजना बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने की। इस दौरान आगामी जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग की प्रभारी एवं कानपुर कल्याणपुर की विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य दलों से अलग है और समय-समय पर अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करती रहती है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग दो दिवसीय होगा और सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
जिला प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग पहले ही संपन्न हो चुके हैं, अब जिला स्तर पर भव्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग आगामी 26 और 27 मई को रंग महल रिसॉर्ट, जालौन रोड औरैया में आयोजित किया जाएगा। इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है और इसे भव्य एवं सफल बनाने के लिए कार्ययोजना भी तय की गई है।
बैठक में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। साथ ही जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार, विशाल शुक्ला, भूरे चौबे, रजनीश पाण्डेय, योगेंद्र कैथवार, माधव राजपूत, इंद्रपाल पाल, अमरचंद राठौर, शिव सिंह भारती, मनु राजपूत, सौरभ भूषण शर्मा, मंजू चौहान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया ब्रेकिंग न्यूज़ - बिधूना थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गपचरिया पुलिया के पास बॉर्डर चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 2 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों को इलाज के लिए सीएचसी बिधूना भेजा गया है। पकड़े गए आरोपी बाइक पर बैठाकर लोगों की जेब काटने और धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देते थे। थाना बिधूना में दर्ज मुकदमे का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइट - अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा
    2
    औरैया ब्रेकिंग न्यूज़ -
बिधूना थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गपचरिया पुलिया के पास बॉर्डर चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 2 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।
घायल बदमाशों को इलाज के लिए सीएचसी बिधूना भेजा गया है। पकड़े गए आरोपी बाइक पर बैठाकर लोगों की जेब काटने और धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
थाना बिधूना में दर्ज मुकदमे का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट - अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.